सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरेनडीह स्थित मनसा माता मंदिर में दर्शन करने गए एक युवक और उसके साथ मौजूद एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गाली-गलौच, मारपीट, धमकी देने और कई घंटे तक बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार,12 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे एक युवक और एक नाबालिग लड़की मोटरसाइकिल से झगरेनडीह स्थित मनसा माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद दोनों मंदिर परिसर में बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों से कथित तौर पर गाली-गलौच करते हुए मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल की चाबी अपने कब्जे में ले ली।
-बल्दीडीह, थाना-सांकरा, तहसील-पिथौरा जिला-महासमुन्द छ.ग. के निवासी है जो कि आज दिनांक-12/09/2026 दिन शनिवार समय सुबह लगभग 11 बजे को हम दोनों मोटर सायकल ग्राम झगरेनडीह मनशा माता मंदिर में घुमने के लिए गये थे और मंदिर दर्शन कर परिसर में बैठे थे तो वहां पर नारायण प्रधान एवं उनके साथीयों ने आये और नारायण प्रधान ने कहां कि मै मंदिर समिति का अध्यक्ष हूं बोलकर बोला और हम दोनों को गन्दी गन्दी गाली गलौच किये और हमारे मोबाईल एवं मोटर सायकल के चाबी को जरदस्ती छीनकर ले गये और हमें 51 हजार रूपये मांग कर रहे थे पैसा नही देने 36 हजार रूपये की मांग किये पैसा नही देने पर फिर 21 हजार रूपये मांग किये उसे भी नही देने पर पायल निषाद जो सोना पहनी थी उसे मांग किये तो हमारे द्वारा नही दिया गया तो हमारे साथ मारपीट किये
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों से पहले 51 हजार रुपये, फिर 36 हजार रुपये और बाद में 21 हजार रुपये देने की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर नाबालिग लड़की के पहने हुए सोने के आभूषण की भी मांग किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप है कि उन्हें सुबह करीब 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंधक बनाकर रखा गया। बाद में परिजनों द्वारा डायल 112 पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को वहां से छुड़ाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी लोग मंदिर के नाम से पैसा वसूली करते है. पुलिस के अनुसार मामले में BNS की धारा 308(2), 127(2), 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।



