- तेन्दुकोना/खेत से सोलर पंप मोटर, स्टार्टर और केबल तार चोरी
महासमुंद। तेन्दुकोना थाना क्षेत्र के चौकी बुंदेली अंतर्गत ग्राम उदरलामी में अज्ञात चोर द्वारा खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए सोलर पंप मोटर, स्टार्टर और केबल तार चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 22 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 10 उदरलामी निवासी जोगिन्द्रो बरिहा (46) खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने अपने सरारखार स्थित खेत में सोलर प्लेट स्टार्टर के माध्यम से सोलर पंप मोटर लगाया था। पंप मोटर को खेत के पास जोंक नदी, उदरलामी में लगाकर सिंचाई का कार्य किया जाता था।
प्रार्थी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे से 1 अक्टूबर की सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने खेत के पास रखे सोलर पंप मोटर, स्टार्टर और केबल तार चोरी कर लिए। बाद में जब उन्होंने अपने सामान की तलाश की तो वह मौके पर नहीं मिला। आसपास पतासाजी करने के बावजूद चोरी गए सामान का कोई पता नहीं चल सका।
चोरी गए सामान में पुरानी इस्तेमाल की हुई सोलर पंप मोटर की कीमत करीब 18 हजार रुपए, स्टार्टर की कीमत 2 हजार रुपए तथा केबल तार की कीमत करीब 2 हजार रुपए बताई गई है। इस तरह कुल करीब 22 हजार रुपए का सामान चोरी हुआ है।
प्रार्थी ने घटना की सूचना 4 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:40 बजे पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी बुंदेली पुलिस ने देहाती नालसी के आधार पर अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश और चोरी गए सामान की पतासाजी की जा रही है।



