राज्यपाल श्री डेका ने बाल कल्याण परिषद को प्रदान किया ई-रिक्शा
मानसिक दिव्यांग बच्चों एवं विशेष विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के आवागमन में मिलेगी सुविधा
रायपुर, 06 अक्टूबर 2026। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मंगलवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय ‘शिक्षा का मंदिर’ में अध्ययनरत बच्चों के आवागमन की सुविधा के लिए ई-रिक्शा प्रदान किया।
राज्यपाल श्री डेका ने ई-रिक्शा की चाबी छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारियों को सौंपी। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा को लोकभवन से रवाना किया। ई-रिक्शा उपलब्ध होने से मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव श्री चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री राजेंद्र कुमार निगम एवं श्री इन्द्रसेन वर्मा उपस्थित रहे।



