महासमुंदबसनागुरुनानक देव जी के संदेशों से गूंजा गढ़फूलझर, मुख्यमंत्री साय ने पवित्र...

गुरुनानक देव जी के संदेशों से गूंजा गढ़फूलझर, मुख्यमंत्री साय ने पवित्र धाम के रूप में विकसित करने का लिया संकल्प

गुरुनानक देव जी के संदेशों से गूंजा गढ़फूलझर, मुख्यमंत्री साय ने पवित्र धाम के रूप में विकसित करने का लिया संकल्प

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

महासमुंद बसना/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बसना अंतर्गत गढ़फूलझर में सिख समाज द्वारा आयोजित विशेष कीर्तन समागम में शामिल हुए। उन्होंने गुरुनानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में शबद कीर्तन समागम में सहभागिता की।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गढ़फूलझर आने वाले समय में एक पवित्र धाम के रूप में विकसित होने जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ राज्य का सौभाग्य है कि गुरु नानक देव जी का पावन आगमन इस धरती पर हुआ था। उस समय यहां के राजा भैंना ने पांच एकड़ भूमि दान में दी थी। आज उस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए इसका स्वर्णिम विकास किया जा रहा है।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

उन्होंने कहा कि गढ़फूलझर में सिख समाज, कोलता समाज, आदिवासी समाज सहित सर्व समाज के लिए एक ऐसा पवित्र धाम विकसित करने की दिशा में प्रयास हो रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, संस्कृति, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रेरणास्रोत बनेगा।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

मुख्यमंत्री ने सिख समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख समाज स्वाभिमानी, परोपकारी एवं परिश्रमी समाज है। गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानव समाज को प्रेम, समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। समाज द्वारा संचालित लंगर परंपरा इस संदेश का जीवंत उदाहरण है, जहां जाति, धर्म, ऊंच-नीच और छोटे-बड़े का कोई भेदभाव नहीं होता। सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। यह परंपरा मानवता और समानता के मूल्यों को सशक्त करती है।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़फूलझर और नानकसागर का विकास इसी भावना के अनुरूप किया जा रहा है। नानकसागर आज अपनी पहचान और प्रसिद्धि की ओर अग्रसर है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही सर्वसुविधायुक्त अंबेडकर भवन एवं सार्वजनिक उद्यान निर्माण की भी घोषणा की, जिससे क्षेत्रवासियों को सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

गढ़फूलझर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक पहचान को सहेजने का प्रयास

बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि गढ़फूलझर का ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गौरवशाली है। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, उसी प्रकार गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियां भी गढ़फूलझर और नानकसागर से जुड़ी हुई हैं। लगभग 500 वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी ने यहां प्रवास कर समय बिताया था। यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।

उन्होंने कहा कि गढ़फूलझर एवं नानकसागर का सर्वांगीण विकास कर इसे पर्यटन, अध्यात्म और सामाजिक सद्भाव के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यहां की ऐतिहासिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी।

कार्यक्रम में जत्थेदार बाबा साहिब सिंह, राज्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, सिख समाज एवं सर्व समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद : में धान खरीदी 2026-27 की तैयारियां तेज, फसल संबंधी दावा-आपत्तियों का होगा भौतिक सत्यापन

महासमुंद : में धान खरीदी 2026-27 की तैयारियां तेज, फसल संबंधी दावा-आपत्तियों का होगा भौतिक सत्यापन कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व एवं कृषि अधिकारियों...

हेल्थ प्लस

सरायपाली में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बैठेंगे विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन

सरायपाली में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बैठेंगे विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन सरायपाली में अब विशेषज्ञ जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन की मिलेगी...