CG : बागबाहारा भालू-हिरण का शव बरामद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5 शिकारी गिरफ्तार

CG : बागबाहारा भालू-हिरण का शव बरामद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5 शिकारी गिरफ्तार,

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट महासमुंद जिले में फिर खून से लाल हुए जंगल, शिकारी गिरफ्तार महासमुंद। जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरातराई (कक्ष क्रमांक 179) से वन्यजीवों के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। वन विभाग की टीम ने दबिश देकर मौके से 5 शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने मौके से एक ट्रैक्टर वाहन, जंगली सुवर और हिरण का मांस, भालू का शव तथा शिकार में उपयोग किए गए बिजली के तार जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भालू, हिरण और जंगली सुवर को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया था।

वन विभाग ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

गौरतलब है कि एक ही सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा शिकार मामला महासमुंद जिले से सामने आया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने वन विभाग की गश्त और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग सख्त कार्रवाई और नियमित गश्त नहीं बढ़ाता, तो शिकारियों का आतंक बढ़ता जाएगा और जिले के जंगलों से वन्यजीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻बुधवार, १० सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१४, सूर्यास्त: 🌅 ०६:३४

चन्द्रोदय: 🌝 २०:००, चन्द्रास्त: 🌜०८:३२

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 अश्विन, पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 तृतीया (१५:३७ से चतुर्थी)

नक्षत्र 👉 रेवती (१६:०३ से अश्विनी)

योग 👉 वृद्धि (२०:३१ से ध्रुव)

प्रथम करण 👉 विष्टि (१५:३७ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (२६:११ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह , चंद्र 🌟 मेष (१६:०३ से)

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ , केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌

अमृत काल 👉 १३:५१ से १५:१९

विजय मुहूर्त 👉 १४:१९ से १५:०८

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२८ से १८:५२

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२८ से १९:३८

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५१ से २४:३७

राहुकाल 👉 १२:१४ से १३:४७

राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०७:३२ से ०९:०६

दुर्मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३९

होमाहुति 👉 मंगल

दिशा शूल 👉 उत्तर ,अग्निवास 👉 पृथ्वी

भद्रावास 👉 मृत्यु (१५:३७ तक)

चन्द्र वास 👉 उत्तर (पूर्व १६:०३ से)

शिववास 👉 क्रीड़ा में (१५:३७ से कैलाश पर)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – लाभ २ – अमृत ३ – काल ४ – शुभ

५ – रोग ६ – उद्वेग ७ – चर ८ – लाभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – उद्वेग २ – शुभ ३ – अमृत ४ – चर

५ – रोग ६ – काल ७ – लाभ ८ – उद्वेग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

संकष्ट चतुर्थी, तृतीया-चतुर्थी तिथि का श्राद्ध, पंचक समाप्त १६:०३ पर आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १६:०३ तक जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (च, ची) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २८:१३ से ०६:३२

कन्या – ०६:३२ से ०८:५०

तुला – ०८:५० से ११:११

वृश्चिक – ११:११ से १३:३०

धनु – १३:३० से १५:३४

मकर – १५:३४ से १७:१५

कुम्भ – १७:१५ से १८:४१

मीन – १८:४१ से २०:०४

मेष – २०:०४ से २१:३८

वृषभ – २१:३८ से २३:३३

मिथुन – २३:३३ से २५:४८+

कर्क – २५:४८+ से २८:०९+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:५९ से ०६:३२

मृत्यु पञ्चक – ०६:३२ से ०८:५०

अग्नि पञ्चक – ०८:५० से ११:११

शुभ मुहूर्त – ११:११ से १३:३०

रज पञ्चक – १३:३० से १५:३४

शुभ मुहूर्त – १५:३४ से १५:३७

चोर पञ्चक – १५:३७ से १६:०३

शुभ मुहूर्त – १६:०३ से १७:१५

रोग पञ्चक – १७:१५ से १८:४१

शुभ मुहूर्त – १८:४१ से २०:०४

शुभ मुहूर्त – २०:०४ से २१:३८

रोग पञ्चक – २१:३८ से २३:३३

शुभ मुहूर्त – २३:३३ से २५:४८+

मृत्यु पञ्चक – २५:४८+ से २८:०९+

अग्नि पञ्चक – २८:०९+ से २९:५९+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा योग पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन भी सुख शांति की कमी रहेगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी। सेहत में उतारचढ़ाव बना रहेगा। स्नायु तंत्र कमजोर रहने से विविध समस्या उपजेगी। काम धंधा आज लाभ की अपेक्षा हानि ही अधिक करायेगा। धन को लेकर मन विचलित रहेगा। आज आप अपने जीवनी की समीक्षा भी करेंगे जिससे मन हीनभावना से ग्रस्त रहेगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे अगर संभव हो तो यात्रा आज ना ही करें वाहन से चोटादि का भय है। सेहत अचानक खराब हो सकती है। चक्कर-वमन अथवा अन्य पेट मस्तिष्क संबंधित समस्या खड़ी होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप लापरवाह अधिक रहेंगे फिर भी लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य हो जाएगा। कार्य व्यवसाय में अव्यवस्था सुधारने में मध्यान तक व्यस्त रहेंगे सहकर्मीयो की मनमानी व्यवहार के कारण क्रोध आएगा फिर भी स्थिति बिगड़ने नही देंगे। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा परन्तु हाथ खुला होने से ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक व्यवहार दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। घर मे शान्ती बनाये रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका ध्यान मनोरंजन पर अधिक रहेगा आज आपकी मानसिकता भी कम परिश्रम से अधिक लाभ पाने की रहेगी।इसके कारण कार्यो पर उचित ध्यान नही दे पाएंगे परन्तु फिर भी आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे। आवश्यक कार्य संध्या से पहले करले इसके बाद विविध हानि के योग बनने लगेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आरम्भ में लाभ-हानि को लेकर भ्रम पैदा होगा परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। आज लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज अधूरे कार्यो को पूर्ण करने का दिन है अगर आज आलस्य किया तो बाद में पछताना पड़ेगा। सभी प्रकार के कागजी अथवा सरकारी कार्य अधिकारी वर्ग की मेहरबानी से निर्विघ्न पूर्ण होंगे। कार्य व्यवसाय से भी आशानुकूल लाभ मिल सकेगा। आज आपका मन लंबी यात्रा की योजना बनाएगा शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। चल- अचल संपत्ति से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आज आपके आगे ज्यादा देर नही टिक पाएंगे। हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। महिलाओ का जिद्दी स्वभाव कुछ समय के लिये घर पर अशांति कर सकता है। फिर भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज शान्ति अनुभव करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। पूरानी रुकी योजना आज सिरे चढ़ने से राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा कम रहने से इसका लाभ उठायेंगे आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। व्यापार विस्तार की योजना सफल रहेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से आसानी से काम निकाल सकेंगे। सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओ के अनुकूल रहेंगी। लेकिन आज आपका सनकी स्वभाव कुछ ना कुछ हानि भी करायेगा। धन संबंधित कार्य आपकी व्यवहार शून्यता के कारण उलझेंगे परन्तु शीघ्र ही किसी के सहयोग मिलने से सुलझ जाएंगे। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपकी वैचारिक स्थिति प्रखर रहेगी सार्वजनिक कार्यो में सम्मानित होंगे आपकी छवि भी बुद्धिमानो जैसी बनेगी। परन्तु आर्थिक रूप से इसका लाभ नही ले पाएंगे। कार्य व्यवसाय मंदा रहने से उदासीनता आएगी। आज आपका मन भी एक जगह केंद्रित नही रहेगा। धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको धैर्य से बिताने की सलाह है। आज आप निरंतर मिल रही असफलता अथवा कलह-क्लेश के वातावरण से क्षुब्ध होकर अनुचित कदम उठा सकते है जिसका स्वयं एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा पर गलत प्रभाव पड़ेगा। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण घरेलू वातावरण आज लगभग अशांत ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो के आश्रित रहना पड़ेगा फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको धन लाभ के योग बन रहे है लेकिन आज आपके बनते कार्यो में टांग अड़ाने वालो का भी सामना करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज निवेश का जोखिम ले सकते है अवश्य लाभ होगा। शेयर सट्टे आदि कार्यो में धन दुगुना होकर मिलेगा। परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यत्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको को साधना में सिद्धि की दिव्य अनुभूति होगी। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है। ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में आलस्य किया तो दोबारा अवसर नही मिल सकेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका संतोषी स्वभाव आपको बेवजह की उलझनों से दूर रखेगा फिर भी आज किसी के दबाव में आकर आपको कोई अप्रिय कार्य करना पड़ेगा मन में इसका पश्चाताप भी रहेगा। आमदनी आज स्थिर रहेगी संचित कोष से खर्च चलाने पड़ेंगे। मित्र परिचितों के साथ संध्या के समय मौज शौक पूरे करेंगे परन्तु रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है सतर्क रहें। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदिकी आएगी। संताने जिद पर अड़ेंगी जिससे घर मे अशांति फैलेगी। असंयमित दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की संभावना है। बुजुर्गो की चिंता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। मन आज मनोरंजन की ओर अधिक आकर्षित रहेगा इसपर फिजूल खर्ची करने से पीछे नही हटेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में कमी रहेगी कमजोरी अथवा पेट संबंधित व्याधि परेशान करेगी। घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे। एक कार्य को करने के चक्कर मे अन्य आयवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी यथा संभव आज टालें। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

छत्तीसगढ़: 13 से 16 सितंबर तक होगा “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल  दंतेवाड़ा में 120 बाइकर्स का होगा जमावड़ा पर्यटन स्थलों को देशभर में मिलेगी पहचान

छत्तीसगढ़: 13 से 16 सितंबर तक होगा “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल  दंतेवाड़ा में 120 बाइकर्स का होगा जमावड़ा पर्यटन स्थलों को देशभर में मिलेगी पहचान

 

पर्यटन को बढ़ावा देने और इसकी खूबसूरती को देश-प्रदेश में पहचान दिलाने के उद्देश्य से “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन 13 से 16 सितंबर तक दंतेवाड़ा में किया जाएगा। यह आयोजन कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस विशेष आयोजन में प्रदेशभर से आए 120 बाइकर्स दंतेवाड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और अपने अनुभवों को वीडियो, फोटो तथा रील्स के जरिए सोशल मीडिया पर साझा करेंगे, जिससे जिले की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। 13 सितंबर को सातधार, इंद्रावती पुल बारसूर, बारसूर तालाब की जिपलाइन और मुचनार रिवर साइट। इस दिन माड़िया नृत्य का आयोजन भी होगा। 14 सितंबर को बारसूर मंदिर, दंतेश्वरी माई मंदिर, माटी कला केंद्र कुम्हाररास, कुम्हाररास डैम, गामावड़ा महापाषाण स्थल और आकाश नगर की सैर होगी। 15 सितंबर को मलांगीर और पुलपाड़ जलप्रपात का दौरा होगा। 16 सितंबर को विश्वप्रसिद्ध चित्रकूट जलप्रपात का विशेष भ्रमण होगा।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि दंतेवाड़ा अपनी अनूठी संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। “देखो दंतेवाड़ा” कार्यक्रम का लक्ष्य इन विशेषताओं को पूरे देश में नई पहचान दिलाना है। जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने विश्वास जताया कि यह आयोजन दंतेवाड़ा की सकारात्मक छवि को और मजबूत बनाएगा तथा जिले को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाएगा।

 

छत्तीसगढ़ : खनिजों का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त

छत्तीसगढ़ : खनिजों का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त

बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज खनिज विभाग की टीम ने 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जब्त किया है। ये वाहन बिना वैध अभिवहन पास के साधारण पत्थर का परिवहन कर रहे थे।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक, खनिज विभाग के मार्गदर्शन में सीपत, पंधी, देवरी, कौड़िया, सेंदरी, लोफन्दी एवं कछार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कौड़िया क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन पकड़े गए। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना सीपत की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधाई

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक प्रभावशाली नेता और कुशल प्रशासक के रूप में श्री राधाकृष्णन जी ने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के उच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव अर्जित किया है। उनका यह सफर लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री राधाकृष्णन जी का दूरदर्शी नेतृत्व और गहरा प्रशासनिक अनुभव न्याय, समानता और विकास के मूल्यों को नई ऊँचाइयों पर स्थापित करेगा। वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी निष्ठा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय प्रगति को और सुदृढ़ बनाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सफलता श्री राधाकृष्णन जी के विश्वास, कड़ी मेहनत और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है, जो पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से श्री राधाकृष्णन जी को पुनः शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

CG News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे से 58 लाख की धोखाधड़ी, बैंक अधिकारियों पर मिलीभगत का शक

CG News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे से 58 लाख की धोखाधड़ी, बैंक अधिकारियों पर मिलीभगत का शक

 

रायपुर। राजधानी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे और रियल एस्टेट कारोबारी नितिन अग्रवाल के साथ 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। आरोप है कि फेडरल बैंक जीई रोड शाखा के अधिकारियों ने बिना अनुमति उनके खाते से रकम निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी।

लेनदेन के लिए बैंक को अनुमति नहीं दी

प्रार्थी नितिन अग्रवाल पिता गौरीशंकर अग्रवाल, निवासी स्वर्णभूमि, मोवा रायपुर ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, आठ सितंबर को उनके बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 29 लाख, 18 लाख पांच हजार और 11 लाख रुपये अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिए गए। नितिन अग्रवाल का कहना है कि इस लेन-देन के लिए उन्होंने बैंक को कोई अनुमति नहीं दी थी।

एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू

बैंक अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के लेटरहेड पर तैयार निर्देश वाट्सएप के जरिए भेजे गए थे। उसके आधार पर बैंक अधिकारियों ने ट्रांजैक्शन कर दिए। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर फ्राड की संभावना के साथ-साथ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के एंगल से भी जांच की जा रही है।

CG Murder: पत्नी से अवैध संबंध के शक में उठाया खौफनाक कदम, अपने ही रिश्तेदार की बेरहमी से की हत्या

CG Murder: पत्नी से अवैध संबंध के शक में उठाया खौफनाक कदम, अपने ही रिश्तेदार की बेरहमी से की हत्या

 

रायपुरः विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचेड़ा में सोमवार की रात अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार की टंगिया से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपित पवन कुमार मिर्चे ने रात सोमवार करीब साढ़े आठ बजे हेमलाल मिर्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली।

पुलिस ने रास्ते से दबोचा

हमले में उसने सिर और गले पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही हेमलाल की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित खुद ही आत्मसमर्पण करने थाने जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में पवन ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और हेमलाल के बीच अवैध संबंध हैं। इसी कारण वह पिछले तीन महीनों से हत्या की योजना बना रहा था, लेकिन सही मौका नहीं मिल पा रहा था।

खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

सोमवार की रात उसने मौका मिलते ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। मृतक हेमलाल की पत्नी ग्राम पंचायत में बीजेपी की उपसरपंच है। इस वजह से वारदात ने राजनीतिक गलियारे में भी सनसनी फैला दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपित से गहन पूछताछ जारी है।

CG Murder: बर्थडे मनाने के देर रात स्कूल कैंपस में घुसे दोस्त, मामूली विवाद में युवक की ईंट-पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या

CG Murder: बर्थडे मनाने के देर रात स्कूल कैंपस में घुसे दोस्त, मामूली विवाद में युवक की ईंट-पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या

 

भिलाई नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एचएससीएल कालोनी के स्कूल में जन्मदिन मनाने के बाद उपजे विवाद पर पांच आरोपितों ने मिलकर एक की हत्या कर दी। नेवई पुलिस ने दो अपचारी बालक सहित तीन आरोपितों को हिरासत में लिया। वहीं एक अपचारी बालक सहित दो आरोपित फरार बताए जाते हैं। घटना सोमवार रात्रि करीब 11.30 से 12 बजे के आसपास हुई।

दीवार फांद कर पहुंचे अंदर

नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि कल देर रात एचएससीएल कालोनी के एक स्कूल में नाबालिग किशोर का बर्थडे मनाने के लिए कुछ युवक एकत्रित हुए थे। स्कूल परिसर में गेट में ताला लगा होने के बावजूद दीवार फांद कर अंदर पहुंचे थे। जन्मदिन का केक काटे जाने के बाद रोहन कुमार ठाकुर उर्फ मंकी का अन्य मौजूद युवको के साथ विवाद हो गया।

ईट व पत्थर से सिर पर किया हमला

मामूली विवाद बढ़ने पर युवकों के द्वारा रोहन ठाकुर के ऊपर जमकर जानलेवा हमला करते हुए पिटाई कर दी। उसके बाद ईट व पत्थर से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक रोशन ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और रात्रि में ही दो अपचारी बालक सहित तीन आरोपित हिरासत में ले लिए गए। फरार दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

सरायपाली विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच के आदेश

सरायपाली विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच के आदेश

महासमुंद, 9 सितम्बर 2025।
जिले के सारायपाली विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र मांझी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। यह शिकायतें छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सरायपाली के प्रांतीय सचिव श्री रूपानन्द पटेल द्वारा दिनांक 01 सितम्बर 2025 को प्रस्तुत की गई थीं।

सात बिंदुओं में की गई शिकायतें

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि श्री मांझी द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए कई अनियमितताएं की गई हैं। कुल सात बिंदुओं में प्रमुख आरोप इस प्रकार हैं—

1. शैक्षणिक अनियमितताएं

शासकीय स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को गलत तरीके से गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया गया।

शिक्षकों के तबादलों एवं पदस्थापना में नियमों का पालन नहीं किया गया।

विद्यालय संचालन में अनावश्यक हस्तक्षेप कर शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित की गई।

एक ही शिक्षक को लंबे समय तक एक ही संस्था में पदस्थ कर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया।

 

2. आर्थिक अनियमितताएं

अनियमित ढंग से विभिन्न बिलों का भुगतान किया गया।

कार्यालय संबंधी खर्चों में पारदर्शिता की कमी रही।

सरकारी गाड़ियों के उपयोग में निर्धारित नियमों की अनदेखी की गई।

 

3. पारिवारिक पक्षपात और प्रभाव

आरोप है कि श्री मांझी ने अपनी पत्नी को अनियमित रूप से सुविधाएं दिलाई।

अपने रिश्तेदारों और परिचितों को लाभ पहुंचाने के लिए पद का दुरुपयोग किया।

 

4. शिक्षा व्यवस्था में बाधा

कई विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपलब्धता के बावजूद कार्यवाही नहीं की गई।

समय-समय पर शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी की गई।

 

5. गंभीर आरोप/व्यवहार संबंधी मुद्दे

कार्यालयीन कार्यप्रणाली में गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाना।

सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों से अमर्यादित व्यवहार।

विभागीय बैठकों में अनुशासनहीनता।

 

जांच समिति गठित

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने शिकायत को गंभीर मानते हुए संबंधित दस्तावेज़ों और प्रमाणों के साथ विस्तृत जांच के लिए समिति गठित की है। आदेश के अनुसार पांच दिनों के भीतर संपूर्ण जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

विभाग में हलचल

शिक्षा विभाग में इस शिकायत के बाद खलबली मच गई है। लंबे समय से शिक्षकों द्वारा बार-बार की जा रही शिकायतों और आरोपों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से असंतोष बढ़ रहा था। अब जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद शिक्षकों में उम्मीद जगी है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

शिक्षक संघ का रुख

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने स्पष्ट कहा है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद आवश्यक है।

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों की काउंसलिंग तिथि घोषित

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों की काउंसलिंग तिथि घोषित

 

महासमुंद/ आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास द्वारा वर्ष 2025-26 में कक्षा 9वीं प्रवेश चयन परीक्षा अंतर्गत चतुर्थ प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों की काउंसलिंग तिथि घोषित की गई है।

मिली जानकारी अनुसार अनुसूचित जनजाति, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) एवं अनुसूचित जाति वर्ग के बालक-बालिकाओं की काउंसलिंग 12 सितंबर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक होगी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बालक-बालिकाओं की काउंसलिंग 13 सितंबर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग स्थल प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू उरकुरा मार्ग, वीआईपी सिटी कॉलोनी के सामने, जिला रायपुर है। सर्वप्रथम रिक्त सीटों की पूर्ति नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय, जिला बलरामपुर में की जाएगी। इसके पश्चात राजनांदगांव एवं बिलासपुर के प्रयास आवासीय विद्यालयों की रिक्त सीटें भरी जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि इस प्रवेश चयन परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची 8 सितंबर को विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दी गई

है।