महासमुंद रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत पर्पल फेयर का हुआ आयोजन दिव्यांगजनों ने अपने हुनर से लोगों का दिल जीता गायन, फैशन शो, नृत्य कला से दिव्यांगों के हौसले निखरे

महासमुंद रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत पर्पल फेयर का हुआ आयोजन दिव्यांगजनों ने अपने हुनर से लोगों का दिल जीता गायन, फैशन शो, नृत्य कला से दिव्यांगों के हौसले निखरे

महासमुंद/ जिले में पहली बार दिव्यांगजनों के लिए पर्पल फेयर का आयोजन हुआ। जिसमें दिव्यांगों ने अपने हुनर से सबका दिल जीता। नृत्य कला, गायन कला, फैशन शो और ब्रेल लिपि का प्रदर्शन ने दिव्यांगों के आत्मविश्वास को एक नई ऊंचाई दी। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सी.आर.सी.), ठाकुरटोला, राजनांदगांव एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए यह बहुआयामी आयोजन जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन, संजय कानन के पास महासमुंद में किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू मौजूद थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पूर्व पार्षद श्री महेन्द्र सिक्का, श्री राजू चंद्राकर, श्री संदीप घोष, श्री प्रकाश शर्मा, श्री शरद मराठा, श्री पंकज चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

विधायक श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। उनकी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं और पर्पल फेयर जैसे आयोजन इस दिशा में सार्थक पहल हैं। यह मंच दिव्यांगजनों को न केवल अपनी कला और कौशल प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए भी नए रास्ते खोलता है। उन्होंने दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास और लगन की सराहना करते हुए कहा कि आपकी मेहनत और संकल्प ही आपको सशक्त बनाएगी। समाज तभी पूर्ण होता है जब उसमें हर वर्ग को समान अवसर मिले।

श्री सिन्हा ने मेले में लगाए गए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांग संघ, सिविक सेवा प्राधिकरण, आशियाना वृद्धाश्रम, बांस शिल्प आदि स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रोजगार मेले, सहायक उपकरण वितरण स्टॉल, दिव्यांग कला गैलरी, सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी संबंधी स्टॉल का भी बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, कलाकृतियों एवं कौशल आधारित उत्पादों की सराहना की और उनके उत्साहवर्धन के लिए उनसे चर्चा भी किया। आयोजन में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, वरिष्ठजन, स्कूली एवं महाविद्यालयीन दिव्यांग छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, सीआरसी के निदेशक स्मिता महोबिया, जिला फिटनेस मेडिकल बोर्ड के अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद थे।

मेले में दिव्यांगजनों हेतु रोजगार मेला, सहायक उपकरणों का वितरण, सरकारी योजनाओं एवं प्रकाशनों की प्रदर्शनी, दिव्यांग कला गैलरी, मनोरंजक खेल एवं गतिविधियाँ, संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी, भोजन स्टॉल, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम में कुल 310 दिव्यांग एवं वृद्धजन उपस्थित रहे तथा 150 इनके सहायक मिलाकर कुल 360 हितग्राही पंजीकृत हुए।

आयोजन में एलिम्को संस्थान द्वारा 32 वृद्धजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। 15 दिव्यांग ने अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये। कार्यक्रम में 17 विभागों का स्टॉल लगाया गया ,तथा 7 विभिन्न स्वैच्छिक संस्थान व शासकीय संस्थान के दिव्यांग बच्चे उपस्थित होकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा एवं खेल आयोजन में अपना जौहर दिखाया।

Raipur Plant Accident: उत्पादन और निर्माण एक साथ होना बना 6 मौतों का कारण, एजेंसियां करेंगी जांच

Raipur Plant Accident: उत्पादन और निर्माण एक साथ होना बना 6 मौतों का कारण, एजेंसियां करेंगी जांच

 

रायपुर: शुक्रवार दोपहर रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात के अंदर का नजारा किसी खौफनाक सपने जैसा था। दोपहर करीब तीन बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ लोहे का भारी ढांचा गिर पड़ा। वहां मौजूद मजदूरों और अफसरों के बीच भगदड़ मच गई। चीख-पुकार सुनाई दी और कुछ ही पलों में सब कुछ सन्नाटे में बदल गया।

प्लांट के अंदर उसी समय उत्पादन का काम भी चल रहा था और बगल में दीवार निर्माण कार्य भी हो रहा था। कंपनी के प्रबंधन ने मशीनों को थोड़ी देर के लिए बंद किया और जांच के लिए मैनेजर समेत 10-12 लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तभी तापमान नियंत्रित करने वाला गरम लोहे का विशाल ढांचा अचानक ढह गया।

अंदर का माहौल

हादसे के बाद प्लांट परिसर में हाहाकार मच गया। एक के बाद एक एंबुलेंस फैक्ट्री के अंदर जाने लगीं। गेट बंद कर दिए गए ताकि बाहर का कोई व्यक्ति भीतर न आ सके। प्रबंधन ने मीडिया और बाहरी लोगों को रोक दिया। यहां तक कि मोबाइल से एक भी फोटो बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। एएसपी लखन पटले खुद टीम के साथ प्लांट के अंदर पहुंचे। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।

अलग-अलग गेट से निकाले गए कर्मचारी

घटना के बाद क्रांति सेना वहां पहुंच गई। हंमागा शुरू हो गया। इससे देखते हुए प्रबंधन की ओर से अंदर काम कर रहे सभी मजदूरों को समझाइस दी गई कि बाहर कोई किसी से बात न करे। अलग-अलग गेट से सभी को बाहर निकाला गया। प्लांट में उत्पान का काम भी बंद कर दिया गया।

आठ घंटे चला रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार घटना लगभग तीन बजे की है। इसके बाद रेस्क्यू ओपरेशन शुरू किया गया। लगभग आठ घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन के बाद घायलों को इलाज के लिए और मृतकों को पीएम के लिए भेजा गया।

ये एजेंसी करेंगी जांच

गोदावरी इस्पात हादसे की जांच अब कई एजेंसियां करेंगी।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग यह देखेगा कि संयंत्र में कहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई।

श्रम विभाग और श्रम आयुक्त भी मजदूरों की सुरक्षा, कार्यस्थल की परिस्थितियों और लापरवाही के पहलुओं की जांच करेंगे।

दूसरी ओर पुलिस इस पूरे मामले को साजिश के कोण से भी परखेगी।

शुरुआती जांच में उत्पादन और निर्माण कार्य एक साथ होने को बड़ी गलती माना जा रहा है।

हादसे की असल वजह और जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए सभी एजेंसियां समन्वय के साथ जांच कर रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल छह मौत की पुष्टि हुई है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। यदि लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

– लखन पटले, एएसपी रायपुर

छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में जल रही है PM Modi के नाम की मनोकामना ज्योत कलश, श्रद्धालू ने अपना नाम रखा गुप्त

छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में जल रही है PM Modi के नाम की मनोकामना ज्योत कलश, श्रद्धालू ने अपना नाम रखा गुप्त

 

बालोद: वैसे तो मां गंगा मइया मंदिर में हर वर्ष शारदीय नवरात्र पर जिले सहित छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश प्रज्जवलित करवाते हैं। लेकिन इस नवरात्र एक श्रद्धालु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ज्योत कलश प्रज्ज्वलित करवाई है।

बता दें कि मंदिर में बने नए ज्योत कक्ष में क्रमांक 71ए घी की मनोकामना ज्योत कलश प्रज्ज्वलित हो रही हैं। ज्योत प्रज्ज्वलित करवाने वाले श्रद्धालु ने मंदिर प्रबंधन को ऑनलाइन पेमेंट भुगतान कर अपना नाम गुप्त रखने की मांग की है। बता दें कि इस बार गंगा मइया मंदिर में कुल 1 हजार 270 मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित किये गए हैं।

यह नवरात्र पर्व 10 दिन का- पंडित आकाश

पंडित आचार्य आकाश शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र पर्व दस दिन का हो रहा है। 22 सितंबर से यह पर्व आरंभ हुआ एवं तृतीया तिथि 2 दिन होने से इस बार दिन में वृद्धि हुई है। पंचमी की हम बात करें तो 26 सितंबर को सुबह 9 बजकर 32 मिनट से आरंभ हो रहा, परंतु उदया तिथि चतुर्थी होने के कारण 26 सितंबर को चतुर्थी तिथि एवं 27 सितंबर को सूर्योदय कालीन पंचमी तिथि होने के कारण आज पंचमी मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर महाअष्टमी हवनपू‌जन, एक अक्टूबर को नवमी तथा 2 अक्टूबर को विजयादशमी दशहरा मनाया जाएगा।

शाम को बारिश ने भक्ति में डाला खलल

शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद जिला मुख्यालय बालोद सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में मौसम ने अचानक करवट ली और गरज बरस के साथ तेज मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान आसमान में जमकर बिजली कड़कती रही। जिसकी वजह से माता के मंदिरों में और खासतौर पर पंडालों में माता की भक्ति में खलल पड़ा।

बारिश की वजह से गंगा मइया मंदिर के पीछे परिसर में लगे मेला में लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं इस बीच मेला में विभिन्न प्रकार के दुकान लगाने वाले व्यापारियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। आकाशीय झूला सहित विभिन्न तरह के लगे झूले, बच्चों के खेलने के गेम्स बारिश के दौरान बंद रहें।

महासमुंद/औद्योगिक संस्थान में अनियमितता पर नोटिस जारी

महासमुंद/औद्योगिक संस्थान में अनियमितता पर नोटिस जारी

 

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड ग्राम बेलसोंडा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री शशिकांत सिंह, श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र, जिला परिवहन अधिकारी श्री राम कुमार ध्रुव, जूनियर साइंटिस्ट श्री जितेन्द्र कुमार पर्यावरण विभाग, टेक्निकल इंजीनियर खनिज विभाग श्री इन्द्र प्रकाश उपस्थित रहे।

इस दौरान पर्यावरण विभाग की जांच में स्थितियां सामान्य पाई गई। खनिज विभाग, परिवहन विभाग एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की जांच में कोई भी अनियमितता नहीं पाई गई। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970, अन्तर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979 के अन्तर्गत जांच, निरीक्षण किया गया। ठेकेदारों द्वारा परिसर में आवश्यक सूचनाओं का प्रदर्शन नहीं किया जाना पाया गया। कंपनी में वर्करों से ओवर टाईम कार्य लिया जाना पाया गया। जिसके संबंध में कोई भी रिकॉर्ड ठेकेदार, प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया।

अन्तर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979 अन्तर्गत पंजी प्रस्तुत नहीं किया तथा अन्य रिकार्ड भी प्रबंधन, ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 (संशोधन 2016) में निर्धारित सूचनाओं का प्रदर्शन नहीं पाया गया। उपरोक्त उल्लंघन के संबंध में प्रबंधन, ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।

रायपुर : माँ दुर्गा की भक्ति से गूंजा केन्द्रीय जेल रायपुर, 802 बंदियों ने रखा व्रत जेल प्रशासन ने पूजा व फलाहारी की विशेष व्यवस्था की 

रायपुर : माँ दुर्गा की भक्ति से गूंजा केन्द्रीय जेल रायपुर, 802 बंदियों ने रखा व्रत जेल प्रशासन ने पूजा व फलाहारी की विशेष व्यवस्था की

 

रायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। जेल परिसर में मूर्तिकार बंदियों द्वारा मिट्टी से माँ दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाएं तैयार की गईं है। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

माँ दुर्गा की उपासना के लिए रायपुर जेल के 802 बंदियों ने व्रत भी रखा है। इनमें महिला प्रकोष्ठ की 31 बंदियों ने तीन दिन और 49 बंदियों ने नौ दिन का व्रत रखा है। वहीं पुरुष प्रकोष्ठ में 722 बंदियों ने नौ दिन का व्रत संकल्पपूर्वक आरंभ किया है।

बंदियों की सुविधा के लिए जेल प्रशासन ने पूजन सामग्री और फलाहार की विशेष व्यवस्था की है, जिसमें दूध, केला, फल्ली दाना और गुड़ शामिल हैं। सामूहिक व्रत और भक्ति से पूरे जेल परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक माहौल का संचार हो रहा है। पूजा पंडाल को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया गया है। प्रतिदिन माँ दुर्गा की स्तुति में भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती का पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जा रही हैं।

जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बंदियों को मानसिक शांति, आंतरिक शक्ति और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। नवरात्रि का पर्व केन्द्रीय जेल रायपुर में आस्था, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम बन गया है।

 

छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे IAS विकास शील, अमिताभ जैन का कार्यकाल रहा सबसे लंबा

छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे IAS विकास शील, अमिताभ जैन का कार्यकाल रहा सबसे लंबा

 

छत्तीसगढ़: राज्य गठन के 25 वर्षों में अब तक कुल 12 मुख्य सचिवों ने पद संभाला है। इन सभी में सबसे लंबा कार्यकाल निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का रहा है, जो 4 साल 10 महीने तक इस पद पर बने रहे। वे राज्य के पहले मुख्य सचिव हैं जिन्हें केंद्र सरकार से तीन महीने का सेवा विस्तार मिला।

अमिताभ जैन ने 30 नवंबर 2020 को मुख्य सचिव का पद संभाला था। वे 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन सेवानिवृत्त से ठीक एक घंटे पहले उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन मिल गया। अब वे 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक मामला है, क्योंकि अब तक किसी भी मुख्य सचिव को केंद्र से एक्सटेंशन नहीं मिला था।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिवों की सूची में अरुण कुमार पहले मुख्य सचिव थे। उनके बाद एसके मिश्रा, एके विजयवर्गीय, आरपी बगई, शिवराज सिंह, पी. जाय उम्मेन, सुनील कुमार, विवेक ढांड, अजय सिंह, सुनील कुजूर, आरपी मंडल और फिर अमिताभ जैन ने पद संभाला।

सबसे कम कार्यकाल का रिकार्ड सुनील कुजूर के नाम है, जो केवल करीब 10 महीने तक मुख्य सचिव रहे,जबकि कार्यकाल के मामले में अमिताभ जैन के बाद विवेक ढांड और पी. जाय उम्मेन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक रहा।

अब तक ये रहे मुख्य सचिव

👉अरुण कुमार-30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003

👉एसके मिश्रा-31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004

👉एके विजयवर्गीय-1 जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005

👉आरपी बगई-7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007

👉शिवराज सिंह-31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008

👉पी.जाय उम्मेन- 31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2014

👉सुनील कुमार-7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014

👉विवेक ढांड-28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018

👉अजय सिंह-11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019

👉सुनील कुजूर-2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019

👉आरपी मंडल-31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020

👉अमिताभ जैन-1 दिसंबर 2020 से (कार्यकाल जारी, 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद तीन माह का सेवा विस्तार 30 सितंबर 2025 तक)

विकास शील होंगे प्रदेश के अगले मुख्य सचिव

प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव 1994 बैच के आइएएस विकास शील बनाए गए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। ये अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

मुख्य सचिव की रेस में 91 बैच की रेणु पिल्ले, 92 बैच के सुब्रत साहू और 93 बैच के अमित अग्रवाल शामिल थे। प्रदेश के रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर समेत कई अहम पदों पर काम कर चुके विकास शील 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। इस दौरान स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर नियुक्त थे।

पत्नी भी छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस

जनवरी 2024 से फिलीपींस स्थित मनीला के एडीबी (एशियाई विकास बैंक) में कार्यकारी निदेशक के पद पर थे। यहां से रिलीव होकर दिल्ली पहुंच चुके हैं। 29 सितंबर को रायपुर में ज्वाइनिंग देने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वापस बुलाने की पहल की थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजा था विकास शील की पत्नी निधि छिब्बर भी छत्तीसगढ़ कैडर की आइएएस हैं।

पौने चार साल रहेगा कार्यकाल

जून 1969 में जन्मे विकास शील का 2029 में 60 वर्ष पूरा होगा। 30 सिंतबर को कार्यभार ग्रहण पर वे तीन वर्ष नौ माह मुख्य सचिव रहेंगे। सबसे लंबे कार्यकाल के रूप में वे प्रदेश के तीसरे मुख्य सचिव होंगे। चार वर्ष 10 माह के कार्यकाल के साथ अमिताभ जैन पहले और तीन वर्ष 11 माह के साथ विवेक ढांड दूसरे नंबर पर हैं।

CG News: अपनी ही भाजपा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता, जानें क्या है पूरा मामला

CG News: अपनी ही भाजपा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता, जानें क्या है पूरा मामला

 

कोरबा। कलेक्टर को हटाने के लिए अल्टीमेटम देने वाले पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने अंतत: चार अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास रायपुर के सामने धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसकी सूचना रायपुर कलेक्टर को प्रेषित की है।

ननकीराम कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत कई केबिनेट मंत्रियों के समक्ष वह कोरबा कलेक्टर की शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद अनियमितता एवं मनमानी करने वाले कलेक्टर के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसलिए उन्हें धरने पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

अधिकारियों के कंट्रोल में सरकार

उन्होंने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में कुछ आइएएस अधिकारियों के कंट्रोल में सरकार चल रही है। ऐसे में अनियमितता करने वाले अधिकारियों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री को वास्तविकता से अवगत ही नहीं कराया जाता और उन्हें गुमराह किया जाता है।

पूर्व गृहमंत्री ने दावा किया कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान पीएससी परीक्षा घोटाला, शराब घोटाला, सीजीएमएससी दवाई खरीदी घोटाला, कोयला घोटाला, डीएमएफ घोटाला और एनएचएआई के लिए फर्जी मुआवजा जैसे मामलों की शिकायत केंद्र सरकार से की थी। सभी शिकायतें प्रमाणित हुईं और दर्जनभर से अधिक आईएएस अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर एवं बड़े नेताओं पर कार्रवाई भी हुई थी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने केबिनेट मंत्री केदार कश्यप के सामने कोरबा में आयोजित मंच से ओडीएफ घोटाले की जानकारी दी थी, जब पी. दयानंद कलेक्टर थे। उस समय तत्कालीन कलेक्टर ने आरोपों को खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में सैकड़ों शौचालय गड़बड़ी के मामले एसडीएम कार्यालय में दर्ज हुए।

संज्ञान नहीं लिया

कंवर ने कहा कि उनकी सभी शिकायतें पुष्ट होने के बावजूद भाजपा सरकार में उनकी शिकायतों को संज्ञान में नहीं लिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके जैसे वरिष्ठ नेता की शिकायत को तवज्जो नहीं दी जा रही है, तो अन्य जनप्रतिनिधियों की शिकायत का भला क्या हश्र होता होगा।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ वालों को गर्मी से मिलेगी राहत, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ वालों को गर्मी से मिलेगी राहत, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

 

छत्तीसगढ़ में मानसून ने विदाई से पहले एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को बिलासपुर सहित कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद घने बादलों के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गई। तेज हवाओं और गरज-चमक के बीच हुई इस बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि बारिश थमने के बाद जलभराव तेजी से निकल गया।

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि 26 और 27 सितंबर को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। शुक्रवार को हुई बारिश ने इस पूर्वानुमान को सही साबित किया। बिलासपुर शहर में अचानक बारिश होने से तोरवा, विनोबा नगर, सिरगिट्टी और बस स्टैंड जैसे क्षेत्रों में पानी भर गया।

अलर्ट और पूर्वानुमान

27 सितंबर: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट। कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना।

28 सितंबर: वर्षा की तीव्रता बनी रहेगी, कई हिस्सों में तेज बारिश की आशंका।

29 सितंबर: मौसम सामान्य होने लगेगा।

30 सितंबर: कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव।

असर जनजीवन पर

अचानक हुई बरसात से दफ्तर और बाजार लौटते समय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ देर के लिए शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। रिक्शा और ऑटो चालकों की आमदनी बढ़ी, लेकिन दुकानों के बाहर पानी भरने से कारोबार प्रभावित हुआ। कई इलाकों में बिजली बंद होने से दिक्कतें बढ़ गईं।

दुर्गा पूजा तैयारियां प्रभावित

नवरात्र की पंचमी तिथि पर दुर्गा पंडालों की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन अचानक हुई बारिश ने आयोजनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी। कई जगह पंडाल निर्माण का काम रुका और बिजली कटने से सजावट भी प्रभावित हुई। आयोजकों को आशंका है कि आने वाले दिनों में लगातार हुई बारिश से पूजा की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

बसना : शराब की लत ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। तंग आकर परिवार के ही पांच लोगों ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी

महासमुंद/
शराब की लत ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। पत्नी और मासूम बेटे के लाख समझाने के बावजूद पति नहीं माना और गाली-गलौज करता रहा। इससे तंग आकर परिवार के ही पांच लोगों ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सरकंडा का है। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना इस तरह घटी 23 सितंबर की रात दिलीप चौहान पिता गंगा चौहान (40), मूलतः बिहार निवासी, शराब पीकर घर आया और पत्नी व परिजनों से गाली-गलौज करने लगा। पत्नी व डेढ़ साल के बच्चे ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान परिवार के लोग उसे गली से उठाकर घर के अंदर ले गए और प्लास्टिक की मटमैली रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद परिवार के लोगों ने घटना को छिपाने की कोशिश की और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। 24 सितंबर को परिजनों ने भंवरपुर पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर हत्या का खुलासा हुआ।

पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी साधना चौहान पिता हरि चौहान (18), सरविंद सागर पिता शत्रुघ्न सागर (20), भगवतीन चौहान पति स्व. गोविंद चौहान (39) सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी सरकंडा और आसपास के रहने वाले हैं।

बसना : आज 27 को प्रदेश के जाने-माने विशेषज्ञ बसना में हृदय रोग पर विशेष निदान एवं परामर्श शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मे सुबह 10 बजे से

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार शादीशुदा महिला से की थी दूसरी शादी जानकारी के मुताबिक मृतक दिलीप चौहान ने सरकंडा गांव के एक परिवार की बेटी सुनीति चौहान से दूसरी शादी की थी। सुनीति पहले हरि चौहान की पत्नी थी। दिलीप और सुनीति 15 साल से सरकंडा और बिहार के बीच आना-जाना करते थे। तीन माह सरकंडा में रहते और शेष समय बिहार के ईंट भट्टा में मजदूरी करते थे।

पुलिस की कार्रवाई भंवरपुर चौकी पुलिस ने हत्या के सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

सूर्योदय: 🌄 ०६:२१
सूर्यास्त: 🌅 ०६:१५
चन्द्रोदय: 🌝 ११:०१
चन्द्रास्त: 🌜२१:०७
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: 🏔️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पञ्चमी (१२:०३ से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 अनुराधा (२५:०८ से ज्येष्ठा)
योग 👉 प्रीति (२३:४६ से आयुष्मान)
प्रथम करण 👉 बालव (१२:०३ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२५:१६ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 वृश्चिक
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४४ से १२:३२
अमृत काल 👉 १३:२६ से १५:१४
रवि योग 👉 ०६:०८ से ०७:१५
विजय मुहूर्त 👉 १४:०७ से १४:५५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:०७ से १८:३१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:०७ से १९:१९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४४ से २४:३२
राहुकाल 👉 ०९:०८ से १०:३८
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १३:३७ से १५:०७
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:०८ से ०६:५६
होमाहुति 👉 बुध
दिशा शूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (२५:०८ से)
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्र वास 👉 उत्तर
शिववास 👉 कैलाश पर (१२:०३ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
स्कन्द षष्ठी, विवाहादि मुहूर्त कन्या ल० (प्रातः ०६:२१ से ०७:०७ तक), व्यवसाय आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त दोपहर १२:०३ से १२:४१ तक, वाहन क्रय विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:१८ से सायं ०४:४७ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २५:०८ तक जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (नी, नू, ने) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (नो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:२५ से ०७:४३
तुला – ०७:४३ से १०:०४
वृश्चिक – १०:०४ से १२:२३
धनु – १२:२३ से १४:२७
मकर – १४:२७ से १६:०८
कुम्भ – १६:०८ से १७:३४
मीन – १७:३४ से १८:५७
मेष – १८:५७ से २०:३१
वृषभ – २०:३१ से २२:२६
मिथुन – २२:२६ से २४:४१+
कर्क – २४:४१+ से २७:०३+
सिंह – २७:०३+ से २९:२१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:०८ से ०७:४३
शुभ मुहूर्त – ०७:४३ से १०:०४
मृत्यु पञ्चक – १०:०४ से १२:०३
अग्नि पञ्चक – १२:०३ से १२:२३
शुभ मुहूर्त – १२:२३ से १४:२७
रज पञ्चक – १४:२७ से १६:०८
शुभ मुहूर्त – १६:०८ से १७:३४
चोर पञ्चक – १७:३४ से १८:५७
रज पञ्चक – १८:५७ से २०:३१
शुभ मुहूर्त – २०:३१ से २२:२६
चोर पञ्चक – २२:२६ से २४:४१+
शुभ मुहूर्त – २४:४१+ से २५:०८+
रोग पञ्चक – २५:०८+ से २७:०३+
शुभ मुहूर्त – २७:०३+ से २९:२१+
मृत्यु पञ्चक – २९:२१+ से ३०:०८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा योग पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570
फोन पेय 8889391334

〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके लिये आज का दिन सामान्य ही रहेगा। शारीरिक शिथिलता रहने पर भी कार्यो में व्यवधान नही आने देंगे। कार्य क्षेत्र पर सभी कार्य आज समय से पहले पूर्ण कर लेंगे फिर भी लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा। मन में किसी दार्शनिक स्थल की योजना बनेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। चल- अचल संपत्ति से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आज आपके आगे ज्यादा देर नही टिक पाएंगे। हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। महिलाओ का जिद्दी स्वभाव कुछ समय के लिये घर पर अशांति कर सकता है। फिर भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज शान्ति अनुभव करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका ध्यान अन्य कार्यो को छोड़ स्वयं अथवा परिजन की बिगड़ती सेहत पर अधिक रहेगा। मध्यान तक मानसिक बेचैनी लगी रहेगी। भाग्य का साथ भी आज कम ही मिलेगा व्यवसायी एवं नौकरी वाले लोग अपूर्ण कार्य पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगे फिर भी कुछ कार्य अधूरे रह सकते है।हतोत्साहित ना हो आशानुकूल ना सही काम चलाने लायक लाभ अवश्य होगा। गहरे जल अथवा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचे यात्रा भी अति आवश्यक होने पर ही करें। पति पत्नी मे अथवा किसी अन्य से गरमा गरमी हो सकती है विवेकि व्यवहार अपनाए। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी आज टालना ही बेहतर रहेगा। खर्च सोच समझ कर ही करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन भर स्वभाव में लापरवाही रहेगी परन्तु फिर भी लाभ के प्रसंग मिलते रहेंगे। जिस कार्य से दूर रहने का प्रयास करेंगे उसी से फायदा होगा।
दिन का अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम प्रसंगों में दुखद अनुभव होंगे लंबी यात्रा के योग है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको पिछली गलतियों से नया अनुभव मिलेगा लाभ भी आज पूर्व में किये गए परिश्रम से ही मिलेगा। सामाजिक जीवन उच्च कोटि का रहेगा समाज मे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवहार कुशलता आज सभी जगह काम आएगी लेदेकर काम बना ही लेंगे। महिलाये परिवार के प्रति अधिक समर्पित रहेंगी लेकिन आसक्ति अधिक रहने से मानसिक दुख के प्रसंग भी बनेंगे। कार्य व्यवसाय में नए लाभ के अनुबंध मिलने की सम्भवना है लापरवाही से बचें। आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे। परिजनों के सहयोग से भाग्योदय होगा। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपसी व्यवहारों को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपके ऊपर कोई लांक्षन लग सकता है इसका प्रभाव घर एवं कार्य क्षेत्र पर भी देखने को मिलेगा। पारिवारिक बहस के कारण मानसिक संताप भी दिन भर बना रहेगा। अशांति का कारण धन भी रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र पर उधारी को लेकर किसी से तीखी झड़प होने की संभावना है। धन की आमद के लिए किसी की चापलूसी भी करनी पड़ेगी। बेरोजगार लोग भविष्य की चिंता को लेकर निराशा रहेंगे। महिलाये भी आवश्यकता से अधिक बोलने के कारण घर मे नए विवाद को जन्म देंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन शुभ फलदायी है सेहत आज थोड़ी प्रतिकूल रहेगी लेकिन अन्य सभी कार्य पहले से अधिक बेहतर होंगे। घर मे सुख समृद्धि आएगी। आय एक से अधिक साधनों से होगी पर विघ्न डालने वाले भी अधिक रहेंगे अनुभवियों की राय भी गलत हो सकती है इसलिये अपने ही विवेक से कार्य करें। व्यवसाय एवं नौकरी में अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे। महिलाये गृहस्थ में खरीददारी के ऊपर ध्यान देंगी सुख के साधनों में वृद्धि होगी इनपर खर्च भी अधिक रहेगा परन्तु अनावश्यक नही लगेगा। संताने मनोकामना पूर्ति होने से प्रसंन्न रहेंगी। बुजुर्ग आपकी आडम्बर युक्त दिनचार्य से असहमति दिखाएंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन उदासीनता युक्त रहेगा। दिन के आरंभ से ही किसी भी करी को लेकर ज्यादा उत्साह नही दिखाएंगे प्रतिस्पर्धा से भी स्वयं को दूर ही रखेंगे। आज आपको जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे लेकिन महिलाये किसी ना किसी कारण अंदर से जली भुनी रहेंगी घर मे अव्यवस्था फैलने का कारण भी रहेंगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी जिसके कारण किसी की छोटी बातो को दिन से लगा लेंगे। परिवार में चुगली एवं ईर्ष्यालु वातावरण रहने से बाहर समय बिताना अधिक भायेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य में सफलता को लेकर मन में संशय रहेगा। संतानों के भविष्य के कारण चिंता होगी। मध्यान के बाद किसी स्त्री द्वारा लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। आलस्य भारी पड़ सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन चंचलता आपके व्यक्तित्त्व पर हावी रहेगी लेकिन इसका परिणाम शुभ ही मिलेगा। लोग आपकी बातों को गंभीर नही लेंगे जिससे बड़ी गलती करने पर भी बच जाएंगे। मनमौजी स्वभाव अवश्य किसी कार्य मे नुकसान दिलाएगा फिर भी आज आकस्मिक लाभ होने के आसार है। व्यवसायियो के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर बनेगा कार्य क्षेत्र पर कम समय एवं लागत में अधिक मुनाफा कमा लेंगे। महिलाओ को अकस्मात धन अथवा उपहार की प्राप्ति होगी लेकिन स्वभाव से लालची रहेंगी। धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन विषम फलदायी रहेगा अधिकांश कार्य संभावनाओं के विपरीत होने से दुविधा में रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचे परिणाम नेष्ट हो होंगे। दैनिक कार्यो को छोड़ शेष सभी कार्यो में संघर्ष करना पड़ेगा। जो भी कार्य करने का प्रयास करेंगे उसमे कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे अथवा अधूरा रह जायेगा। खर्च चलाने के लिए जमा पूंजी का इस्तेमाल करना पड़ेगा जिससे घर का बजट गड़बड़ायेगा। सेहत नरम रहने से आलस्य एवं शीघ्र थकावट अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर आपके दयालु स्वाभाव के कारण प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे। लेन-देन में धन अटक सकता है इससे बचें। नौकरो से मीठा बोल कर कार्य निकाले।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे जल्द से पूरा करने का प्रयास करेंगे आरम्भ में थोड़ी परेशानी आएगी लेकिन अंततः सफल हो ही जायेंगे। आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए दिन साधना पथ में नए अनुभव दिलाएगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी आपके हिस्से का लाभ मिलकर ही रहेगा। धन के कारण मन की इच्छाओं को नही मारना पड़ेगा। रिश्तेदारों एवं पुराने मित्रों से भेंट होगी। आपके स्वभाव में अहम की भावना रहने से बाहरी व्यक्ति को दुखद अनुभूति ही होगी। लेकिन परिजनों से स्वार्थ सिद्धि के लिए मधुर व्यवहार करेंगे। व्यवसाय में अधिक लाभ पाने के लिए अनैतिक कार्यो में लिप्त हो लाभ उठाएंगे। सेहत की परवाह आज कम ही करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बीते दिन की तुलना में आज का दिन शान्तिप्रद रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि एवं तार्किक बल का सही जगह प्रयोग करेंगे। झगड़े अथवा उलझनों वाले कार्य से स्वयं को दूर रखेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। दोपहर के आसपास आपका सनकी स्वभाव कुछ ना कुछ हानि भी करायेगा। धन संबंधित कार्य आपकी व्यवहार शून्यता के कारण उलझेंगे परन्तु शीघ्र ही किसी के सहयोग मिलने से सुलझ जाएंगे। कार्य व्यवसाय में प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी खर्च हिसाब से करेंगे। महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सेहत में सुधार आने से अधूरे कार्यो को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन जल्दबाजी से बचें अन्यथा हानि होगी। आध्यात्मिक रूप से दिन शुभ रहेगा परोपकार का फल अति शीघ्र मिलेगा। ज्योतिष एवं अन्य गूढ़ रहस्यों को जानने की लालसा रहेगी पूजापाठ टोन टोटको पर विश्वास करेंगे। सार्वजिनक क्षेत्र पर नए व्यावहारिक संबंध बनेंगे परन्तु घर के सदस्यों की बात ना मानने के कारण आप अनुपयोगी ही रहेंगे। कभी आकस्मिक उछाल कभी उदासीनता रहने से कार्य व्यवसाय में आज अनिश्चितता अधिक रहेगी। भाई-बंधुओ में कुछ समय के लिए अनबन गृहस्थ का वातावरण बिगाड़ेगी। व्यावसायिक अथवा पर्यटन यात्रा से लाभ कम खर्च ही अधिक होगा!