बसना और अरेकेल मे अवैध शराब पर शिकंजा, शराब पिलाने वाला भी गिरफ्तार – जनपद चौक पर मारपीट का केस दर्ज

0

बसना और अरेकेल मे अवैध शराब पर शिकंजा, शराब पिलाने वाला भी गिरफ्तार – जनपद चौक पर मारपीट का केस दर्ज

 

बसना (महासमुंद)।
बसना थाना पुलिस ने लगातार दो दिनों में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। इसके अलावा जनपद चौक क्षेत्र में गाली-गलौज और मारपीट की गंभीर घटना भी सामने आई है। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अरेकेल में हाथ भट्ठी शराब जब्त
दिनांक 25 को प्रधान आरक्षक हमराह स्टाफ के साथ वार्ड क्रमांक 16, अरेकेल में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंचे। मुखबिर की निशानदेही पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसका नाम ओंकार चौहान (42 वर्ष, पिता कन्हैया लाल चौहान, निवासी वार्ड क्रमांक 16, अरेकेल, थाना बसना) बताया गया। आरोपी के पास से पीले रंग की जरीकेन में भरी हुई चार लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत करीब 800 रुपये) बरामद की गई।

शराब रखने और बिक्री करने के संबंध में जब उससे कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जप्त कर सीलबंद किया और आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। यह अपराध जमानतीय श्रेणी का होने से आरोपी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

 

बसना : आज 27 को प्रदेश के जाने-माने विशेषज्ञ बसना में हृदय रोग पर विशेष निदान एवं परामर्श शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मे सुबह 10 बजे से

वार्ड क्रमांक 02 में शराब पिलाने वाला पकड़ा गया इसके एक दिन पहले, 24 सितम्बर को थाना पुलिस को सूचना मिली कि बिन्याबीन पाईक (50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, बसना) अपने घर के सामने लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है और शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शराब पी रहे लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया।

 

आरोपी के पास से देशी प्लेन शराब की दो खाली बोतलें और दो डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए जिनमें शराब की गंध आ रही थी। वैध लाइसेंस या परमिट न होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर बाद में जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

जनपद चौक पर गाली-गलौज और मारपीट इसी दौरान 24 सितम्बर की रात करीब 8:30 बजे बसना जनपद चौक स्थित गौरी पान ठेला के पास मारपीट की घटना हुई। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह गुटखा खरीदने गया था, तभी मौके पर मौजूद सल्लू खान, नेपाल सोनी और नेपाल सोनी का पिता उससे बहस करने लगे। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया।

आरोपियों में नेपाल सोनी ने हाथ मुक्कों से वार किया, जबकि सल्लू खान और नेपाल सोनी के पिता ने पास में रखी ईंट उठाकर मारने की कोशिश की। घटना में पीड़ित को सिर, हाथ और आंख में गंभीर चोटें आईं। घटना को मौके पर मौजूद राजू खान और शेखर टंडन ने देखा। पीड़ित ने अपने परिजन को घटना बताई और बाद में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

बसना : आज 27 को प्रदेश के जाने-माने विशेषज्ञ बसना में हृदय रोग पर विशेष निदान एवं परामर्श शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मे सुबह 10 बजे से

 

बसना (महासमुंद)।
महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक में स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिनांक 27 सितम्बर 2025, शनिवार को विशेष हृदय परामर्श शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इस शिविर में प्रदेश के जाने-माने वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. पांडी (एम.एम.आई. हॉस्पिटल रायपुर) मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

हृदय रोग आज सबसे बड़ी चुनौती

आज के बदलते जीवनशैली में हृदय रोग तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। उच्च रक्तचाप, तनाव, मोटापा, अनियमित खानपान और व्यायाम की कमी इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच और सही इलाज से हृदय संबंधी बीमारियों से बड़ी हद तक बचाव किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने यह विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इन बीमारियों का मिलेगा परामर्श

शिविर में हृदय संबंधी सभी तरह की समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।

सांस फूलना और थकान की शिकायत

सीने में दर्द और दबाव

हृदय वॉल्व संबंधी तकलीफें

हार्ट अटैक और उसकी रोकथाम

उच्च रक्तचाप

एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी से जुड़ी जानकारी

बायपास और स्टेंट सर्जरी

बच्चों में पाए जाने वाले हृदय रोग

इसके साथ ही मरीजों के लिए 2D इको टेस्ट की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे हृदय की जांच आधुनिक तकनीक से की जाएगी।

प्रदेश के जाने-माने विशेषज्ञ होंगे मौजूद

इस शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रायपुर के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. पांडी स्वयं उपस्थित रहेंगे और मरीजों को व्यक्तिगत परामर्श देंगे। डॉ. पांडी को कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में लंबे समय का अनुभव है और उन्होंने अब तक हजारों मरीजों का सफल इलाज किया है।

बसना और आसपास के मरीजों को मिलेगा लाभ

अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक ने बताया कि इस तरह का आयोजन छोटे कस्बों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर मरीजों को बड़े शहरों तक जाना पड़ता है। अब बसना और आसपास के गांवों के मरीजों को घर के पास ही विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा।

पंजीयन की सुविधा

जो मरीज परामर्श लेना चाहते हैं, वे अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में पंजीयन करवा सकते हैं।

संपर्क नंबर – 84618-11000, 93969-45760, 77708-68473, 7730-86100
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो जाएगी।

अस्पताल की आधुनिक सुविधाएं

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना क्षेत्र का एक प्रमुख मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल है। यहां पर सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे और 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध है। इस कारण मरीजों को प्राथमिक से लेकर जटिल इलाज तक की सेवाएं मिल पाती हैं।

—

👉 कुल मिलाकर, 27 सितम्बर को होने वाला यह हृदय परामर्श शिविर बसना और पूरे महासमुंद जिले के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा। विशेषज्ञ डॉक्टर की मौजूदगी और आधुनिक जांच सुविधाओं से न केवल मरीजों को सही परामर्श मिलेगा, बल्कि हृदय रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।

महासमुंद : सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा बुडेरा (रायपुर) और कच्छारडीह (महासमुंद) के दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

महासमुंद : सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा
बुडेरा (रायपुर) और कच्छारडीह (महासमुंद) के दो लोगों की सड़क हादसों में मौत,

 

महासमुंद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सांकरा पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पहला हादसा : मोटरसाइकिल की टक्कर से धर्मराज अग्रवाल की मौत
थाना सांकरा के मर्ग क्रमांक 31/25, धारा 194 BNSS के तहत जांच में पाया गया कि मृतक धर्मराज अग्रवाल (44 वर्ष), पिता दुजराम अग्रवाल, निवासी ग्राम बुडेरा, थाना खरोर, जिला रायपुर दिनांक 04.08.2025 को अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 G 6789 से बसना जा रहे थे।

इसी दौरान ग्राम नारायणपुर (थाना सांकरा) के पास एनएच 53 रोड पर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 5619 के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में धर्मराज अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई।

इस मामले में धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना की सूचना नरेन्द्र सिंह (32 वर्ष), अटेंडर, CHC बसना द्वारा दी गई। मृतक को पहले CHC बसना लाया गया, जहां डॉक्टर राजीव पटेल ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित किया।

बसना : आज 27 को प्रदेश के जाने-माने विशेषज्ञ बसना में हृदय रोग पर विशेष निदान एवं परामर्श शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मे सुबह 10 बजे से

दूसरा हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से परसराम साहू की मौत, साथी घायल
थाना सांकरा के मर्ग क्रमांक 26/25, धारा 194 BNSS के अनुसार दिनांक 12.08.2025 को ग्राम कच्छारडीह निवासी परसराम साहू (43 वर्ष), पिता जगतराम साहू अपने साथी कृष्णकुमार यादव के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MN 7829 से सरायपाली जा रहे थे।

दोपहर लगभग 3 बजे ग्राम लाटादादर, एनएच 53 रोड पर पेशाब करने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े, तभी ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 GY 3530 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में चालक परसराम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे कृष्णकुमार यादव को आंख और सीने पर चोटें आईं तथा उसका पैर सायलेंसर से जल गया। घायल को डायल-112 की मदद से CHC पिथौरा ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए महासमुंद और बाद में रायपुर के अस्पताल रेफर किया गया।

इस मामले में धारा 281, 125(a), 106(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। शव पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

सरायपाली : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैतारी चौक, सुखापाली तालाब लोहरीनडीपा मे तीन मामलों में अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैतारी चौक, सुखापाली तालाब लोहरीनडीपा मे तीन मामलों में अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। सरायपाली थाना पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में अवैध शराब बेचने और पिलाने वालों को पकड़ा है। पुलिस ने कुल 07 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब, शराब की खाली शीशियां और गिलास जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला – बैतारी चौक पर दबिश
दिनांक 24 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एनएच मेन रोड बैतारी चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी भुवनेश्वर मांझी (30 वर्ष, निवासी गिरसा) को पकड़ा। आरोपी के पास से दो पीली जरीकेन में कुल 07 लीटर (7000 एमएल) हाथभट्टी महुआ शराब, कीमत लगभग 1400 रुपये जब्त की गई। आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला – सुखापाली तालाब के पास रेड
उसी दिन ग्राम सुखापाली तालाब के पास पीपल पेड़ के नीचे पुलिस ने दबिश दी। मौके पर आरोपी खगेश्वर रत्नाकर (53 वर्ष, निवासी सुखापाली) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाता मिला। मौके से 02 खाली देशी प्लेन शराब की शीशियां और 02 खाली डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जमानतीय अपराध होने से उसे जमानत पर रिहा किया गया।

सरायपाली : कम खर्च में मिलेगा बेहतर इलाज, ‘नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल’चिवराकुटा, सिंघोड़ा

तीसरा मामला – लोहरीनडीपा में कार्रवाई
इसके अलावा ग्राम लोहरीनडीपा में पुलिस ने आरोपी मदनलाल मिरी (45 वर्ष, निवासी मंडलपारा लोहरीनडीपा) को पकड़ा। आरोपी अपने घर के सामने परछी में लोगों को शराब पिलाता मिला। मौके से 02 खाली देशी शोले शराब की शीशियां और 02 खाली डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी को धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

बसना : आज 27 को प्रदेश के जाने-माने विशेषज्ञ बसना में हृदय रोग पर विशेष निदान एवं परामर्श शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मे सुबह 10 बजे से

रायपुर के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, लोहे का शेड गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

रायपुर धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा स्थित गोदावरी पावर इस्पात में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के अंदर टेंपरेचर कंट्रोल मशीन का मुआयना करने पहुंचे मजदूरों पर अचानक लोहे का भारी शेड गिर पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा शाम करीब चार बजे हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

 

सूत्रों के मुताबिक, टेंपरेचर कंट्रोल मशीन में तकनीकी खामी आ गई थी। मेंटेनेंस कार्य के बाद मशीन चालू नहीं होने पर मजदूर और तकनीकी अधिकारी जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान ऊपर से कंट्रोल होने वाला शटर बंद नहीं हुआ और अचानक लोहे का बड़ा शेड नीचे गिर पड़ा। शेड बेहद गर्म था, जिससे कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में अधिकारी वर्ग के लोग भी शेड की चपेट में आए होने की आशंका है।

 

हादसे के बाद कई मजदूर शेड के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद साथियों ने अपने स्तर पर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस और बचाव दल की मदद से दीवार तोड़कर पीछे के रास्ते से दो दर्जन से अधिक मजदूरों को बाहर निकाला गया। मेन गेट पर भीड़ होने के कारण इस रास्ते का इस्तेमाल किया गया। कई घायलों की हालत अब भी चिंताजनक बनी है

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्रांति सेना के सदस्य फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों और सुरक्षा कर्मियों के बीच बहस की नौबत तक आ गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन सतर्क, परिजनों को देर से सूचना

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक और घायलों के नामों की आधिकारिक पुष्टि अब तक फैक्ट्री प्रबंधन ने नहीं की है। बताया जा रहा है कि हादसे के कई घंटे बाद भी परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी गई, जिससे आक्रोश और बढ़ गया है।

बसना : भंवरपुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात — पत्नी और रिश्तेदारों सहित 5 पर हत्या के मामले मे FIR दर्ज

बसना : भंवरपुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात — पत्नी और रिश्तेदारों सहित 5 पर हत्या के मामले मे FIR दर्ज

महासमुंद/बसना।
थाना बसना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक दिलीप चौहान की हत्या उसकी ही पत्नी और परिजनों द्वारा गला दबाकर किए जाने का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दिलीप चौहान शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी व बच्चों से गाली-गलौच व मारपीट करता था। घटना दिनांक 23 सितंबर 2025 को भी उसने घर के बाहर पत्नी-बच्चों से विवाद किया। इसी बीच आरोपियों —

 

भागबतीन चौहान, शरवीन सागर, सुमित चौहान, सपना चौहान और गुंजा उर्फ गुंजन चौहान ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन दिलीप नहीं माना। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर उसे घर के अंदर खींचते हुए ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।

CG बसना : छात्रावास कांड: गंभीर आरोपों पर भी महज़ अधिक्षिका का स्थानांतरण—क्या यह बाल सुरक्षा कानून की खुली अनदेखी नहीं? मामले मे विधायक से लेकर अधिकारियो ने क्या कहा पढ़े पुरी खबर

इस संबंध में मर्ग क्र. 91/25 की जांच पर शार्ट पीएम रिपोर्ट, गवाहों के कथन और घटनास्थल निरीक्षण के आधार पर मामला स्पष्ट हुआ। पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है

महासमुंद : कब्र से निकला सच, पांच आरोपी सलाखों के पीछे सोशल मीडिया पर प्यार दिखाती रही प्रेमिका, हकीकत में छुपा रही थी आकाश का कत्ल

प्रेम, विश्वासघात और साजिश की कहानी: एक साल बाद सुलझी आकाश हत्याकांड की गुत्थी महासमुंद पुलिस ने घोड़ारी तालाब में मिले अज्ञात शव की गुत्थी को एक साल बाद सुलझा लिया है। यह शव गीतांजलि नगर रायपुर निवासी आकाश सिंह का था, जिसकी हत्या प्रेम-प्रसंग और विश्वासघात के चलते की गई थी।

शव की पहचान और जांच की कड़ी 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी तालाब में एक अज्ञात शव मिला था। शुरुआती दौर में पुलिस पहचान नहीं कर पाई। तीन माह बाद 5 जनवरी 2025 को रायपुर के खम्हारडीह थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई, जिसके बाद क्राइम डेटा एनालिसिस और शिनाख्त के आधार पर शव की पहचान आकाश के रूप में हुई।

प्रेम-प्रसंग से जन्मी दुश्मनी

जांच में खुलासा हुआ कि आकाश की नजदीकियां लवली सिंग नामक युवती से बढ़ी थीं, जो पहले से अभिनव सिंग के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। अगस्त 2024 में आकाश लवली को लेकर भागा और दोनों ने शादी भी कर ली। यह बात अभिनव और लवली के परिजनों को नागवार गुज़री।

हत्या की रात और तालाब तक सफर

बसना : श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में 28 सितम्बर को हृदय रोग परामर्श शिविर

25 सितंबर 2024 को लवली के पिता अभिलाख सिंह ने दोनों को घर बुलाया। वहां आकाश और अभिनव के बीच विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया। गुस्से में आकर अभिनव, उसके पिता और भाइयों गौरव व वीरू ने आकाश को पीट-पीटकर मार डाला। शव को छिपाने के लिए स्कूटी में रखकर महासमुंद लाए और घोड़ारी तालाब में फेंक दिया। दो दिन बाद 27 सितंबर को शव पानी में तैरता मिला।

पुलिस की पैनी पड़ताल में खुली परतें

लवली को हिरासत में लेने पर उसने हत्या की साजिश और सच्चाई कबूल कर दी। बताया गया कि हत्या के बाद उसने साक्ष्य मिटाने में मदद की और वापस अपने पुराने आशिक अभिनव के साथ रहने लगी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालकर वह परिवार और पुलिस को गुमराह करती रही।

एक साल बाद परिजनों को मिला शव

शिनाख्त न होने के कारण शव को दफना दिया गया था। लेकिन नए साक्ष्यों और कबूलनामे के बाद पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को कब्र खोलकर शव को परिजनों को सौंपा। करीब एक साल बाद आकाश के परिवार को उसका अंतिम दर्शन नसीब हुआ।

पांच आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने लवली सिंग, अभिनव सिंग, अभिलाख सिंह, गौरव और वीरू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर धारा 103(ए), 238 और 61(2) के तहत हत्या और सबूत छुपाने का अपराध दर्ज किया गया है।

महासमुंद/जिला सीईओ श्री नंदनवन ने ली जनपद पंचायत पिथौरा में योजनाओं की समीक्षा बैठक

महासमुंद/जिला सीईओ श्री नंदनवन ने ली जनपद पंचायत पिथौरा में योजनाओं की समीक्षा बैठक

 

महासमुंद/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद पंचायत पिथौरा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र शामिल हुए। इसके अलावा सीईओ श्री नंदनवार ने ग्राम पंचायत, स्कूल आदि का निरीक्षण किया।

बैठक में मोर गांव-मोर पानी महाअभियान और युक्त धारा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की योजना तैयार करने तथा प्राथमिकता क्रम तय कर 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ श्री नंदनवार ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लिए जाने वाले कार्यों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने समस्त तकनीकी सहायकों को पांच दिवस के भीतर विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्वयन से ग्रामीण अंचल में विकास की गति और तेज होगी।

महासमुंद पोषण माह में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर ग्राम अमोरी में शिविर

महासमुंद पोषण माह में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर ग्राम अमोरी में शिविर

 

महासमुंद/ पोषण माह के अंतर्गत सेक्टर झलप के ग्राम अमोरी में मोटापे की रोकथाम एवं कुपोषण उन्मूलन विषय पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई तथा उपस्थित महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं सहायता हेतु 1098 टोल फ्री नंबर की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का वजन एवं ऊँचाई मापी गई। विशेषज्ञों ने उपस्थित महिला एवं पुरुषों को बताया कि कम वजन व कम ऊँचाई कुपोषण के संकेत हैं, जिससे बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं अधिक वजन और मोटापे से भी स्वास्थ्य पर गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। इस अवसर पर मोटापे को नियंत्रित करने के उपाय एवं संतुलित आहार संबंधी सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम में पौष्टिक पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। ग्राम अमोरी की आंगनबाड़ी में प्रतिदिन 90 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति को देखते हुए कलेक्टर द्वारा केंद्र को उपहारस्वरूप अनौपचारिक शिक्षा का बड़ा किट प्रदान किया गया। किट में बच्चों के लिए गिटार, सिंथेसाइजर, जोड़ी मिलाने का खेल, सिल्वर कलर की तलवार एवं जोड़ने वाले बॉक्स जैसी सामग्री सम्मिलित रही।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग से पहुंचे अधिकारियों ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सुश्री अपर्णा श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मी चंद्राकर, ग्राम के सरपंच श्री नरेंद्र ध्रुव, जनपद प्रतिनिधि योगेश कुमार ठाकुर, पंच दामिनी चंद्राकर, भोजराम पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ और किशोरियाँ उपस्थित रहीं।

महासमुंद खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए खसरों का सत्यापन हेतु प्रशिक्षण कलेक्टर ने 31 अक्टूबर तक सत्यापन करने के दिए निर्देश

महासमुंद खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए खसरों का सत्यापन हेतु प्रशिक्षण कलेक्टर ने 31 अक्टूबर तक सत्यापन करने के दिए निर्देश

 

महासमुंद/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी सत्यापन प्रशिक्षण प्रदान किया।

कलेक्टर ने बताया कि एकीकृत किसान पोर्टल में खरीफ वर्ष 2025-26 हेतु किसान पंजीयन तथा पंजीकृत किसान द्वारा अपनी भूमि पर ली गई फसल का नाम एवं रकबा अद्यतन करने की कार्यवाही 31 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष खरीफ विपणन में धान खरीदी हेतु एग्रीस्टैक फार्मर आईडी को अनिवार्य किया गया है। खाद्य विभाग के पोर्टल पर धान खरीदी केवल फार्मर आईडी से लिंक समस्त फार्मर आईडी एवं खसरा आधारित पंजीयन उपरांत ही की जाएगी। इसलिए फसल गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में दर्ज रकबा में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए कि गिरदावरी सत्यापन का कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता से किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि गिरदावरी में संशोधन करना हो, तो भी उसका सत्यापन आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पीवी मोबाइल ऐप डाउनलोड कर प्रक्रिया को समझें। उन्होंने बताया कि गिरदावरी सत्यापन हेतु जिले में 817 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है तथा अभी तक दर्ज खसरों का कम से कम 5 प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। विशेष रूप से उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टा, डुबान क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्र में भी किसान ऐप के माध्यम से सत्यापन कार्य किया जाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धान फसल के रकबे की गलत प्रविष्टि अथवा बढ़ाकर प्रविष्टि करने की स्थिति में न केवल धान उपार्जन प्रक्रिया प्रभावित होगी, बल्कि संबंधित पर जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। साथ ही गलत फसल प्रविष्टि से भी धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। इसलिए सभी गम्भीरता के साथ प्रशिक्षण में बताई गई बातों का पालन करें एवं प्रक्रिया के तहत ही सत्यापन का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें।

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और निर्देशों का पालन करने को कहा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार श्री जुगल किशोर पटेल, नायब तहसीलदार श्री मोहित अमिला एवं खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही विभिन्न अनुभागों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी भी वीसी के माध्यम से शामिल हुए।