बलौदाबाजार : प्रयास विद्यालय में प्रवेश के लिए द्वितीय प्रतीक्षा सूची हेतु काउंसलिंग 28 जुलाई को

बलौदाबाजार : प्रयास विद्यालय में प्रवेश के लिए द्वितीय प्रतीक्षा सूची हेतु काउंसलिंग 28 जुलाई को

बलौदाबाजार, सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालय की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय प्रतिक्षा सूची के विद्यार्थियों क़ा काउंसलिंग  28 जुलाई 2025 क़ो प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में होगा।

काउंसलिंग में अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका, अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग बालक एवं बालिका हेतु 28 जुलाई 2025 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक भाग ले सकते है।काउंसिलिंग में अपने साथ प्रवेश पत्र, जाति-निवास प्रमाण पत्र, 8वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र, 2 स्वयं का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित हैं तो इस आशय का सम्बधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र लाना होगा।

 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के अडिग प्रहरी हैं सीआरपीएफ के जवान – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस (27 जुलाई) के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थापना दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्यरत सभी सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सीआरपीएफ जवानों की वीरता और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने जो अनुकरणीय सेवा, साहस और समर्पण दिखाया है, वह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के शौर्यगाथा के हर अध्याय में देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा का दृढ़ संकल्प निहित है।

 

छत्तीसगढ़ : हर घर तक जल पहुँचाने के साथ ही जल बचाना भी हो प्राथमिकता में – श्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ : हर घर तक जल पहुँचाने के साथ ही जल बचाना भी हो प्राथमिकता में – श्री अरुण साव

पीएचई अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के समापन सत्र में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

ग्रामीण जलापूर्ति के संस्थागत एवं सामुदायिक पहलुओं तथा तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण

उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज  विभागीय अधिकारियों तथा मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के समापन सत्र में शामिल हुए। जल जीवन मिशन के तहत निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभागीय सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता श्री टी.डी. सांडिल्य भी समापन सत्र में शामिल हुए।

एसपीएम-निवास और यूनिसेफ द्वारा दो बैचों में आयोजित प्रशिक्षण में 21 जुलाई से 23 जुलाई तक पहले बैच के प्रशिक्षुओं को ग्रामीण जलापूर्ति के संस्थागत एवं सामुदायिक पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। वहीं 24 जुलाई से 26 जुलाई तक दूसरे बैच में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया गया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण जल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने तथा क्षेत्रीय अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को जल संरचना की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने में दक्ष बनाने के लिए इस सघन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रशिक्षण के समापन सत्र में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन पर जोर देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हर घर तक जल पहुँचाने के लक्ष्य के साथ हमें जल बचाने की जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता देना होगा। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जलस्रोतों को प्रभावी ढंग से संरक्षित करना होगा। उन्होंने प्रशिक्षण में मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों के संरक्षण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री साव ने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से गांवों में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नल जल योजनाओं के सुचारू व निर्बाध संचालन में स्थानीय युवाओं और संस्थाओं की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री टी.डी. सांडिल्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें तकनीकी दक्षता, समुदाय आधारित सहभागिता एवं स्थिर जल प्रबंधन प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारियों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया। यूनिसेफ की बाल संरक्षण एवं लिंग विशेषज्ञ सुश्री चेतना देसाई ने जल संरक्षण और प्रबंधन में लिंग संवेदनशीलता और बाल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षुओं को इन पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में देश ने रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएं प्राप्त कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन-संग्राम हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सपनों को थामे रखता है। मछुआरे के बेटे से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा बताती है कि ज्ञान, अनुशासन और संकल्प से कोई भी असंभव को संभव बना सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लें और ज्ञान, विज्ञान और सेवा के माध्यम से देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

 

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद केंद्र का एक्शन, देश के सभी स्कूलों की इमारतों की होगी जांच

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद केंद्र का एक्शन, देश के सभी स्कूलों की इमारतों की होगी जांच

राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से हुई बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने देशभर के स्कूलों में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। यह ऑडिट 2021 में जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों और 2016 के आपदा प्रबंधन निर्देशों के अनुसार होगा। शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर सरकारी और निजी दोनों स्कूलों की सुरक्षा जाँच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

साथ ही कहा है कि यह सुरक्षा आडिट स्कूलों के लिए वर्ष 2021 में जारी सुरक्षा और संरक्षा दिशा-निर्देश और वर्ष 2016 के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर किया जाए, जिसमें स्कूल भवनों के ढांचे की गुणवत्ता के साथ उनमें आग आदि से बचाव के जरूरी इंतजामों को भी आडिट की जाए।

केंद्र का राज्यों को निर्देश :केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि ऑडिट के साथ ही वह यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी स्कूलों में इस तरह के हादसे न हो, जिसमें किसी बच्चों को अपनी जान गवानी पड़े।

मंत्रालय ने ऐसे हादसों को बड़ी सुरक्षा खामी बताया है और कहा है कि सुरक्षा ऑडिट के दौरान यदि कहीं खामी पाए तो इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बीच मंत्रालय ने यह साफ किया है कि सुरक्षा ऑडिट सरकारी और निजी दोनों स्कूलों का होगा।

मंत्रालय ने इसके दौरान राजस्थान से पहले मध्य प्रदेश व झारखंड के स्कूलों में सामने आयी ऐसी खामियों का भी जिक्र किया है। मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वह बगैर कोई देरी किए तुरंत स्कूलों की सुरक्षा ऑडिट का काम शुरू करें।

केंद्र की अपील राज्यों को लिखे पत्र में शिक्षा मंत्रालय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी आगे आने की अपील की है और कहा है कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए क्षेत्र के असुरक्षित स्कूल भवनों को लेकर स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों के शिकायत दर्ज कराए। गौरतलब है कि मौजूदा समय में देश भर में करीब 15 लाख स्कूल है। इनमें सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल शामिल है।

इन पहलुओं को मुख्य रूप से जांचने के दिए सुझाव

स्कूलों भवनों और उनसे जुड़ी जनसुविधाओं के ढांचे को जांचा जाए।

स्कूलों में आग से बचाव के इंतजामों को जांचा जाए।

इमरजेंसी निकास और इलेक्टि्रक वायरिंग की अनिवार्य रूप से जांचा जाए।

स्कूलों में प्राथमिक उपचार पेटी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

स्कूलों के शिक्षकों, कर्मचारियों व बच्चों को ऐसे घटना से बचाव को लेकर जागरूकता और प्रशिक्षण।

ऐसी किसी घटना पर रिपोर्टिंग तंत्र का गठन

महासमुंद/ग्राम घोडारी अज्ञात वाहन की टक्कर से इलेक्ट्रिक ऑटो हादसा, 1 की मौत, कई मजदूर घायल – अपराध दर्ज

महासमुंद/ग्राम घोडारी अज्ञात वाहन की टक्कर से इलेक्ट्रिक ऑटो हादसा, 1 की मौत, कई मजदूर घायल – अपराध दर्ज

ग्राम घोडारी (जिला महासमुंद), 26 जुलाई 2025 – 9एम दवाई फैक्ट्री, बिरकोनी में काम करने जा रहे मजदूरों से भरे एक इलेक्ट्रिक ऑटो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना ग्राम घोडारी निवासी मजदूरों का एक दल, जिनमें संध्या ओगरे, शितल भारती, ट्विंकल बंजारे, शारदा परमार, डिगेश्वरी ओगरे, सरिता परमार, चंद्रमुखी बंजारे और अनिशा सतनामी शामिल थीं, सुबह लगभग 08:00 बजे अविनाश तिवारी के इलेक्ट्रिक ऑटो (क्रमांक CG06 HC 9485) से बिरकोनी स्थित 9एम दवाई फैक्ट्री जा रहे थे।

करीब 08:15 बजे बरबसपुर मोड़ के पास ग्राम बिरकोनी के निकट एक अज्ञात वाहन ने तेज और लापरवाह गति से ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ऑटो पलट गया, जिससे सभी मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल, महासमुंद ले जाया गया।

एक युवती की मौत: इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अनिशा सतनामी (पिता देवदास सतनामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम घोडारी) को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायल मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस की कार्यवाही: घटना की सूचना पर बिरकोनी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

महासमुंद/हाईवा गाड़ी की बैटरी चोरी मामला रिपोर्ट दर्ज

महासमुंद/हाईवा गाड़ी की बैटरी चोरी मामला रिपोर्ट दर्ज

महासमुंद। वार्ड नं. 27 कौशिक कॉलोनी निवासी किसान एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने अपनी हाईवा गाड़ी से बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने बताया कि उसके पास 02 हाईवा वाहन हैं, जिनकी देखरेख वह स्वयं और उसका बेटा मयंक चंद्राकर करते हैं। बरसात में काम न होने के कारण उसने दोनों हाईवा अपने बड़े भाई पन्नालाल के ब्यारा में खड़ी की थीं। 25 जुलाई की शाम करीब 07 बजे उसने हाईवा देखने गया था, तब दोनों वाहन सुरक्षित थे।

26 जुलाई की सुबह करीब 07 बजे जब वह पुनः ब्यारा गया, तो देखा कि उसकी हाईवा क्रमांक CG04 HX5111 में लगी EXIDE DRIVE 130 कंपनी की 02 बैटरियां (नंबर A4C5D020431 व A4C5020396) गायब थीं। आसपास खोजबीन करने पर भी बैटरियां नहीं मिलीं। चोरी हुई बैटरियों की कीमत लगभग 24,000 रुपये बताई गई है।

पीड़ित ने बताया कि बैटरियां उसने 01 जुलाई 2025 को अशरफी बैटरी, महासमुंद से खरीदी थीं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 देश 1000 साल पुराने शिव मंदिरों को लेकर विवाद तेज, 16 मौतें कई घायल दुनिया भर की नजर

2 देश 1000 साल पुराने शिव मंदिरों को लेकर विवाद तेज, 16 मौतें कई घायल दुनिया भर की नजर

2 दिन पहले
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 1000 साल पुराने प्रीह विहियर और ता मुएन थॉम शिव मंदिरों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंसक संघर्ष में बदल गया है। बीते दो दिनों में सीमा पर कई बार गोलाबारी हुई है, जिसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड ने सीमा से लगे 8 जिलों में मार्शल लॉ लागू कर दिया है और 1 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेजा गया है।

संघर्ष की ताजा स्थिति

थाईलैंड के 15 नागरिकों की मौत हुई है (1 सैनिक और 14 आम लोग)।

46 लोग घायल हुए हैं।

कंबोडिया ने अब तक आधिकारिक मौतों की संख्या जारी नहीं की है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में 1 मौत का दावा है।

थाई सेना ने प्रीह विहियर मंदिर के पास कंबोडियाई हथियार डिपो पर हमला किया, जवाब में कंबोडिया ने BM-21 रॉकेट दागे।

भारतीय दूतावास ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से सीमा से लगे 7 राज्यों (उबोन रत्चथानी, सुरिन, सिसाकेत, बुरीराम, सा काओ, चंथाबुरी और ट्राट) में न जाने की अपील की है।

मंदिर विवाद की जड़

प्रीह विहियर और ता मुएन थॉम मंदिर खमेर साम्राज्य के समय के हैं।

1907 में फ्रांस और ब्रिटेन की सीमा रेखा खींचने के बाद इन मंदिरों के स्वामित्व पर विवाद शुरू हुआ।

1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने प्रीह विहियर मंदिर को कंबोडिया का बताया, लेकिन आसपास की जमीन को लेकर झगड़ा जारी रहा।

2008 में यूनेस्को ने प्रीह विहियर मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया, जिससे विवाद और गहरा गया।

2013 में अदालत ने फैसला सुनाया कि मंदिर के आसपास का क्षेत्र भी कंबोडिया का है।

वर्तमान संघर्ष की वजह

मई 2025 में एमरॉल्ड ट्राइंगल (थाईलैंड-कंबोडिया-लाओस बॉर्डर) पर भिड़ंत में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हुई।

हाल में थाई सैनिकों ने ता मुएन थॉम मंदिर के आसपास कंटीले तार लगाए और ड्रोन से हवाई फायरिंग की।

दोनों देशों की सेनाएं मंदिरों के आसपास लगातार गश्त करती हैं, जिससे झड़पें आम हो गई हैं।

थाई PM का विवाद और पद से हटना

थाईलैंड की PM पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने 15 जून को कंबोडियाई नेता हुन सेन से फोन पर बातचीत के दौरान अपनी सेना की आलोचना की थी। यह बातचीत लीक होने के बाद देश में गुस्सा फैल गया और कोर्ट ने उन्हें PM पद से हटा दिया।

आज का राशिफल  पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य 

आज का राशिफल  पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻रविवार, २७ जुलाई २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५१

सूर्यास्त: 🌅 ०७:१४

चन्द्रोदय: 🌝 ०७:५१

चन्द्रास्त: 🌜२१:०२

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 तृतीया (२२:४१ से चतुर्थी)

नक्षत्र 👉 मघा (१६:२३ से पूर्वाफाल्गुनी)

योग 👉 वरीयान् (२७:१३ से परिघ)

प्रथम करण 👉 तैतिल (१०:३६ तक)

द्वितीय करण 👉 गर (२२:४१ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 सिंह

मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५१

अमृत काल 👉 १३:५६ से १५:३४

रवियोग 👉 १६:२३ से २९:३३

विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३५

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१४ से १९:३४

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१४ से २०:१६

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४४

राहुकाल 👉 १७:३१ से १९:१४

राहुवास 👉 उत्तर

यमगण्ड 👉 १२:२३ से १४:०६

दुर्मुहूर्त 👉 १७:२४ से १८:१९

होमाहुति 👉 सूर्य (१६:२३ से बुध)

दिशाशूल 👉 पश्चिम

अग्निवास 👉 आकाश

चन्द्रवास 👉 पूर्व

शिववास 👉 सभा में (२२:४१ से क्रीड़ा में)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – उद्वेग २ – चर

३ – लाभ ४ – अमृत

५ – काल ६ – शुभ

७ – रोग ८ – उद्वेग

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – शुभ २ – अमृत

३ – चर ४ – रोग

५ – काल ६ – लाभ

७ – उद्वेग ८ – शुभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

मधुश्रवा-हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत, सुकृत तृतीया व्रत आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १६:२३ तक जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मू, मे) नामाक्षर से तथा इसके जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (मो, टा, टी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २८:४९ से ०७:१०

सिंह – ०७:१० से ०९:२९

कन्या – ०९:२९ से ११:४७

तुला – ११:४७ से १४:०८

वृश्चिक – १४:०८ से १६:२७

धनु – १६:२७ से १८:३१

मकर – १८:३१ से २०:१२

कुम्भ – २०:१२ से २१:३८

मीन – २१:३८ से २३:०१

मेष – २३:०१ से २४:३५+

वृषभ – २४:३५+ से २६:३०+

मिथुन – २६:३०+ से २८:४५+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:३३ से ०७:१०

मृत्यु पञ्चक – ०७:१० से ०९:२९

अग्नि पञ्चक – ०९:२९ से ११:४७

शुभ मुहूर्त – ११:४७ से १४:०८

रज पञ्चक – १४:०८ से १६:२३

शुभ मुहूर्त – १६:२३ से १६:२७

चोर पञ्चक – १६:२७ से १८:३१

शुभ मुहूर्त – १८:३१ से २०:१२

रोग पञ्चक – २०:१२ से २१:३८

शुभ मुहूर्त – २१:३८ से २२:४१

मृत्यु पञ्चक – २२:४१ से २३:०१

रोग पञ्चक – २३:०१ से २४:३५+

शुभ मुहूर्त – २४:३५+ से २६:३०+

मृत्यु पञ्चक – २६:३०+ से २८:४५+

अग्नि पञ्चक – २८:४५+ से २९:३३+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन पिछले कल से थोड़ा बेहतर रहेगा परन्तु बीच-बीच में वातावरण ख़राब होने से क्रोध आएगा। काम धंधे की गति धीमी रहने के कारण आर्थिक विषय आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा होने की संभावना है परंतु इससे कोई विशेष प्रयोजन सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है कोई भी ऐसा कार्य करने से बचे जिससे प्रतिष्ठा खराब हो। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक छान-बीन के बाद ही कराये।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप बे फिजूल की बातों पर मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस हो सकती है। पुर्व नियोजित पर्यटन की योजना भी बिगड़ सकती है। घर के सदस्य की सेहत आकस्मिक ख़राब होने की संभावना है। आर्थिक लेन देन आज ना करें धन के किसी न किसी रूप में क्षति होने या लंबे समय तक रुकने के योग है। पुराने रुके कार्य असफल होने से धन अटक सकता है। प्रेम-प्रसंगों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मायूसी मिलेगी धन की कमी रहेने से महत्त्वपूर्ण योजनाएं लटकेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से मध्यान तक का समय ठीक रहेगा इसके बाद धन लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से अहम् को लेकर टकराव हो सकता है। यहां विवेक से काम लें कही सुनी बाती में न आये जिन्हें आज आप अपना शत्रु समझेंगे निकट भविष्य में वे ही लोग सहायक बनेंगे इसबात को ध्यान में रखकर ही व्यवहार करें। निजी व्यवसाय अथवा नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिलने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। आज किसी के बीच बचाव अथवा जमानती ना बने परोपकार का भी उल्टा इल्जाम लग सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। कुछ विशेष कार्य नहीं रहने दिन भर आलस्य करेंगे। सेहत भी थोड़ी प्रतिकूल रहेगी पिंडली में अकड़न अथवा शरीर में निष्क्रियता रहने की सम्भवना है। घर में व्यर्थ के विवाद रहने से गृहस्थ से भी मन ऊबने लगेगा। आज कोई आपकी चुगली भी कर सकता है परंतु इसका आपके व्यक्तित्त्व पर असर नहीं पड़ेगा। प्रातः काल पूर्व में किये गए अनुबंधों से थोड़ा लाभ हो सकता है इसके बाद धन लाभ की इच्छा पूर्ण होने मुश्किल है। परिजनों से विचारो में मतभेद रह सकता है। खाली दिमाग मे कुछ न कुछ विपरीत विचार आते रहेंगे बेहतर है स्वयं की किसी न किसी कार्य मे व्यस्त रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप महत्त्वपूर्ण कार्यो को भी दरकीनार करके मौज-शौक में दिन व्यतीत करना अधिक पसंद करेंगे उसी के अनुसार दिनचर्या को बदल लेंगे। कार्य स्थल पर पहले से व्यवस्था करने से निर्धारित योजनाओं में विघ्न नहीं आ पाएंगे। आज किसी वरिष्ठ सामाजिक व्यक्ति से भेंट होने से भविष्य के लिए लाभ के द्वार खुलेंगे लेकिन यहां ज्यादा बोलने की आदत परेशानी में डाल सकती है इसका ध्यान रहे। कार्य क्षेत्र अथवा रिश्तेदारी से शुभ समाचार मिलेंगे। दोपहर के बाद के समय उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। अपव्यय भी अधिक रहेंगे। आज स्वाभाविक ही लाभदायीं दिन है इसलिए प्रलोभनों से बचें। दोपहर के आसपास किसी न किसी रूप में थोड़ा शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने किसी गलत निर्णय या किसी अन्य के गलत मार्गदर्शन के कारण थोड़ा कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अथवा सामाजिक क्षेत्र में धोखा होने की अधिक संभावना है सतर्क रहें। पूर्ण अनुबंध अचानक निरस्त होने से धन की समस्या खड़ी होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से घर बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। किसी षड्यंत्र में फंसने की संभावना है। किसी भी अनैतिक गतिविधि से बचकर रहें। मित्र प्रियजनों के साथ ख़ुशी के पल अचानक गम में बदल सकते है। बेहतर रहेगा आज का दिन घर में ही ईश्वरीय आराधना में व्यतीत करें। सेहत ठीक रहेगी कुछ समय के लिये कमजोरी अथवा ठंड की शिकायत रह सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन बेहतर रहने वाला है परंतु विदेश सम्बंधित कार्यो में व्यवधान आने अथवा विदेश स्थित जातको को आकस्मिक कष्ट देखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक ध्यान ना देने पर भी आशा से अधिक लाभ होगा। सामाजिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा मान बढ़ने से गर्वित अनुभव करेंगे। व्यवसाय के सिलसिले से बन रही यात्रा की योजना अचानक बदलने से के दिनों से रुके घरेलू अथवा अन्य आवश्यक कार्य पूर्ण कर सकते है। ख़राब पेट के कारण थोड़ा असहज रहेंगे। खान-पान में सावधानी रखें अन्यथा समस्या बढ़ भी सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ सकता है परंतु मध्यान के आस-पास इसके पूर्ण होने से ख़ुशी मिलेगी। काम धंधा अपेक्षा अनुसार रहने से धन लाभ सामान्य से अधिक होगा लेकिन आज प्रलोभन में आकर गलत कार्यो में धन फंस सकता है इसका ध्यान रहे। परिजनों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध जुड़ेंगे अधिक भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पारलौकिक रहस्यों को जानने में भी रूचि दिखाएँगे। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा हो सकती है। सेहत संबंधित छोटी मोटी समस्या लगी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आप सुख शांति से बितायेंगे। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य के कारण अथवा अन्य घरेलु कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा लेकिन किसी पुरानी देनदारी के चलते कहा सुनी होने की सम्भवना है यहां धैर्य का परिचय दे अन्यथा धन अथवा किसी कीमती सामान के डूबने की सम्भवना है। सुख के ऊपर फिजूल खर्च भी अधिक रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। आज किसी के ऊपर अतिविश्वास हानि भी करा सकता है। आय के नविन साधनों की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन परिवार में अप्रिय घटना घटित होने से दुख के प्रसंग बनेंगे। प्रातः काल का समय आलस्य में बीतेगा। किसी आस-पडोसी से वर्चस्व को लेकर टकराव की स्थिति भी बनेगी। वाणी एवं व्यवहार से किसी का अहित ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। आज परिजनों के साथ यात्रा पिकनिक पर भी खर्च करेंगे परन्तु गलतफहमी के कारण सामंजस्य बैठाना मुश्किल साबित होगा। कार्य क्षेत्र पर अनैतिक साधनों से कमाने का प्रयास करेंगे इससे धन लाभ आकस्मिक होगा और जरूरत के अनुसार ही। आध्यात्म से जुड़ेंगे। घर मे बीमारी अथवा अन्य कारण से किसी न किसी को शारीरिक कष्ट होने की सम्भवना है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश अथवा दूर रहने वाले किसी स्वजन से आनंद दायक समाचार मिलने की संभावना है अथवा विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय शारीरिक रूप से थकान अथवा अन्य प्रकार से कष्टदायक रह सकता है फिर भी परिवार का साथ मिलने से मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपकी दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी काम के समय भी दिमाग मे विपरीत विचार लगे रहेंगे जिसके परिणामस्वरूप आज के दिन से कुछ ना कुछ कमी रहेगी। दोपहर के बाद कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है हालांकि आज परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर कम व्यवहार होने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा। सेहत को लेकर कुछ समय आशंकित रहेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद ने पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं सार्वजनिक विवादित बयानों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद ने पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं सार्वजनिक विवादित बयानों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

 

महासमुंद, 23 जुलाई 2025।
जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद (छत्तीसगढ़) ने पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं सार्वजनिक विवादित बयानों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.  रश्मि   चंद्राकर ने नोटिस में 5 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया है।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि पूर्व विधायक चंद्राकर ने 22 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने वाला वक्तव्य दिया। उनके द्वारा किए गए बयानों से पार्टी की साख को नुकसान पहुँच रहा है।
इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि चंद्राकर द्वारा नेताओं पर टिकट फाइनल करने में निजी लाभ उठाने के आरोप निराधार और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं। 

नोटिस में यह भी उल्लेख है कि यदि विनोद चंद्राकर 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर मजबूर होगी।

डॉ. चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (महासमुंद) ने कहा कि पार्टी के भीतर किसी भी तरह की गलत सूचना या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।