छत्तीसगढ़ : खरीफ सीजन में किसानों को 5661 करोड़ रुपए का मिला ब्याज मुक्त ऋण 

छत्तीसगढ़ : खरीफ सीजन में किसानों को 5661 करोड़ रुपए का मिला ब्याज मुक्त ऋण

किसानों को डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण से जोड़ने पर विशेष ध्यान दें: श्री गुप्ता

छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में किसानों को 5661 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जा चुका है। यह लक्ष्य का 72 प्रतिशत है। ब्याज मुक्त ऋण वितरण से 12 लाख 76 हजार किसान लाभान्वित हुए है। यह जानकारी आज अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने दी।

अपेक्स बैंक की बोर्ड की बैठक में श्री केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण जैसी रोजगार आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने खाद की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को डीएपी (डीअमोनियम फॉस्फेट) के स्थान पर एनपीके, यूरिया और सुपर फास्फेट खाद का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी जाएं।

अधिकारियों ने बताया कि साल खरीफ सीजन के लिए राज्य सरकार ने 10.72 लाख मेट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा है, और अब तक 7 लाख 15 हजार मेट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है। इनमें से 6 लाख 10 हजार मीट्रिक टन खाद किसानों को वितरित किया जा चुका है। समितियों के गोदामों में 1 लाख 5 हजार मेट्रिक टन खाद की उपलब्धता है।

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य के सहकारी बैंकों में 262 एटीएम और सभी पैक्स सोसायटियों में 2058 माइक्रो एटीएम स्थापित किए गए हैं। इससे किसानों को आसानी से अपने खाते से राशि निकालने की सुविधा मिल रही है। बैठक में नाबार्ड के उप महाप्रबंधक श्री अजय थुटे, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के.एन. कांडे, संयुक्त पंजीयक श्री उमेश तिवारी, उप पंजीयक श्री युगल किशोर और अन्य बैंक अधिकारी मौजूद थे।

 

छत्तीसगढ़ : 18 बल्क लीटर देशी शराब जब्त

छत्तीसगढ़ : 18 बल्क लीटर देशी शराब जब्त

राजनांदगांव जिले में आबकारी विभाग की टीम आज 18 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी संत्री शराब जब्त की है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र गेंदाटोला के ग्राम बड़े मासूल में एक व्यक्ति बिरेंद्र जगने के कब्जे से 100 पाव (18 बल्क लीटर) देशी संत्री शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। श्री तिवारी ने बताया कि अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले के होटल, ढाबों और शराब दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

सभी वृत्त प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होटल-ढाबों की नियमित जांच करें और अवैध मदिरा बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

बागबाहरा/ग्राम जामगांव में गाली-गलौज और मारपीट की घटना, महिला समेत कई घायल – पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

बागबाहरा/ग्राम जामगांव में गाली-गलौज और मारपीट की घटना, महिला समेत कई घायल – पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

(बागबाहरा)। ग्राम जामगांव थाना बागबाहरा में पारिवारिक विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। घटना 25 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9 बजे की है। पीड़ित किसान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी हेतल साहू स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान निखिल गोस्वामी की पत्नी ओमेश्वरी गोस्वामी ने बेटी को बुलाकर गाली दी और दो थप्पड़ मार दिए।

पीड़ित परिवार की महिला सदस्य कांति साहू, भाभी महेश्वरी साहू, मां केजाबाई और भाई सुंदर सिंह इस मामले में बातचीत करने निखिल गोस्वामी के घर पहुंचे। इस दौरान ओमेश्वरी गोस्वामी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए कहा कि “तुम्हारी बेटी मेरी बेटी को गाली देती है, तो क्यों नहीं मारेंगे”।

विवाद बढ़ने पर निखिल गोस्वामी और उसके छोटे भाई ने डंडा लेकर पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित सुंदर सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। वहीं रिपोर्टकर्ता के दाहिने हाथ की कलाई और सिर पर चोट लगने से सूजन आ गई। ग्रामीणों ने घटना को देखा और सुना है।

पीड़ित ने पुलिस थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बागबाहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।

सरायपाली बस स्टैंड पर मारपीट और गाली-गलौज की घटना, रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली बस स्टैंड पर मारपीट और गाली-गलौज की घटना, रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली। वार्ड नं. 12 उडियापारा निवासी एक युवक ने बस स्टैंड में हुई मारपीट और गाली-गलौज की घटना की शिकायत थाना सरायपाली में दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2 बजे वह भोजन कर बस स्टैंड अपने काम पर पहुंचा था। इस दौरान बस स्टैंड पर कमलेश कानूनगो उर्फ शिल्लू और प्रकाश सिंह आपस में विवाद कर रहे थे। तभी प्रकाश सिंह ने बिना कारण उसके साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दी। विरोध करने पर प्रकाश ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके नाक पर सिर से हमला कर दिया, जिससे नाक से खून निकलने लगा।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी कमलेश कानूनगो उर्फ शिल्लू सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। पीड़ित ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रमुख त्योहार हरेली के अवसर पर आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किसानों ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई प्रेषित की।

हरेली पर्व पर किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात, दी बधाई

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रमुख त्योहार हरेली के अवसर पर आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किसानों ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा, युवा नेता तरुण प्रधान, लोकेश अन्ना विश्वकर्मा, दीपक मधुकर, रमेश निषाद, मिक्का निषाद सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने भूपेश बघेल से भेंट की।

किसानों ने हरेली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की कृषि नीति और किसानों की भलाई के लिए निरंतर प्रयासों पर चर्चा

 

महासमुंद / भंवरपुर क्षेत्र में पांच अलग-अलग प्रकरणों में 05 व्यक्तियों के खिलाप कार्यवाही

महासमुंद / भंवरपुर क्षेत्र में पांच अलग-अलग प्रकरणों में 05 व्यक्तियों के खिलाप कार्यवाही

महासमुंद। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी भंवरपुर क्षेत्र में पांच अलग-अलग प्रकरणों में 05 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 120 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24,000 रुपये है, जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थाना/चौकी प्रभारियों और सायबर सेल की टीमों को लगातार गश्त व कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हेड़सपाली में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर 5 आरोपियों को पकड़ा।

जप्त शराब और आरोपी:

1. कलशराम प्रेमी (32 वर्ष) – 25 लीटर महुआ शराब, कीमत 5,000 रुपये।

2. प्रेमलाल साहू (29 वर्ष) – 23 लीटर महुआ शराब, कीमत 4,600 रुपये।

3. गेंदलाल प्रेमी (40 वर्ष) – 20 लीटर महुआ शराब, कीमत 4,000 रुपये।

4. धनेश कुमार जांगड़े (36 वर्ष) – 30 लीटर महुआ शराब, कीमत 6,000 रुपये।

5. सुधाराम प्रेमी (62 वर्ष) – 22 लीटर महुआ शराब, कीमत 4,400 रुपये।

 

आरोपियों से शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर पुलिस ने 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 5 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

रायपुर : कबीरधाम के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगी निःशुल्क नेत्र जांच सेवा

रायपुर : कबीरधाम के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगी निःशुल्क नेत्र जांच सेवा

उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मोबाइल नेत्र जांच वैन को दिखाई हरी झंडी

कबीरधाम जिले के दूरस्थ और वनांचल इलाकों में आंखों की जांच और इलाज जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा अब लोगों के घरों तक निःशुल्क पहुंचेगी। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज पीजी कॉलेज परिसर, कवर्धा में उदयाचल संस्था द्वारा संचालित मोबाइल नेत्र जांच वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह मोबाइल वैन कबीरधाम जिले के वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों की आंखों की जांच करेगी, विशेष रूप से मोतियाबिंद जैसे रोगों की पहचान और इलाज के लिए सेवा देगी।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आज यह मोबाइल वैन जिले के उन क्षेत्रों तक पहुंचेगी, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से नहीं पहुंच पातीं। यह कदम नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी पहल है, जिससे लोगों को समय पर जांच और इलाज का लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि कई बार लोग आंखों की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे जाकर गंभीर स्थिति ले सकती है। यह मोबाइल वैन मोतियाबिंद जैसे रोगों की पहचान कर लोगों को निःशुल्क उपचार प्रदान करेगी, जिससे ग्रामीण और वनांचल निवासियों को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गोसेवा आयोग अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल, सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगरपालिका परिषद कवर्धा अध्यक्ष श्री चंदप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी, सहित कई जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह मोबाइल नेत्र जांच वैन विशेष रूप से जिले के तरेगांव, रेंगाखर, कुकदूर, बोक्काखार जैसे दुर्गम और सुदूर गांवों में जाकर मोतियाबिंद और अन्य नेत्र संबंधी रोगों की पहचान करेगी। जांच के उपरांत मरीजों को उचित मार्गदर्शन, इलाज, और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस वैन में प्रशिक्षित नेत्र चिकित्सकों की टीम के साथ आधुनिक नेत्र जांच उपकरण मौजूद हैं।

इस सेवा के माध्यम से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोगों की समय पर पहचान होगी, बल्कि समय रहते इलाज मिलने से अंधता की रोकथाम भी संभव होगी।

 

छत्तीसगढ़ : पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है :उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ : पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है :उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

हर पौधा मां के प्रति श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा है: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

कबीरधाम में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ महाअभियान का शुभारंभ, 5.47 लाख पौधों का होगा रोपण

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की  पर्यावरण के प्रति उनकी दूरदृष्टि को साकार करते हुए आज कबीरधाम जिले में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ पूरे जिले में एक साथ किया गया। यह अभियान 25 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 5.47 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

इस महाअभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कवर्धा विकासखंड के ग्राम पँचायत जिंदा और जिला अस्पताल के मैदान में छायादार पौधा रोपण कर किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। जिस तरह हम मां की सेवा करते हैं, उसी भावना से एक पौधा लगाकर धरती माता को समर्पित करें।” उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशभर में हरित क्रांति की दिशा में ठोस कार्य कर रही है, और कबीरधाम जिले की यह सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “हर पौधा केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार है। यह अभियान मां के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने अभियान में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेशर पटेल, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक म्हस्के, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

5.47 लाख पौधों का लक्ष्य, जिले के चारों विकासखंडों में चल रहा महाअभियान

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जानकारी दी कि महाअभियान के अंतर्गत जिले में कुल 5,47,112 पौधे रोपे जाएंगे, जिनमें 4,67,000 पौधे ग्राम पंचायतों में तथा 80,112 पौधे शैक्षणिक संस्थानों में लगाए जाएंगे।

 

छत्तीसगढ़: गरीबों को गुणत्तापूर्ण राशन मिले यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 

छत्तीसगढ़: गरीबों को गुणत्तापूर्ण राशन मिले यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में लगातार संघर्ष करते हुए श्री शर्मा ने संघर्षशील जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी छवि बनाई है। सरकार ने उन्हें पीडीएस के तहत राशन कार्डधारियों  को गुणवत्तापूर्ण प्रतिमाह राशन मिले, इसके निरीक्षण और परीक्षण के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। डॉ. सिंह ने कहा कि गरीबों और प्राथमिकता वाले परिवारों को गुणवत्तायुक्त राशन मिले, यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा को पदभार ग्रहण की बधाई देते हुए कहा कि अब गरीबों को साफ-सुथरा राशन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उन पर है। खाद्य वितरण संबंधी कोई भी शिकायत होती है हितग्राही आयोग के माध्यम से अपनी समस्या का समाधन करा सकेंगे। अब खाद्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन को और गति मिलेगी।

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि राज्य में राशन कार्डधारियों की संख्या 81 लाख से अधिक है। 13 हजार 930 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों तथा सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित हो रही हैं। गरीबों एवं प्राथमिकता वाले परिवारों को पारदर्शिता के साथ राशन का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। हाल ही में हमारी सरकार ने प्रदेश के राशन कार्डधारियों को तीन माह का एकमुश्त चावल देने का उल्लेखनीय काम किया है।

मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल का स्मरण करते हुए कहा कि उनके समय में छत्तीसगढ़ खाद्यान्न सुरक्षा कानून बना, जिसके तहत प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य ने पीडीएस प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। डॉ. सिंह को चाउर वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। मंत्री श्री बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा बजट में 6500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे सरकार ने गरीबों को गुणवत्तपूर्ण राशन उपलब्ध कराने तथा जांच परीक्षण के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाहन करूगा। हर गरीब एवं प्राथमिकता वाले परिवारों को गुणवत्तापूर्ण चावल मिले, यह हर हाल में सुनिश्चित होगा।

खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पीडीएस के माध्यम से राज्य के 2 करोड 73 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। आधार प्रमाणिकरण के जरिए पारदर्शी तरीके से राशन वितरण व्यवस्था को सृदृढ़ की गई है।

शपथ ग्रहण समारोह में कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल, विधायक सर्वश्री मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, रोहित साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,  संपत अग्रवाल, रिकेश सेन, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, लौह शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

 

महासमुंद/एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत किसान स्वयं कर सकते हैं अपना पंजीयन

महासमुंद/एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत किसान स्वयं कर सकते हैं अपना पंजीयन

महासमुंद,एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत किसान अपना पंजीयन स्वयं कर सकते है। पंजीयन करने के लिए स्मार्ट फोन या कम्प्यूटर सेट, आधार नंबर लिंक मोबाईल, आधार कार्ड, भूमि का खसरा बी-1 की आवश्यकता होगी। कंप्यूटर से पंजीयन करने के लिए वेबसाईट ूूण्बहतिण्ंहतपेजंबाण्हवअण्पद पर जाना होगा। मोबाईल से पंजीयन करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से फॉर्मर रजिस्ट्री सीजी एप डाऊनलोड करना होगा। उपसंचालक कृषि ने बताया कि साइट या एप पर जाकर पेज में नीचे क्रिएट न्यू यूजर अकाउंट पर जाये, अपना आधार नंबर बॉक्स में भरें, आधार ओटीपी से आधार नंबर वेरीफाई करें, आपकी डिटेल अपने आप आ जायेगी, पेज में सबसे नीचे जाएं, मोबाईल नंबर भरें, ओटीपी से मोबाईल नंबर वेरीफाई करें, अपना स्वयं का पासवर्ड बनाये।

अब वापस लॉगिन पेज पर जाकर अपने मोबाईल व पासवर्ड से लॉगिन करें, लॉगिन करने पर आपकी डिटेल पेज पर दिखाई देगी व रजिस्टर पर क्लिक करें, पोर्टल आपसे पूछेगा कि आप मोबाईल नंबर बदलना चाहते है? नहीं कर आगे बढ़े। किसान को अपनी डिटेल हिन्दी में भरना होगा (या गुगल ट्रांसलेट से कर सकते है)। आपके विवरण को अंग्रेजी से मिलाकर प्रतिशत में कितना मिल रहा है, बताएगा ध्यान में रखे जानकारी 80 प्रतिशत से ज्यादा मिले। इसी प्रकार आपका पता, जिला, अनुभाग, आदि भरें, अब रजिस्ट्रेशन जमीन की जानकारी में आगे जाये। जमीन में मालिक या किरायेदार पूछेगा आपको कृषि और लैंड ओवनिंग का दो विकल्प दिखाई देगा दोनों को सेलेक्ट करें। फेच लैंड डिटेल पर क्लिक करें। सर्वे नंबर पर मूल खसरा नंबर एवं सर्वे नंबर पर भरें जो संख्या हो उसे भरें, जैसे-110/5 है तो पहले खाने में 110 एवं दूसरे खाने में 5 भरें। अपना नाम किसान की सूची में सेलेक्ट करें, पहचानकर्ता के नाम का मिलान कर सबमिट करें।

किसान के नाम जितनी भूमि है, सब दिखाई देगी फिर भी बी-1 से मिलाकर उन खसरा का चयन करें जो आपकी है। अब वेरीफाई ऑल लैण्ड पर जो की लिस्ट में ऊपर है उसे क्लिक करें। बाक्स में सहमति के लिए चेक बॉक्स में क्लिक करें, ई साईन का विकल्प खुलने पर ई साइन ओटीपी के माध्यम से पूर्ण करें। ई साईन होने के लिए आधार की साईट पर जो अपने आप खुलेगी आधार नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से ई साइन करें। ई-साईन करने पर आपका रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होकर नामांकन नंबर मिलेगा।

यदि आपके द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक मिलान हो रहा है तो यह स्वचालित प्रक्रिया के तहत 48 घंटे में आपकी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो जाएगी और यदि 80 प्रतिशत से कम मिलान है तो पटवारी और तहसीलदार द्वारा वेरीफिकेशन पूर्ण होने पर आईडी जारी होगी।