सरायपाली : अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज

सरायपाली : अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज

 

सरायपाली। थाना सरायपाली क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सरायपाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक प्रहलाद बेहरा पिता फकिरो बेहरा (निवासी वार्ड नं. 15, डीपापारा, सरायपाली) दिनांक 01 मई 2025 को मोटरसाइकिल से सब्जी लेने सरायपाली बाजार आया था। शाम लगभग 6 बजे घर लौटते समय सरायपाली सब्जी बाजार मेन रोड के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्रहलाद बेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस से सीएचसी सरायपाली ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया। वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना महासमुंद द्वारा दर्ज दिनांक 23/07/2025 मर्ग डायरी क्रमांक 0/30/2025 धारा 194 बीएनएसएस को थाना सरायपाली लाकर असल मर्ग क्रमांक 53/2025 कायम किया गया। जांच में यह पाया गया कि अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही के कारण ही प्रहलाद बेहरा की मौत हुई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

सरायपाली/ग्राम सुखापाली अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल को ठोकर युवक की मौके पर मौत, अपराध दर्ज

सरायपाली/ग्राम सुखापाली अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल को ठोकर युवक की मौके पर मौत, अपराध दर्ज

थाना सरायपाली ग्राम सुखापाली निवासी कंचनदास खुंटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना 23 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2:25 बजे ग्राम कांशीपाली से ग्राम रोहिना जाने वाली सड़क पर नीम के पेड़ के पास हुई।

सूत्रों के अनुसार, कंचनदास अपने हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल (क्रमांक CG 06 GF 3217) से घरेलू कार्य हेतु कांशीपाली गया था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज, लापरवाहीपूर्वक और खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंचनदास की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के चश्मदीद गवाह:राहगीरों ने बताया कि अज्ञात वाहन दुर्घटना के बाद फरार हो गया। स्थानीय निवासी खगेश्वर खुंटे ने मृतक के भाई को सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे, तो कंचनदास का शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा मिला।

पुलिस कार्रवाई:प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

CG बसना / शिक्षक संघों की सख्त मांग और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी से हिली व्यवस्था – मिश्रा की घर वापसी, जोल्हे को कमान

CG बसना / शिक्षक संघों की सख्त मांग और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी से हिली व्यवस्था – मिश्रा की घर वापसी, जोल्हे को कमान शिकायतों, विरोध और राजनीति के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला – पूर्णानन्द मिश्रा की वापसी, जोल्हे की ताजपोशी

बसना। संकुल समन्वयको एवं शिक्षक संगठनो के विरोध की वजह से पूर्णानन्द मिश्रा ने कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा को अपना त्यागपत्र जिला परियोजना कार्यालय के माध्यम से सौंपा था। पूर्णानन्द मिश्रा को उनके मूल शाला मिडिल शाला मोहका में वापसी हो गया है। बद्री विशाल जोल्हे सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसना को बीआरसीसी अस्थायी प्रभार दी गई है।

मालूम हो कि शिक्षक संगठनो एवं संकुल समन्वयको ने कलेक्टर महासमुन्द को 10 बिन्दुओ में लिखित शिकायत किया था। इन्होने पूर्णानन्द मिश्रा के उपर कई गंभीर आरोप लगाये थे। बीआरसीसी को नही हटाने पर सामूहिक इस्तिफा देने की भी मंशा था। मामले को देखते हुए डीईओ विजय लहरे एवं डीएमसी रेखराज शर्मा दोनो बसना आकर जांच किये। इसके बाद मामले में जमकर राजनीति में हुआ। लेकिन संगठन अडे रहे।

पूर्णानन्द मिश्रा ने 11 जुलाई को त्यागपत्र दिया। वजह व्यक्तिगत कारण बताया। चर्चा है कि इसी वजह से शिक्षक संगठन एवं संकुल समन्वयको ने शिकायत वापस ली। इसके बाबजूद शंका था कि त्यागपत्र स्वीकृत किया जायेगा, अथवा इसमें भी खेल होगा। लेकिन उसके त्याग पत्र को स्वीकृत करके 23 जुलाई को उसके मूल शाला में वापसी का आदेश जारी किया गया।

विदित हो कि पूर्णानन्द मिश्रा को 2018 में चेतावनी दण्ड मिला था। जिसे उसके सर्विस बुक में एन्ट्री नही किया था। आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार दास ने इस मामले को उठाया तब पूर्णानन्द मिश्रा के सर्विस बुक में 07 साल बाद दर्ज हुआ।

बसना: भंवरपुर सब्जी बनने में देरी पर पिता से लाठी-डंडों से मारपीट, मामला दर्ज

बसना: भंवरपुर सब्जी बनने में देरी पर पिता से लाठी-डंडों से मारपीट, मामला दर्ज

बसना। घरेलू विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट की गंभीर घटना चौकी भंवरपुर क्षेत्र के इन्द्रानगर में सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2025 की सुबह लगभग 11 बजे पुक सिंह सिदार (उम्र 55 वर्ष), निवासी इन्द्रानगर भंवरपुर का अपने बेटे दिनेश सिदार (उम्र 22 वर्ष) से भोजन को लेकर विवाद हो गया।

पुक सिंह ने बताया कि बेटा भोजन मांग रहा था, लेकिन सब्जी बनने में समय लग रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच बहस बढ़ गई। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए दिनेश सिदार ने लाठी-डंडों से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी भंवरपुर ने प्रार्थी की लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 0/25 धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना का प्रत्यक्षदर्शी बड़कु देवांगन है।

पुक सिंह सिदार का कहना है कि वह घायल हैं और अभी भी भयभीत हैं कि उनका बेटा दोबारा हमला कर सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बसना: सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से सोने के गहनों की चोरी, 2.53 लाख के जेवर गायब

बसना: सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से सोने के गहनों की चोरी, 2.53 लाख के जेवर गायब

बसना। सोनी कॉलोनी स्थित एक सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से चोरों ने सोने के गहनों की चोरी कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार ने आलमारी खोली और गहनों को गायब पाया।

जनपद पंचायत सीओ पद से सेवानिवृत्त अधिकारी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 27 जून 2025 की शाम करीब 4 बजे वे अपने परिवार के साथ ग्राम तोषगांव में रथयात्रा देखने गए थे। रात लगभग 9 बजे घर लौटने के बाद उनकी पत्नी विनिता कर ने पहना हुआ एक नग सोने का हार और एक जोड़ी सोने के कंगन को आलमारी में रखकर लॉक कर दिया था।

30 जून को जब विनिता कर ने आलमारी खोलकर जेवर देखे, तो बॉक्स में रखा एक सोने का हार (वजन 50.36 ग्राम) और एक जोड़ी सोने के कंगन (वजन 38.935 ग्राम), कुल कीमत लगभग 2,53,163 रुपये, गायब थे। अज्ञात चोरों द्वारा गहनों की चोरी की आशंका जताई गई है।

पीड़ित परिवार ने 23 जुलाई 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 305(ए)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़: शराब सेवन कर स्कूल आने की शिकायत पर  प्राचार्य को हटाने के निर्देश

छत्तीसगढ़: शराब सेवन कर स्कूल आने की शिकायत पर  प्राचार्य को हटाने के निर्देश

ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने की त्वरित कार्रवाई

जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम अंकिरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सी.एस. पैकरा द्वारा शराब सेवन कर विद्यालय आने की शिकायत पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने यह कार्रवाई बुधवार को विद्यालय निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने ग्राम अंकिरा के प्राथमिक विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मुआयना कर शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति, पुस्तक वितरण, विद्यालय भवन की स्थिति एवं स्वच्छता आदि की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे स्कूल नहीं आने वाले विद्यार्थियों के पालकों से घर जाकर संपर्क करें और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय के भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रायोगिक लैब की सफाई सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को किट उपकरणों के माध्यम से प्रयोगिक विधि से पढ़ाने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री व्यास ने जिन विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनके प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर की नियमित सफाई और अनुशासित वातावरण बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम फरसाबहार श्री अमित श्रीवास्तव, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शुक्रवार, २५ जुलाई २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५१

सूर्यास्त: 🌅 ०७:१५

चन्द्रोदय: 🌝 ०५:४३

चन्द्रास्त: 🌜१९:५७

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 प्रतिपदा (२३:२२ से द्वितीया)

नक्षत्र 👉 पुष्य (१६:०० से आश्लेशा)

योग 👉 वज्र (०७:२८ से सिद्धि)

प्रथम करण 👉 किंस्तुघ्न (११:५७ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (२३:२२ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 कर्क

मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५१

अमृत काल 👉 ०९:४८ से ११:२१

विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३५

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१५ से १९:३६

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१५ से २०:१७

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४४

राहुकाल 👉 १०:४० से १२:२३

राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व

यमगण्ड 👉 १५:४९ से १७:३२

दुर्मुहूर्त 👉 ०८:१६ से ०९:११

होमाहुति 👉 सूर्य

दिशा शूल 👉 पश्चिम

अग्निवास 👉 पृथ्वी (२३:२२ तक)

चन्द्र वास 👉 उत्तर

शिववास 👉 श्मशान में (२३:२२ से गौरी के साथ)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – चर २ – लाभ

३ – अमृत ४ – काल

५ – शुभ ६ – रोग

७ – उद्वेग ८ – चर

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – रोग २ – काल

३ – लाभ ४ – उद्वेग

५ – शुभ ६ – अमृत

७ – चर ८ – रोग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

नक्त व्रत आरम्भ, महालक्ष्मी स्थापन-पूजन, श्रावण शुक्ल पक्ष आरम्भ, मेला चिन्तपूर्णी (हि.प्र.) आरम्भ, गृह प्रवेश मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०५:५१ से १०:५२ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः ०९:११ से १०:५२ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त दोपहर १२:०६ से ०१:०१ तक आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज १६:०० तक जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (हो, डा) नामाक्षर से तथा इसके जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (डी, डू, डे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २८:५७ से ०७:१८

सिंह – ०७:१८ से ०९:३७

कन्या – ०९:३७ से ११:५५

तुला – ११:५५ से १४:१६

वृश्चिक – १४:१६ से १६:३५

धनु – १६:३५ से १८:३९

मकर – १८:३९ से २०:२०

कुम्भ – २०:२० से २१:४६

मीन – २१:४६ से २३:०९

मेष – २३:०९ से २४:४३+

वृषभ – २४:४३+ से २६:३८+

मिथुन – २६:३८+ से २८:५३+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

मृत्यु पञ्चक – ०५:३१ से ०७:१८

अग्नि पञ्चक – ०७:१८ से ०९:३७

शुभ मुहूर्त – ०९:३७ से ११:५५

रज पञ्चक – ११:५५ से १४:१६

शुभ मुहूर्त – १४:१६ से १६:००

चोर पञ्चक – १६:०० से १६:३५

शुभ मुहूर्त – १६:३५ से १८:३९

रोग पञ्चक – १८:३९ से २०:२०

शुभ मुहूर्त – २०:२० से २१:४६

मृत्यु पञ्चक – २१:४६ से २३:०९

रोग पञ्चक – २३:०९ से २३:२२

शुभ मुहूर्त – २३:२२ से २४:४३+

मृत्यु पञ्चक – २४:४३+ से २६:३८+

अग्नि पञ्चक – २६:३८+ से २८:५३+

शुभ मुहूर्त – २८:५३+ से २९:३२+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप बेतुकी बयानबाजी के कारण संकट में फंस सकते है। अधिक बोलने से मौन धारण करना बेहतर रहेगा व्यर्थ के विवादों से बचेंगे। क्रोध के समय विशेष सावधानी बरतें मान हानि हो सकती है। काम धंधा में आज असमंजस की स्थिति के कारण नरमी रहेगी। आपके किसी गलत निर्णय के कारण बनता लाभ बिगड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन किसी के सहयोग से ही सफल बनेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन का अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। आलस्य के कारण कार्यो में बाधा आ सकती है। प्रातः काल के समय आकस्मिक धन लाभ होने से अधिक निश्चिन्त रहेंगे। व्यवसाय विस्तार की योजना भी बनेगी परन्तु इसे पूर्ण रूप देने में अभी समय लगेगा। मध्यान के बाद के किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की योजना बनेगी संध्या बाद का समय उत्तम रहेगा। उत्तम भोजन, वाहन एवं पर्यटन के ऊपर खर्च करेंगे। गृहस्थ में कुछ अंदरूनी परेशानिया रहने पर भी प्रेम बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों के कारण मन दुखी हो सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप कार्य व्यवसाय के प्रति लापरवाही दिखाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन अधिक खर्चीला रहेगा। नौकर एवं अधिकारी कोई भी आपकी बातो को महत्त्व ना देकर मनमानी करेंगे जिससे मानसिक अशांति रहेगी। कार्य क्षेत्र से आवश्यकता के समय धन नही मिलने से कुछ समय के लिये मानसिक तनाव बनेगा। सामाजिक छवि भी परिजनों के कारण ख़राब हो सकती है। संध्या का समय सावधानी से व्यतीत करें। घरेलु कलह सार्वजनिक ना हो इसका ध्यान रखे। मानसिक शांति के लिए धार्मिक गतिविधियों में भाग लें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन परिस्थितियां विशेष अनुकूल रहने से मानसिक दुविधा कम होगी। सुखी दिनचर्या में उत्तम स्वास्थ्य भी सहायक बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने से आर्थिक लाभ होने की अधिक सम्भवना रहेगी परन्तु लोभ में आकर जल्दी कमाने की सोच से दूर रहें। प्रेम प्रसंगों में अधिक आसक्ति रहने से मन दो जगह भटक सकता है। उपहार देने पर खर्च होगा। धर्म कर्म में आज कम ही रूचि दिखाएंगे लेकिन आस्था बनी रहेगी। घर में शांति तो रहेगी लेकिन थोड़े मन मुटाव के बाद।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज घर एवं बाहर परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से सोच समझ कर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। कामुकता अधिक रहने से शरीर के साथ-साथ मान हानि भी हो सकती है। कार्यो के प्रति उदासीनता भी नुक्सान कराएगी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे तुरंत लाभ कमाने के चक्कर मे रहंगे लेकिन आज पुराने लेन-देन से ही थोडे लाभ की संभावना है। महिलाओ के मन में भी आज कोई उधेड़बुन लगी रहेगी। मन इच्छा की पूर्ति ना होने से क्रोध आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मायूस होना पड़ेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। परन्तु अधिक व्यस्तता के चलते थकान भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नए प्रयोग अपनायेंगे जिनमे सफलता तो मिलेगी पर थोड़े विलम्ब से। धन लाभ रुक रुक कर होगा खर्च भी पहले से ही तैयार रहेंगे। नविन वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज रूचि रहने से ख्याति बढ़ेगी। गृहस्थ में शांति रहेगी। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित समस्या रह सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कार्यो के प्रति भी गंभीर रहने से धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी। परन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें छोटी गलती पर बड़ा अंजाम भुगतना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा से भी धन लाभ होने की सम्भवना है यात्रा में सतर्क भी रहें। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे। सरकारी कार्य में समय एवं धन व्यर्थ होगा। परोपकारी स्वभाव के चलते धर्म-कर्म पर खर्च होगा। आज विशेषकर परिजनों की भावना समझने का प्रयास करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन पिछले दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। सामाजिक व्यवहार आज काम आने से परेशानियों में कमी आएगी परन्तु मन में चंचलता अधिक रह सकती है। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायेंगे। काम काम सामान्य रहने पर धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। घर के बुजुर्गों की अपेक्षा भाई-बहनो से ज्यादा भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। किसी पौराणिक स्थान की यात्रा का विचार बनेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका आज का दिन शारीरिक रूप से अशुभ रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी लेकिन धन की आमद आवश्यकता अनुसार कही न कही से हो ही जाएगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कामो को भी बनाने का सामर्थ्य रखेंगे कार्य क्षेत्र पर इच्छानुसार सफल तो नही होंगे फिर भी धन संबंधित मामलो में कुछ हद तक सफलता मिलने से संतोष होगा। परन्तु सेहत प्रतिकूल रहने से बीच बीच में व्यवधान आ सकते है। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आलस्य एवं कमजोरी अनुभव होगी। कार्यो को गंभीर ना लेने से अधूरे रह जाएंगे। फिर भी मध्यान के बाद का समय धन लाभ कराने वाला रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहने से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे। लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे लेकिन आज यात्रा में व्यर्थ के खर्च ही होंगे प्राप्ति कुछ नही।संध्या का समय मौज-शौक पूरा करने में बीतेगा। पति-पत्नी में आपसी ताल-मेल की कमी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मिला जुला दिन रहने से बीते कल की अपेक्षा थोड़ा बेहतर अनुभव करेंगे। अतिआवश्यक कार्य किसी अनुभवी से परामर्श लेकर ही करें। काम धंधे को लेकर मन मे कुछ बेचैनी रहेगी धन को आवक अन्य दिनों से कम रहेगी ऊपर से उटपटांग निर्णय लेकर नई उलझन बढ़ाएंगे। घर के बुजुर्ग लोगो के साथ कुछ समय बिताना लाभदायक सिद्ध होगा। आज आप केवल सोचने में ही ज्यादा समय ख़राब करेंगे विचारो को यथार्थ रूप देने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक विषयो को लेकर परिवार में अशांति रह सकती है। सोच समझ कर ही वाणी का प्रयोग करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

बलौदाबाजार : संवेदनशीलता से करें पेंशन प्रकरणों का निराकरण -कलेक्टर

बलौदाबाजार : संवेदनशीलता से करें पेंशन प्रकरणों का निराकरण -कलेक्टर

पेंशन प्रकरण एवं ज़ीएसटी बिल के सम्बन्ध में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

बलौदाबाजार,जिला पंचायत के सभागार में जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आभार पोर्टल के संचालन,ई- बिल में ज़ीएसटी व टीडीएस कटौती,पेंशन प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया, तकनीकी दिक्कतों के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला क़ो सम्बोधित करते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा सभी विभाग अपने यहां लंबित पेंशन प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लिए पेंशन ही उनकी आमदनी का जरिया होता है। यह काफी संवेदनशील और भावुक कर देने वाला विषय है। उन्होंने कहा कि जीवन पर्यन्त सेवाएं देने के बाद एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की यही अपेक्षा होती है कि उसे समय पर पेंशन का भुगतान हो जाये। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों क़ो एक दिन  सेवानिवृत्त होना ही होता है इसलिए हमें पेंशन प्रकरण का निराकरण पूरी संवेदनशीलता से मिशन मोड पर करना चाहिए। आप यह सुनिश्चित करे कि किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।

कार्यशाला में जिला कोषालय अधिकारी सुश्री सौम्या शर्मा ने सभी विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों के आहरण संवितरण अधिकारी (डीडीओ), लेखाधिकारियों को पेंशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आ रही परेशानियों का समाधान भी किया।

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की विधानसभा में की गई घोषणा हुई पूर्ण

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की विधानसभा में की गई घोषणा हुई पूर्ण

सीजीएमएससी की दवाइयों को राज्य भर के अस्पतालों में पहुंचाने वाले लगभग 70 वातानुकूलित वाहन अब अत्याधुनिक जीपीएस से हैं लैस

स्वास्थ्य मंत्री ने सीजीएमएससी अध्यक्ष और स्वास्थ्य विभाग के सचिव के साथ वाहनों का किया अवलोकन

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य में दवाइयों की गुणवत्तापूर्ण सप्लाई के लिए विधानसभा में ये घोषणा की थी कि सभी वाहनों को जीपीएस से लैस किया जाएगा ताकि उनकी सही लोकेशन और सही समय का हमेशा पता चलता रहे । स्वास्थ्य मंत्री की इस घोषणा  पर अमल करते हुए सीजीएमएससी ने लगभग 70 वाहनों में अत्याधुनिक जीपीएस लगाया  है। इसकी खासियत है कि जहां नेटवर्क नहीं रहता वहां लोकेशन और रूट को रिकॉर्ड कर ये बाद में दिखाता है। इससे गड़बड़ी या देरी की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल इन वाहनों की काम की कार्यशैली को जानने और देखने के लिए

सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के और स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया के साथ नया रायपुर के सेक्टर 27 स्थित सीजीएमएससी कार्यालय पहुंचे और अवलोकन किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने वाहनों की गुणवत्ता, दवाइयों के स्टोरेज, वातानुकूलित व्यवस्था और मांगपत्र लेकर रवाना हो रहे ड्राइवरों की कार्य शैली को देखा। साथ ही वेबसाइट पर इस वाहनों की रियल टाइम लोकेशन भी देखी।

लिमिटेड दवाइयों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए वातानुकूलित सप्लाई चैन वाहनों के जरिए दवाइयों, कंज्यूमेबल समान और रीजेंट्स को पूरे राज्य में पहुंचाया जाता है। हर साल लगभग 1 हज़ार प्रकार की दवाएं और 6 सौ प्रकार के कंज्यूमेबल सामान तथा रीजेंट्स को पूरे राज्य में भेजा जाता है।

इन वाहनों की खास बात है कि ये प्रोडक्ट क्वालिटी और दवाइयों की क्षमता को बरकरार रखते हैं। इसमें टेंपरेचर सेंसिटिव दवाइयों को अच्छे तरीके से रखा जाता है ताकि दवाइयों का टेंपरेचर नियंत्रण में रहे और वो खराब न हों। इनमें सुरक्षा के अनुसार दवाइयों का स्टोरेज होता है। इसकी वजह से प्राप्तकर्ता के पास सुरक्षित तरीके से दवाइयां पहुंचती हैं।

इन वाहनों के माध्यम से दवाइयों की सप्लाई करने से दवाइयों का जीवन बरकरार रहता है। इस दौरान गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होता है और बेहतर काम की वजह से सप्लायर और कस्टमर के रिश्ते को मजबूती मिलती है। सीजीएमएससी के इन वाहनों द्वारा वैक्सीनेशन और आपातकालीन कार्यक्रमों के संचालन में अहम भूमिका निभायी जाती है साथ ही राष्ट्रीय टीकाकरण और महामारी के दौरान त्वरित कार्य संपन्न करने में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं।

सीजीएमएससी ने पारदर्शिता के लिए इसे अपने वेबपोर्टल से लिंक किया है ताकि कोई भी गाड़ियों की लोकेशन को  देख सके। इस दौरान सीजीएमएससी की प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने राज्य में 16 वेयर हाउस की संख्या में इजाफा करते हुए इसे सभी जिलों में खोलने की मांग रखी जिस पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही है।

 

छत्तीसगढ़: स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप 50 विद्यार्थियों ने सीखीं सैटेलाइट की बारीकियां 

छत्तीसगढ़: स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप 50 विद्यार्थियों ने सीखीं सैटेलाइट की बारीकियां

अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि और नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जशपुर जिले में स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वर्कशॉप में विद्यार्थियों को सैटेलाइट निर्माण की प्रक्रिया के साथ-साथ सैटेलाइट के प्रमुख भाग, लॉन्चिंग से सेटेलाइट डिप्लॉयमेंट तक की विस्तृत जानकारी दे गई। सौर पैनल, बैटरी और पावर मैनेजमेंट यूनिट, एंटीना और ट्रांसीवर, ऑनबोर्ड कंप्यूटर, सेंसर, सैटेलाइट का ढांचा, सैटेलाइट की दिशा और स्थिति नियंत्रित करने वाला सिस्टम, थर्मल कंट्रोल सिस्टम आदि के विषय में बताया गया।

विद्यार्थियों ने सैटेलाइट का कार्य, कक्षा में स्थापना, माइक्रो सैटेलाइट एवं क्यूब सैट जैसी श्रेणियां, पृथ्वी के चारों ओर घूमने वाले उपग्रहों की गति और उनके उपयोग, सैटेलाइट डेटा का उपयोग, मौसम पूर्वानुमान, संचार, भू-मानचित्र, प्रोटोटाइप बनाना, प्रैक्टिकल मॉडल पर कार्य जैसे बातों को भी रूचि लेकर सीखा।

वर्कशॉप में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 50 होनहार विद्यार्थियों को कई वैज्ञानिकों से बातचीत करने का अवसर मिला। कलेक्टर श्री रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस वर्कशॉप में शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी के भटनागर का भी पूरा सहयोग रहा।

इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड्स फाउंडेशन के विशेषज्ञ युवा वैज्ञानिक श्री रत्नेश मिश्रा और श्री शिव सिंह भदोरिया के सहयोग से इसे आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ़ यंग फाउंडेशन अभी तक 5 लाख विद्यार्थियों को जोड चुका है। यह इसरो से रजिस्टर्ड एक ट्यूटर संस्था है। छत्तीसगढ़ में इनकी अंतरिक्ष की एक प्रयोगशाला भी है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के श्री प्रेम प्रकाश देवांगन और श्री दुर्गेश कुमार का भी सहयोग रहा।

यह अभिनव पहल न केवल विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरित कर रही है, बल्कि उनके अंदर वैज्ञानिक सोच, टीमवर्क और रचनात्मकता भी विकसित कर रही है।