सरायपाली / ओम हॉस्पिटल सरायपाली ने दी जीवनदान आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज हुआ मुफ्त

सरायपाली / ओम हॉस्पिटल सरायपाली ने दी जीवनदान आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज हुआ मुफ्त

सरायपाली ओम हॉस्पिटल में एक गंभीर मरीज संत कुमार उम्र-47 वर्ष ग्राम- डुडुमचुआ जिनका एक्सीडेंट से सिर में चोट लगा था सर में चोट लगने के कारण कोमा में चला गया था जो कि लंबे समय तक कृत्रिम श्वास की मशीन (वेंटीलेटर )में रखा गया था ओम हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने अपने सूझबूझ से इलाज कर उसे पूरी तरह से स्वस्थ कर घर भेजा गया अस्पताल ने इस मरीज का इलाज पूरी  तरह से आयुष्मान भारत योजना के तहत किया 
मरीज गंभीर स्थिति में अस्पताल में लाया गया था और डॉक्टरों की टीम ने मरीज की जान बचाने के लिए दिन-रात मेहनत की लंबे इलाज और देखभाल के बाद मरीज को अब स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी कर दी गई मरिज के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों की टीम व आयुष्मान भारत योजना को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा सरायपाली में ओम हॉस्पिटल मैं संपूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध है जो सरायपाली अंचल वासियों के लिए वरदान है

पिथौरा – पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न,ताराचंद पटेल बने जिलाध्यक्ष.

प्रकाश पटेल महासमुंद 

पिथौरा। स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का जिला स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान की अध्यक्षता में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस बैठक का आयोजन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवकदास दीवान, प्रदेश सहसचिव ऋषिकेशन दास और कार्यकारी जिला अध्यक्ष गेंदलाल मानिकपुरी के नेतृत्व में किया गया।

बैठक का शुभारंभ भगवान नारद मुनि की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से ताराचंद पटेल को संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सेवकदास दीवान ने कहा कि संघ को मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर काम करना होगा। पत्रकार साथियों के हित संवर्धन व सुरक्षा के हम कृत संकल्पित हैं। संघ के द्वारा पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना का शुभारंभ हो चुका है। विषम परिस्थितियों में पत्रकारों के हितार्थ यह राशि नि: शुल्क प्रदान किया जायेगा।ताराचंद पटेल जैसे कर्मठ और ईमानदार पत्रकार को जिलाध्यक्ष बनाकर पत्रकार कल्याण महासंघ को मजबूती मिलेगी । हमें विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ताराचंद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और इसे निष्पक्ष बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला महासचिव अभय धृतलहरे ने कहा कि पत्रकारों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघ हमेशा तत्पर रहेगा। पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष लोचन चौहान ने सभी नये सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस बैठक में ललित मुखर्जी, सुभाष पटेल, देव पटेल, चंद्रशेखर प्रभाकर, डिगेश चेलक, नरेश कोसरिया और तिलक पटेल ने पत्रकार कल्याण महासंघ की सदस्यता ग्रहण की।

उक्त बैठक में उत्तर कुमार कौशिक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, देवेंद्र काले जिला उपाध्यक्ष, महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष सोहेल अकरम, अरुण कुमार साहू, देव प्रधान, देवराज साहू, जीवन ध्रुव, संतन दास मानिकपुरी, लीलेश्वर निषाद, देशराज दास, अशोक प्रधान, विजय बरिहा समेत कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

इस बैठक ने संघ की एकजुटता और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

महासमुंद / बसना क्षेत्र में 2 नए पुलिस थाना खोलने की प्रस्ताव

बसना क्षेत्र में 2 नए पुलिस थाने की प्रस्ताव

महासमुंद जिले बसना क्षेत्र गढ़फुलझर और बड़ेसाजापाली क्षेत्र मे नविन थाना खोलने प्रस्ताव मिलने की खबर सामने आई है विभाग ने इस संबंध मे मूल थानाओं क़े घटित अपराध क़े बारे मे जानकारी मँगाई गई है आने वाले दिनों मे गढ़फुलझर और बड़ेसजापाली क्षेत्र मे नए थाना खुल सकते है

 

सरायपाली तहसील में अवैध धान संग्रहण पर बड़ी कार्रवाई 1035 बोरा धान जब्त

सरायपाली तहसील में अवैध धान संग्रहण पर बड़ी कार्रवाई 1035 बोरा धान जब्त

महासमुंद 26 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को सरायपाली तहसील के विभिन्न गांवों में राजस्व व मंडी विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से संग्रहित धान और चावल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1035 बोरा अवैध धान जब्त किए हैं।

जिसमें ग्राम कोइलबहार में उत्तम प्रधान के घर से 66 बोरा अवैध धान बरामद किया गया। इसी गांव में दीपक साहू के गोदाम में 177 बोरा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। प्रशासन ने इसे तुरंत जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। ग्राम सिंगबहाल में गजपति साव के घर से 220 कट्टा अवैध धान बरामद हुआ, जिसे अधिकारियों ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, ग्राम कुटेला में भी बड़े स्तर पर अवैध भंडारण का मामला सामने आया। उत्तम साहू के गोदाम से 180 कट्टा अवैध धान और 30 कट्टा पी.डी.एस. चावल जब्त किया गया। कुटेला में ही नरेश साहू के गोदाम से 186 कट्टा अवैध धान जब्त हुआ। इसी प्रकार ग्राम बलोदा में दीपक अग्रवाल के गोदाम से 206 कट्टा अवैध धान बरामद किया गया। राजस्व व मंडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है, जो मंडी अधिनियम और कृषि उपज व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लागू हैं। अवैध भंडारण और खरीद-फरोख्त पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बसना / भंवरपुर क़े सराबी को शिक्षक सस्पेंड कर दिया गया है

 

ज़िला कलेक्टर ने कार्यवाही क़े लिए किया था अनुमोदन

महासमुंद। बसना ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्वालय भंवरपुर के आत्मानंद स्कूल के लेक्चचर शौकत अली शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया था। इसके कारण यहां शिक्षकों और छात्रों में खलबली मच गया था। 22-23 नवबंर 2024 की ये घटना है। हालाकिं, देर आए दुरस्त अब लोक शिक्षण संचालनालय ने सस्पेंड कर दिया है।

बता दें, उक्त लेक्चचर यहां के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज देने के साथ ही शराब इतना पिया हुआ था कि वह चल नहीं पा रहा था, उकत शिक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराई गई थी, जहां पर डाक्टरी मुलायजा भी कराई गई थी। जहां पर मदिरापान करने की पुष्टि हुई थी। उक्त लेक्चचर शौकत अली का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अंतर्गत पाए जाने पर उन्हें तत्तकाल निलबिंत किया गया है।

बसना / धान खरीदी केन्द्र टांगा पासा मे उठाव नहीं होने क़े कारण खरीदी हो सकता है बंद, अवैध धान परिवहन क़े मामले मे पिकअप वाहन सहित लाखों रु का धान जप्त!

बसना / धान खरीदी केन्द्र टांगा पासा मे उठाव नहीं होने क़े कारण खरीदी हो सकता है बंद, अवैध धान परिवहन क़े मामले मे पिकअप वाहन सहित लाखों रु का धान जप्त!

बसना ब्लाक अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र टांगा पासा धान क़े उठाव नहीं होने क़े कारण अब वहां धान खरीदी की जगह नहीं बची है खरीदी प्रभारी सेवन चौधरी बताते है की धान उठाव नहीं होने क़े कारण जगह की भारी कमी है आस पास खेतो मे पानी भरा और खेती की जा रही है इस कारण आस पास कही खरीदी क़े लिए जगहे भी नहीं बची है बताया गया की कल तक खरीदी संभव है बता दे की मौसम लगातार बदल रहा है जिसके कारण धान खरीदी प्रभारियों को पानी का डर सताने लगा है हालांकि कई धान खरीदी केन्द्रो मे फड़ बन चुके है लेकिन उठाव नहीं होने क़े कारण अब फड़ से बाहर जमीनों मे ड्रेनेज़ लगाकर खरीदी की जा रही है,

वही भंवरपुर चौकी अंतर्गत एक पिकअप वाहन को भी पकड़ा गया है जो बाहर से अवैध धान लेकर बड़े साजापाली क्षेत्र मे अवैध धान को खपाने का प्रयास किया जा रहा था भंवरपुर चौकी ने यह कार्यवाही की है मिली     जानकारी क़े अनुसार डिलेश्वर साहू पिता सरोज कुमार साहू उम्र 21 साल साकिन लोहरपाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद
जप्ती – कुल 100 बोरी धान वजन प्रत्येक बोरी मे 40 kg कीमती 108500 रुपये को जप्त कर कार्यवाही की गई है वाहन नंबर OD 15 य 9107!

बसना / धान खरीदी केन्द्र टांगा पासा मे उठाव नहीं होने क़े कारण खरीदी हो सकता है बंद, अवैध धान परिवहन क़े मामले मे पिकअप वाहन सहित लाखों रु का धान जप्त!

बसना / धान खरीदी केन्द्र टांगा पासा मे उठाव नहीं होने क़े कारण खरीदी हो सकता है बंद, अवैध धान परिवहन क़े मामले मे पिकअप वाहन सहित लाखों रु का धान जप्त!

बसना ब्लाक अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र टांगा पासा धान क़े उठाव नहीं होने क़े कारण अब वहां धान खरीदी की जगह नहीं बची है खरीदी प्रभारी सेवन चौधरी बताते है की धान उठाव नहीं होने क़े कारण जगह की भारी कमी है आस पास खेतो मे पानी भरा और खेती की जा रही है इस कारण आस पास कही खरीदी क़े लिए जगहे भी नहीं बची है बताया गया की कल तक खरीदी संभव है बता दे की मौसम लगातार बदल रहा है जिसके कारण धान खरीदी प्रभारियों को पानी का डर सताने लगा है हालांकि कई धान खरीदी केन्द्रो मे फड़ बन चुके है लेकिन उठाव नहीं होने क़े कारण अब फड़ से बाहर जमीनों मे ड्रेनेज़ लगाकर खरीदी की जा रही है,

वही भंवरपुर चौकी अंतर्गत एक पिकअप वाहन को भी पकड़ा गया है जो बाहर से अवैध धान लेकर बड़े साजापाली क्षेत्र मे अवैध धान को खपाने का प्रयास किया जा रहा था भंवरपुर चौकी ने यह कार्यवाही की है मिली जानकारी क़े अनुसार डिलेश्वर साहू पिता सरोज कुमार साहू उम्र 21 साल साकिन लोहरपाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद
जप्ती – कुल 100 बोरी धान वजन प्रत्येक बोरी मे 40 kg कीमती 108500 रुपये को जप्त कर कार्यवाही की गई है वाहन नंबर OD 15 य 9107!

बसना / टांगा पासा में अवैध धान पर SDM की कार्यवाही, 150 कट्टा धान सहित वाहन जब्त धान कोचीया ने अवैध धान क़े लगातार परिवहन से वन विभाग की पुलिया धंसने की कगार पर!

बसना / टांगा पासा में अवैध धान पर SDM की कार्यवाही, 150 कट्टा धान सहित वाहन जब्त धान कोचीया ने अवैध धान क़े लगातार परिवहन से वन विभाग की पुलिया धंसने की कगार पर!
महासमुंद 22 दिसंबर 2024/बसना ब्लॉक के ग्राम टांगा पासा में अवैध धान के कारोबार पर कार्यवाही करते हुए एसडीएम मनोज खांडे और उनकी संयुक्त टीम ने आधी रात में छापामार कार्रवाई की। टीम ने 150 कट्टा अवैध धान, एक ट्रैक्टर और माजदा वाहन (क्रमांक CG 11 AK 9474) जब्त किया।
सूत्रों के अनुसार, भटगांव क्षेत्र के धान कोचिया चंदन पटेल द्वारा जंगल के रास्ते अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था। यह धान दलदली क्षेत्र के वन विभाग द्वारा बनाए गए रास्ते से होकर बसना पहुंचाया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि धान माफिया ने इस मार्ग को सुगम बनाने के लिए मरम्मत भी कराई थी। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पुलिया धंसने की स्थिति में पहुंच गई है।कार्रवाई के दौरान यह भी पता चला कि चंदन पटेल की कई वाहनें बिना नंबर प्लेट के धान परिवहन में लगी हुई हैं। हालांकि, इस अभियान में टीम केवल एक माजदा वाहन को जब्त करने में सफल रही।अवैध धान और जब्त वाहनों को टांगा पासा के धान खरीदी केंद्र प्रभारी सेवन चौधरी को सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम ने स्थानीय कोटवार और पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।इस कार्रवाई में बसना मंडी उपनिरीक्षक दिनेश यादव, पटवारी देवांगन और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

पिथौरा / बेटे क़े सादी क़े लिए बकरा बाबू ने बहाली के बदले रिश्वत में मांगा 50 हजार रुपए , एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा!

पिथौरा / बेटे क़े सादी क़े लिए बकरा बाबू ने बहाली के बदले रिश्वत में मांगा 50 हजार रुपए , एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा!

महासमुंद, 17 दिसम्बर: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भ्रष्ट बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू माईकल पीटर, जो महासमुंद तहसील के पिथौरा कार्यालय में कानूनगो शाखा में सहायक ग्रेड-2 के रूप में तैनात था, पर आरोप है कि उसने एक निलंबित कोटवार की बहाली के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत और एक बकरा मांगा था।

प्राथी, राजू चौहान, जो ग्राम आरबी चीफ मेन का कोटवार है, ने एसीबी से शिकायत की थी कि कुछ समय पहले उनका निलंबन हुआ था और बहाली के लिए आवेदन देने पर माईकल पीटर ने रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपये और बकरा मांग लिया। राजू ने रिश्वत देने के बजाय आरोपी को पकड़वाने का निर्णय लिया। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और 17 दिसम्बर को कार्रवाई करते हुए माईकल पीटर को रिश्वत की पहली किश्त, 25,000 रुपये और बकरा लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बेटे की शादी के लिए मांगा बकरा
आरोपित बाबू माईकल पीटर के बेटे की शादी 28 दिसंबर को है। शादी की पार्टी के लिए कोटवार से रिश्वत के रूप में एक बकरा मांगा था। वहीं, चार बकरे और खोजने के लिए कहा गया था। ऐसा नहीं करने पर बहाली रोकने की बात कही गई थी।आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से न केवल महासमुंद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है, बल्कि यह सरकारी कर्मचारियों में जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में भी एक अहम कदम साबित हो सकता है।

धर्म बदलने की एक कहानी सामने आई है, जहां चार साल तक विरोध और असमंजस झेलने के बाद 45 परिवारों ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया

धर्म बदलने की एक कहानी सामने आई है, जहां चार साल तक विरोध और असमंजस झेलने के बाद 45 परिवारों ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया

धर्म बदलने की एक कहानी सामने आई है, जहां चार साल तक विरोध और असमंजस झेलने के बाद 45 परिवारों ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया!

 

हापुड़ में धर्म बदलने की एक कहानी सामने आई है, जहां चार साल तक विरोध और असमंजस झेलने के बाद 45 परिवारों ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया। इन परिवारों के मुखिया, सलमान खान, ने इस कदम के बाद अपना नया नाम संसार सिंह रख लिया।

संसार सिंह के परिवार ने इस्लाम त्यागने की प्रक्रिया अपने दादा की अंतिम इच्छा पूरी करने से शुरू की। उनके दादा, जो इस्लाम में रहकर भी हिंदू मूल्यों के करीब थे, ने अपने अंतिम संस्कार को सनातन धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार करने की इच्छा जताई थी। उनकी मृत्यु के बाद, उनका अंतिम संस्कार ब्रजघाट में हिंदू परंपराओं के साथ किया गया। इसी के साथ परिवार ने गंगा स्नान कर स्वयं को शुद्ध किया और सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की।

संसार सिंह ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से पाकिस्तान के इस्लामाबाद का रहने वाला है। उनके पूर्वज हिंदू थे, लेकिन मुगल शासन के समय उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया। भारत-पाक विभाजन के बाद, उनका परिवार भारत आकर दिल्ली में बस गया। हालांकि, उनके पूर्वज हमेशा अपने मूल धर्म से जुड़े रहने का सपना देखते रहे।

संसार सिंह ने कहा, “हमारे दादा-परदादाओं के खून में सनातन धर्म हैं लेकिन विपरीत परिस्थितियों और मजबूरी में हमारे पूर्वजों ने इस्लाम कबूल किया था।”

लगभग चार साल पहले, इन परिवारों ने इस्लाम त्यागकर सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया था। लेकिन समाज के विरोध और डर के कारण वे इस्लाम और हिंदू धर्म के बीच झूलते रहे। आखिरकार, उनके दादा के संकल्प और परिवार के सामूहिक निर्णय ने उन्हें इस ऐतिहासिक कदम को उठाने की हिम्मत दी।

गौत्र और नामकरण
धर्म परिवर्तन के बाद, इन परिवारों ने भगवान शिव और माता पार्वती के नाम पर गौरीशंकर गोत्र अपनाया। उन्होंने अपने नए हिंदू नाम भी चुने। सलमान खान अब संसार सिंह बन गए हैं और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपने नाम बदले हैं। इन परिवारों में संजू, सतीश, बलवान सिंह, राजेश, और शशि जैसे नाम सामने आए हैं।

परंपराओं की ओर वापसी
धर्म परिवर्तन के साथ, इन परिवारों ने व्रत, त्योहार, और अन्य हिंदू संस्कार अपनाने का निर्णय लिया। संसार सिंह ने कहा, “हमने अपने परिवार की वंशावली तीर्थ पुरोहित के पास दर्ज कराई है और शेष नाम जल्द ही दर्ज कराए जाएंगे।”

सनातन धर्म स्वीकार करने का गर्व
संसार सिंह और उनके परिवार ने धर्म परिवर्तन के बाद संतोष और गर्व महसूस किया। उनका कहना है कि वर्तमान में देश में हिंदुओं के हित सुरक्षित हैं, और उन्हें अपने मूल धर्म में लौटने की खुशी है।