महापौर नगर पालिका अध्यक्ष अब सीधे चुनेगी जनता / प्रमोद सागर

महापौर नगर पालिका अध्यक्ष अब सीधे चुनेगी जनता / प्रमोद सागर

भाजपा महामंत्री मण्डल सरायपाली प्रमोद सागर ने कहा है कि नगर निगम और नगर पालिकाओं में जनता द्वारा सीधे महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव करने को लेकर छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार के फैसले का स्वागत किया है, उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से बयान जारी कर कहा है कि अविभाजित मध्य प्रदेश में 1999 के पूर्व नगर निगम व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रीति से होता था, जिससे पूर्व की कांग्रेस सरकार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने बदल दिया था और पार्षदों के माध्यम से महापौर व अध्यक्ष चुनाव करने का फैसला लिया था, जिसके फलस्वरुप पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की और कांग्रेस सरकार की तानाशाही चरम पर थी. महापौर और अध्यक्ष चुनने के लिए जमकर पार्षदों की खरीद फरोख्त हुई वहीं भाजपा के पार्षदों को डराया धमकाया गया और अपने पक्ष में अध्यक्ष चुनने को विवश किया गया था, कांग्रेस सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तानाशाही से सरायपाली नगर पालिका व सरायपाली विधानसभा की जनता भी पूरी तरह से अवगत है, छत्तीसगढ़ में नगर निगम व नगर पालिका में पूरी तरह से विकास कार्य ठप्प पड़ गए थे

, और कांग्रेस सरकार की तानाशाही चरम पर रही, छत्तीसगढ़ में नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 (संशोधन ) अध्यादेश 2024 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) अध्यादेश 2024( प्रत्यक्ष निर्वाचन व आरक्षण संबंधित प्रावधान ) की विभिन्न धाराओं में संशोधन किए जाने वाले संबंध में अध्यादेश 2024 के प्रारूप को मंजूर दी गई है, जिस आम जनता के हक को कांग्रेस की सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छीन लिया था अब इस अधिकार को भाजपा के डबल इंजन की सरकार में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव जी की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के नगर निगम व नगर पालिका में निवासरत आम जनता को अब सीधे महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष बनाने का हक व अधिकार मिल रहा है, इससे साफ होता है कि भाजपा की सरकार पुरी तरह से पारदर्शी व विकास के राह को मजबूत करने के लिए से प्रतिबद्ध है !!

महासमुंद / एंटी करप्शन ऑफ़ इंडिया के जिला अध्यक्ष बने नसीम अली

महासमुंद / एंटी करप्शन ऑफ़ इंडिया के जिला अध्यक्ष बने नसीम अली

महासमुंद जिले के सराईपाली ब्लॉक के नसीम अली जी को महासमुंद जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया हैं
अपराध एवं भ्रस्टचार के विरुद्ध एवं समाज सेवा के छेत्र में सराहनीय योगदान एवं समाजहित के किये गए कार्य क रूचि को ध्यान में हुए एंटी क्रोप्शन संगठन में जिला अध्यक्ष जुला महासमुंद छत्तीसगढ़ राज्य दायित्व पर दिनांक 01 /11/2025 तक के लिए नियुक्त किया गया हैं

महासमुंद / प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता का आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित।

महासमुंद / प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता का आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित।
महासमुंद 27 नवंबर 2024/ जिला पंचायत महासमुंद ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता के आरोप में ग्राम पंचायत माटीदरहा के सचिव श्री सत्यानंद बांक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पिथौरा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें सचिव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, ग्राम पंचायत उतेकेल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राही के स्थान पर अपात्र हितग्राही श्रीमती प्रेमशिला बांक को लाभ दिलाने के लिए ग्राम सभा से अनुचित रूप से अनुमोदन कराया गया। श्रीमती प्रेमशिला, जो वर्ष 2019-20 से ग्राम नरसिंगपुर में निवासरत हैं और वहाँ की मतदाता सूची में दर्ज हैं, को गलत तरीके से ग्राम पंचायत उतेकेल में पात्र हितग्राही घोषित किया गया।इस मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव श्री सत्यानंद बांक को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। उनके कार्य को पदीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता और वित्तीय अनियमितता माना गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा

आचरण नियम 1998 के उल्लंघन के अंतर्गत आता है।निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में श्री बांक का मुख्यालय जिला पंचायत महासमुंद रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी जाएगी। जिला पंचायत ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

रिसेकेला सरायपाली धान खरीदी केंद्र में 531 बोरा संदिग्ध धान व भस्करापाली में रबी फसल का 61 बोरी धान जब्त

रिसेकेला सरायपाली धान खरीदी केंद्र में 531 बोरा संदिग्ध धान व भस्करापाली में रबी फसल का 61 बोरी धान जब्त

महासमुंद 25 नवंबर 2024/ अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) सुश्री नम्रता चौबे के नेतृत्व में आज रिसेकेला सरायपाली के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 531 बोरा अतिरिक्त धान संदिग्ध रूप से पाए गए। संबंधित धान के बोरों को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा, फूड इंस्पेक्टर, मंडी सचिव मौजूद थे।

इसके अलावा राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज भास्करपाली खरीदी केंद्र में एक किसान द्वारा रबी फसल का 61 बोरी धान लेकर आने की सूचना पर कार्रवाई की गई। जिसे टीम ने मौके पर ही जप्त कर लिया और दस्तावेजों की जांच की, लेकिन किसान द्वारा प्रस्तुत धान संदिग्ध पाया गया। जप्त धान को संबंधित अधिकारियों के अधीन रखा गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अगर जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई अवैध धान व्यापार पर रोक लगाने और पारदर्शी व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी। प्रशासन का यह कदम मंडी अधिनियम के सख्त अनुपालन और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने स्थानीय किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने धान की बिक्री के लिए नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करें।

सरायपाली / 500 क्विंटल अवैध धान का स्टॉक ग्राम बोंदा में साई कृपा ट्रेडर्स के गोदाम पर अनुविभागीय अधिकारी ने की कार्यवाही

महासमुंद / सरायपाली तहसील के ग्राम बोंदा में साई कृपा ट्रेडर्स के गोदाम पर अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) सुश्री नम्रता चौबे के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को किए गए निरीक्षण में गोदाम में 500 क्विंटल अवैध धान का स्टॉक पाया गया, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री धर पंडा, राजस्व मंडी अधिकारी, पटवारी मौजूद थे।
सुश्री चौबे ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है और धान का अवैध भंडारण खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक

वितरण प्रणाली के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है। मौके पर ही अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया और स्टॉक जब्त कर लिया। सुश्री चौबे ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध धान भंडारण जैसे मामलों पर सख्ती से कदम उठाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों की रक्षा और बिचौलियों पर नियंत्रण के लिए ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता और पारदर्शिता को दर्शाती है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अवैध भंडारण की जानकारी मिलने पर तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

सरायपाली / पुराने धान को खपाना पड़ा महंगा कलेक्टर ने धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देशजगलबेड़ा धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान

सरायपाली / पुराने धान को खपाना पड़ा महंगा कलेक्टर ने धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देशजगलबेड़ा धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान लगभग 60 क्विटल पुराने धान जप्त

धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश

21/11/2024, महासमुन्द खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला अंतर्गत 182 धान उपार्जन केन्द्रों में से 176 खरीदी केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रारंभ हो चुका है।जिसके पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्र स्तर पर तथा जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा नोडल अधिकारियों द्वारा उन्हें आबंटित धान उपार्जन केन्द्रो की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। बुधवार 20.11.2024 को कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा धान खरीदी केन्द्र सांकरा, गढ़फुलझर, सागरपाली एवं जंगलबेड़ा एवं सीमावर्ती धान उपार्जन केन्द्र हेतु स्थापित अंर्तराजीय जांच चौकी बंजारी नाका, सिरपुर नाका एवं राजाडीह नाका तथा सरायपाली संग्रहण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य एवं राजस्व के अधिकारी मौजूद थे।बंजारी नाका में मंडी कर्मचारी पंकज पटेल अनुपस्थित पाये गये, जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा तहसीलदार सरायपाली को जांच चौकी में ड्यूटी पर लगाये गये समस्त अधिकारियो/कर्मचारियों के अनिवार्य रुप से उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिये गये है।

 

कलेक्टर लंगेह द्वारा जांच चौकी पर वाहनो के आवागमन की गंभीरता से जांच करने एवं पंजी संधारण करने के निर्देश दिये गये है। जंगलबेड़ा धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण में उपार्जन केन्द्र में 150 बोरे लगभग 60 क्विटल पुराने धान गिरधारी लाल ग्राम राजाडीह के द्वारा उपार्जन केन्द्र में विक्रय हेतु लाया गया था। जिसे कृषि उपज मंडी सरायपाली द्वारा जप्त किया गया है। धान खरीदी केन्द्र में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का कार्य में लापरवाही बरतने के कारण धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश उपायुक्त सहकारी संस्थाएँ महासमुन्द को दिये गये है।

बसना :- रोहिना मे अवैध धान खपाने की सुचना पर तहसीलदार एवं उनके संयुक्त टीम ने की कार्यवाही

बसना :- रोहिना मे अवैध धान खपाने की सुचना पर तहसीलदार एवं उनके संयुक्त टीम ने की कार्यवाही

बसना

महासमुंद जिले क़े बसना ब्लाक अंतर्गत धान के अवैध परिवहन रोकने में लगातार कार्यवाही की जा रही है 19 की रात रोहिना मे अवैध धान को खपाने कोचीया द्वारा अवैध परिवहन की सुचना पर कार्यवाही किया गया टीम क़े पहुंचने क़े पहले ही माजदा वाहन से धान क़े बोरियो को खाली करवा दिया गया था कुछ बोरे बचे थे वाहन और धान को जप्त कर कार्यवाही किया गया है टीम द्वारा बताया गया की लगभग 200 बोरी धान था रोहिना क़े तारा चंद क़े यहां खाली हो रहा था सरायपाली क़े सोनू अग्रवाल के वाहन होना बयाया गया!

सरायपाली / स्कूलो मे बच्चों क़े साथ मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नहीं लें रहा है एक और मामले की शिकायत!

सरायपाली / स्कूलो मे बच्चों क़े साथ मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नहीं लें रहा है एक और मामले की शिकायत!

महासमुंद जिले के सरायपाली विकास खण्ड अंतर्गत आत्मा नन्द स्कूल मे एक विधार्थी क़े साथ मारपीट की घटना सामने आई है शिकायत कर्ता संगीता पंडा ने मामले की लिखित शिकायत कर जाँच कार्यवाही की मांग की है लेकिन शिकायत क़े बाद कोई जाँच कार्यवाही नहीं होने से पालक नाराज है घटना 11 नवंबर की है शिकायत क़े अनुसार शिकायत के अनुसार पालक श्रीमती संगीता पंडा ने बताया की उसके बच्चे के साथ सरायपाली क़े आत्मानंद स्कूल मे पदस्थ शिक्षक सोभा राम भोई द्वारा

बाल को खींच कर मुक्के से पिटाई किया गया है घटना क़े बाद बच्चे को अस्पताल मे भर्ती कराना पड़ छात्र क़े माँ क़े अनुसार बच्चा अभी भारी डरा सहमा हुवा है एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित है मामले जाँच कार्यवाही की मांग की गई है सरायपाली ब्लाक अंतर्गत स्कूलो मे बच्चे की पिटाई का यह पहला मामला नहीं है इसके पहलें भी ऐसे मामले सामने आ चुके है और कुछ मामलो मे सख्त कार्यवाही भी हुई है! मामले मे सरायपाली ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी को फोन करने पर काट दिए!

बसना -/ 879 कट्टा धान जब्ती के पश्चात अधिकारियो से बदसलुकी और दुर्व्यवहार करने पर जेल भेजने की कारवाई!

बसना -/ 879 कट्टा धान जब्ती के पश्चात अधिकारियो से बदसलुकी और दुर्व्यवहार करने पर जेल भेजने की कारवाई!

महासमुंद 15 नवंबर 2024/ बसना अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे के निर्देशन में कल देर रात बसना के ग्राम अंकोरी मे विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार के घर मे क्रमशः 479 और 400 कट्टा धान के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतते हुए कुल 879 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करावाई किया गया।अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अंकोरी के विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार के घर मे बिना पर्याप्त दस्तावेज के धान का भंडारण किया गया है। तत्पश्चात राजस्व की टीम ने छापामार कारवाई की और दस्तावेज मांगे, परंतु पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे।
इस मामले में प्रशासन द्वारा धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करवाई कर जब्त किया गया था।

कारवाई के पश्चात जाँच मे गए अधिकारियो के साथ विशाल गजेंद्र द्वारा बदसलुकी और दुर्व्यवहार किया गया साथ ही देख लेने की धमकी भी दी गई। उक्त कृत्य के चलते अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे द्वारा कार्रवाई करते हुए विशाल गजेंद्र को जेल भेजा गया।

ज्ञात है कि कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध परिवहन और भण्डारण पर लगातार सख्ती से कारवाई की जा रही है।और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई मे अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे,तहसीलदार ममता ठाकुर फ़ूड इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक,पटवारी मौजूद थे।
उल्लेखित है कि प्रशासन द्वारा पहले दिन ही सरायपाली, पिथौरा मे बड़ी कारवाई की गई है। जिसमे ट्रक मे अवैध परिवहन करते और 1000 कट्टा धान का भण्डारण किया गया था। जिसे जप्त किया गया।।

बसना / फर्जी तरिके से विवाह कर सोने चांदी के गहना एवं नगदी रकम की ठगी करने वाले महिला सहित 04 आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार

बसना / फर्जी तरिके से विवाह कर सोने चांदी के गहना एवं नगदी रकम की ठगी करने वाले महिला सहित 04 आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार

 

महासमुन्द पुलिस को फर्जी तरिके से विवाह कर ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। चैकी भवरपुर थाना बसना के द्वारा शादी कर सोने चांदी के गहना एवं नगदी रकम की ठगी करने वाले महिला सहित 04 आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार

⚜️ *प्रार्थी के साथ गलत नाम पता बताकर किये थे विवाह, दुल्हन द्वारा लेकर भागे गये गहने एवं मोबाईल फोन किया गया बरामद। नक्सल प्रभावित जिले के अंदरूनी गांव में छुपे हुए थे 02 आरोपी।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि पैसा लुटने के नियत से दुल्हन और उसके साथियों के द्वारा साजिस के तहत ममता पटेल छद्म नाम के साथ प्र्रार्थी के साथ विवाह तय कराकर आरोपियों के द्वारा प्लानिंग के तहत 25 फरवरी 2024 को राधा स्वामी मंदिर सुहेला उडीसा मंे प्रार्थी एवं ममता पटेल का फर्जी शादी कराया गया। शादी कराने के एवज में प्रार्थी से तीन लाख रूपये लिया गया। शादी के पश्चात आरोपिया, ममता पटेल नाम की दुल्हन बनकर प्रार्थी के घर आयी और मौका देखकर उपहार स्वरूप मिले सोने का लाकेट एवं चांदी का मंगलसुत्र , चांदी का पायल , एक मोबाईल फोन, कुल कीमती 70,000 रूपये को लेकर भाग जाने की लिखित आवेदन पर चैकी भंवरपुर में थाना बसना में नम्बरी अपराध धारा 419,420,406,34 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

*विवेचना दौरान पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों का पता तलाश में तकनिकी सहायता लिया गया उडीसा एवं छत्तीसगढ के कई संभावित जगहों पर छापे मारी कि गई । मास्टर माइंड आरोपी (01) गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश पिता अनामा सुनानी साकिन ग्राम डुगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा (02) दुल्हन ममता सराफ उर्फ ममता पटेल (छद्म) पिता पुर्णा बाघ उम्र 30 साल साकिन डोंगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा को 12/11/24 को खपराकोल बलांगीर नक्सल प्रभावित इलाके में छुपे हुये थे जिन्हे पुलिस अभिरक्षा में लेकर चैकी भंवरपुर लाया गया पूछताछ उपरांत आरोपी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश से मोबाईल फोन एवं ममता बाघ उर्फ ममता पटेल के द्वारा पेश करने पर पहने हुये सोने एवं चांदी के गहनों को जप्त कर चैकी भवरपुर थाना बसना में 419,420,406,34 भादवि के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया गया। प्रकरण मंे विवेचना के दौरान अन्य 02 साथी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ह। तथा सभी आरोपीयों के पुराने रिकार्ड खंघाले जा रहे है जप्त संपत्ति:-
*01- सोने का लाकेट एवं चांदी का मंगलसुत्र , चांदी का पायल , एक मोबाईल फोन कुल कीमती 70,000 रूपये

*गिरफ्तार आरोपीः-*
*01-* गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश पिता अनामा सुनानी साकिन ग्राम डुगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर
उडिसा
*02-* ममता सराफ उर्फ ममता पटेल (छद्म) पिता पुर्णा बाघ उम्र 30 साल साकिन डोंगरीगुडा थाना
बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा
*03-* सुदामा पटेल पिता बरत राम पटेल उम्र 60 साल निवासी ग्राम बडेगोटला थाना सारंगढ जिला सारगढ
*04-* गोरखनाथ दास पिता उदराज दास उम्र 40 साल साकिन ग्राम झिलाापाली जिला झारसुकडा *यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई ।