महासमुन्द / जादू-टोना के शंका पर घटना को दिया अंजाम पुलिस के द्वारा ग्राम रायमुडा, पटेवा मे हुये कत्ल का खुलासा।

महासमुन्द / जादू-टोना के शंका पर घटना को दिया अंजाम पुलिस के द्वारा ग्राम रायमुडा, पटेवा मे हुये कत्ल का खुलासा।

 

महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम रायमुडा, पटेवा मे हुये कत्ल का खुलासा। थाना पटेवा पुलिस के द्वारा मृतिका खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल की हत्या करने वाला 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया आरती निषाद पति ओमकार निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम भोथली थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग की रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 28.10.2024 के रात्रि 10.30 बजे से दिनांक 29.10.2024 के रात्रि 01.30 बजे के मध्य प्रार्थिया की मां खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला में प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया है । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पटेवा में मर्ग धारा 194 BNSS व अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है ।

*पुलिस की टीम के द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था कि दिनांक 12.11.2024 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर गवाहो के समक्ष आरोपी जीतराम निर्मलकर पिता रामनारायण निर्मलकर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झाखरमुड़ा थाना पटेवा जिला महासमुंद से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जो बताया कि मृतिका खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल आरोपी को आए दिन गाली गलौच करती थी व आरोपी द्वारा अपने बच्चो के लिए मृतिका के दुकान से जब भी सामान खरीद कर घर ले जाता था तो आरोपी के बच्चे का तबियत खराब हो जाता था, इसी बात को लेकर आरोपी जीतराम निर्मलकर मृतिका खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल मेरे बच्चो पर जादू-टोना करती है, शंका पर आरोपी द्वारा दिनांक घटना को खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल की हत्या करना स्वीकार किया तथा घटना कारित करने में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार कत्तल को आरोपी द्वारा अपने घर में छुपाकर रखा था जिसे निकालकर पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया तथा घटना दिनांक को हत्या करने के बाद मृतिका के घर से उठाकर ले गये वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल को जप्त कर थाना पटेवा में अपराध धारा 103(1) BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

जप्त सामग्री:-

01-एक नग लोहे का धारदार कत्तल*
*02- एक नग विवो मोबाईल कीमती 10000 रूपये। गिरफ्तार आरोपी:- 01. जीतराम निर्मलकर पिता रामनारायण निर्मलकर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झाखरमुड़ा थाना पटेवा जिला महासमुंद सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई ।

सरायपाली -/ रबी फसल में धान की खेती पर लगाई रोक तो होगा चक्काजाम – संजय चौधरी

सरायपाली -/ रबी फसल में धान की खेती पर लगाई रोक
तो होगा चक्काजाम – संजय चौधरी

युवा नेता संजय चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रबी फसल में धान की खेती न करने महासमुंद कलेक्टर के द्वारा मुनादी कराने के आदेश पर विरोध जताया एवं आदेश को निशर्त वापस लेने की मांग की है

महासमुंद कलेक्टर द्वारा 28/10/2024 फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण का कारण बताते हुए रबी फसल में धान न लगाने के जिले के सभी अनुविभागीय,अधिकारियों,तहसीलदारों,जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुनादी कराने के लिए आदेश जारी किया है,

चौधरी ने कहा कि
भाजपा सरकार हमेशा से ही किसान विरोधी सरकार रही है
किसान गांजा या अफीम की खेती नहीं करते हैं कि उन्हें अब खेती के लिये भी अनुमति लेनी पड़े धान उगाने पर भी सरकार अगर प्रतिबंध लगायेगी तो किसान कहां जायेंगे ?”
सरकार के फ़ैसले से बिफरे हुये हैं.
उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में पहले ही किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं. ऐसे में सरकार का यह निर्णय किसानों को मौत के मुंह में धकेलने की तरह है,
सरकार औद्योगिक घरानों को तो हज़ार-हज़ार फीट गहरे बोरवेल करके भूजल दे रही है लेकिन किसानों के नाम पर सरकार को पानी की कमी का रोना आने लगता है।
छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में धान की पैदावार सबसे अधिक होती है
जमीन में दलहन, तिलहन और गेंहू जैसे अन्य फसल लगाने से फसलों में उत्पादन कम होता है. साथ ही इससे मजदूरों की समस्या और आर्थिक रूप से किसानों पर भार बढ़ेगा।

कोटवार गांवों में रबी फसल में धान की खेती नहीं करने की मुनादी कर रहे हैं और धान की फसल लगाने पर कृषि विभाग के अधिकारी धान की खेती नहीं करने एवं बिजली विभाग के अधिकारी बिजली काटने की धमकी देते घूम रहे हैं. इन सबके बीच सरकार को पानी पी-पीकर कोसते किसान फिलहाल सड़कों पर उतरने की तैयारी में है।

जोंक परियोजना को लेकर शासन प्रशासन काम करें तो पिथौरा बसना सरायपाली जल संकट की समस्या लगभग खत्म जाएगी।
जलस्तर को बढ़ाने के लिए सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की जिससे कि जलस्तर बढ़ सके।

इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कलेक्टर महोदय से निवेदन करते है कि निशर्त वापस लेने की मांग करते हैं,किसानों को रवि फसल में धान की फसल लेने से रोका गया तो उग्र आंदोलन NH 53 पर चक्काजाम किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

महासमुंद / धान क़े जगह अन्य फसल लेने मुनादी क़े आदेश,भुजल की स्थिति चिंताजनक अंधा धुन दोहन से स्थिति बेहद खराब

महासमुंद / धान क़े जगह अन्य फसल लेने मुनादी क़े आदेश,भुजल की स्थिति चिंताजनक अंधा धुन दोहन से स्थिति बेहद खराब

महासमुंद जिले क़े चारो ब्लाक क़े भुजल की स्थिति बेहद खराब है इस संबंध मे कलेक्टर ने आदेश जारी कर गर्मी मे धान की जगहे अन्य फ़सल लेने क़े लिए बढ़ावा देने कहा गया है

जिला महासमुंद में विगत वर्ष रबी 2023-24 में 35120.
40 हेक्टर में ग्रीष्मकालीन धान की खेती की गई थी। जिसके स्थान पर गेहूं, मक्का, रागी,
दलहन, तिलहन एवं सब्जी जैसी फसले लेने महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में
विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली में घटते हुए जल स्तर की
दृष्टि से सेमीक्रिटिकल स्टेज में आ गये है। भूमिगत जल का अधिकांश भाग ग्रीष्मकालीन धान हेतु अंधाधुंध दोहन किया जाता
है, जिससे भविष्य में जल संकट की स्थिति निर्मित होगी। राज्य एवं जिला स्तर पर इस दिशा में
ग्रीष्मकालीन धान को हतोत्साहित कर गेहूं, मक्का, रागी, दलहन, तिलहन एवं सब्जी जैसी फसले
लेने हेतु कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन की समीक्षा की जा रही है। कृषि उद्यानिकी, पंचायत
विभाग के अधिकारी / कर्मचारियों के साथ ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों के सक्रिय सहभागिता
से इस कार्य में आशातीत सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस परिपेक्ष्य में कृषको के मध्य ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर गेहूं, मक्का, रागी.
दलहन, तिलहन एवं सब्जी जैसी फसले लेने हेतु अपने अधीनस्थ अमले के द्वारा प्रत्येक ग्राम के
कोटवार से मुनादी कराना निर्देशित करने का कष्ट करेंगे

महासमुंद बसना / 90 लाख क़े घोटाले मे खरीदी प्रभारी फरार तलाश कर रही है भंवरपुर पुलिस आरोपी लगातार बदल रहा है ठीकाना!

महासमुंद बसना / 90 लाख क़े घोटाले मे खरीदी प्रभारी फरार तलाश कर रही है भंवरपुर पुलिस आरोपी लगातार बदल रहा है ठीकाना!

महासमुंद जिले क़े चर्चित घोटाला काण्ड मे एफआईआर क़े बाद टांगा पासा खरीदी प्रभारी जन्मजय चौधरी फरार है निलंबित तो पहले ही कर दिया गया था लेकिन बसना के भंवरपुर चौकी मे जन्मजय चौधरी क़े खिलाप विभागीय एफआईआर दर्ज होने क़े बाद जन्म चौधरी निवासी बिरेनडबरी फरार है भंवरपुर पुलिस 90 लाख क़े घोटाले के आरोपी को घर और ठिकानो पर पता कर रही है लेकिन आरोपी जन्मजय चौधरी पुलिस क़े हाथ अभी तक नहीं चढ़  पाया है सूत्र बताते है की आरोपी क़े खिलाप कई अन्य थाना मे मेल कर पतासाजी किया जा रहा है इधर आस पास क़े ग्रामीण नाम नहीं बताने पर कहते है की घोटाले का आरोपी अपने निवास बिरेनडबरी मे ही छिपा बैठा है जैसे ही पुलिस की टीम आता है गुप्त स्थान पर छिप जाता है, भंवरपुर पुलिस घर क़े साथ साथ उनके अन्य ठीकानो पर भी तलाश मे जुटी है, बता दें की जन्म जय चौधरी पर 90 लाख से भी ज्यादा घोटाला कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है!

बसना भंवरपुर क़े पियक्कड गुरूजी को निलंबित करने का प्रस्ताव शराब पीकर नशे की हालत मे पंहुचा था स्कूल दैनिक भास्कर मे खबर लगने क़े बाद हुई कार्रवाही इसके पहले बचते आ रहा था शिक्षक!

बसना भंवरपुर क़े पियक्कड गुरूजी को निलंबित करने का प्रस्ताव शराब पीकर नशे की हालत मे पंहुचा था स्कूल दैनिक भास्कर मे खबर लगने क़े बाद हुई कार्रवाही इसके पहले बचते आ रहा था शिक्षक!

महासमुंद जिले क़े बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भंवरपुर क़े स्वामी आत्मा नन्द विद्यालय क़े पियककड़ शिक्षक को निलंबित करने का प्रस्ताव जारी कर दिया गया है बता दें की शराबी शिक्षक क़े खिलाप इसके पहलें भी शराब क़े मामले मे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी क़े पास शिकायत पंहुचा था लेकिन शराबी शिक्षक क़े खिलाप कार्यवाही करने के बजाय विभाग शिक्षक को बचा रहा था पर इस बार ऐसा नहीं हुवा भंवरपुर मे शराबी शिक्षक शौकत अली द्वारा मंगल वार क़े दिन शराब क़े नशे मे पंहुचा वही दैनिक भास्कर क़े रिपोर्टर हेमन्त वैष्णव सहित अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, सांसद प्रति निधि जीतू वैष्णव सहित स्कूल क़े

पदाधिकारीयों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया को सुचना दिया जिसके बाद शराबी शिक्षक को डॉक्टरी मुलायजा भी कराया गया, स्कूल मे चर्चा था की पिछले बार की तरह इस बार भी शराबी शिक्षक बच जाएगा लेकिन दैनिक भास्कर मे खबर लगने क़े बाद यह बड़ी कार्यवाही हुई है बता दें की शराबी शिक्षक क़े एक भाई शिक्षक है और घटना के दिन दैनिक भास्कर क़े बसना क़े रिपोर्टर सहित अन्य साथी पत्रकारो को घुस देकर खबर को दबाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन ऐसा नहीं हो पाया दैनिक भास्कर ने खबर प्रमुखता क़े साथ प्रकाशित किया जिसका परिणाम आज सामने है शराबी शिक्षक को निलंबित किया जा रहा है हमारे पाठको को बता दें की यह खबर लगने क़े बाद कई गाँव से इस तरह की शिकायत आ रहा है की हमारे गाँव का गुरूजी भी ऐसे करता है वैसे जल्द ही इन पियककड़ गुरूजी का खुलासा करना है

महासमुंद और रायपुर क्षेत्र में घूम-घूम कर करते थे मोटर सायकल की चोरी। थाना पटेवा,पिथौरा,साकरा एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही

महासमुंद और रायपुर क्षेत्र में घूम-घूम कर करते थे मोटर सायकल की चोरी। थाना पटेवा,पिथौरा,साकरा एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 10 2024 को प्रार्थी हिमसागर दास ग्राम पारसमणी चौक सांकरा जिला महासमुंद थाना सांकरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.10.24 को शाम को दुर्गा पूजा करने अपने मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस सीजी 06 बीबी 0896 से श्याम नगर दुर्गा पूजा करने गया था पूजा कर वापस आकर देखा तो गाड़ी जहां पर खड़ी किया था वहां पर नहीं था आस पास पता किया किंतु पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सकरा में अपराध क्रमांक 136/24 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

*प्रकरण विवेचना दौरान दिनांक 20.10.24 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध मोटरसाइकिल में सवार होकर पिथौरा से बसना की ओर जा रहे हैं जिन्हें पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर रोक कर रखे मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल का अपने पास किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताए। जिससे पुलिस टीम शंका के आधार पर पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल को प्रेस वाणी चौक के पास से दशहरा के दिन दुर्गा पंडाल के सामने से चोरी करना बताएं जिसके चेचिस नंबर व इंजन नंबर का मिलान करने पर उक्त मोटर सायकल सांकरा के पारसवाणी चौक के पास से ही चोरी किया गया मोटरसाइकिल चोरी का होना पाया गया। आरोपी के कब्जे 01 नग मोटर सायकल क्रमांक CG 06 BB 0896 को जप्त किया गया तथा आरोपियों का अपराधिक प्रवृत्ति के नजर आने से आरोपियों को पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर साकरा, सरायपाली, तुमगांव व रायपुर से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये। चोरी किए गए अन्य मोटरसाइकिल को आरोपियों के द्वारा अपने-अपने घरों में ग्राम गोपालपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद में रखना बताएं आरोपी चमन कमर के कब्जे से उसके घर से 03 नग

मोटरसाइकिल तथा आरोपी भोज राम भोजराज बरिहा से 02 नग मोटरसाइकिल अपने घर में छुपा कर रखना बताए। जिसे पुलिस के द्वारा आरोपियों के घर व उनके पास से कुल 06 नग मोटर सायकल कीमती 135000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सांकरा में अपराध धारा 303(2) BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी 01. चमन कंवर पिता नित्यानंद कंवर उम्र 19 साल पता गोपालपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद

भोजराज बारिहा पिता राजकुमार बारिहा उम्र 22 साल पता गोपालपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद

महासमुंद / छत्तीसगढ़ के सभी आगंनबाडी केन्द्र 8 नवम्बर को रहेगे बंद.केन्द्र और राज्य सरकार के काम काज होगे ठप्प .सभी जिला मुख्यालय मे धरना रैली प्रदर्शन

महासमुंद / छत्तीसगढ़ के सभी आगंनबाडी केन्द्र 8 नवम्बर को रहेगे बंद.केन्द्र और राज्य सरकार के काम काज होगे ठप्प .सभी जिला मुख्यालय मे धरना रैली प्रदर्शन कर मान.प्रधानमंत्री और मान. मुख्यमंत्री छ.ग.के नाम सौपा जायेगा ज्ञापन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ के प्रान्तीय बैठक मे लिया गया निर्णय।*
गौरतलब छत्तीसगढ़ मे महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो मे कार्यरत कार्यकर्ता एवं सहायिकाये जीने लायक वेतन.बुढ़ापे की सहारा पेशन ग्रेज्युवेटी .,समूह बीमा योजना इत्यादी जैसे मूलभूत सुविधाओ के साथ ही साथ केन्द्र संचालन मे प्रतिदिन आ रही दैनंदनि ब्यवहारिक लम्बित समस्याओ को राज्य सरकार को समय समय ,अवगत पर कराते आ रहे है.
केन्द्र संचालन और विभागीय योजनाओ के विभिन्न योजनाओ के सफल क्रियान्वयन और उसका लाभ जन जन को पहुचे इसके लिये भी चिन्तित है और उस कार्य को भी कर रहे हैं। पर्याप्त सुविधा और उचित प्रशिक्षण के अभाव के बाद भी सभी जानकारिया मोबाईल या विभाग के मंशानुरूप कर रहे हैं.
विभागीय कार्यो .आंगनबाड़ी केन्द्रो के संचालन के साथ ही साथ बी.एल.ओ.निर्वाचन.एनजीओ का और अन्य विभागो का बहुद्देश
यी कार्यकर्ता के रूप मे भी काम कर रहे .सचिव महिला एव बाल विकास का समय समय पर जारी आदेश कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ से विभागीय कार्य के अलावा दुसरा कार्य ना लिया जाये इसका भी कही कोई पालन नही हो रहा है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्वय सरकार कहती है मानसेवी है और ड्रेस नही पहनने पर मानदेय काटना.ड्रेस को ही पहचान बताना कहां तक सही है जबकी ये स्वयं उस गांव के बेटी बहु है उनको सब पहचाते है जानते.वास्तव मे ड्रेस की जरूरत तो उसके लिये है जो सुपरवाईजर बीस पच्चेस केन्द्र अलग अलग गांव मे माह मे कभी कभार जाती है उसके लिये यह जरूरी है .
यह और दुखद बात है कि विभागीय गतिविधियो के संचालन मे आ रही समस्याये.शासन के मंशानुरूप मिलने वाली सुविधा जैसे.समय पर हर माह के 5 तारीख तक मानदेय भुगतान.मिनी का पूर्ण करने मे हो रहे भ्रष्टाचार.सहायिकाओ को रिक्त कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति दिये जाने की विसंगति.मोबाईल और नेट सुविधा की बात करने और अपनी मूलभूत सुविधाओ की बात करने .अपने हक की आवाज को शासन प्रशासन तक रखने वाले संघ पदाधिकारियो को टारगेट मे रख कर सेवा बर्खास्तगी की कार्यवाहियो को संयुक्त मंच ने 20/9/2024 को विभागाध्यक्ष (सचालक के साथ बैठक कर चर्चा की गई ज्ञापन सौपा गया .इसी तरह ड्रेस के संबंध मे चर्चा की गई लेकिन उसके कोई सार्थक परिणाम नही आने से क्षुब्ध है .और शासन का ध्यानाकर्षण करते हुये.संयुक्त मंच के दिनांक 19/10/24 को रायपुर मे आयोजित बैठक मे निर्णय लिया गया कि 8/11/24 को पूर्व मै सौपे गये और लम्बित 15 सूत्रिय मांग पत्र के निराकरण.
श्रीमती सुमन यादव मंच पदाधिकारी के बहाली और सुपरवाईजरो के लिये भी ड्रेस कोड लागू करने तथा विभाग के अतर्गत एक स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ अधिकारी कर्मचारियो के स्थानान्तरण अन्यत्र किये जाने सबंध माग को लेकर एक दिवसीय प्रदेश भर के हर जिला मे धरना प्रदर्शन काम बंद केन्द्र बंद कर किये जाने का निर्णय लिया गया।
संयुक्त मंच की बैठक मे.श्रीमती रूक्मणी सज्जन.प्रान्ताध्यक्ष बस्तर.श्रीमती सरिता पाठक.प्रान्ताध्यक्ष.409. हेमाभारती.प्रगतिशिल. कल्पना चंद.पार्वती यादव.कबीरधाम.संतोषी वर्मा.राजनांदगांव.पिंकींठाकुर.लता तिवारी खैरागढ़.सुधा रात्रे.महासमुंद.जयश्री राजपुत .आर.पी.शर्मा .सौरायादव.विश्वजीत.देवेन्द्र पटेल.संयुक्त मंच के प्रमुख घटक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे
हस्ताक्षर. सुधा रात्रे.
नाम.सुधा रात्रे

बसना / रामचंडी दिवस के अवसर पर भव्य व्यापार मेला का आयोजन

बसना / रामचंडी दिवस के अवसर पर भव्य व्यापार मेला का आयोजन

रामचंडी दिवस के शुभ अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष दो दिवसीय भव्य व्यापार मेला का आयोजन रखा गया। मेले में 50 से अधिक व्यापारियों का व्यवसायिक स्टॉल लगाया गया था। व्यापार मेला को आकर्षक बनाने के लिए व्यापार मेला प्रांगण में आने वाले आम जनों के लिए निःशुल्क आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए थे। इस अवसर पर अतिथियों ने व्यापार दर्पण पत्रिका का विमोचन किया।

व्यापार मेला -2024 अविनाश साहू अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ कोलता सामाज रायपुर संभाग की अध्यक्षता में, अतिथि हरेकृष्ण प्रधान प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ कोलता सामाज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिचरण प्रधान संरक्षक कोलता सामाज रायपुर संभाग, अध्यक्ष गिरधारी साहू, महामंत्री माथामणी बढ़ाई, रायगढ़ संभाग अध्यक्ष रथूलाल गुप्ता, सरोज गुप्ता अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ रायगढ़ संभाग, युगल किशोर प्रधान प्रदेश सचिव, विजय शंकर विशाल प्रदेश महासचिव, अशोक साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक प्रधान युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कोलता सामाज, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष त्रिवेणी बढ़ाई, सुरेश साहू संरक्षक व्यापारी प्रकोष्ठ रायपुर संभाग, नरोत्तम बारीक़ आंचलिक अध्यक्ष सरायपली, सुरेंद्र साहू आंचलिक अध्यक्ष पिथोरा, कमलेश साहू एवं बहुत बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा के सामाजिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस वर्ष मुख्य प्रयोजक के रूप में- भारतीय स्टेट बैंक, श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल रायपुर, श्री बालाजी यूपीवीसी रायपुर, किरण ऑटो केयर झगरेनडीह, भूमि बिल्डकॉन एन्ड डेवलपर्श, देव ज्योति फर्नीचर सराईपाली, जेएमआर बिल्डकॉन एन्ड डेवलपर्श रायपुर, एमपीजीएम स्ट्रक्चर रायपुर एवं श्री युगल किशोर प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मेले में श्रीराम हर्बल सांकरा, सागर हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल एन्ड सेनेट्री सांकरा, जेएमआर कृषि केंद्र मुंडपाहर, अनुज हार्डवेयर सांकरा, आयुर्वेद केंद्र सिंघनपुर, प्रधान वस्त्रम सांकरा, श्री रामचंडी ऑप्टिकल बसना,

रामचंडी महाविद्यालय बगैईजोर (सराईपाली), प्रधान टूर & ट्रेवल सांकरा, वंदना वस्त्रलय सांकरा, श्री इनफ़ोटैक एन्ड कंप्यूटर सर्विस सांकरा, श्री रामा हॉस्पिटल रायपुर, मनीष कृषि केंद्र झगरेनडीह, एन्जल मॉडुलर किचन सर्विस बसना, प्रधान मछली पालन केंद्र सांकरा, सक्षम ब्लड बैंक बसना, प्रदीप कृषि सेवा केंद्र मुड़पाहर, प्रधान फेब्रिकेसन छुईपाली, आस्था नर्सरी रायपुर, यूनिक आफसेट सराईपाली, ख़स आर्ट हस्तकाल नानक सागर, सुमन स्व. सहायता समूह, शिवा बोरवेल सांकरा, भारती होम्यो क्लिनिक बसना, जीडीए सोलर प्राइवेट लिमिटेड, प्रधान इंडस्ट्री सराईपाली, पतंजलि आरोग्य केंद्र बसना, प्रधान कृषि समाधान हरदी, युधिष्ठिर प्रधान शेएर मार्केट कंसल्टेंसी, रुपेश साहू मशाला डिट्रिब्यूटर का स्टाल लगाया गया। अतिथि स्टॉल स्वरूप जिला उद्योग कार्यालय एवं ग्रामीण बैंक उपस्थित रहे।
व्यापार मेला 2024 में संभागीय व्यापारी पदाधिकारी समीर प्रधान, चितरंजन साहू, तरुण प्रधान, लोकेश प्रधान, राजेश बारीक़,

नयन प्रधान, शिरीष साहू, पंचानन प्रधान, राकेश साहू, अजय साहू, सौरभ साहू, विक्रम प्रधान, युवराज भोई, डिगेश प्रधान, जगबंधु साहू उपस्थित रहे, साथ ही श्री भाग्येश साहू, सामंत प्रधान, हेमसागर नायक, राजू साहू सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारियों का व आम जनों का सहयोग रहा।
उक्त जानकारी मुख्य मंच संचालक रहे व्यापार मेला कार्यक्रम प्रभारी कमल कुमार भोई द्वारा दी।

सरायपाली / एस डी एम सुश्री नम्रता चौबे ने की अवैध रेत डंपिंग पर कारवाई

सरायपाली / एस डी एम सुश्री नम्रता चौबे ने की अवैध रेत डंपिंग पर कारवाई

19 अक्टूबर 2024 / सरायपाली एस डी एम सुश्री नम्रता चौबे ने बिना अनुमति के डंप किये गए रेत के भंडारण पर आज जप्ती की कारवाई की है। आज सरायपाली के ग्राम चट्टी गिरोला मे श्री चंदन अग्रवाल द्वारा निजी जमीन पर 14 घन मीटर के हिसाब से 12 ढेर अर्थात 168 घंन मीटर रेत का भण्डारण किया गया था। जिसे एस डी एम द्वारा औचक निरी क्षण के दौरान पंचनामा कर जप्त की गई। साथ ही उसी स्थान से एक हाइवा मे रेत का परिवहन करते हुए भी पाया गया,जिसे जप्त कर सिंघोड़ा थाना मे अभिरक्षा मे रखा गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री हरी प्रसाद भोई भी मौजूद थे।
ज्ञात है की जिले मे कलेक्टर श्री विनय
लंगेह के निर्देश पर अवैध रेत उत्तखनन,परिवहन,और भण्डारण पर सतत कारवाई की जा रही है।

महासमुंद / कस्टम मिलिंग का चांवल जमा नही करने पर दो राइस मिल आगामी एक खरीफ वर्ष के लिए काली सूची में दर्ज वसूली की करवाई की जाएगी कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर किया गया भौतिक सत्यापन

महासमुंद / कस्टम मिलिंग का चांवल जमा नही करने पर दो राइस मिल आगामी एक खरीफ वर्ष के लिए काली सूची में दर्ज वसूली की करवाई की जाएगी कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर किया गया भौतिक सत्यापन

19 अक्टूबर 24//खरीफ वर्ष 2023-24 में मेसर्स जय चण्डी एग्रोटेक राईस मिल तहसील बागबाहरा, महासमुन्द के संचालक के द्वारा कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं किया गया. जिसके संबंध में कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राईस मिल का भौतिक सत्यापन खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किये जाने पर 124 विंवटल शासकीय धान कम पाये जाने के पर प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय कलेक्टर महासमुन्द द्वारा राईस मिल मेसर्स जय चंडी एग्रोटेक बागबाहरा संचालक श्री बजरंग अग्रवाल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ महासमुंद में मिलर द्वारा जमा किये गये बैंक गारण्टी से 124 क्विंटल धान की एवज में राशि तीन लाख दस हजार जिला विपणन अधिकारी, जिला महासमुंद के द्वारा तत्काल वसूली की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए है तथा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत्

कार्यवाही करते हुए फर्म मेसर्स जय चंडी एग्रोटेक बागबाहरा संचालक श्री बजरंग अग्रवाल को आगामी एक खरीफ वर्ष के लिये शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग के कार्य के लिये मिल का पंजीयन नही करने हेतु काली सूची में दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2023-24 में मेसर्स लक्ष्मी राईस इण्डस्ट्रीज तहसील बागबाहरा जिला महासमुन्द के संचालक के द्वारा कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं किया गया जिसके संबंध में कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर राईस मिल का भौतिक सत्यापन खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा किये जाने पर 1681.60 क्विंटल शासकीय धान कम पाये जाने पर प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय कलेक्टर महासमुन्द द्वारा राईस मिल मेसर्स लक्ष्मी राईस इण्डस्ट्रीज तहसील बागबाहरा

संचालक श्री दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा खरीफ वर्ष 2023-24 में कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ महासमुंद में मिलर द्वारा जमा किये गये बैंक गारण्टी से 1681.60 क्विंटल धान की एवज में राशि बयालिस लाख चार हजार रूपये जिला विपणन अधिकारी, जिला महासमुंद के द्वारा तत्काल वसूली की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिया गया है तथा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत् कार्यवाही करते हुए फर्म मेसर्स लक्ष्मी राईस इण्डस्ट्रीज संचालक श्री दिनेश कुमार गुप्ता को आगामी एक खरीफ वर्ष के लिये शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग के कार्य के लिये मिल का पंजीयन नहीं करने हेतु काली सूची में दर्ज किया गया है।