CG -: एक बार में शराब या बियर की एक बोतल ही खरीद पाएगा दूसरी बोतल के लिए क्या करना पड़ेगा नए नियम  लागू कैसे मिलेगा शराब!

CG -: एक बार में शराब या बियर की एक बोतल ही खरीद पाएगा दूसरी बोतल के लिए क्या करना पड़ेगा नए नियम  लागू कैसे मिलेगा शराब!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के नये नियम के तहत अब शराब दुकान के काउंटर से एक व्यक्ति एक बार में शराब या बियर की एक बोतल ही खरीद पाएगा। दूसरी बोतल एक बार में शराब या बियर की एक बोतल ही खरीद पाएगा। दूसरी बोतल उसे दूसरी दुकान जाना होगा या फिर करीब एक-दो घंटे के बाद वह उसी दुकान में आकर शराब ले पाएगा। इससे पहले काउंटर से 4 बोतल तक खरीदने का नियम था। नियम में यह बदलाव शराब व बियर का अवैध संग्रहण और अवैध बिक्री पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से किया गया है। प्रीमियम शराब दुकानों की तुलना में देशी शराब दुकानों में ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए अद्धी व पौवा खरीदने वालों को राहत दी गई है।

एक बार में 2 अद्धी या 4 पौवा लिमिट
दुकान से प्रति व्यक्ति एक बार में 2 अद्धी या 4 पौवा भी खरीद सकता है। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के नियम में कई बदलाव किए गए हैं। नये नियम के तहत शराब की कीमतें जहां बढ़ाई गई हैं, वहीं शराब का अवैध संग्रहण और बिक्री रोकने के लिए शराब दुकान में प्रति व्यक्ति शराब बेचने के नियम में भी बदलाव किया गया है। इस नियम के तहत अब कोई भी व्यक्ति किसी भी शराब दुकान से एक टाइम में शराब की एक बोतल ही खरीद पाएगा।

3 लीटर तक शराब रखने की छूट जारी
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शराब दुकान में शराब की बोतल खरीदने के नियम में बदलाव किया गया है, लेकिन प्रति व्यक्ति 3 लीटर शराब रख सकता है। इस नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रति व्यक्ति 3 लीटर तक शराब रख सकता है। इसके लिए प्रति व्यक्ति चाहे तो एक दिन में अलग-अलग टाइम में शराब दुकान से 3 बोतल शराब खरीद सकता है।

अवैध संग्रहण व बिक्री रोकने नियम में बदलाव
आबकारी विभाग के अनुसार शराब बिक्री नियम में बदलाव हुआ है। इसके तहत प्रति व्यक्ति एक टाइम में एक बोतल शराब ही बेची जाएगी। प्रति व्यक्ति 3 लीटर शराब रख सकता है। यह नियम यथावत है।

महासमुन्द -: सोशल मीडिया में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में धार दार हथियारों को लेकर महासमुन्द शहर के कुछ गली व महोल्ला में रात्रि में घुमते हुये सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ था जीस पर कार्यवाही,!

महासमुन्द -: सोशल मीडिया में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में धार दार हथियारों को लेकर महासमुन्द शहर के कुछ गली व महोल्ला में रात्रि में घुमते हुये सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ था जीस पर कार्यवाही,!

महासमुन्द शहर में धार-दार हथियार को लेकर रात्रि में घुमने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। आरोपी के विरूध्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया आरोपी के विरूध्द पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आम्र्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मार-पीट के अपराध दर्ज है।

थाना महासमुन्द व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।दिनांक 27.03.2024 को सोशल मीडिया में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में धार दार हथियारों को लेकर महासमुन्द शहर के कुछ गली व महोल्ला में रात्रि में घुमते हुये सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ था

जिसकी पतासाजी हेतु महासमुन्द पुलिस एवम साइबर की 5 टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।पूर्व में उक्त घटना में शामिल 5 आरोपियों को पकड़ा गया था एवम सभी से अवैध हथियार प्राप्त होने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी।उक्त घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पता तलाश की जा रही थी कि

, मुखबिर से सूचना मिली की वायरल वीडियों में शामिल मुख्य आरोपी सुशील सोनी 05.04.2024 के द्वारा डीएमएस स्कुल के सामने तिराहा क्लबपारा महासमुन्द में बिना वैधानिक कागजात के एक नग लोहे की धारदार फरसा को लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मौका पर जाकर दबिश देकर 01 सुशील सोनी पिता राजू सोनी उम्र 27 वर्ष सा. वार्ड नं. 25 स्वीपर काॅलोनी महासमुन्द को पकड़ा गया , जिनके पास रखे लोहे की धारदार फरसा को जप्त किया गया तथा थाना महासमुन्द में अपराध पंजीबध्द कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

थाना सिंघोडा जिला महासमुंद की कार्यवाही एक दस चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 JB 7168 किमती 2000000 एवं 440 पैकेट बांगर सीमेंट किमती 132000 जप्त

थाना सिंघोडा जिला महासमुंद की कार्यवाही एक दस चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 JB 7168 किमती 2000000 एवं 440 पैकेट बांगर सीमेंट किमती 132000 जप्त

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्त प्रकार के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है उसी तारतम्य में दिनांक 05/04/2024 को थाना सिंघोडा पुलिस द्वारा ग्राम खम्हारपाली के पास वाहन चालक द्वारा वाहन को छोड़कर एवं लावारिश हालत मे खडे कर फरार हो गया वाहन चालक एवं वाहन मालिक के संबंध में पता तलाश किया गया पता नहीं चलने पर ट्रक एवं ट्रक में रखे सामान संदेहास्पद प्रतीत होने पर ट्रक क्रमांक CG 04 JB 7168 कीमती 2000000 रूपये एवं ट्रक मे भरी हुई 440 पैकेट बांगर सीमेंट कीमती 132000 रूपये एवं कुल जूमला कीमती 2132000 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया तथा धारा 102 जा फौ के तहत इस्तगासा तैयार किया गया।

छत्तीसगढ़ ऐसे बना बीजेपी का गढ़, सत्ता से संगठन तक इन नेताओं का रहा अहम रोल

छत्तीसगढ़ ऐसे बना बीजेपी का गढ़, सत्ता से संगठन तक इन नेताओं का रहा अहम रोल  रायपुर: साल 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। अलग छत्तीसगढ़ की लंबे समय तक चली मांग को बीजेपी के दिग्गज नेताओं का साथ मिला था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में अहम योगदान रहा है। यही कारण है कि बीजेपी हमेशा से कहती रही है की छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में बीजेपी ने योगदान अमूल्य है। कहा जाता है कि अटल बिहारी ने साल 1990 में ही यह तय कर लिया था कि छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य बनना चाहिए। आज भाजपा अपना स्थापना दिवस मना रही है तो चलिए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी का गढ़ कैसे बन गया।

अविभाजित मध्य प्रदेश का हिस्सा छत्तीसगढ़ हमेशा से सुर्खियों में रहा है। साल 1998-99 में लोकसभा चुनाव के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने रायपुर के सभा में वादा किया था कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनी तो वह छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दे देंगे। इसी चुनाव में बीजेपी की जीत हुई और छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य बन गया। 1 नवंबर, 2000 में छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा मिल गया। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद राज्य की बागडोर कांग्रेस नेता और पूर्व कलेक्टर अजीत जोगी को सौंपी गई। 2003 में पहली बार हुए थे चुनाव
अलग छत्तीसगढ़ में पहली बार विधानसभा के चुनाव 2003 में हुए और बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की।

अविभाजित मध्य प्रदेश में कांग्रेस का किला रहा छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनने के बाद बीजेपी का गढ़ बन गया। साल 2000 से 2003 तक भाजपा विपक्ष की भूमिका में रही, 2003 में बीजेपी जीती और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में डॉ रमन सिंह पर भरोसा जताया। यह वही समय था जब पार्टी की स्थिति हासिए पर मानी जाती थी। इसी दौरान भाजपा के 13 विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के संपर्क में आकर कांग्रेस में शामिल हो गए। बीजेपी इस समय बड़े घमासान से जूझ रही थी। ऐसे में डॉक्टर रमन सिंह ने चुनौती को सुनहरे अवसर में बदल दिया। 15 साल तक छत्तीसगढ़ राज्य में राज कर चुके रमन सिंह की भूमिका भी बीजेपी की प्रदेश में मौजूदा स्थिति में काफी योगदान रहा है।

नरेन्द्र मोदी का भी रहा योगदान
छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद साल 2003 में पहली बार प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यसमिति हुई थी। इस कार्यसमिति की घोषणा के लिए अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी समेत तमाम भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचे थे। राज्य के निर्माण से पहले मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां के संगठन प्रभारी भी रहे थे। छत्तीसगढ़ राज्य के संगठन के कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी सजग भी रहे हैं। साल 2003 में जब पहली बार विधानसभा चुनाव हुए तब बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली का भी किरदार देखने को मिला। अजीत जोगी के कार्यकाल में अरुण जेटली ने छत्तीसगढ़ में नई हलचल ला दी थी। गढ़ बनाने के लिए की कड़ी मेहनत
बीजेपी के तमाम प्रदेश अध्यक्ष ने भी छत्तीसगढ़ को गढ़ बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बीजेपी ने प्रदेश को पहला अध्यक्ष साल 2001 में ताराचंद साहू जैसे दिग्गज को बनाया।

इन्होंने प्रदेश में बीजेपी की नींव को मजबूत करने का काम किया है। इसके बाद लखीराम अग्रवाल ने 2002 में प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली। 2002 में ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश की बागडोर संभाली और पार्टी को सत्ता के शिखर पर बैठाया। इसके बाद संगठन को मजबूती देने और आदिवासियों के बीच अपनी पाठ जमाने के लिए साल 2003 से 2004 तक नंदकुमार साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। नंद कुमार साय प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से आदिवासियों के बीच बीजेपी की अच्छी छवि बन गई। इनके बाद शिव प्रताप सिंह 2004 से लेकर 2006 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

अब तक 14 प्रदेश अध्यक्ष बनाए
बीजेपी ने अब तक 14 प्रदेश अध्यक्षों को छत्तीसगढ़ की बागडोर सौंपी है। साल 2006 से 2010 तक मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश संगठन को मजबूत करने का काम किया है। इसके बाद रामसेवक पैकरा ने 2010 से 2014 तक प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाली है। इसके बाद फिर एक बार विष्णु देव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। साल 2014 से 2016 तक और साल 2016 से 2019 तक प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक रहे। विक्रम उसेंडी को भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तीन बार छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2020 से लेकर 22 तक विष्णु देव ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहे। साल 2022 से विधानसभा चुनाव होने तक अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। मौजूदा समय में किरण सिंहदेव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

महासमुंद : डीएमएस स्कुल के सामने तिराहा क्लबपारा महासमुंद में लोहे की धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

महासमुंद : डीएमएस स्कुल के सामने तिराहा क्लबपारा महासमुंद में लोहे की धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार  थाना महासमुन्द में सउनि के अनुसार दिनांक 05.04.2024 को हमराह आरक्षक हेमलाल निषाद क्रमांक 504 के निजी मोटर सायकल में ग्राम/शहर भ्रमण अपराध विवेचना जुर्म जयराम पतासाजी में रवाना हुआ था कि इस दौरान शहर कुम्हारपारा भ्रमण के दौरान

मुखबीर सूचना में आरोपी सुशील सोनी पिता राजू सोनी जाति स्वीपर उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड नं 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद थाना व जिला महासमंद छ0ग0 को घटना स्थल डीएमएस स्कुल के सामने तिराहा क्लबपारा महासमुंद में बिना वैधानिक कागजात के एक नग लोहे की धारदार फरसा को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर मन में भय उत्पन्न करते पाये जाने से

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से बरामद/ एक नग लोहे की धारदार फरसा जिसमें लोहे की पाईप की बेठ लगा हुआ पीला कलर की, जिसमें बेठ की लम्बाई 78 से.मी. बेठ की मोटाई 11 से.मी. धार की लम्बाई 49 से.मी. चौडाई 28 से.मी. बरामद जप्त कर एवं आरोपी को गिर0 कर प्रकरण अजमानतीय होने से कब्जा पुलिस लेकर मौके में देहाती नालसी लेख किया गया।

कवर्धा से भाजपा ने किया चुनाव प्रचार का शंंखनाद, CM साय सहित दिग्‍गजों ने दिखाए दम, कांग्रेस पर साधा निशाना

कवर्धा से भाजपा ने किया चुनाव प्रचार का शंंखनाद, CM साय सहित दिग्‍गजों ने दिखाए दम, कांग्रेस पर साधा निशाना छत्‍तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट बन चुकी राजनांदगांव लोकसभा सीट को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा के दिग्‍गज नेताओं ने आज राजनांदगांव लोकसभा सीट के कवर्धा से चुनाव प्रचार का शंंखनाद किया। इस मौके पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।

बतादें कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्‍मीदवार संतोष पांडे के समर्थन मांगने कवर्धा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले थे, लेकिन अचानक उनका दौरा रद हो गया।
इस दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर शुक्‍ला आज भाजपा में शामिल हो गए। सीएम साय ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व नेता चंद्रशेखर शुक्‍ला ने पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्‍होंने पूर्व सीएम बघेल को गोबर चोर तक कह दिया।

राजनांदगांव में होगी पीएम मोदी की सभा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लगभग तय मानी जा रही है। यह सभा राजनांदगांव या डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक जगह कराई जा सकती है। इसमें लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जुटाने की तैयारी तो है, लेकिन पूरा फोकस अविभाजित राजनांदगांव जिले की उन पांच विधानसभा सीटों पर है, जहां चार माह पहले हुए चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। यानी राजनांदगांव के साथ खैरागढ़-छुईखदान गंडई व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मतदाताओं को सभा के माध्यम से साधा जा सके।

छत्‍तीसगढ़ की इस हाईप्रोफाइल सीट पर भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, यहां तीन जिलों के वोटरों को साधेंगे PM मोदी

छत्‍तीसगढ़ की इस हाईप्रोफाइल सीट पर भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, यहां तीन जिलों के वोटरों को साधेंगे PM मोदी
राजनांदगांव लोक सभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लगभग तय मानी जा रही है। यह सभा राजनांदगांव या डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक जगह कराई जा सकती है। इसमें लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जुटाने की तैयारी तो है, लेकिन पूरा फोकस अविभाजित राजनांदगांव जिले की उन पांच विधानसभा सीटों पर है,

जहां चार माह पहले हुए चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। यानी राजनांदगांव के साथ खैरागढ़-छुईखदान गंडई व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मतदाताओं को सभा के माध्यम से साधा जा सके। प्रारंभिक सूचना के बाद से ही संगठन के साथ ही शासन-प्रशासन भी अपनी तैयारी में लग गया है। लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह से चुनावी माहौल गरमाने लगेगा। कवर्धा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सभा के बाद भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलाने की तैयारी में है।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को संसदीय क्षेत्र के आठ में से सात सीटों पर बढ़त मिली थी। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र ही ऐसी सीट रही, जहां से कांग्रेस ने बढ़त ली थी। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा अविभाजित जिले के राजनांदगांव को छोड़ शेष पांचों सीटों पर हारी है। यही कारण है कि भाजपा का स्थानीय ही नहीं बल्कि शीर्ष संगठन भी हारी हुई सीटों पर ही मोदी की सभा चाह रही है। मोहला-मानपुर में भाजपा लगभग 35 हजार के बड़े अंतर से हारी है। खुज्जी और डोंगरगढ़ में भी हार का अंतर 20 हजार से अधिक का रहा।

ऐसे में मोदी की सभा वहीं संभावित बताई जा रही है ताकि वहां से उक्त कमजोर सीटों को सुदृढ़ किया जा सके। हालांकि अभी तिथि तय नहीं होने के कारण स्थान भी तय नहीं किया जा सका है। चुनाव संचालक पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने बताया कि तिथि तय होते ही स्थान भी तय कर लिया जाएगा। इसके जवाब में कांग्रेस अपने सबसे शीर्ष स्टार प्रचारक राहुल गांधी या प्रियंका वाड्रा की सभा की मांग कर रही है। सोमवार को होने वाली संसदीय कोर कमेटी की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है।

दोनों दल ताकत झोंकने की तैयारी में
कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव मैदान में होने के कारण राजनांदगांव का चुनाव हाईप्रोफाइल हो चला है। नामांकन रैली के बहाने दोनों अपनी ताकत दिखा चुके हैं। भूपेश स्वयं जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। वहीं भाजपा नामांकन रैली में मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष के साथ शक्ति प्रदर्शन कर आने वाले दिनों में इससे भी बड़े प्रदर्शन का संकेत दे चुकी है। कांग्रेस संगठन भी बैठकों में रणनीतियां तैयार कर प्रचार अभियान को गति देने में जुटा है। आने वाले दिनों में प्रचार का रंग और तीखा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

महासमुन्द लोकसभा की प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी मोदी जी की सरकार  कुरूद  के अनेकों ग्रामों में हुआ रूपकुमारी चौधरी का भव्य स्वागत

महासमुन्द लोकसभा की प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी मोदी जी की सरकार  कुरूद  के अनेकों ग्रामों में हुआ रूपकुमारी चौधरी का भव्य स्वागत

 

कुरूद  के अनेकों ग्रामों में हुआ रूपकुमारी चौधरी का भव्य स्वागतम हासमुन्द लोकसभा की प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी का आज कुरूद विधानसभा में हुआ विभिन्न ग्रामों में भव्य स्वागत एवं जनसंपर्क हुआ जिसमे विशेष रूप से उपस्थित हुए।

रुपकुमारी चौधरी ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व की सबसे लोकप्रिय नेता देश की यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। तथा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से  श्रीमती रुप कुमारी चौधरी ही प्रत्याशी नही है बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा का प्रत्याशी है। हमारा एक ही प्रत्याशी है वो है भाजपा का कमल निशान। हम सबको को कमल फूल में बटन दबाकर अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करना है ।

इस अवसर पर जागृति साहू, रश्मि साहू, भूपेंद्र सिन्हा, कमलेश चंद्राकर आई टी सेल, सुरेंद्र जोशी, कोमल शुक्ला, ( शक्ति केंद्र प्रभारी ) आशीष पटेल, उर्वशी जितेंद्र बांधेकर, प्रेमलाल साहू, किशोर कुर्रे, हरिशचंद जांगड़े, तिलक भारती, पावस चंद्राकर, गुलशन भैय्या, दीपक चंद्राकर,  हेमराज भार्गव, चोवा राम सिन्हा, आदर्श चंद्राकर दीपक साहू टेकराम साहू, निर्मल चंद्राकर हिमांशु साहू ईश्वरी साहू घनश्याम धनेश्वरी निर्मल पूरन साहू उपस्थित हुए।

महासमुंद -: 870 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ शामिल हुए व स्वयं मतदान करने और लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। कलेक्टर के निर्देसन मे 13 अप्रैल को स्वीप क्रिक्रेट टूर्नामेंट में पैरा स्पोर्ट्स खेल व्हीलचेयर क्रिकेट मैच का आयोजन विभिन्न विभाग और संस्थाओ को शामिल होने अपील!

 

स्वीप गुड़ मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां व खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई
महासमुंद- कलेक्टर एवम् जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ एवम् स्वीप नोडल अधिकारी एस. आलोक, सहायक नोडल रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद के द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से मिनी स्टेडियम महासमुंद में शनिवार 6 अप्रैल स्वीप गुड़ मॉर्निंग महासमुंद के तहत बास्केटबाल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिक्रेट, नेटबॉल, संखली, रस्सा कसी, एथलेटिक्स, कराते, योगा, जुंबा डांस आदि किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने जिले में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को *वोट ज़रूर करें

 

मानव श्रृंखला बनाकर एवम् नारे के साथ मतदान का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस, वन, शिक्षा, समाज कल्याण, नगर पालिका परिषद, खेल एवम् युवा कल्याण, आईटीआई, डाइट कॉलेज, पीजी कॉलेज, नव किरण, फिजिकल ट्रेनर्स, हिट होप योगा जुंबा, सत्यम योग, कराते क्लॉस, खेल संघ, नेहरू युवा केंद्र, विभिन्न विद्यालय/महाविद्यालय व नागरिक शामिल हुए। आयोजन में महिला एवं पुरुष कुल   870 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ शामिल हुए व स्वयं मतदान करने और लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। आयोजन में स्वीप जिला नोडल अधिकारी एस. आलोक ने लोगों को मतदान करने के साथ, सब मिलकर नागरिकों को जागरूक करने कहा, इस अवसर पर स्वीप सहायक नोडल रेखराज शर्मा, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे, हिरेंद्र साहू, सेवन दास, अंजनी साहू, नीलम सिंहा, ईश्वर चंद्राकर, टेक राम सेन, चारू लता गजपाल, हितेश यादव, एवन साहू आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विजेता जोशी, द्वितीय सुरेखा ध्रुव, अनिशा मिंज रहीं, संखली प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों में प्रियांशु साहू, विजेता, राधिका दिवान, प्रीति, रूखमणी ठाकुर, तिलेश्वरी, सुरेखा रहीं। गोला फेंक में प्रथम स्थान वर्षा सोनटके, द्वितीय प्रीति, तृतीय कामिनी ध्रुव को प्राप्त हुआ।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में खेल एवम युवा कल्याण द्वारा जिले में स्वीप अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया जा रहा हैं जिसमें स्लोगन, मिनी स्टेडियम में दिवाल लेखन व चित्रकला, स्वीप बास्केटबाल प्रतियोगिता, अन्य खेल गतिविधियां आयोजित किया गया। 13 अप्रैल शनिवार को मिनी स्टेडियम महासमुंद में स्वीप गुड़ मार्निंग महासमुंद का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों एवम् संस्था, खिलाड़ियों नागरिकों को शामिल होने अपील किया गया हैं। 13 अप्रैल को स्वीप क्रिक्रेट टूर्नामेंट  में पैरा स्पोर्ट्स खेल व्हीलचेयर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की राष्ट्रीय क्रिक्रेट खिलाड़ी शामिल होकर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को 26 अप्रैल को 100 प्रतिशत मतदान कर जिले का प्रतिशत बढ़ाने संदेश देगें।

Chhattisgarh News: पीएम मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता चरण दास महंत पर FIR, जानें क्या है पूरा मामला?

Chhattisgarh News: पीएम मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता चरण दास महंत पर FIR, जानें क्या है पूरा मामला?
छत्तीसगढ़ News : बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास मंहत के जरिये एक सार्वजनिक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है. जिसके बाद छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत के खिलाफ शुक्रवार (5 मार्च) को एक प्राथमिकी दर्ज की गई.

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद यह मामला दर्ज किया गया है. शहर कोतवाली थाना के प्रभारी ऐमन साहू ने बताया कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने महंत के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद महंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. महंत पर बीजेपी ने लगाए ये आरप भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने महंत के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है.

इस मामले में चरण दास महंत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया लगाया गया है। विवादित बयान पर महंत ने मांगी थी माफी हालांकि बाद में चरण दास मंहत ने अपने इस बयान को लेकर माफी मांगी थी. चरण दास मंहत ने एक वीडियो बयान में कहा था कि उनके बयान की गलत व्याख्या की गई. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर इससे कोई आहत हुआ है, तो वह अपनी टिप्पणी के लिए खेद व्यक्त करते हैं.

भूपेश बघेल की नामांकन रैली दिया विवादित बयान
दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीते दिनों राजनांदगांव लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. इस नामांकन रैली में चरण दास महंत के साथ कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए. इसी रैली में अपने संबोधन के दौरान चरण दास महंत ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने लाठी पकड़ने वाला आदमी चाहिए, उनके खिलाफ सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए. यह आदमी कोई और नहीं भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव हो सकते हैं.” महंत के इसी बयान को बीजेपी ने पीएम मोदी के खिलाफ उकसाने का आरोप लगाय है.