सरायपाली बसना सहित 08 आरोपियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया।

सरायपाली बसना सहित 08 आरोपियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया गयाम हासमुन्द पुलिस दिनांक 05.04.2024 महासमुन्द पुलिस के द्वारा 08 प्रकरणों में कुल 183.23 लीटर शराब कीमती 38490 रूपये जप्त कर 08 आरोपियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया।

महासमुंद पुलिस के द्वारा दिनांक 03.04.2024 से 04.04.2024 तक विगत 2 दिनों में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही।
छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये एवम आदर्श आचार संहिता लगते ही थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन करने वाले के उपर कार्यवाही करने हेतु अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण मादक पदार्थ परिवहन पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।

थाना बागबाहरा में 04 प्रकरणों में 04 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 61 लीटर शराब कीमती 12200 रूपयें जप्त, थाना पिथौरा में 01 प्रकरणों में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 03 लीटर शराब कीमती 600 रूपयें जप्त, थाना बसना में 01 प्रकरणों में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 1.98 लीटर शराब कीमती 880 रूपयें जप्त, थाना सरायपाली में 01 प्रकरणों में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 115 लीटर शराब कीमती 23000 रूपयें जप्त, थाना सांकरा में 01 प्रकरणों में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 2.25 लीटर शराब कीमती 1810 रूपयें जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

सिंघोड़ा -: हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही प्रार्थी की शिकायत पर थाना सिघोडा में की गई कार्यवाही

सिंघोड़ा -: हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही प्रार्थी की शिकायत पर थाना सिघोडा में की गई कार्यवाही
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्त प्रकार के अवैध हथ‍ियारो ,आर्म्स , चाकू छूरी , लहराने वालो पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना ,चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में प्रार्थी लखन पटेल पिता दयाराम पटेल उम्र 36 साल साकिन बोईरमाल थाना सिंघोडा जिला महासमुंद के द्वारा रिपोर्ट पर थाना सिंघोडा मे धारा – 294, भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी कार्तिकराम सेठ ग्राम बोईरमाल थाना सिघोड़ा को लोहे के कत्ता के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजी गया है।

छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय का कवर्धा और जशपुर दौरा आज, जनसभा को करेंगे संबोधित

छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय का कवर्धा और जशपुर दौरा आज, जनसभा को करेंगे संबोधित
रायपुर : CM Sai Today Program : प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। राज्य के सीएम और प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय कवर्धा और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।
जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर से रवाना होकर कवर्धा पहुंचेंगे और यहां आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय वापस रायपुर पहुंचेंगे और कुनकुरी के लिए रवाना होंगे। सीएम साय कुनकुरी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होंगे। कुनकुरी सम्मलेन के बाद अपने सीएम साय अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

बसना से पथरल्ला आरंगी मार्ग के वन क्षेत्र मे लगी भीषण आग मामले मे वन क्षेत्र मे रहने वाले ग्रामीणों से क्या कहा डिप्टी रेंजर ने!

बसना विधानसभा अंतर्गत बम्हनी वन मंडल में कल जंगल धूं-धूं कर जलता नजर आ रहा है गर्मियों का मौसम आते ही वनो मे आग लगने का सिलसिला एक बार फिर जारी हो चूका है स्थानीय लोगो की मानें तो प्रतिदिन जिले में विभिन्न प्रजातियों के बहुमूल्य वनस्पतीयों एवं जीव जन्तुओं से अच्छादित जंगल लगातार जल रहा है

घटना कल की है जहा बसना से पथरल्ला आरंगी मार्ग के वन क्षेत्र मे भीषण आग लग गईं वन विभाग के बड़े आला अफसरों के जंगलों को आग से बचाने की तैयारी व मुहीम पूर्णतः फेल साबित हो रहा है। कल जंगलो मे लगी आग देर रात तक नहीं बुझ पाई थी वनों को आग से बचाने के नाम पर वन विभाग को कागज़ों में शासन की लाखों की धन राशियों का मिलता है लेकिन उन रकम को उपयोग होते नजर नहीं आ रहा है जीस तरह जंगलों मे आग लगने की तस्वीर शामने आ रहा है आग से बचाने वन विभाग की खोखले दावे व निष्क्रियता की यह तस्वीरें सच्चाई बयां कर रही है।

वही मामले मे बमहनी क्षेत्र के डिप्टी रेंजर श्री पाठक ने बताया की विभाग द्वारा आग को बुझाने का कार्य लगातार किया जा रहा है कल देर रात तक वन विभाग के दर्जनों कर्मचारी डटे रहे और आग बुझाने मे कामयाब रहे डिप्टी रेंजर के अनुसार जंगलो मे आग ऐसे ही नहीं लगता है वर्तमान मे महुवा का सीजन है इसलिए वन परिक्षेत्र मे ग्रामीण महुवा फल एकत्र करने के लिए जंगलो मे आग लगा देते है और आग फ़ैल जाता है वन विभाग द्वारा गाँव गाँव मे हाथियो से बचाव और जंगलो मे आग नहीं लगाने को लेकर बार बार प्रचार प्रसार किया जाता है और आग लगने से जंगलो मे होने वाले नुक्सान के बारे मे भी बताया जाता है लेकिन कई ग्रामीण मानते ही नहीं है डिप्टी रेंजर ने कहा की वनो मे आग और नुकसान लगाने वालो को हम नहीं पकड़ पा रहे है लेकिन नजर बना हुवा है इस तरह से हरकत करने वालो के खिलाप वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर नियमानुसार नुकसान का जुर्माना का प्रावधान है पकड़े जाने पर कार्यवाही किया जाएगा!

डिप्टी ने महाजनपद न्यूज़ के माध्यम से ग्रामीणों को कहा की वन की सम्पति उनका भी है जंगलो मे यूँ ही आग ना लगाये डिप्टी रेंजर ने कहा की वन मे होने वाले सम्पति जैसे की महुवा, तेंदुपत्ता, चार, अनेक प्रकार के वन सम्पति है पेड़ पौधो को छोड़कर जो ग्रामीण वन आकर एकत्र कर हजारों लाखों कमाते है उनको जंगलो मे आने से कोई मनाही नहीं है लोगो को समझना होगा की वन भी उनका ही सम्पति है आग लगाकर जंगलो को नुकसान ना पहुंचाये!

बसना -: दशकर्म मे आये वाहन पलटा ठेकेदार पर लग रहे है गुणवत्ता हीन निर्माण का आरोप, अधिकारियों ने भुगतान पर लगाया रोक अच्छे से काम कराने के निर्देश!

बसना -: दशकर्म मे आये वाहन पलटा ठेकेदार पर लग रहे है गुणवत्ता हीन निर्माण का आरोप, अधिकारियों ने भुगतान पर लगाया रोक अच्छे से काम कराने के निर्देश!

बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापाली से गस्ती डीपा मार्ग के लिए मनरेगा से लगभग 18 लाख रु की लागत से एक मार्ग बनाया गया है निर्माण मे अब गुणवत्ता हीन का आरोप लगने लगे है मामला खुलकर तब सामने आया ज़ब कल गाँव मे एक दसकर्म मे शामिल होने एक माल  वाहक वाहन मे 20 से 25 लोग सवार होकर नया मार्ग मे घुसे तो माल वाहक वाहन मार्ग के मुरुम से चक्का खिसकर खेत मे जा घुसा बताया जा रहा है की मार्ग मे सही तरीका से रोड रोलर को नहीं चलाया गया और अब धंस रहे है ग्रामीणों का आरोप है की
ठेकेदार की बड़ी लापरवाही है

ग्राम पंचायत दुर्गापली के आश्रीत ग्राम कापुडीह से गस्तीडीपा में नव निर्माण WBM रोड से माजदा फिसलकर खेत में पलटी मारी दी लोगो को हल्की फुलकी चोटे आई है ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत को मनरेगा से 1975000 की wbm कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है   कार्य को सरपंच सचिव ने ठेके मे दे दिया है ग्रामीणों का आरोप है की ठेकेदार द्वारा मार्ग मे गुणवत्ता हीन निर्माण किया गया है, ग्रामीणों का कहना है की मार्ग को जीस लम्बाई चौड़ाई से बनाया जाना था उसके हिसाब से बहुत ही कम चौड़ीकरण किया गया है कई जगहों पर सिंगल वाहन ही जा पाएंगे ऐसे ग्रामीणों का आरोप है!

मामले मे विभागीय इंजिनियर ज्योति नायक ने कहा की मार्ग मे गुणवत्ता हीन की शिकायत मिली है वर्तमान मे अभी भुगतान नहीं किया गया है मार्ग मे रोड रोलर भी अच्छे से नहीं चलाया गया है ठेकेदार को दोबारा मुरुम और रोड रोलर अच्छे से चलाने के लिए निर्देश दिया गया है!

जनपद पंचायत बसना एसडीओ नयन प्रधान ने कहा की मार्ग मे बहुत सारी कमिया थी इसलिए भुगतान अभी नहीं हुवा है अच्छे से काम कराने के निर्देश दिए गए है उसके बाद ही भुगतान होगा!

सरायपाली -:लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के तहत जनपद अध्यक्ष भास्कर कर रही रूप कुमारी चौधरी को रिकार्ड मतो से विजयी बनाने जोर सोर से प्रचार प्रसार, पेला गढ़, बोडेसरा, तिलाईपाली,डंगनीय बीजातिपाली मे चुनावी दौरा!

सरायपाली -:लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के तहत जनपद अध्यक्ष भास्कर कर रही रूप कुमारी चौधरी को रिकार्ड मतो से विजयी बनाने जोर सोर से प्रचार प्रसार, पेला गढ़, बोडेसरा, तिलाईपाली,डंगनीय बीजातिपाली मे चुनावी दौरा!

 

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार
के तहत केदुवां मंडल के अंर्तगत ग्राम- पेलागढ़ में सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष- कुमारी भास्कर जी ने केंद्र सरकार के योजनाएं एवं प्रदेश के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध जानकारी दिए | एवं देश के विकास के लिए महिलाओं कि समृद्धि तथा किसानों एवं युवाओं के भविष्य उज्ज्वल किये जाने हेतु मां. प्रधानमंत्री श्री मोदी जीको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी जी को महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाने के लिए निवेदन किया |
जिसमें मुख्य रूप से- संतोष मिरी,रिक्की अग्रवाल, मंडल जिला प्रभारी,मालिकराम पटेल देवनारायण पटेल, भारत यादव, सुमित बरिहा, सुन्दर लाल बरिहा, विजय बरिहा, रामसिंह बरिहा भोगसिंग बरिहा,खिरकुमार पटेल,-सोहन पटेल,धनेश्वर भास्कर, मोहन नेताम,सो.मि.सयो.सुरज नायक,आईटी सेल संयोजक जगेश्वर चन्द्रा,लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी व अन्य कार्यकर्ता बंधु एवं माताएं बहनेंउपस्थित रहे |

 

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार
के तहत केदुवां मंडल के अंर्तगत ग्राम- बोड़ेसरामें
*सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष- श्रीमती कुमारी भास्कर* जी ने केंद्र सरकार के योजनाएं एवं प्रदेश के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध जानकारी दिए | एवं देश के विकास के लिए महिलाओं कि समृद्धि तथा किसानों एवं युवाओं के भविष्य उज्ज्वल किये जाने हेतु मां. प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी *श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी* को *महासमुन्द लोकसभा* क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाने के लिए निवेदन किया |
जिसमें मुख्य रूप से- महामंत्री बृजमोहन चौधरी जी , रिक्की अग्रवाल, शरद पटेल नेपाल गड़तिया,डिगम दाऊ, मनोज मांझी, राजकिरण गड़तिया,,-सोहन पटेल,धनेश्वर भास्कर, मोहन नेताम,सो.मि.सयो.सुरज नायक,आईटी सेल संयोजक जगेश्वर चन्द्रा,लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी* व अन्य कार्यकर्ता बंधु एवं माताएं बहनें उपस्थित रहे |

 

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार
के तहत केदुवां मंडल के अंर्तगत ग्राम- डंगनिया में
सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष- श्रीमती कुमारी भास्कर जी ने केंद्र सरकार के योजनाएं एवं प्रदेश के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध जानकारी दिए | एवं देश के विकास के लिए महिलाओं कि समृद्धि तथा किसानों एवं युवाओं के भविष्य उज्ज्वल किये जाने हेतु मां. प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाने के लिए निवेदन किया |
जिसमें मुख्य रूप से- महामंत्री बृजमोहन चौधरी जी , रिक्की अग्रवाल, डॉ देवानंद यादव,प्रत्रकार दिपक माखिजा, प्रेमलाल पटेल,तोषनाथ पटेल, लखनलाल पटेल ,चरणदास महंत, उमेश पटेल पंकज पटेल, राजेन्द्र पटेल, घनश्याम पटेल मदन पटेल,-सोहन पटेल,धनेश्वर भास्कर, मोहन नेताम,सो.मि.सयो.सुरज नायक,आईटी सेल संयोजक जगेश्वर चन्द्रा,लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी  बंधु एवं माताएं बहनें उपस्थित रहे |

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार
के तहत केदुवां मंडल के अंर्तगत ग्राम- तिलईपाली में
सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष- श्रीमती कुमारी भास्कर जी ने केंद्र सरकार के योजनाएं एवं प्रदेश के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध जानकारी दिए | एवं देश के विकास के लिए महिलाओं कि समृद्धि तथा किसानों एवं युवाओं के भविष्य उज्ज्वल किये जाने हेतु मां. प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी को महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाने के लिए निवेदन किया |
जिसमें मुख्य रूप से- महामंत्री बृजमोहन चौधरी जी , ठाकुर राम पटेल, गिरधारी पटेल गेंदालाल पटेल गिरधर पटेल, लक्ष्मन पटेल हेमप्रसाद पटेल पदुमलाल पटेल कौशल पटेल तेजकुमार पटेल अमर सिंह पटेल,-सोहन पटेल,धनेश्वर भास्कर, मोहन नेताम,सो.मि.सयो.सुरज नायक,आईटी सेल संयोजक जगेश्वर चन्द्रा,लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी व अन्य कार्यकर्ता बंधु एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसारके  तहत केदुवां मंडल के अंर्तगत ग्राम- जलपुर में सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष- श्रीमती कुमारी भास्कर* ने केंद्र सरकार के योजनाएं एवं प्रदेश के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध जानकारी दिए | एवं देश के विकास के लिए महिलाओं कि समृद्धि तथा किसानों एवं युवाओं के भविष्य उज्ज्वल किये जाने हेतु *मां. प्रधानमंत्री श्री मोदी जी* को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी *श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी* को *महासमुन्द लोकसभा* क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाने के लिए निवेदन किया |जिसमें मुख्य रूप से- महामंत्री बृजमोहन चौधरी , हेतराम पटेल , दामोदर पटेल , जयप्रकाश चौधरी ,देवधर चौधरी ,-सोहन पटेल,धनेश्वर भास्कर, मोहन नेताम,सो.मि.सयो.सुरज नायक,आईटी सेल संयोजक जगेश्वर चन्द्रा,लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी व अन्य कार्यकर्ता बंधु एवं माताएं बहनें उपस्थित रहे |

सरायपाली -:लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के तहत जनपद अध्यक्ष भास्कर कर रही रूप कुमारी चौधरी को रिकार्ड मतो से विजयी बनाने जोर सोर से प्रचार प्रसार, पेला गढ़, बोडेसरा, तिलाईपाली,डंगनीय बीजातिपाली मे चुनावी दौरा!

सरायपाली -:लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के तहत जनपद अध्यक्ष भास्कर कर रही रूप कुमारी चौधरी को रिकार्ड मतो से विजयी बनाने जोर सोर से प्रचार प्रसार, पेला गढ़, बोडेसरा, तिलाईपाली,डंगनीय बीजातिपाली मे चुनावी दौरा!

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार
के तहत केदुवां मंडल के अंर्तगत ग्राम- पेलागढ़ में सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष- कुमारी भास्कर जी ने केंद्र सरकार के योजनाएं एवं प्रदेश के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध जानकारी दिए | एवं देश के विकास के लिए महिलाओं कि समृद्धि तथा किसानों एवं युवाओं के भविष्य उज्ज्वल किये जाने हेतु मां. प्रधानमंत्री श्री मोदी जीको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी जी को महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाने के लिए निवेदन किया |
जिसमें मुख्य रूप से- संतोष मिरी,रिक्की अग्रवाल, मंडल जिला प्रभारी,मालिकराम पटेल देवनारायण पटेल, भारत यादव, सुमित बरिहा, सुन्दर लाल बरिहा, विजय बरिहा, रामसिंह बरिहा भोगसिंग बरिहा,खिरकुमार पटेल,-सोहन पटेल,धनेश्वर भास्कर, मोहन नेताम,सो.मि.सयो.सुरज नायक,आईटी सेल संयोजक जगेश्वर चन्द्रा,लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी व अन्य कार्यकर्ता बंधु एवं माताएं बहनेंउपस्थित रहे |

कार्यकर्ता और शक्ति केंद्र ने जशपुर को बनाया भाजपा का सबसे मजबूत गढ़

कार्यकर्ता और शक्ति केंद्र ने जशपुर को बनाया भाजपा का सबसे मजबूत गढ़
जशपुरनगर। कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और बूथ शक्ति केंद्र भाजपा का सबसे मजबूत किला जशपुर इन्हीं दो ताकतों से मिलकर बना हुआ है। बाला साहेब देशपांडे, राजा विजय भूषण सिंहदेव और कुमार दिलीप सिंह जूदेव जैसे दिग्गजों के मार्गदर्शन और संघर्ष का सुनहरा इतिहास हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्त्रोत है।

उक्त बातें शहर के सती उद्यान पार्क में स्थित वशिष्ठ कम्युनिटी हाल में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व महामंत्री और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कही। उन्होनें कहा कि दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में पहली बार रायगढ़ लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल किया था। उस समय जूदेव ने विश्वासपूर्वक कहा था कि भाजपा को सबसे अधिक बढ़त जशपुर जिले से मिलेगी।

तब से यह परम्परा बनी हुई है। बीते 30 सालों से रायगढ़ लोकसभा में भाजपा जीतते आ रही है। पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार 400 पार का जो नारा दिया है,उसे हम सबकों मिलकर पूरा करना है। इसके लिए जरूरी है कि हम सब शक्ति केंद्रों तक पहुंचे। उन्होनें कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और सफलताओं को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर घर में दस्तक देना होगा।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा में एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है,जो पूरे देश को अपना परिवार मानकर देश की सेवा में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और इंडी गठबंधन है,जो एक परिवार विशेष और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए एकजुट होने का ढोंग कर रही है। पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने कहा कि 4 माह के छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने वह काम कर दिखाया है,जिसके बारे में कांग्रेसी 5 साल सत्ता में रहते हुए सोच भी नहीं पाए थे।

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से बिलासपुर संभाग के सह क्लस्टर प्रभारी कृष्ण कुमार राय, लोकसभा समन्वयक रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज, लोकसभा संयोजक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिंह, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नरेश नंदे, सत्येन्द्र सिंह, शंकर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, गोपाल राय, सुरेश राम भगत, रूपेश सोनी, राजकपूर भगत, देवधन नायक, फैज़ान सरवर खान, गेंदबिहारी सिंह, रीना बरला, केशव यादव, ललित नागेश, विजय सहाय, मंगलनाथ सिंह, कृपा भगत, संतोष सिंह, संजीव ओझा, हरिशंकर यादव, रामसलोने मिश्रा, श्यामलाल भगत, मंगल राम, प्रभाकर यादव, शारदा प्रधान, रजनी प्रधान, नितिन राय,अरविंद भगत, सज्जु खान, आशु राय, दीपक गुप्ता, विनोद निकुंज, अमन सिंह, दीपू मिश्रा, राहुल गुप्ता, नसरुल्लाह सिद्दीकी, सुषमा सिंह, नीतू गुप्ता, प्रतिमा भगत, गोविंद भगत, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, राजा सोनी सहित जशपुर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तुमगाँव : बरगद पेंड रायकेरा के पास दो व्यक्तियों के बीच गली गलौच कर मर पीट करने पर मामला दर्ज

तुमगाँव : बरगद पेंड रायकेरा के पास दो व्यक्तियों के बीच गली गलौच कर मर पीट करने पर मामला दर्ज
मै कमलेश कुमार ग्राम नांदबारू में रहता हूं । 08 वीं तक पढा हूं । विगत एक माह से सिरपुर शासकिय शराब दुकान में मल्टीपरपस का काम करता हूं । दिनांक 04.04.24 को रायकेरा का रहने वाला मोह0 हारिफ पिता मोहम्मद अरमान उम्र करीब 30 वर्ष का शराब दुकान में रात करीब 09.30 बजे शराब उधारी मांग रहा था

जिसे मैनेजर द्वारा उधारी देने से मना कर दिया तो आरिफ वापस चला गया कि मैं अपना गांव नांदबारू रात को जा रहा था कि करीब 10.40 बजे गांव के बरगद पेंड रायकेरा के पास पहुंचा था कि आरिफ मेरे गाडी को रोक लिया और धक्का दे दिया जिससे मैं मोटर सायकल सहित गिर गया एवं अश्लिल गाली देते हुए जान सहित मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया है ।

जिससे मेरे बांए कान के अंदर में दर्द हो रहा है एवं बांए जांघ में दर्द हो रहा है । चिल्लाया तो वह भाग गया फिर बाद में फारेस्ट वाले आ रहे थे तो उनके साथ अपना घर गया । घटना को गांव के चैतराम को रास्ते में बताकर एवं बाद में घर जाकर बताया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे । जैया बताया है वैसा लिखा गया है । थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

तुमगांव : NH 53 रोड भोरिंग ओवरब्रिज के ऊपर सुपर एक्सल को खडी कर खेत में खातु छिडकने चला गया था वापस आकर देखा तो हो गया था चोरी

तुमगांव : NH 53 रोड भोरिंग ओवरब्रिज के ऊपर सुपर एक्सल को खडी कर खेत में खातु छिडकने चला गया था वापस आकर देखा तो हो गया था चोरी
मैं देवचरण रात्रे पिता जेठु राम रात्रे उम्र 39 वर्ष पता तेन्दूवाही थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी हूं। दिनांक 19.03.2024 को मेरे जीजा लखन कोसले मेरी दुपहिया वाहन सुपर एक्सल क्रमांक CG 04 FC 7904 काला रंग को लेकर तुमगांव खार अपने खेत में खातु छिडकने गया था।

करीबन 11.00 बजे जो उक्त वाहन को NH 53 रोड भोरिंग ओवरब्रिज के ऊपर खडी कर खेत में खातु छिडकने चला गया था । कुछ देर बाद मेरे जीजा वापस आकर देखा तो दुपहिया वाहन नहीं था जिसे आसपास पता किया पता नहीं चला। घटना दिनांक से अबतक वाहन का पता तलाश कर रहा था जो नहीं मिला। मेरे उक्त वाहन को किसी अज्ञात व्यक्तिं द्वारा चोरी कर ले जाने पर

दिनांक 04.04.24 को मेरे दुपहिया वाहन सुपर एक्सल क्रमांक CG 04 FC 7904 काला रंग जिसका चेचिस नंबर MD621BD10A2B05871 एवं इंजन नंबर OD1BA1375072 कीमती 7,000/- रूपये है कि चोरी की रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही किया जावे। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।