महासमुंद / डरा धमका कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करती थी पाखण्ड ने ली एक महिला की जान आरोपी गिरफ्तार!

महासमुंद / डरा धमका कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करती थी पाखण्ड ने ली एक महिला की जान आरोपी गिरफ्तार!

तेल और गरम पानी डालकर अपने पैरो से मृतिका के सीने को मसलती थी और ईसाई धर्म का प्रार्थना करवाती थी।

विवरण- दिनांक 22.05.2025 को प्रार्थिया सुनिता सोनवानी निवासी पण्डरी रायपुर हाल महासमुंद पचेड़ा के द्वारा थाना राजिम उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थिया की पुत्री की मानसिक स्थिति ठीक नही होने के कारण सुरसाबांधा निवासी ईश्वरी साहू के पास पूजापाठ के माध्यम से उपचार करवा रही थी। आरोपी महिला ईश्वरी साहू के द्वारा प्रार्थिया की पुत्री को अपने घर सुरसाबांधा में रख कर उपचार के बहाने डारा धमका कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करती थी। जो पीड़िता के उपर आर्युवेदिक उपचार के बहाने चमत्कारी तेल और गरम पानी डालकर अपने पैरो से मृतिका के सीने को मसलती थी और ईसाई धर्म का प्रार्थना करवाती थी।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टिया अपराध धारा छ.ग. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2006 की धारा 4 व औषधी और चमत्कारिक उपचार (आक्षेपणीय विज्ञापन) अधिनियम 1954 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उपचार दौरान पीड़िता की मृत्यु होने से थाने में मर्ग कायम कर शार्ट पीएम रिपार्ट प्राप्त किया गया। जो पीएम रिपार्ट में पसली की हड्डी टुटने एवं दबाव के कारण मृत्यु होना लेख किया गया है। जिस पर धारा 105 बीएनएस एक्ट जोडी गई।

इस प्रकार गम्भीर मामले की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार महिला आरोपी -*
ईश्वरी साहू पति सेवक राम साहू उम्र 41 वर्ष निवासी सुरसाबांधा थाना राजिम जिला गरियाबंद

कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति महासमुन्द का संयुक्त निरीक्षण किया गया*

*कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति महासमुन्द का संयुक्त निरीक्षण किया गया*

बुधवार शाम को कलेक्टर श्री विनय लंगेह एवं संयुक्त टीम ने शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात बैठक आहुत किया गया। जिसमें श्री आशुतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक , सुश्री तान्या ब्रम्हे, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड ,श्रीमती निरांजना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता,श्रीमती सुनीता देवांगन, सामाजिक कार्यकर्ता ,श्री समीर पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. पी. कुदेशिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्री खेमराज चौधरी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मौजूद थे। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्था में स्थापित कैमरे का बेकअप अवलोकन किया गया। जिसमें कम समय अवधि का स्टोरेज पाया गया। 01 माह का स्टोरेज क्षमता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही चिन्हांकित जगहो पर ऑडियों, विडियो वाला कैमरा स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा के दौरान संस्था में नव प्रवेशित बालकों का प्रवेश के समय ही तलाशी लेते हुए अग्रिम कार्यवाही किया जावे तथा बालकों से परिवार द्वारा मुलाकात के दौरान कोई भी सामग्री न लिया जाये और नशे से संबंधित सामग्री का संस्था में प्रवेश न हो सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ड्रग निरीक्षक के द्वारा नियमित रूप से दवाई की दुकानों में नशा संबंधी दवाईयों की बिक्री पर रोक लगाने एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरा स्थापित कराने व पंजीयो का संधारण किया जाए। जिला अंतर्गत ऐसे जगह जहाँ पर नशा की सामग्री मिलने की संभावना हो वैसे स्थानों पर टीम गठित करते हुए नियमित रेकी एवं निरीक्षण की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में नशामुक्ति का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं नशामुक्ति संबंधी एजेण्डा पर विषयवस्तु रखने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति हेतु बोर खनन का कार्य किया गया था। जिसमें पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति हेतु शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह से पानी की व्यवस्था की गई है। बोर्ड एवं समिति में आगंतुकों के लिए पेयजल एवं निस्तारी हेतु समस्या बनी रहती है। अतः नवीन बोर खनन करते हुए पानी की व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। किशोर न्याय बोर्ड में पानी की कमी होने के कारण कुलर हेतु पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आबंटन अनुरूप 02 नग ए. सी. स्थापित करने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में फ्लैक्स प्रदर्शित करने पर चर्चा :-बोर्ड एवं समिति के बाहरी दीवालों पर फ्लैक्स के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार, नशामुक्ति आदि पर फ्लैक्स प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बोर्ड एवं समिति में आगंतुको के मानिटरिंग हेतु सीसीटीव्ही कैमरा स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

झलप में आयोजित समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का हुआ समाधान*

*झलप में आयोजित समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का हुआ समाधान

*शासन-प्रशासन मिलकर विकास कार्यां को दे रहे है गति – विधायक श्री सिन्हा* महतारी सदन के निर्माण से महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा समाधान शिविर में प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने लिया आवेदनों के निराकरण की जानकारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित* सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत जिले में समाधान शिविर का आयोजन 30 मई तक जारी रहेगा। यह शिविर न केवल समस्याओं के निराकरण का मंच बना, बल्कि शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में आज महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत झलप में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री सिन्हा एवं जनप्रतिनिधियां द्वारा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, आवास अभिनन्दन पत्र प्रदान किया गया।शिविर में बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा रामस्वरूप दीवान, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकी पटेल, जनपद सदस्य श्री बलविंदर सिंह सिद्धू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।मुख्य अतिथि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप समाधान शिविर के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे और योजनाओं का सीधा लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन जब मिलकर कार्य करते हैं, तो विकास को कोई भी शक्ति रोक नहीं सकती। हम सभी मिलकर अपने जिले में विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सुशासन तिहार के दौरान जो समस्याएं सामने आई हैं, हम उन्हें गंभीरता से लेकर निराकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं। शिविर का उद्देश्य है कि हर नागरिक को सुशासन का लाभ मिले। महतारी वंदन योजना, जिसका वादा हमारी सरकार ने किया था, आज उसके लाभ की राशि बहनों के खातों में पहुंच रही है। हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार महतारी सदन का निर्माण कर रहे हैं। झलप में भी इसका निर्माण कार्य जारी है। यह सदन सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि एक मंच है, जहां बहनें अपनी समस्याओं और सामाजिक विषयों पर खुलकर चर्चा कर सकेंगी। यह नारी स्वावलंबन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सिकासेर बांध से महासमुंद तक पानी लाने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। सर्वेक्षण का कार्य प्रगति पर है और डीपीआर बनाई जा रही है। जिससे क्षेत्र के खेतों में पानी पहुंचेगा। श्री सिन्हा ने बताया कि पटेवा से खल्लारी मार्ग और पतई माता रोड के निर्माण से हमारे ग्रामीण अंचल को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। साथ ही, झलप में नया विश्रामगृह का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने स्टॉल का किया अवलोकन, आवेदनों की ली जानकारी* प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं आवेदनों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से भी बातचीत की। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग सजगता से कार्य करें और नियमित फील्ड विजिट को प्राथमिकता दें। कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाधान शिविर के अब तक के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। झलप समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए। सुशासन तिहार में कुल 6218 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 6210 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। शेष आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही लोगों को संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा 22 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 4 लाभार्थियों को अभिनन्दन पत्र, 8 लोगों को जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 16 हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा खुशबू महिला स्व सहायता समूह को पौध वितरण किया गया। शिविर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बहुउद्देशीय एवं ज्ञान व योजनापरक जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद सरायपाली कार्यालय परिसर में, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुन्देली पूर्व माध्यमिक शाला भवन, बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भूकेल स्वामी आत्मानंद स्कूल, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडरीदादर में भी समाधान शिविर का आयोजन हुआ।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जोरातराई में कमार जनजाति हेतु शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जोरातराई में कमार जनजाति हेतु शिविर आयोजित

कलेक्टर ने कमार बस्तियों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने दिए निर्देश जोरातराई में बनेगा अमृत सरोवर महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोरातराई  में आज प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कमार जनजाति के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना एवं उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करना था। शिविर में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक एवं आदिम जाति विकास विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती शिल्पा शाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। अधिकारियों द्वारा कमार जनजाति के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु आजीविका के अवसरों, स्वरोजगार, एवं शासकीय योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने ग्रामीणों की जल समस्या को गंभीरता से लेते हुए 10 हजार वर्गफीट में अमृत सरोवर निर्माण हेतु निर्देश देते हुए उनसे चर्चा कर स्थल का चिन्हांकन किया। साथ ही उन्होंने सभी हितग्राहियों के लिए श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, राशन कार्ड तथा किसान सम्मान निधि योजना जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत कमार बस्तियों के विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत कमार बस्तियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों से आत्मीय चर्चा कर उनके रहन-सहन और आजीविका की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आजीविका सुदृढ़ करने भी प्रयास किए जा रहे है ताकि सबको स्थायी आमदनी मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जोरातराई और रैताल के कमार बस्ती का निरीक्षण किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए। शिविर में कमार समुदाय के लिए नल-जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ऊँचाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी वासियों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी  मुख्यमंत्री ने कहा कि 350 बिस्तरों की क्षमता वाले इस मल्टीस्पेशलिटी, पीडियाट्रिक और वेलनेस सेंटर से न केवल राजधानी रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।उन्होंने बताया कि पिछले सत्रह महीनों में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है। सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में मेडिसिटी परियोजना की शुरुआत की गई है, जो भविष्य में 5 हजार बिस्तरों वाले मेडिकल हब के रूप में विकसित होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ से चर्चा कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न विषयों पर जानकारी ली इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, विधायक श्री मोतीलाल साहू और प्रबुद्धजन   उपस्थित रहे।

 

महासमुंद : प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जोरातराई में कमार जनजाति हेतु शिविर आयोजित

महासमुंद : प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जोरातराई में कमार जनजाति हेतु शिविर आयोजित

कलेक्टर ने कमार बस्तियों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने दिए निर्देश जोरातराई में बनेगा अमृत सरोवर

महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोरातराई  में आज प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कमार जनजाति के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना एवं उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करना था। शिविर में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक एवं आदिम जाति विकास विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती शिल्पा शाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। अधिकारियों द्वारा कमार जनजाति के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु आजीविका के अवसरों, स्वरोजगार, एवं शासकीय योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने ग्रामीणों की जल समस्या को गंभीरता से लेते हुए 10 हजार वर्गफीट में अमृत सरोवर निर्माण हेतु निर्देश देते हुए उनसे चर्चा कर स्थल का चिन्हांकन किया। साथ ही उन्होंने सभी हितग्राहियों के लिए श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, राशन कार्ड तथा किसान सम्मान निधि योजना जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत कमार बस्तियों के विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत कमार बस्तियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों से आत्मीय चर्चा कर उनके रहन-सहन और आजीविका की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आजीविका सुदृढ़ करने भी प्रयास किए जा रहे है ताकि सबको स्थायी आमदनी मिल सके।  इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जोरातराई और रैताल के कमार बस्ती का निरीक्षण किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए। शिविर में कमार समुदाय के लिए नल-जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अम्बिकापुर सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों किया लोकार्पण                       

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अम्बिकापुर सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों किया लोकार्पण                                अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया अम्बिकापुर में अमृत स्टेशन

छत्तीसगढ़ को मिली 5 अमृत स्टेशनों की सौगात  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित 5 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। इन रेल्वे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भारतीय रेलवे के विकास की नई संस्कृति है, जिसमें चुनिंदा रेल्वे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस वर्चुअल कार्यक्रम में अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से जुड़े।

गौरतलब है कि भारतीय रेल और देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम रहा है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। भारतीय रेलवे द्वारा 1337 स्टेशनों के कायाकल्प की शुरुआत की है, इनमें 103 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांच स्टेशन बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर तथा नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सम्माननीय लरंग साय जी के प्रयासों के कारण ही अम्बिकापुर में रेलवे स्टेशन की स्थापना हुई है। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना है। अमृत काल के तहत रेलवे स्टेशन का लगातार विकास किया जा रहा है। आज प्रदेश के जिन पांच स्थानों का लोकार्पण हुआ है, वह विकसित हो रहे भारत की झलक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जशपुर जिले को भी रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्री राम कुमार टोप्पो, श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर श्री मंजूषा भगत मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सरगुजा अंचल के नागरिक शामिल हुए।

अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ की आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का केंद्र रहा अम्बिकापुर का रेलवे स्टेशन देश की जीवनरेखा भारतीय रेल का एक अभिन्न अंग है। इस रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यात्रियों को पूरी तरह से सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए स्टेशन भवन में कई नए प्रावधान भी किए गए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में 6 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से उन्नयन तथा आधुनिकीकरण के कार्य किए गये हैं, जिसमें सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुए रोड का चौड़ीकरण, यात्रियों के स्वागत के लिए सुसज्जित प्रवेशद्वार, 3900 वर्गमीटर सड़क, 3677 वर्गमीटर पर  दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त द्वितीय श्रेणी, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय एवं वीआईपी कक्ष, 6 नए आधुनिक छायादार प्लेटफार्म शेड, महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों हेतु आधुनिक शौचालय, वॉटर फाउंटेन, ट्रेन/कोच डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, रैम्प एवं टैक्टाइल टाइल्स, 300 मीटर स्टेनलेस स्टील रेलिंग, 58 स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट, नवीनतम पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का लाभ यहाँ के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर एक बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया है साथ ही स्टेशन में यात्रियों के लिए सरगुजा की प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी।

रायपुर : मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

रायपुर : मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई।

आम लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी मांगों को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रहा है सुशासन तिहार – उद्योग मंत्री

आम लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी मांगों को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रहा है सुशासन तिहार – उद्योग मंत्री

शिविर का किया निरीक्षण, आमजन से भेंट कर जाना उनका कुशल-क्षेम, शिविर में अधिकारियों का किया मार्गदर्शन

प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश में विगत डेढ़ माह से संचालित सुशासन तिहार आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी मांगों को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्हेने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि देश का हर नागरिक खुशहाल हो, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, उनकी विकासपरक मांगे व आवश्यकताएं पूरी हों, इसी लक्ष्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ सुशासन तिहार-2025 का वृहद आयोजन किया जा रहा है।

इस आशय के व्यक्त करते हुए उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने बालको जोन कार्यालय में सुशासन तिहार- 2025 के तहत आयोजित समाधान शिविर में कही। यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसढ़ राज्य व कोरबा जिले के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन के तीसरे चरण में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न विभागों निर्माण, जल प्रदाय, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास योजना, सम्पत्तिकर, संपदा, अतिक्रमण, स्थापना, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, सहित जिले के विभिन्न विभागों यथा राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, कौशल विकास योजना सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से आमनागरिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न शिकायतों, समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी प्रदान की गई। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने शिविर में पहुंचकर वहॉं पर स्थापित विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा आमजन द्वारा प्रस्तुत मांग, शिकायत व समस्या संबंधी आवेदनों के विभागवार निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियां का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने शिविर में काफी संख्या में उपस्थित आमनागरिकों से भेंट मुलाकात की, उनका कुशल-क्षेम पूछा तथा उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर किए गए निराकरण की कार्यवाही व प्राप्त परिणामों पर चर्चा की। सुशासन तिहार में आमजन की आकांक्षाएं हो रही पूरी

इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस सुशासन तिहार में आमजनता की आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं, सुशासन तिहार की सफलता का यह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि नगर पालिक निगम कोरबा को विभिन्न समस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया गया है या निराकरण की प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है, जो समस्याएं व मांग तुरंत निराकृत होने वाली विषय से संबंधित थी, उनका त्वरित निराकरण किया जा चुका है तथा जिन मांगों को पूरा करने के लिए प्रक्रिया की आवश्यकता होती है उन्हें प्रक्रिया में लिया जा चुका है, आवश्यक प्रक्रिया के बाद उनकी यह मांगें पूर्ण हो जाएगी। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अधिकारी कर्मचारी पूरी लगन व जिम्मेदारी के साथ सुशासन तिहार में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, जिसके लिए मैं उन्हें हृदय से साधुवाद देती हूॅं।

हितग्राहियों को राशन कार्डाे का वितरण समाधान शिविर के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया, जिन हितग्राहियों को राशन कार्ड मिले, उनमें पाड़ीमार निवासी रूकमणी देवी, परसाभांठा निवासी पूजादेवी केसरी व कुसुमलता सोनी,  रूमगरा निवासी उमा राठौर व सानू खंडेलवाल, बालको नगर निवासी कौशिल्या बाई व सावित्री स्वर्णकार, कैलाशनगर निवासी संतोषी शाह, रीता यादव, पदमा यादव तथा लालघाट निवासी दुखनी बाई शामिल है।  समाधान शिविर में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री विनय मिश्रा, एम.आई.सी. सदस्य व पार्षद सर्वश्री नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, सत्येन्द्र दुबे, सरोज शांडिल्य सहित गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित थे।

बागबाहरा परिक्षेत्र के ग्राम तमोरा से अवैध अतिक्रमण हटाया गया* 100 हेक्टेयर वन भूमि क्षेत्र में था 50 व्यक्तियों का अतिक्रमण*       

*बागबाहरा परिक्षेत्र के ग्राम तमोरा से अवैध अतिक्रमण हटाया गया* 100 हेक्टेयर वन भूमि क्षेत्र में था 50 व्यक्तियों का अतिक्रमण*                                                                                वनमंडलाधिकारी, सामान्य वनमंडल, महासमुन्द ने बताया कि वनमण्डल अंतर्गत बागबाहरा परिक्षेत्र के ढोड़ परिसर के कक्ष क्रमांक 95 व 96 में ग्राम तमोरा के निवासी बैसाखूराम वल्द बैलाराम खैरवार, हिरउ वल्द बोधराम, खेलकुंवर वल्द हिरउराम धु्रव, रमेश धु्रव वल्द फूलसिंग धु्रव एवं अन्य 50 व्यक्तियों द्वारा वन क्षेत्र में रकबा लगभग 100 हेक्टेयर वन भूमि में अतिक्रमण के उद्देश्य से कचरा, सूखे पत्ते की सफाई एवं घांस निंदाई कर मेड़ बनाकर कुछ सालों से खेती किया जा रहा था। उक्त व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2019-20 में भी अतिक्रमण का प्रयास किया गया था। वर्ष 2019-20 में अतिक्रमणकारियों से वनक्षेत्र को मुक्त कराया गया था। अतिक्रमणकारियों द्वारा पुनः अतिक्रमण किया गया, जिसके लिये पी.ओ.आर. क्रमांक 14403/23, 24, 25 दिनांक 22.01.2025 जारी कर अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा द्वारा अतिक्रमणकारियों को समझाईश देकर वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने हेतु प्रयास किया गया। अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर 21मई 2025 को पुलिस बल एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कक्ष क्रमांक 95 एवं 96 से अतिक्रमणकारियों को हटाया गया है।