बसना : नायकपारा बसना अपने घर के सामने गली में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया

बसना : नायकपारा बसना अपने घर के सामने गली में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 27/03/2024 को थाना में उपस्थित था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि नितेश पाईक नामक व्यक्ति वार्ड नं0 02 नायकपारा बसना अपने घर के सामने गली में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है

कि प्राप्त सूचाना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर मुखबीर सूचाना पंचनामा तैयार कर हमराह आरक्षक 442,599 म0आर0 48 के स्वयं के वाहन मोटर सायकल में रवाना होकर गवाह खेमराज महंती व हबीब खान को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर हम0 स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर के बताये स्थान आरोपी के घर के सामने वार्ड नं0 02 नायकपारा बसना पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे।

जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम नितेश पाईक पिता बिनयाबिन पाईक उम्र 37 साल साकिन वार्ड नं0 02 नायकपारा बसना थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का रहने वाले बताये जिसे मुखबीर सुचना से अवगत कराकर थैला में रखे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर अवैध शराब होना स्वीकार करने पर उपस्थित गवाह एवं पुलिस पार्टी का तलाशी पंचनामा तैयार कर संदेही से सहमति प्राप्त कर तलाशी पंचनामा तैयार कर तलाशी लिया

उसके पास रखे एक सफेद रंग की थैला में 20 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 ML भरी हुई जुमला 3600 ML किमती 1600 रू0, 10 पोवा स्पेशल गोवा अंग्रेजी शराब, प्रत्येक में 180-180 ML शराब भरी हुई जुमला 1800 ML किमती 1200 रू0 कुल जुमला 5400 ML किमती 2800 रूपये को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया ।

उक्त शराब बिक्री हेतु रखने के संबंध में वैध कागजात लायसेंस पेश करने धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया । उक्त बरामद शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया ।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 27.03.2024 के 12.00 बजे गिर0 किया गया मामला अजमानतीय अपराध होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया। अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

बसना थाना : बालिका छात्रावास के पास वार्ड नंबर 01 बसना में एक व्यक्ति 04 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया।

बसना थाना : बालिका छात्रावास के पास वार्ड नंबर 01 बसना में एक व्यक्ति 04 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया।  थाना बसना में 0प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 27/03/2024 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि बालिका छात्रावास के पास वार्ड नंबर 01 बसना में एक व्यक्ति एक सफेद प्लास्टिक थैला अंदर अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब लेकर खडा है जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है

कि सुचना पर गवाह खेमराज महंती एवं प्रमोद कुमार को तलब कर मुखबीर सुचना से अवगत कराकर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर के बताये स्थान वार्ड नंबर 01 बालिका छात्रावास के पास पहुंचा जहां एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद प्लास्टिक थैला लिये खडा था जिसे हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घेराबंदी कर पकडे उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम राजु कुर्रे पिता महादेवा कुर्रे उम्र 27 साल निवासी रायकोना थाना सरसीवा हाल वार्ड नंबर 01 बसना, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया

जिसे मुखबीर सुचना से अवगत कराकर अवैध शराब रखने के संबंध मे पुछताछ किये व संदेही से पुलिस पार्टी गवाहन एवं वाहन की तलाशी लिवाये तलाशी में किसी प्रकार का कोई संदेहाष्प्रद वस्तु नही मिला बाद संदेही एवं उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक थैला की तलाशी लिया गया थैला अंदर एक सफेद रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 04 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रूपये मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात लायसेंस पेश करने धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया है।

उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहान मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 27/03/2024 के 18-00 बजे गिर0 किया गया। मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी कायम किया गया।

बसना : भगतसिंह वार्ड नं0 02 बसना में एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध शराब के साथ पकड़ाया।

बसना : भगतसिंह वार्ड नं0 02 बसना में एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध शराब के साथ पकड़ाया।
थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 27/03/2024 को हमराह आरक्षक 685, 599 के स्वंय के वाहन मो0सा0 से अपराध विवेचना जुर्म जरायम पतासाजी हेतु टाउन रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि भगतसिंह वार्ड नं0 02 बसना में एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है

कि प्राप्त सूचाना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर मुखबीर सूचाना पंचनामा तैयार कर हमराह आरक्षक के स्वयं के वाहन मोटर सायकल में रवाना होकर गवाह रंजन सागर व हबीब खान को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर हम0 स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर के बताये स्थान आरोपी के घर के सामने भगतसिंह वार्ड नं0 02 बसना पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे

जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम साधु राम गहरे पिता स्व0 हरिराम गहरे उम्र 54 साल निवासी भगतसिंह वार्ड नं0 02 बसना, थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का रहने वाले बताये जिसे मुखबीर सुचना से अवगत कराकर जरकीन में शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अवैध शराब होना स्वीकार करने पर उपस्थित गवाह एवं पुलिस पार्टी का तलाशी पंचनामा तैयार कर संदेही से सहमति प्राप्त कर तलाशी पंचनामा तैयार कर तलाशी लिया

उसके पास रखे एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 04 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रूपये को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। उक्त शराब बिक्री हेतु रखने के संबंध में वैध कागजात लायसेंस पेश करने धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया । उक्त बरामद शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया ।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 27/03/2024 के 18-30 बजे गिर0 किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया बाद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

CG -: रोजगार गारंटी मे मजदूरी 221 रुपये से बढ़कर इतने रु ज्यादा मिलेगी, सरकार ने जारी की सुचना , यहां जानें किस राज्य में कितनी मिलेगी!

CG -: रोजगार गारंटी मे मजदूरी अब ज्यादा मिलेगी, सरकार ने जारी की सुचना , यहां जानें किस राज्य में कितनी मिलेगी!

Government Hikes Wages Under MGNREGA: केंद्र सरकार ने बुधवार को मनरेगा (MGNREGA) के तहत मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत अकुशल शारीरिक श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दरों को जारी किया है। इसके तहत गोवा में सबसे ज्यादा मजदूरी बढ़ाई गई है।

गोवा में वर्तमान में मजदूरी दर पर 10.56 प्रतिशत की अधिकतम वृद्धि देखी गई है। वहीं सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे कम 3.04 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। उत्तराखंड में भी 3.04 की वृद्धि की गई है। मनरेगा की नई मजदूरी दरें 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगी।

अधिसूचना के मुताबिक, मनरेगा मजदूरी की उच्चतम दर (374 रुपये प्रतिदिन) हरियाणा के लिए तय की गई है। जबकि सबसे कम अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड (234 रुपये प्रतिदिन) तय की गई है।

चालू वर्ष (2023-2024) में राज्य वार वृद्धि की बात करें तो गोवा में 10.56 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। इससे वित्त वर्ष (2024-25) के लिए गोवा मजदूरी 356 रुपये प्रतिदिन हो गई है। वर्तमान में यह 322 रुपये प्रतिदिन है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना वो राज्य हैं जहा मनरेगा मजदूरी में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में नई मनरेगा दर 349 रुपये प्रतिदिन होगी। जो मौजूदा दर 316 रुपये प्रतिदिन से 10.44 फीसदी ज्यादा है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के लिए मजदूरी दरें 2024-25 के लिए 300 रुपये प्रतिदिन तय की गई हैं, जो चालू वित्त वर्ष के दौरान 272 रुपये प्रतिदिन की तुलना में 10.29 से ज्यादा है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मनरेगा के तहत एक समान मजदूरी दर है। दोनों राज्यों में करीब 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। अब यह मौजूदा 221 रुपये से बढ़कर 243 रुपये प्रतिदिन हो जाएगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी मनरेगा के तहत मजदूरी दर एक समान है। इन राज्यों में मौजूदा समय में मनरेगा के तहत 230 रुपये दिहाड़ी मिलती है। लेकिन इसमें 3.04 फीसदी की वृद्धि की गई और यह बढ़कर 237 रुपये प्रतिदिन हो जाएगी। यह सबसे कम वृद्धि है।

वहीं आठ ऐसे राज्य हैं जहां 5 फीसदी से कम वृद्धि देखी गई है। इनमें हरियाणा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, राजस्थान, केरल और लक्षद्धीप शामिल हैं। कुल मिलाकर वेतन में करीब 7 फीसदी की औसत वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मौजूदा औसत मजदूरी दर 267.32 रुपये वृद्धि दिन से बढ़कर 285.47 रुपये हो गए हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबासइट पर आधार जनसांख्यिकी सत्यापन स्थिति रिपोर्ट और 1 जनवरी के आंकड़े के अनुसार, मनरेगा के तहत लगभग 14.28 सक्रिय श्रमिक हैं।

छत्तीसगढ़ के भोले भाले लोगो के जिंदगी से खिलवाड, नकली दूध और पनीर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पाउडर, यूरिया, कैमिकल और आयल सहित मशीन जप्त खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी!

छत्तीसगढ़ के भोले भाले लोगो के जिंदगी से खिलवाड, नकली दूध और पनीर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पाउडर, यूरिया, कैमिकल और आयल सहित मशीन जप्त खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी!

रायपुर/दुर्ग। जिले के पाटन ब्लॉक में नकली दूध और पनीर बनाने का प्रोसेंसिंग यूनिट जब्त किया है। यहां खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी करके बड़े पैमाने पर नकली दूध, पनीर, दूध पाउडर, यूरिया, कैमिकल और आयल जब्त किया है। खाद्य अधिकारी का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी छीर सागर पटेल ने बताया कि उन्हें बुधवार रात

सूचना मिली थी कि पाटन के देमार गांव में नकली दूध और पनीर बनाया जा रहा है। उन्होंने पाटन पुलिस की मदद से देर रात छापेमारी की। इसके बाद टीम गुरुवार सुबह 11 बजे तक यहां कार्रवाई करती रही। कार्रवाई के दौरान पाटन के नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल ले लिया है। सैंपल फेल हुआ तो यूनिट संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महतारी वंदन योजना की किस्त किस बैंक मे जमा हो रहा है जाने आसान तरीका,दूसरा किस्त अप्रैल के इस दिन तक!

महतारी वंदन योजना की किस्त किस बैंक रहा है जाने आसान तरीका,दूसरा किस्त अप्रैल के इस दिन तक!

महतारी वंदन योजना की प्रथम किस्त ₹1000 महिलाओं के खाते में भेज दिया गया है। पैसा भेजने के बाद अधिकांश महिलाओं के खाते में पैसा जमा हो चुका है। लेकिन कई ऐसे महिलाएं हैं जिनके बैंक अकाउंट में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है। बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आने का कारण पता करने के बाद यह पता चला है कि कई महिलाओं का बैंक अकाउंट नंबर गलत हो गया है। इसलिए उन्हें महतारी वंदन योजना का पैसा नहीं मिला है

शायद आप यह सोच रहे होंगे कि हमने तो आवेदन करते समय पासबुक की फोटो कॉपी दिए थे। फिर अकाउंट नंबर गलत कैसे हो सकता है। अकाउंट नंबर गलत होने की संभावना तब हो सकती है, जब आंगनबाड़ी केंद्र में आवेदन करते समय ऑपरेटर के द्वारा गलत खाता नंबर इंटर कर दिया गया हो। अगर आपका भी बैंक अकाउंट नंबर गलत हो गया है, तब उसे सुधार कैसे करें चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

महतारी वंदन योजना में कौन सा बैंक अकाउंट नंबर जुड़ा है चेक कैसे करें
आगे बढ़ने से पहले सबसे पहले आपको यह कंफर्म करना चाहिए कि महतारी वंदन योजना में आपका कौन सा बैंक अकाउंट नंबर जुड़ा है। इसे चेक करने के लिए नीचे बताए गए प्रक्रिया का पालन करें –

1. महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खोलें
महतारी वंदन योजना में कौन सा बैंक अकाउंट नंबर जुड़ा है, इसे चेक करने के लिए सबसे पहले महतारी वंदन योजना की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में mahtarivandan.cgstate.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहां दिए गए लिंक को सेलेक्ट कीजिए। इस लिंक के द्वारा आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकेंगे।

2. आवेदन की स्थिति विकल्प को चुनें
महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें अपना बैंक अकाउंट नंबर चेक करना है, इसलिए यहां मेनू में आवेदन की स्थिति विकल्प को सिलेक्ट करेंगे।

correction in bank account number in mahtari vandana yojana 1
3. मोबाइल नंबर या आधार नंबर एंटर करें
इसके बाद एक सर्च बॉक्स खुल जाएगा। यहां अपना लाभार्थी क्रमांक या रजिस्टर मोबाइल नंबर या अपना आधार नंबर कोई भी एक जानकारी भरे। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें बटन पर क्लिक कीजिए।

correction in bank account number in mahtari vandana yojana 2
4. कौन सर बैंक अकाउंट नंबर जुड़ा है देखें
जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा स्क्रीन पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति दिखाई देगा। यहां पर सबसे नीचे भुगतान की स्थिति को चेक करना है। इसक सामने मैसेज बॉक्स दिखाई देगा। यहां पर आप देख सकते हैं की महतारी वंदन योजना की ₹1000 आपके किस बैंक अकाउंट नंबर पर भेजा गया है।

correction in bank account number in mahtari vandana yojana 3
5. खाता नंबर सही है या गलत कन्फर्म करें
यहां पर आपके बैंक अकाउंट नंबर का अंतिम पांच नंबर दिखाई देगा। इस अंतिम पांच नंबर को अपने बैंक खाता नंबर से मिलान कीजिए। अगर यह बैंक अकाउंट नंबर गलत है, तो आपको सुधार करवाना होगा। इसके बाद ही आपको महतारी वंदन योजना का पैसा मिलेगा। चलिए अब हम जानते हैं कि अपना बैंक अकाउंट नंबर को कैसे सुधार कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना में बैंक अकाउंट नंबर सुधारने की प्रक्रिया
महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट एवं अलग-अलग लॉगिन आईडी जैसे आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत सचिव एवं वार्ड प्रभारी के द्वारा लिया गया था। इसके लिए समय निर्धारित भी किया गया था। फिर निर्धारित समय के बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दिया गया एवं निर्धारित समय में प्राप्त आवेदनों की अंतिम सूची बनाकर उनके खाते में योजना का पैसा भेज दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन निरंतर लिया जाएगा। इसके साथ ही पहले से किए गए आवेदन में सुधार हेतु विकल्प भी दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें की वर्तमान में महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन में सुधार करने का विकल्प नहीं आया है। जैसे ही यह विकल्प उपलब्ध होगा, आप ऑनलाइन वेबसाइट या आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से अपने बैंक अकाउंट नंबर में सुधार करवा पाएंगे।

जैसे ही महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर बैंक अकाउंट नंबर सुधारने का विकल्प उपलब्ध होगा, हम इस वेबसाइट meraration.in पर भी आपको तत्काल सूचना प्रदान करेंगे। इसके साथ ही बैंक अकाउंट नंबर में सुधार कैसे करना है, इसकी पूरी प्रक्रिया भी सरल तरीके से आपको बताया जाएगा।

महतारी वंदन योजना से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
महतारी वंदन योजना में बैंक अकाउंट नंबर कैसे सुधारे?
महतारी वंदन योजना में बैंक अकाउंट नंबर सुधारने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट या आंगनबाड़ी केंद्र में सुविधा दिया जाएगा। लेकिन ध्यान दें कि अभी सुधार प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया है। जैसे ही यह प्रक्रिया शुरू होगा, आप अपने बैंक अकाउंट नंबर को सुधार करवा पाएंगे।

बैंक अकाउंट नंबर में सुधार करने का विकल्प कब तक आ जाएगा?
बैंक अकाउंट नंबर में सुधार करने के लिए विकल्प कब तक आ जाएगा, इसका कोई निश्चित समय नहीं बताया जा सकता। लेकिन हां यह उम्मीद किया जा सकता है कि महतारी वंदन योजना की अगली किस्त जारी करने से पहले बैंक खाता नंबर में सुधार करने का विकल्प दिया जा सकता है।

बैंक अकाउंट नंबर सही है फिर भी महतारी वंदन योजना का पैसा नहीं आया क्या करें?
अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर सही है फिर भी महतारी वंदन योजना का पैसा आपके खाते में नहीं आया तब शायद आपके बैंक खाते में आधार नंबर लिंक या डीबीटी सुविधा इनेबल नहीं हुआ होगा। आप अपने बैंक के ब्रांच में जाकर केवाईसी फॉर्म भरिये एवं डीबीटी सुविधा इनेबल करवाइए।

महतारी वंदन योजना में बैंक अकाउंट नंबर गलत है, तो सुधार कैसे करें, इसकी स्टेप By स्टेप पूरी प्रक्रिया हमने यहां बताया है। महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन, पैसा चेक करना या बैंक अकाउंट नंबर में आधार नंबर लिंक या डीबीटी इनेबल करवाने संबंधित कोई भी आपके सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे। धन्यवाद !

जानकारी के मुताबिक महतारी वंदन योजना का दूसरा किस्त की राशि सभी महिलाओं को 7 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। इसमें 7 अप्रैल को राशि जारी करने की संभावना है। सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का दूसरा किस्त प्राप्त करने का इंतजार है उनका इंतजार जल्द ही पूरा होगा।

महासमुंद -:पटेवा में जय श्री राम के नारों से हुआ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत!

महासमुंद -:पटेवा में जय श्री राम के नारों से हुआ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत!

जनसंपर्क के लिए पटेवा पहुंचे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का स्वागत युवाओं ने जोर शोर से किया श्रीमती चौधरी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर लोगों के सुखी रहने की प्रार्थना की साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का आश्वासन भी दिया
इस पर श्रीमती चौधरी ने केंद्र की भाजपा सरकार के जनहित में हुए कामों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जनता से आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। भाजपा से प्रभावित हो कर विक्की शर्मा और मनोहर साहू के नेतृत्व में गजेंद्र, ईशु, तेजेस्वर, वासु,पोखराज, जितेंद्र रमा,यशवंत,पप्पू,भोज, टीकाराम पटेल सरपंच तेंदुवाही , तीरथराम दीवान,गब्बर नेताम, मो.नबी व 25 लोगो ने भाजपा प्रवेश किया जिस पर श्रीमती चौधरी व अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, मोती साहू , राकेश चंद्राकर, श्री गणेश नायक, ललिता अग्रवाल, डॉ विमल चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, डॉ सोमनाथ सिन्हा, सुनील पटेल, विकास अग्रवाल, धीरेंद्र गिरी, बूथ अध्यक्ष राजू शुक्ला,महामंत्री चंद्रहास चंद्राकर, उपाध्यक्ष राकेश साहू, संपत पटेल, रूपलाल पटेल, धरम साहू, श्रीमती रूखमणी साहू,सरस्वती साहू, लाला राम साहू, जितेंद्र साहू , पवन यादव, रेखराज साहू, मोतीलाल ध्रुव, शोभू पाण्डे, लोकनाथ सेन, रामेश्वर गब्बर साहू भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, लखन साहू सरपंच भावा, शिव साहू, नरेंद्र सिन्हा, नारायण साहू, जोहन निषाद, देवलाल साहू, भोजराम साहू के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम कैसे जोड़े ऑनलाइन या ऑफ़ लाइन!

राशन कार्ड में बच्चों का नाम कैसे जोड़े ऑनलाइन या ऑफ़ लाइन!

राशन दुकान से राशन, राशन कार्ड में शामिल यूनिट यानी सदस्यों के नाम अनुसार दिया जाता है। अगर आपके घर में नए बच्चे का जन्म हुआ है, तब इनका राशन लेने के लिए राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाना होगा। खाद्य विभाग ने नए राशन कार्ड बनवाने के अलावा राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान किया है। जिसके कारण अब आप बिना किसी परेशानी के अपने राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ पाएंगे। चलिए हम यहां आपको बहुत सरल तरीके से राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया बताते हैं।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले हमें ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। लेकिन इसके पहले जिस बच्चे का नाम राशन कार्ड हमें जुड़वाना है, उनका जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करना है। 

बिना डॉक्यूमेंट के आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट बनवाना पड़ेगा और यह डॉक्यूमेंट कैसे और कहां बनेगा, इसकी पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम ऑनलाइन जोड़ने के लिए सबसे पहले अपने स्टेट फूड पोर्टल या ग्राहक सेवा केंद्र या कियोस्क सेंटर में जाइए।
ऑनलाइन वेब पोर्टल ओपन करने के बाद एक आवेदन फार्म खुल जाएगा। इस आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।
आवेदन फार्म में मुखिया का नाम, राशन कार्ड का नंबर, पता आदि जानकारी सही-सही भरे। यह सभी जानकारी आपको राशन कार्ड में मिल जाएगा।
इसके साथ ही जिस बच्चे का नाम राशन कार्ड में जोड़ना है, उसका पूरा नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम एवं आधार नंबर ध्यान पूर्वक भरे।आवेदन फार्म को भरने के उपरांत निर्धारित डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है। यहां पर मांगी गई सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को एक-एक करके अपलोड कर देना है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म तैयार करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को सबमिट कर दे। इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन नंबर मिलेगा, इसे ध्यान से नोट करके रख लेंगे।
ऑनलाइन आवेदन फार्म में जमा करने के बाद खाद्य विभाग द्वारा आपके आवेदन की जांच किया जाएगा। जाँच में सभी जानकारी सही पाए जाने पर बच्चों का नाम राशन कार्ड में शामिल हो जाएगा।

बच्चों का राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए ऑफलाइन यानी आवेदन फॉर्म भरकर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको राशन दुकान या खाद्य विभाग से आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने का फॉर्म ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं – name add form in ration card. इसके लिए अपना स्टेट फूड पोर्टल को ओपन करें एवं डाउनलोड फॉर्म मेनू में जाइये।

आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद फार्म में मुखिया का नाम, राशन कार्ड नंबर, पता आदि जानकारी भरे। इसके साथ ही बच्चों का नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड नंबर भी ध्यान पूर्वक भरे।
आवेदन फॉर्म भरने के उपरांत नीचे मुखिया का हस्ताक्षर करें। इसके बाद सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की फोटोकाफी आवेदन फार्म के साथ अटैच कर दें।
आवेदन फॉर्म तैयार करने के बाद इसे खाद्य विभाग में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के पास जमा करें। जमा करने के बाद पावती लेना ना भूले।

आवेदन फार्म जमा करने के बाद आपके आवेदन की जांच किया जाएगा। जांच में सभी जानकारी सही पाए जाने पर बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया है।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या-क्या लगेंगे, उसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं –

राशन कार्ड की फोटो कॉपी।
मुखिया का आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
बच्चों का आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी।
सारांश (Summary) –

राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन फार्म के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। आवेदन करने के उपरांत आपके आवेदन की जांच किया जाएगा। जांच प्रक्रिया में सही पाए जाने पर बच्चों का नाम राशन कार्ड में जुड़ जाएगा। राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के बाद राशन दुकान से इनका भी राशन मिलने लगेगा।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके साथ ही निर्धारित जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। आवेदन फार्म जमा करने के बाद सही पाए जाने पर राशन कार्ड में बच्चों का नाम शामिल हो जाएगा।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम कितने दिनों में जुड़ जाएगा?
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने हेतु आवेदन करने के उपरांत 10 से 15 दिनों के भीतर आपका राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़ जाएगा। इसके लिए आपके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। नहीं तो बच्चों का नाम जुड़ने में और अधिक समय लग सकता है।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम नहीं जुड़ रहा है क्या करें?
अगर आपने सही तरीके से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया है एवं सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जमा कर दिया है, लेकिन राशन कार्ड में बच्चों का नाम नहीं जोड़ रहा है, तब आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत करना होगा। शिकायत में बताएं कि आपने आवेदन किया है, फिर भी बच्चों का नाम नहीं जुड़ रहा है।

Mahasamund -: पिथौरा क्षेत्र में पान मसाला राज श्री गुटखा पर GST विभाग की बड़ी कार्रवाई लाखो के गुटखा जप्त!

Mahasamund -: पिथौरा क्षेत्र में पान मसाला राज श्री गुटखा पर GST विभाग की बड़ी कार्रवाई लाखो के गुटखा जप्त!

मौके पर किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं होने पर हुई कार्रवाई-
महासमुंद -:राज्यकर विभाग की टीम ने जिले में जीएसटी चोरी का भांडाफोड़ करते हुए एक आटो में भरकर से भारी मात्रा में राज श्री पान मसाला जब्त किया है. इस कार्रवाई में अधिकारियों ने 3 लाख 42 हजार का माल सीज किया है. यह पान मसाला पिथौरा के राधा रानी जनरल स्टोर के संचालक का बताया जा रहा है. जानकरी के मुताबिक, परिवहन संबंधी वैधानिक दस्तावेज नहीं होने पर जीएसटी की टीम ने माल जब्त किया है.

बस्तर का सबसे उंचा झरना — नम्बी जलधारा. उंचाई स्टेच्यू आफ़ यूनिटी के समकक्ष है?

बस्तर का सबसे उंचा झरना — नम्बी जलधारा….!

‘नम्बी जलप्रपात’ छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग मे बीजापुर जिले के उसूर जनपद के नम्बी गांव में स्थित है। जिला मुख्यालय बीजापुर से इसकी कुल दुरी लगभग 64 किलोमीटर है। तेलगाना की सीमा पर स्थित यह जलप्रपात बस्तर का सबसे उंचा झरना है।

इसकी कुल उंचाई 180 मीटर अर्थात 540 फ़ीट है।स्थानीय नाले पर बना यह झरना इतना उंचा है कि चार किलोमीटर दुर नम्बी गाँव से यह झरना दिखाई देता है।नम्बी गाँव के पास होने के कारण इसे नम्बी जलधारा कहा जाता है।

यह झरना ना केवल बस्तर वरन छत्तीसगढ़ का भी सबसे उंचा झरना है। इसकी उंचाई स्टेच्यू आफ़ यूनिटी के समकक्ष है।इसकी असीम उंचाई गले मे मोच का कारण भी बन जाती है।उचित बंदोबस्त के बाद ही यह झरना पर्यटन के लिये से बहुत महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल साबित होगा।

सिर्फ़ अक्टूबर माह तक ही इस जलधारा का सौन्दर्य चरम पर होता है। साल के बाकि दिनों मे जल विहिन झरना एकान्त मे गुम सा जाता है।जितना खूबसूरत है यह झरना उतना ही कष्टदायक यहाँ का पहुँच मार्ग है।