बलौदाबाजार : न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री सी.बी.बाजपेयी दूसरी बार पहुंचे बलौदाबाजार

बलौदाबाजार : न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री सी.बी.बाजपेयी दूसरी बार पहुंचे बलौदाबाजार

आयोग कार्यालय के अधिसूचना एवं प्रक्रियाविनियम को दिया गया अंतिम स्वरूप.                                                      बलौदाबाजार,21 जुलाई2024

जिले के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम तोड़े जाने की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सी बी बाजपेयी आज दूसरी बार बलौदाबाजार पहुंचे. उन्होंने आज बैठक कर आयोग कार्यालय के लिए अधिसूचना एवं प्रक्रियाविनियम को अंतिम स्वरूप प्रदान करते हुए शासन को प्रेषित किया गया है। ताकि आने वाले दिनों में अधिसूचना राजपत्र सहित दैनिक समाचारों में प्रकाशित हो सके. इसके साथ ही श्री बाजपेयी ने कार्यालय के बाहर आयोग कार्यालय संबधित बोर्ड लगाने, कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश आयोग के सचिव को दिए है।

गौरतलब की राज्य शासन द्वारा 15 मई व 16 मई 2024 के मध्यरात्रि को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत ग्राम महकोनी,अमरगुफा में स्थित जैतखाम को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना की जांच हेतु एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश,छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय श्री सी.बी.बाजपेयी को नियुक्त किया गया है। साथ ही आयोग कार्यालय के संचालन हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में तीन कक्ष आबंटित किया गया हैं।

चक्रधारी/84

बलौदाबाजार : जनसमस्या निवारण शिविर में हुआ आमजनों की समस्या एवं शिकायतों का समाधान,मिले 186 आवेदन 136 का किया गया तत्काल निराकरण

बलौदाबाजार : जनसमस्या निवारण शिविर में हुआ आमजनों की समस्या एवं शिकायतों का समाधान,मिले 186 आवेदन 136 का किया गया तत्काल निराकरण

छोटी छोटी कार्यों के लिए आम लोगों को दफ्तरो का न लगाने पड़े चक्कर, शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियों को मिले लाभ -कलेक्टर रसेड़ा में आयोजित हुआ पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

बलौदाबाजार,19 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्पों के अनुरूप बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम रसेड़ा में पहले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन गांव के हाई स्कूल परिसर में किया गया जिसमें स्थानीय नागरिक सहित आस पास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबधित कुल 186 आवदेन प्राप्त हुए जिसमे से 136 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया है। साथ ही बचे हुए 50 आवेदनों को अलग से समय सीमा में दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राहियों को मुख्यमंच से योजनाओं से लाभांवित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कृषि विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को अरहर बीज,5 को उड़द बीज,5 मृदा स्वास्थ्य पत्रक,5 को पीएम किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 1 आईस बाक्स,1 मछली जाल, खाद्य विभाग द्वारा 14 नए राशन कार्ड,3 को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर,स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 आयुष्मान कार्ड, 3 को सिकलिंग कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 व्हील चेयर,3 बैशाखी एवं 2 छड़ी बुजुर्गो को प्रदान किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं 6 बच्चों का अन्नप्राशन कलेक्टर दीपक सोनी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, धनेश्वरी यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष ईशान वर्मा, गांव के सरपंच कृपाण साहू, पूर्व सरपंच रसेड़ी सेवक राम साहू,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन-प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या,जरूरत,मांग को यथा समय समाधान करना है ताकि जरूरतमंद व पात्र हितग्राहियों व जनहित के मुद्दे का निराकरण हो सके। उन्हें छोटी छोटी कार्यों के लिए आम लोगों को दफ्तरो के चक्ककर लगाने की जरूरत ना पड़े एवं शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित किया जा सके.

इसके पूर्व विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने,किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्बंधित विभाग में संपर्क करने का सुझाव संबधित जानकारी दिए। इस दौरान कलेक्टर ने आम नागरिकों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी.कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। कुछ के लिए समय-सीमा निश्चित कर समाधान करने,कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। शिविर स्थल में जिला प्रशासन द्वारा 35 विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाया गया था जिसमें अपने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी आमजनों की दी गई.जैसे कृषि विभाग के द्वारा संचालित कृषक हितैषी योजनाओं का बताया गया लाभ व राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत कृषकों को खाद-बीजों का वितरण किया गया,स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों के मेडिकल टेस्ट कर उन्हें बुखार, उल्टी- दस्त, पेट-दर्द, हीमोग्लोबिन,शुगर जैसी दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के कुल 24 नए  फार्म भरे गए व 9 आयुष्मान कार्ड धारकों को तुरन्त आयुष्मान कार्ड मुहईया करवाया गया,शिविर में ग्रामीणों की सिकलसेल 25 जांच किये व 3 सिकल सेल कार्डों का वितरण त्वरित किया गया। इसी तरह आयुर्वेद विभाग द्वारा काढ़ा का वितरण भी किया गया.

वन विभाग द्वारा शिविर में आये ग्रामीणों को “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का वितरण किया साथ ही स्कूल परिसर में अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई एवं स्काउट गाइड के बच्चो द्वारा सहयोग प्राप्त किया गया।

शिविर में पहुंचे रसेड़ी निवासी हेमंत साहू ने अपनी बेटी सोनिया साहू के लिए आय, जाति एवं निवास हेतु आवदेन किया जिस पर उन्हे तत्काल प्रमाण पत्र बनाकर मुहैया कराया गया। तत्काल प्रमाण पत्र मिलने पर उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है.इसी तरह रसेड़ा निवासी श्याम लाल चतुर्वेदी को आयुष्मान कार्ड मिलने पर प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की अब इलाज के लिए पैसों की चिंता नही सताएंगी. इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंडे,एसडीएम अमित गुप्ता,डिप्टी कलेक्टर बी आर ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी  गण, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

चक्रधारी/76

बलौदाबाजार : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

बलौदाबाजार : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

आवेदनों का परीक्षण कर समय सीमा में निराकृत करने हेतु किया निर्देशित,कुल 28 आवेदन हुए प्राप्त

बलौदाबाजार,30 जुलाई 2024

जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने आम लोगों की समस्याओं, शिकायतों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ती गौते,प्रशिक्षु आईएफएस अक्षय दिनकर भोसले,सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों क़े जिलाधिकारी गण उपस्थित रहे।                                                                   जनदर्शन में ग्राम सूरजपुरा के ग्रामीण द्वारा रकबा नंबर 460 घास भूमि को खेल मैदान हेतु आरक्षित करने के संबध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर तहसीलदार भाटापारा को निर्देशित करते हुए समय सीमा में प्रकरण को निराकरण करने कहा है। इसी तरह पंचायत संडी के ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत देवतराई से पृथक कर नवीन पंचायत गठन हेतु आवेदन किया जिस पर कलेक्टर ने उप संचालक पंचायत को निरीक्षण कर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अलावा जनदर्शन में स्वास्थ्य उपचार,नए राशन कार्ड निर्माण,रोजगार की मांग,सड़क नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलवाने, सीमांकन कराने जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चक्रधारी/114/

रायपुर : निगम के सभागृह को संवारने उद्योग मंत्री ने दी 02 करोड़ 19 लाख रू. के कार्यो की सौगात

रायपुर : निगम के सभागृह को संवारने उद्योग मंत्री ने दी 02 करोड़ 19 लाख रू. के कार्यो की सौगात

सभागृह को सुसज्जित करने, सभागृह परिसर को सौंदंर्यीकृत करने हेतु विविध कार्यो का किया भूमिपूजन

रायपुर 20 मई 2025

प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा के नेहरू सभागार को संवारने, सभागार को सर्वसुविधायुक्त बनाने एवं परिसर का सौदंर्यीकृत किए जाने हेतु कल  सोमवार क़ो 02 करोड़ 19 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यो व सुविधाओं को बढ़ाने से संबंधित कार्यो का भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, प्रभारी आयुक्त श्री विनय मिश्रा, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पुराने कोर्ट के पास स्थित नेहरू सभागृह में 01 करोड़ 62 लाख 53 हजार रूपये की लागत से फर्नीचर संबंधी कार्य, पब्लिक एड्रेस, वीडियो कांफ्रेसिंग व साउण्ड सिस्टम का विस्तार कार्य किया जाना हैं, इसी प्रकार सभागृह परिसर में 56 लाख 75 हजार रूपये की लागत से लैण्ड स्केपिंग व संबंधित सिविल कार्य कराए जाने हैं। आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए इन कार्यो का भूमिपूजन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की, उन्होने विधिवत पूजा अर्चना की, शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया तथा कार्यो का शुभारंभ कराया। मंत्री श्री देवांगन ने सभागृह में उपलब्ध कराई जाने वाली विविध आधुनिक सुविधाओं व परिसर के विकास कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं समयसीमा में सभी कार्यो को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि निगम के इस सभागृह में निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पार्षद, निगम क्षेत्र के विकास व निगम से जुड़े विविध कार्यो से संबंधित निर्णय लेते हैं,  जिनका क्रियान्वयन कर नगर निगम शहर का समुचित विकास व मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। उन्होने कहा कि मुझे खुशी है कि जिस स्थल पर नगर के विकास व जनता की सुविधाओं की बेहतरी हेतु निर्णय लिए जाते हैं, उस स्थल को सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है, बेहतर स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों के सभागारों में सबसे अच्छा व सुविधायुक्त सभागार कोरबा नगर निगम का बनेगा, ऐसा मैं मानता हूॅं, इस हाल में जो कमियॉं है वे दूर की जाएंगी तथा इसे सर्वसुविधायुक्त व आधुनिक व्यवस्थाओं से पूर्ण बनाया जाएगा। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने एवं आमजनता के दुख दर्द को दूर करने, उनकी समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, परिणाम स्वरूप आज सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ-साथ कोरबा जिले व नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जी के द्वारा अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में 15 वर्षो तक छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक विकास किया गया, अब पुनः मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं, जिसके परिणाम स्वरूप उनके दिशा निर्देशन में शहरी क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है।

कोरबा के विकास में उद्योग मंत्री का लगातार मार्गदर्शन

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा शहर व समूचे नगर निगम कोरबा क्षेत्र के विकास हेतु उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का लगातार मार्गदर्शन निगम को प्राप्त हो रहा है, उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के समक्ष जब भी कोरबा के विकास के लिए धनराशि का आग्रह किया जाता है तो उनके द्वारा इस पर तत्काल अपनी स्वीकृति दी जाती है, इसके परिणाम स्वरूप नगर निगम क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य संपादित हो रहे हैं, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री व उद्योग मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती हूॅं। उन्होने कहा कि उन्हीं के आशीर्वाद से आज नगर निगम कोरबा के इस सभागार को सर्वसुविधायुक्त व बेहतर स्वरूप देने के कार्य की शुरूआत की गई है। इस मौके पर निगम के प्रभारी आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने सभागार के जिन विविध कार्यो का आज भूमिपूजन किया गया है, उन कार्यो के संबंध में विस्तार से जानकारी रखी।

इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं समस्त पार्षदगणों को निगम के उक्त सभा भवन का नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पं.जवाहरलाल नेहरू के नाम पर पूर्व की भांति यथावत रहने के साथ ही अंदरूनी सभा कक्ष का नामकरण देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलबिहारी वाजपेयी के नाम पर सर्वसम्मति से किए जाने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री विनय मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य ममता यादव, धनकुमारी गर्ग, अजय गोंड़, अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, भानुमति जायसवाल, फिरतराम साहू, उर्वशी राठौर, लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, सत्येन्द्र दुबे सहित अन्य पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, आरिफ खान, अजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव वर्मा, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

929/लोन्हारे

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण

सौंपी सपनों के घर की चाबी  और सम्मानजनक जीवन

रायपुर, 20 मई 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के तहत् ग्राम मुरमुंदा स्थित अटल विहार योजना के अंतर्गत निर्मित 226 नवीन आवासों का विधिवत लोकार्पण कर हितग्राहियों को उनके सपनों का घर सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने भवन क्रमांक 226 के स्वामी श्री तुषार साहू को गृह प्रवेश कराते हुए कहा, आज हम आपको सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आपके सपनों का आशियाना सौंप रहे हैं। यह क्षण न केवल आपके जीवन का बल्कि शासन के जनकल्याणकारी प्रयासों का भी स्मरणीय पड़ाव है।

मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गरिमामय और सुरक्षित आवास उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि अटल विहार जैसी योजनाएं जनसामान्य को न केवल आवासीय सुविधा देती हैं, बल्कि उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

साकार हुआ वर्षों का सपना

आवास क्रमांक 226 के लाभार्थी श्री तुषार साहू ने मुख्यमंत्री के हाथों गृह प्रवेश प्राप्त कर अभिभूत होते हुए कहा कि हमेशा एक सुंदर, स्वच्छ और शांत वातावरण में रहने का सपना देखा था। वर्षों का यह सपना आज साकार हुआ। मुख्यमंत्री जी द्वारा गृह प्रवेश कराना मेरे लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। उन्होंने बताया कि यह 2 बीएचके आवास सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त है और बाज़ार मूल्य की तुलना में किफायती भी है। श्री साहू इस अवसर पर अपने माता-पिता और परिजनों के साथ उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उनके आवास का अवलोकन भी किया और निर्माण गुणवत्ता की सराहना की।

कई हितग्राहियों को मिली चाबी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा श्री रूपनारायण देवांगन, श्री अरुण साहू, तथा श्री चंद्रशेखर राठौर को भी उनके आवास की चाबी सौंपी गई। भवन क्रमांक 215 के स्वामी श्री अरुण साहू, जो भिलाई इस्पात संयंत्र में पदस्थ हैं। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट से पहले अपने स्वप्निल घर में प्रवेश करना मेरे जीवन की सबसे सुखद अनुभूति है। अटल विहार योजना के माध्यम से राज्य शासन ने हमें वह अवसर दिया है, जिसकी वर्षों से प्रतीक्षा थी।

उज्ज्वल आवासीय भविष्य की सौगात

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा संचालित अटल विहार योजना के तहत ग्राम मुरमुंदा में लगभग 10 एकड़ भूमि पर 24 करोड़ 57 लाख 98 हजार रुपए की लागत से कुल 226 स्वतंत्र आवास और 12 दुकानों का निर्माण किया गया है। इनमें 55 भवन ईडब्ल्यूएस श्रेणी, 69 एलआईजी-ए टाइप, 86 बी टाइप, 16 एमआईजी टाइप के हैं। सभी भवनों का विक्रय पूर्ण हो चुका है तथा 7 भवनों की रजिस्ट्री भी की जा चुकी है।

नसीम/933

महासमुंद : ग्राम तुमाडबरी में अवैध बोर खुदाई, बोरवेल वाहन जब्त  

महासमुंद : ग्राम तुमाडबरी में अवैध बोर खुदाई, बोरवेल वाहन जब्त

महासमुंद 25 मार्च 2025.                                               महासमुंद तहसील के ग्राम तुमाडबरी में बिना अनुमति के बाडी में बोरवेल खुदाई करते एक बोरवेल वाहन एवं एक स्पोर्ट वाहन को प्रशासन ने जब्त किया है। एसडीएम हरिशंकर पैंकरा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें बोरवेल वाहन क्रमांक सीजी04पीजे 2316 एवं सपोर्ट वाहन सीजी 04 एम जेड 0649 को जब्त किया गया।

तहसील प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम तुमाडबरी के खेमाराम साहू के बाडी में बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के बोर खुदाई की जा रही है। इस पर तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू एवं नायब तहसीलदार मोहित अमिला की टीम मौके पर पहुंची और खुदाई कार्य को रुकवाया। जांच में यह सामने आया कि संबंधित व्यक्ति के पास बोर खुदाई की कोई अनुमति नहीं थी। इसके बाद एसडीएम के निर्देशानुसार दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया।इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा तैयार कर महासमुंद थाने में वाहनों को सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि बिना अनुमति के बोरवेल खुदाई करना वर्तमान में कानूनन प्रतिबंधित है। भूजल स्तर को नियंत्रित रखने और अवैध खुदाई को रोकने के लिए प्रशासन समय-समय पर सख्त कार्रवाई करता रहा है। प्रावधानों के अनुसार प्राधिकृत अधिकारी नलकूप खनन की आवश्यकता होने पर अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही करेगें। बोरवेल खनन अथवा बोरवेल मरम्मत का कार्य पंजीकृत बोरवेल एजेंसी द्वारा ही की जाएगी। कोई भी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा उक्त अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बोरवेल खुदाई के लिए पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करें, अन्यथा अवैध खुदाई करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

सरायपाली के ग्राम तोरेसिंहा में सम्पन्न हुआ सुशासन तिहार 2025 का समाधान शिविर, 3966 प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण   

सरायपाली के ग्राम तोरेसिंहा में सम्पन्न हुआ सुशासन तिहार 2025 का समाधान शिविर, 3966 प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण                                                                                                    19 मई 2025,महासमुंद /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है – शासन को जनता के द्वार तक ले जाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ बनाना है।

इसी श्रृंखला में महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम तोरेसिंहा में तृतीय चरण के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में अब तक 3911 मांग एवं 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3901 मांग और 65 शिकायतों का त्वरित निराकरण कर 3966 प्रकरणों को सफलतापूर्वक सुलझाया गया। वर्तमान में केवल 10 मांग और 2 शिकायतें ही लंबित हैं, जिन पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

शिविर के तीसरे चरण के पांचवें दिन कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 40 प्रकरणों का निपटारा मौके पर ही किया गया। ग्रामीणों ने त्वरित समाधान की इस पहल का सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अपर कलेक्टर डॉ. रविराज ठाकुर ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुशासन तिहार जैसे आयोजन शासन की लोक सेवा भावना को धरातल पर साकार करने का एक सशक्त माध्यम हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया ने कहा कि “सुशासन तिहार जैसी पहले शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सेवा भाव की सशक्त मिसाल हैं। जब शासन खुद चलकर जनता के द्वार आता है, तो इससे सबसे अधिक लाभ समाज के कमजोर वर्गों – महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों – को होता है। योजनाओं की जानकारी और उनका प्रत्यक्ष लाभ जब एक ही मंच पर उपलब्ध हो, तो यह जनसहभागिता और विश्वास को नई ऊंचाई देता है। यह केवल एक शिविर नहीं, बल्कि शासन-जनता के मध्य संवाद और सहभागिता का सशक्त माध्यम है।”

जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर ने अपने संबोधन में कहा, “गांव की समस्याएं लंबे समय तक अनसुनी न रहें, इसके लिए सुशासन तिहार जैसी मुहिम अत्यंत आवश्यक हैं। यह शिविर शासन की उस सोच का प्रमाण है, जिसमें हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना सर्वोपरि है। ग्रामीणों को त्वरित समाधान और सम्मानजनक व्यवहार मिला, जिससे विश्वास और अपनापन दोनों का अनुभव हुआ। यह प्रयास जनसेवा की असली भावना को दर्शाता है।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तोरेसिंहा सरपंच श्रीमती अनिता कुम्हार, तहसीलदार श्रीधर पंडा, जनपद पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार हालदार, नोडल अधिकारी सुश्री मनीषा देवांगन (अतिरिक्त तहसीलदार), प्रभारी अधिकारी श्री बी.एल. मिर्धा (अनुविभागीय कृषि अधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम, सुपोषण किट वितरण, श्रम कार्ड निर्माण, दिव्यांग उपकरण प्रदान किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा गाय पालन हेतु एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी लाभार्थियों को प्रदान की गई।

रायपुर : मुख्यमंत्री के कड़े तेवर – लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

रायपुर : मुख्यमंत्री के कड़े तेवर – लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

 

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समीक्षा बैठक में मुंगेली और जीपीएम जिले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

रायपुर, 19 मई 2025

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े निर्णय लिए।

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मनियारी जलाशय  और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं, जो लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जिले का अत्यंत खराब प्रदर्शन जिले में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है और ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय के इस तीखे रुख से स्पष्ट है कि सरकारी कार्यों में शिथिलता और जवाबदेही से बचने का युग समाप्त हो चुका है।

923

जागरूकता शिविर आयोजित कर दी गई लोक अदालत के संबंध में जानकारी

जागरूकता शिविर आयोजित कर दी गई लोक अदालत के संबंध में जानकारी

 

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को

 

महासमुंद 9 मई 2025/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के तत्वाधान में आज ग्राम बरोण्डा बाजार के ग्राम पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रबंध कार्यालय के अधिकार मित्र हरिचंद साहू द्वारा जानकारी दी गई कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद की सचिव श्रीमती आफरीन बानो के मार्गदर्शन में प्रबंध कार्यालय तथा तालुका स्थित न्यायालय के आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों द्वारा भी आज 10 मई 2025 दिन शनिवार को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण आपसी सुलह समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण हो सके इस उद्देश्य से वृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्राधिकरण के सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा आज ग्राम बरोंडाबाजार के पंचायत भवन पहुंचकर उपस्थित ग्रामीण जनों को विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी देते हुए नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर में जानकारी देते हुए सचिव श्रीमती आफरीन बानो ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है। जिस हेतु जिला न्यायालय महासमुंद अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के द्वारा नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्री.लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरणों धारा.138, परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी मामलों तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग सहित नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के वसूली संबंधी लंबित प्री.लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किये जाएगें। जिसका विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरणों को लोक अदालत के खण्ड पीठ में निराकृत किये जाएंगें। इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के द्वारा विभिन्न प्रकरणों के संबंधित पक्षकारों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत को सफल बनायें।

जागरूकता शिविर आयोजित कर दी गई लोक अदालत के संबंध में जानकारी

 

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को

 

महासमुंद 9 मई 2025/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के तत्वाधान में आज ग्राम बरोण्डा बाजार के ग्राम पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रबंध कार्यालय के अधिकार मित्र हरिचंद साहू द्वारा जानकारी दी गई कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद की सचिव श्रीमती आफरीन बानो के मार्गदर्शन में प्रबंध कार्यालय तथा तालुका स्थित न्यायालय के आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों द्वारा भी आज 10 मई 2025 दिन शनिवार को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण आपसी सुलह समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण हो सके इस उद्देश्य से वृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्राधिकरण के सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा आज ग्राम बरोंडाबाजार के पंचायत भवन पहुंचकर उपस्थित ग्रामीण जनों को विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी देते हुए नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर में जानकारी देते हुए सचिव श्रीमती आफरीन बानो ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है। जिस हेतु जिला न्यायालय महासमुंद अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के द्वारा नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्री.लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरणों धारा.138, परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी मामलों तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग सहित नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के वसूली संबंधी लंबित प्री.लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किये जाएगें। जिसका विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरणों को लोक अदालत के खण्ड पीठ में निराकृत किये जाएंगें। इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के द्वारा विभिन्न प्रकरणों के संबंधित पक्षकारों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत को सफल बनायें।