छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ को मिले चार नए आइएएस, इन जिलों में हुई पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के चार अधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली पदस्थाना रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में सहायक कलेक्टर के पद पर की गई है। मसूरी प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 2023 बैच के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। इनमें अनुपमा आनंद रायपुर, एम. भार्गव दुर्ग, तन्मय खन्ना बिलासपुर व दुर्गा प्रसाद अधिकारी की जांजगीर-चांपा में पदस्थापना की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अन्य आदेश में भारतीय वन सेवा के पांच अधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उप वनमंडलअधिकारी के पद पर पदस्थापना की गई है। इनमें अभिनव कुमार बिलासपुर, अक्षय दिनकर बलौदाबाजार, हिमांशु डोंगरे गरियाबंद, नीरज मनेंद्रगढ़ व निखिल अग्रवाल को जशपुर भेजा गया है। बोर्ड परीक्षा के बीच में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 44 शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी को बदल दिया है। छत्तीसगढ शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। कई स्कूलों के प्राचार्य और प्रतिनियुक्ती से वापस लेते हुए अधिकारियाें को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), सहायक संचालक, जिला परियोजना समन्वयक व अन्य जिम्मेदारी दी गई है। कई जिलों के डीईओ का तबादला भी किया गया है। रायपुर के डीईओ हिमांशु भारती का तबादला बलौदाबाजार-भाटापारा कर दिया गया है। उनकी जगह डा विजय कुमार खाण्डेवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
छत्तीसगढ़ : रायपुर, भिलाई निगम में कचरे से बनेगा जैव ईधन, भारत पेट्रोलियम के साथ सरकार का एमओयू
छत्तीसगढ़ : रायपुर, भिलाई निगम में कचरे से बनेगा जैव ईधन, भारत पेट्रोलियम के साथ सरकार का एमओयू
छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर और भिलाई नगर निगम में 100 से 150 टन प्रतिदिन क्षमता के नगरीय ठोस अपशिष्ट पर आधारित कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना की जाएगी। संयंत्र से करीब 200 से 250 टन नगरीय ठोस अपशिष्ट का उपयोग प्रतिदिन जैव ईंधन के उत्पादन में किया जाएगा। भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड की ओर से प्रदेश में इन दो संयंत्रों की स्थापना के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में उनके निवास कार्यालय में संयंत्र की स्थापना के लिए भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड, नगर निगम रायपुर और भिलाई तथा छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण के मध्य त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
संयंत्रों की स्थापना से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना स्वच्छ शहर और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संयंत्रों की स्थापना से राज्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से करीब 60 हजार मानव दिवस प्रतिवर्ष रोजगार का सृजन होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों में पूर्ण क्षमता से उत्पादन और विक्रय होने पर राज्य को प्रतिवर्ष 45 लाख रुपये का जीएसटी प्राप्त होगा। साथ ही संयंत्र में सह-उत्पाद के रूप में जैविक खाद होगा। इससे प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों की स्थापना से राज्य शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में आगे बढ़ेगा।उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ शहर और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में राज्य सरकार अग्रसर है। कचरे का निष्पादन होने के बाद शहर की स्वच्छता बढ़ेगी। इस परियोजना से लोगों को स्वच्छ ऊर्जा के साथ रोजगार के भी अवसर मिलेंगे।
छत्तीसगढ़ में चार वर्ष बाद आज खेल अलंकरण, समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ में चार वर्ष बाद आज खेल अलंकरण, समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में चार वर्ष बाद खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे। समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान होगा। राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में सीएम साय राज्य खेल अलंकरण समारोह में प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित है। बताते चलें कि कांग्रेस शासनकाल में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था। राज्य में भाजपा की सरकार के बनने के बाद इसे फिर से शुरू करने की घोषणा की गई थी।
राज्य शासन की ओर से वर्ष 2019-20 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए छह, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए छह, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए दो, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए तीन, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए एक, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। 229 खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख व 2020-21 के लिए 142 को 19 लाख 32 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
पिथौरा थाना : ग्राम डिघेपुर एक व्यक्ति अपने घर के बाडी में शराब बिक्री हेतु रखे 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ पकड़ाया
पिथौरा थाना : ग्राम डिघेपुर एक व्यक्ति अपने घर के बाडी में शराब बिक्री हेतु रखे 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ पकड़ाया थाना पिथौरा के महिला प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 12.03.2024 को हमराह आरक्षक 907, 555, के अवैध शराब रेड कार्यवाही पर अलग अलग मोटर सायकल से देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम डिघेपुर का नेपाल श्याम अपने घर के बाडी में शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर गवाह उमेन्द्र ध्रुव, सुकलाल पटेल को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम डिघेपुर मुखबीर के बताये हुये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम नेपाल श्याम पिता स्व. जीवन श्याम उम्र 36 साल साकिन डिघेपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया तथा अपने पास एक सफेद रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब रखे मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया उक्त शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया गया नोटिस में कोई वैध दस्तावेज नहीं है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष एक सफेद रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 800/- रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 12.03.2024 के 16.20 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।
रायपुर : तेंदूपत्ता 5500 रूपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दर पर खरीदा जाएगा 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्रहकों को होगा सीधा लाभ
रायपुर : तेंदूपत्ता 5500 रूपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दर पर खरीदा जाएगा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मोदी जी की एक और गारंटी पूरी हुई: 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्रहकों को होगा सीधा लाभ संग्राहक भाई-बहनों को 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय की संभावना छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की गारंटियां प्राथमिकता के साथ हो रही हैं पूरी वनोपज संग्राहकों के संभाग स्तरीय सम्मेलन ’जंगल जतरा 2024’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना फिर होगी शुरू: तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए नयी सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ होगी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज कोंडागांव स्थित विकास नगर स्टेडियम में आयोजित ’जंगल जतरा 2024’ महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मोदी जी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। ’तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2024’ से यह दर प्रभावशील होगी। बस्तर संभाग की प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों और संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों और संग्राहक सदस्यों के बीच उपस्थित होकर गर्व हो रहा है, क्योंकि इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी की एक और गारंटी को हम पूरा करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि यदि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी तो हम तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए मानक बोरा कर देंगे। आज इस सम्मेलन में मैं इस योजना के शुभारंभ की घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा होगी। साथ ही हम चरण पादुका योजना को फिर से शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी से 12 लाख 50 हजार संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। संग्रहण दर में बढ़ोतरी से संग्राहक भाई-बहनों को 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने की संभावना है। इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों के लिए हमारी सरकार नयी सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कार्यक्रम से पहले बालोद में भी एक कार्यक्रम हुआ। वहां पर भी मोदी जी की एक गारंटी को पूरा किया गया। मेरे बताने से पहले ही आप लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल गई होगी। आप लोगों के मोबाइल में भी नोटिफिकेशन आ गया होगा, क्योंकि आप लोग किसान भी हैं। बालोद के कार्यक्रम में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि किसान भाई-बहनों के खातों में अंतरित कर दी गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गारंटी दी थी कि हमारी सरकार बनी तो हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी करेंगे। उसी के अनुरूप आज आप लोगों को अंतर की राशि जारी की गई है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 10 मार्च को महतारी जतन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक माताओं, बहनों और बेटियों के खातों में हम लोगों ने एक-एक हजार रुपए की पहली किश्त की राशि जारी कर दी है। इस तरह कुल 655 करोड़ रुपए से अधिक राशि अंतरित की जा चुकी है। इस सभा में उपस्थित बहुत सी माताओं-बहनों के खातों में भी एक-एक हजार रुपया आ गया होगा। इसी तरह हर महीने विवाहित माताओं-बहनों को एक-एक हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
बस्तर की लघु वनोपजों का होगा मूल्य संवर्द्धन
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, आदिवासी, किसानों, महिलाओं और युवाओं की चिंता करने वाली सरकार है। छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार को उन्होंने यही निर्देश दिया है। उन्होंने जो गारंटियां दी थी, वह छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की गारंटियां हैं। हम एक-एक करके उनकी हर गारंटी को पूरा कर रहे हैं। हमारा मुख्य फोकस बस्तर और सरगुजा संभाग पर है। इन दोनों संभागों में असीम संभावना होते हुए भी विकास नहीं हो पाया। वन, उर्वरा भूमि, नदी-नालों और खनिज संपदा से भरपूर होने के बाद भी इन संभागों के निवासियों का जीवन संवर नहीं पाया। हमारी सरकार ने विकास की जो रणनीति बनाई है, उसमें स्थानीय संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में 65 तरह की लघु वनोपजों का संग्रहण होता है, जिसमें इमली, महुआ, अमचूर आदि का निर्यात भी किया जाता है। इनका ज्यादा से ज्यादा प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन स्थानीय स्तर पर ही हो, इस दिशा में हम ठोस प्रयास करेंगे। यहां पर भरपूर मात्रा में कोदो-कुटकी-रागी की उपज होती है। आज इन मोटे अनाजों की दुनिया में बहुत मांग है। इन मोटे अनाजों के भी स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन की व्यवस्था की जाएगी। मोटे अनाज के उत्पादक किसान भाई-बहनों को सरकार की ओर से पूरा प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा। बस्तर और सरगुजा संभाग में सिंचित रकबे का अधिक से अधिक विस्तार किया जाएगा, ताकि इन संभागों में भी दो फसली रकबा बढा़या जा सके। हमारी सरकार ने खनिज संसाधनों के विवेकपूर्ण दोहन की नीति अपनाई है। इससे होने वाली आय को हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे जनकल्याण के कार्यों में खर्च करेंगे। इससे स्थानीय विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
नियद नेल्लानार योजना से अंदरुनी इलाकों में पहुंचेगी विकास बस्तर के विकास में सबसे बड़ा अवरोध माओवादी आतंक है। यहां जो सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा रहे हैं, वह विकास के कैंप भी हैं। इन कैंपों के माध्यम से बस्तर के लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ विकास भी किया जाएगा। हाल ही में हमने नियद नेल्लानार योजना शुरू की है। इस योजना में सुरक्षा कैंपों के 05 किलोमीटर के दायरे में सभी गांवों का समग्र विकास किया जाएगा। वहां के निवासियों के 25 से ज्यादा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरकार की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। इस योजना में गांवों की अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास दिए जाएंगे। सभी परिवारों का राशन कार्ड बनाया जाएगा, सभी परिवारों को मुफ्त चावल, नमक, गुड़ और शक्कर दिया जाएगा। सभी परिवारों का वन अधिकार पट्टा बनाया जाएगा। साल में चार गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सभी परिवारों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। उन्हांेने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत गांवों में आंगनवाड़ी सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक शाला का निर्माण किया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल सहित सिंचाई पंप दिए जाएंगे। गांवों हैंडपंप, सोलर पंप की स्थापना की जाएगी। हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाएगा। बस्तर की संस्कृति में देवगुड़ियों और मड़ई मेलों का बड़ा महत्व है। देवगुड़ियों के संरक्षण के साथ-साथ हमारी सरकार मड़ई-मेलों का भी संरक्षण कर रही है। बस्तर दशहरा के लिए पहले केवल 25 लाख रुपए मिला करते थे, अब हमने इस राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया है। चित्रकोट मेला के लिए दी जाने वाली राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। इसी तरह दंतेवाड़ा की फागुन मड़ई के लिए भी 10 लाख रुपए दिए जाने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। अब छत्तीसगढ़ का विकास पूरी रफ्तार के साथ होगा। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी नीति है और अभी मैंने जो उपलब्धि गिनाई, उसे इस डबल इंजन की सरकार ने केवल तीन महीने में हासिल की है। एक खुशखबरी और है कि गरीबों के लिए 18 लाख पक्के घर बनाने की गारंटी पर भी अमल शुरू हो गया है। कल 11 तारीख को इस योजना के हितग्राहियों के लिए राशि भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है पूरी होने वाली गारंटी। श्री मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इसके लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना जरूरी है। कोंडागांव जिले के 9 गांवों में सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को मिला भूमि का खसरा
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के 9 असर्वेक्षित गांवों का सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को खसरों का वितरण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के अभाव में ये ग्रामीण अनेक शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित थे। अब इन्हें भी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। अब ये ग्रामीण भी खेती-किसानी संबंधी, सिंचाई संबंधी, सौर ऊर्जा संबंधी, पशुपालन और मछली पालन संबंधी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। वे व्यवसाय के लिए आसानी से ऋण भी ले पाएंगे।
सामुदायिक निवेश कोष, संकुल स्तरीय संगठन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत अनुदान स्वरूप 15 संकुल संगठनों की 1055 स्व सहायता समूहों को 6 करोड़ 33 लाख रुपए की सामुदायिक निवेश कोष राशि प्रदान की जा रही है, जिससे 11 हजार सदस्य गायपालन, बकरीपालन, शुकरपालन, मछलीपालन, कपडे की दुकान, फैंसी स्टोर एवं अन्य आजीविका गतिविधि कर अपना अपना सामाजिक एवं आर्थिक स्थित को मजबूत कर पाएंगे। आज यहां इसके साथ ही 1200 से अधिक वन अधिकार पत्र, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति तथा बीमा योजना के तहत परिवारजनों को सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर नक्सल पीड़ितों को शासकीय पदों पर नियुक्ति का आदेश पत्र भी प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की सबका साथ सबका विकास के ध्येय वाक्य के साथ यह जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि शासन के इन प्रयासों से सभी के जीवन में प्रगति की नई रोशनी आएगी। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी, जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी और कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने भी जंगल जतरा 2024 महासम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर बस्तर अंचल के जनप्रतिनिधिगण सहित अपर मुख्य सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री श्रीनिवास राव, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में पंचायत पदाधिकारी, वनोपज सहकारी समितियों के पदाधिकारी और तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित थे।
Mahasamund news थाना पटेवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की कार्यवाही ।दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार
Mahasamund news थाना पटेवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की कार्यवाही ।दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार
दिनांक 12/03/2024
जिला महासमुन्द थाना पटेवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की कार्यवाही ।दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद द्वारा अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने/बिक्री करने/परिवहन करने वालों के ऊपर प्रभावी कार्यवाही करने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, कि दिनांक 12/03/2024 को थाना पटेवा क्षेत्रान्तर्गत वाहन चेकिंग के दौरान घटनास्थल NH 53 रोड बोड़रा पड़ाव में आरोपीगण 01. नितेश तिवारी पिता बिरेन्द्र तिवारी उम्र 22 वर्ष साकिन लखना थाना लखना जिला नुआपाडा (ओडिसा) 02. धीरेन्द्र तिवारी पिता शारदा प्रसाद तिवारी उम्र 48 वर्ष साकिन लखना थाना लखना जिला नुआपाडा (ओडिसा) द्वारा TVS Jupitor स्कूटी क्रमांक CG 06 HA 3038 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते पाये जाने से आरोपियो के संयुक्त कब्जे से 04 किलोग्राम अवैध मादक
पदार्थ गांजा कीमती 80,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन TVS जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 06 HA 3038 कीमती 75,000 रूपये जुमला कीमती 1,55,000 रूपये को जप्त कर NDPS एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपीगण के विरुद्ध थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 42/2024 धारा 20(B) NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । नाम आरोपी :-01. नितेश तिवारी पिता बिरेन्द्र तिवारी उम्र 22 वर्ष साकिन लखना थाना लखना जिला नुआपाडा (ओडिसा)
02. धीरेन्द्र तिवारी पिता शारदा प्रसाद तिवारी उम्र 48 वर्ष साकिन लखना थाना लखना जिला नुआपाडा (ओडिसा) जप्त संपत्ती :-(1) एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 04 पैकेटो में कुल वजन 04 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 80,000 रूपये
(2) एक नीला रंग का TVS जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 06 HA 3038 कीमती करीबन 75,000 रूपये जुमला कीमती 1,55,000 रूपये ।
सरायपाली -: संकुल स्तरीय “समझ के साथ स्पीड रीडिंग” कार्यक्रम का आयोजन
सरायपाली -: संकुल स्तरीय “समझ के साथ स्पीड रीडिंग” कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार के मंशानुसार बच्चों के कौशल विकास हेतु विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के पश्चात संकुल स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन संकुल केंद्र केदुवां में किया गया। जिसमे संकुल के 6 प्राथमिक एवं 3 माध्यमिक स्तर के 18 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
उक्त प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर से कुमारी अनुपमा साहू उच्च.प्राथ.शाला केदुवां प्रथम एवं लोकेश निषाद उच्च.प्राथ.शाला रिसेकेला द्वितीय स्थान पर रहे। उसी क्रम में प्राथमिक स्तर से राधा डडसेना प्राथ. शाला रिसेकेला प्रथम एवं मनीष राणा प्राथ.शाला केदुवां द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को संकुल समन्वयक घनश्याम दास की ओर से पुरस्कृत किया गया एवं ईश्वर साहू प्रधान पाठक रिसेकेला की ओर से 50-50 रूपये का पुरस्कार दिया गया। उक्त कार्यक्रम में संकुल केंद्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। जोन स्तर हेतु चयनित बच्चों को संकुल प्राचार्य,संकुल समन्वयक एवं शिक्षकों की ओर से शुभकामनायें दी गयी।
बसना –: सलखण्ड में अपने घर के सामने आम गली में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले के खिलाप कार्यवाही
बसना –: सलखण्ड में अपने घर के सामने आम गली में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले के खिलाप कार्यवाही दिनांक 12/03/24 को चौकी भंवरपुर थाना बसना सब डिविज़न सरायपाली से 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है | दिनाँक 12/03/24 को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम सलखण्ड में अपने घर के सामने आम गली में अवैध महुआ शराब बिक्री कर रहा है जिस पर तस्दीक़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी जयकुमार मिर्धा पिता अंतराम उम्र 24 वर्ष साकिन सलखण्ड चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद से घटनास्थल -ग्राम सलखण्ड आरोपी के घर सामने आम गली 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1400 रुपए को विधिवत जप्त कर कब्ज़ा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध क्रमांक 127/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |संपूर्ण कार्यवाही चौकी भंवरपुर पुलिस द्वारा किया गया है।
छत्तीसगढ़ : जशपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। घबरा कर घर से बाहर निकले लोग
छत्तीसगढ़ : जशपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। घबरा कर घर से बाहर निकले लोग
जशपुरनगर । सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि जिले के कुछ हिस्से में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। तेज आवाज के साथ घर में रखे हुए बर्तनों के गिरने की आवाज से घबरा कर लोग बाहर आ गए। इससे अब तक कही जन और संपत्ति हानि की सूचना नहीं है। जिले के कांसाबेल ब्लाक के डूमरबहार स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार की रात लगभग सवा 2 बजे जिले के ओडिशा से लगे हुए फरसाबहार और कुनकुरी ब्लाक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि रात लगभग सवा 2 बजे अचानक तेज आवाज के साथ जमीन हिलने लगी। घरों में रखे हुए बर्तन जमीन के कांपने से नीचे गिरने लगे। लगभग 5 सेकेंड तक यह स्थिति बनी रही। भूकंप की आशंका से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए घरों से बाहर निकल आए। मंगलवार की सुबह रात की इस घटना की चर्चा होती रही। लोग एक दूसरे से भूकंप की पुष्टि करने की कोशिश करते रहे। लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। नेशनल सेंटर फार सिसमोलाजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 11 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का यह झटका छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड में भी महसूस किया गया है।
बसना : कृषि उपज मंडी में आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल
बसना : कृषि उपज मंडी में आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल आज छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ा दिन है।आज छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ हुआ। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के किसानों को आदान सहायता राशि का वितरण एवं हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किये तथा प्रदेश के 24.72 लाख से अधिक किसानों के खातों में 13320 करोड़ रुपए हस्तांतरित किये। बसना नगर स्थित कृषि उपज मंडी में कृषक उन्नति योजना खरीफ फसल 2023 आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल तथा जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या आमजन शामिल हुए। सर्वप्रथम विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल,सम्मानित अतिथि व जनप्रतिनिधियों ने मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। इस दौरान उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिये। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय सरकार की सुशासन को विस्तार से उल्लेख किये। उन्होंनेहोली पर्व के पूर्व अन्नदाता को दिए गए इस उपहार हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ह्रदय से आभार व्यक्त किये तथा किसानों को आदान सहायता राशि प्रमाण पत्र एवं महिलाओं को नवीन राशन कार्ड वितरित कर सम्मानित किए। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य एवं गीत संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मोदी की गारंटी हुई पूरी
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रूपये क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी. अब इसी गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया गया ।कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान के मूल्य के मान से अंतर की राशि प्रदान की गई। छ्त्तीसगढ़ के किसानों के हित में फसल उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए, फसल की लागत में कमी करने के लिए ये योजना लागू की गई है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रभात मलिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल, जितेन्द्र त्रिपाठी, भाजपा जिला संयोजक डॉ एनके अग्रवाल, भाजपा बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, नपं अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष रुक्मणी पटेल, जिपंस वृंदावती पाण्डे, जशवंत कौर, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, पार्षद शीत गुप्ता,विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,भाजपा महामंत्री जन्मजय साव, महामंत्री प्रहलाद साहू, महामंत्री नरेन्द्र साहू, महामंत्री इंदल बरिहा बसना एसडीएम रविराज ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ सनत महादेवा, नपं सीएमओ सुरज सिदार, एडीएम रवि साहू, जिला सहकारी बैंक नोडल अधिकारी गुणनिधी साहू, उपायुक्त सहकारी विभाग द्वारिका नाथ, सरपंच त्रिलोचन भोई, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल, मंच संचालन तरुण दास, मोहित पटेल, दिलीप साव, जीवन प्रकाश, कोमल पटेल समस्त पार्षदगण, जनपद सदस्यगण, किसान भाइयों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
