बसना : अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना मार्च माह में उपलब्ध चिकित्सक

बसना : अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना मार्च माह में उपलब्ध चिकित्सक
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
• अंचल का एकमात्र 100 बिस्तर अस्पताल
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल • बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)
मार्च माह में उपलब्ध चिकित्सक
PATIENT SAFETY &
QUALITY OF CARE
NABH
CERTIFIED
NABH ACCREDITED
छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ
दूरबीन पद्धति शल्य चिकित्सक
डॉ. दीपेश मस्के
14-03-2024
पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ
डॉ. अनुपम महापात्रा
14-03-2024
यूरोसर्जन डॉ. तुषार दानी
सु. 11 से
डॉ. संदीप दवे
मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी
सु. 11 से
16-03-2024
सु. 10 से
28-03-2024
शाम 6 से
15-03-2024
सु. 10 से
नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ. मोनिश सक्सेना
नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी
17-03-2024
किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर
सु. 10 से
28-03-2024
सु. 12 से
नेत्र रोग विशेषज्ञ
मस्तिष्क एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह
17-03-2024
सु. 11 से
किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवाश कुमार चौधरी
21-03-2024 शाम 05 से
16-03-2024
सु. 11 से
हृदय रोग विशेषज्ञ
चर्म रोग विशेषज्ञ
डॉ. एस एस पाढ़ी
डॉ.गरीमा झा
16-03-2024
सु. 10 से
22-03-2024 दोप 02 से
24X7 उपलब्ध चिकित्सक
डॉ. अंकुर सक्सेना
28-03-2024
न्यूरोसर्जन डॉ. सिद्धार्थ साहू
सु. 11 से
29-03-2024 दोप. 01 से
वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ
डॉ. साँवर अग्रवाल
31-03-2024
सु. 11 से
डॉ. एन. के. अग्रवाल वरिष्ठ सर्जन
डॉ. रीता अग्रवाल रष्ठ निश्चेतना विशेषज्ञ
डॉ. अभिषेक अग्रवाल डॉ. अमित अग्रवाल
रूट केनाल एवं इंप्लांट विशेषज्ञ
शिशु रोग विशेषज्ञ
डॉ. भारती अग्रवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. खुशबू अग्रवाल डेंटल एवं कॉस्मेटिक सर्जन
प्रधानमंत्री
मन आरोग्य यामला
आयुष्मान भारत
PM-JAY
डॉ. तुषार जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड
द्वारा इलाज की सुविधा
परामर्श हेतु :
डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल फ्रैक्चर, हड्डी एवं
जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ
डॉ. अजय पटेल
डॉ. विलास नलावडे
निश्चेतना, दर्द निवारण और क्रिटिकल केयर
मेडिसिन एवं इंटेसिवस्ट
BSKY (बीजू कार्ड) द्वारा
निःशुल्क इलाज की सुविधा
and carve
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ अब आपके शहर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में

बसना : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ अब आपके शहर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
डॉ. एस एस पाढ़ी
DM CARDIO
NHMMI Hospital, Raipur
• ECG
MASTER
• Stress Test
CARDIAC CHECKUP AVAILABLE
• Digital X-Ray Cardiac Echo
• Pathology
जरूर आकर मिलें :
40 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति
मधुमेह और उच्च रक्तचाप
शनिवार
16 मार्च 2024
सुबह 10 बजे से
• हृदय रोग का पारिवारिक इतिहास
• छाती में दर्द या भारीपन / साँसों में तकलीफ
• हृदय से सम्बंधित पुरानी समस्या • अव्यवस्थित दिनचर्या
अग्रवाल नर्सिंग होम
• बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

छत्तीसगढ़ काम की खबर: छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी बनी पीएम स्वनिधि योजना, बिना गारंटी लोन से हजारों परिवारों को मिला सहारा

छत्तीसगढ़ काम की खबर: छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी बनी पीएम स्वनिधि योजना, बिना गारंटी लोन से हजारों परिवारों को मिला सहारा पीएम स्वनिधि योजना छत्तीसगढ़ : बिना गारंटी लोन के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM Svanidhi) योजना प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए संजीवनी बनकर सामने आया है।  प्रदेश में शहरी क्षेत्र से लेकर आदिवासी व नक्सल क्षेत्र तक योजना का असर पहुंचा। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की इस योजना से कई परिवारों की जिंदगी संवर चुकी है। राज्य में नगरीय प्रशासन विभाग योजना के लिए नोडल एजेंसी है। कोरोनाकाल के दौर शुरु की गई यह योजना 2024 तक बढ़ा दी गई है। कोरोनाकाल में जिनके व्यवसाय पर मार पड़ी। ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई थी। योजना का असर यह रहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक आवेदनों पर अब तक 151 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। फल, सब्जी, रेहड़ी, ठेला-पटरी वालों से लेकर गली-गली घूमकर सामान बेचने वाले फेरीवालों के लिए यह योजना मददगार साबित हो रही है। 50 हजार तक लोन की सुविधा
केंद्र सरकार 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का लोन देती है। इस योजना में पहली बार 10,000 रुपये का लोन मिलता है और दूसरी बार 20,000 और तीसरी बार में 50,000 रुपये का लोन का लाभ दिया जाता है। योजना में मिली लोन की राशि को 12 महीने यानी एक वर्ष के भीतर वापस करनी होती है। ऐसे करें आवेदन
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने के लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी बैंक में संपर्क करना होगा साथ ही आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने क्षेत्र के बैकिंग कोरेसपोंडेंस (बीसी) या सूक्ष्म वित्त संस्था के एजेंट के संपर्क कर सकते हैं।

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं भी आगे
प्रदेश में पीएंम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं भी आगे हैं। योजना में जहां 53 प्रतिशत पुरुष शामिल हैं, वहीं 47 प्रतिशत महिलाओं ने योजना का लाभ लिया। राजधानी में सबसे ज्यादा 23,550 लोगों को राशि जारी की गई। फैक्ट फाइल
पात्र आवेदन-1,53,821
स्वीकृत आवेदन – 1,17,954
वितरित आवेदनों की संख्या- 1,08,552
कुल हितग्राही- 76,720
स्वीकृत राशि- 172.16 करोड़ रुपये वितरित आवेदनों की संख्या- 1,08,552
कुल हितग्राही- 76,720
स्वीकृत राशि- 172.16 करोड़ रुपये
वितरित आवेदनों के लिए राशि- 151.95 करोड़ रुपये
बैंकों में लोन जमा करने वाले हितग्राही — 49,944
कुल बैंक शाखा- 3,042
कुल सब्सिडी ब्याज जमा- 1.8 करोड़ रुपये। हितग्राहियों की औसत आयु- 41 वर्ष
डिजिटली लेन-देन करने वाले हितग्राही- 38,738
कैश बैक का लाभ- 1.21 करोड़ रुपये
ब्याज सब्सिडी का लाभ-1.8 करोड़ रुपये
फैक्ट फाइल
कुल हितग्राही में हिस्सेदारी
महिला- 47 प्रतिशत। पुरुष- 53 प्रतिशत
फैक्ट फाइल
श्रेणीवार पीएम स्वनिधि का लाभ
सामान्य- 27 प्रतिशत
ओबीसी- 44 प्रतिशत
एससी- 15 प्रतिशत
एसटी- 8 प्रतिशत। प्रमुख जिलों में पात्र हितग्राही
जिला-पात्र हितग्राही- हितग्राहियों को जारी राशि
रायपुर-31,767-23,550
बिलासपुर-15,494-9,018
भिलाई- 21,977 -17,395
दुर्ग-6,036-4,865
कोरबा- 10,275-6,439 रायगढ़-4,602-3,797
जगदलपुर-3,761-2,438
धमतरी-2,539-2,102
अंबिकापुर-3,177-2,058
राजनांदगांव-1,873-1,223
बीजापुर-272-220

पीएम स्वनिधि में बैकिंग सेक्टर की स्थिति
बैंक-पात्र आवेदन-स्वीकृत आवेदन भारतीय स्टेट बैंक-63,437-50,547
बैंक आफ इंडिया-16,458-9,861
पंजाब नेशनल बैंक-10,288-6,950
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया-8,261-6,546 पीएम स्वनिधि की विशेषताएं 1. प्रारंभिक कार्य के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि। 2. समय पर या समय से पहले अदायगी पर सात प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी 3. डिजिटल लेन-देन पर मासिक नकदी वापसी (कैश बैक) प्रोत्साहन 4. अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, ग्रामीण बैंक, लघु वित्त बैंक, सहकारी बैंक, गैर बैकिंग वित्तीय कंपनियां, सूक्ष्म वित्तीय सेवाएं आदि संस्थाएं ऋण उपलब्ध कराती है। 5. लाभार्थी को 25 रुपये से 100 रुपये तक का कैशबैक का लाभ मिलता है। यह दस्तावेज महत्वपूर्ण 1. आधार कार्ड 2. पैन कार्ड 3. मतदाता पहचान पत्र 4. ड्राइविंग लाइसेंस 5. मनरेगा कार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेशभर में मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर दी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेशभर में मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर दी है।

दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान कई जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञानी HP चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किमी ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व व 30 डिग्री उत्तर में है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से बढ़ोतरी की संभावना है। इस वर्ष अप्रैल और मई भी तपाने वाले हैं।

जानें आपके जिले में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में मंगलवार को अधकितम 37 डिग्री और न्‍यूनतम 23 डिग्री पारा रहेगा। जबकि बुधवार को दिन का पारा 37.1 डिग्री और रात का पारा 23.1 डिग्री रहने का अनुामन है। इसी तरह बिलासपुर में आज दिन में 35.7 डिग्री और रात में 20.1 पारा रहेगा. जबकि बुधवार को अधिकतम 35.8 डिग्री और न्‍यूनतम 20.2 डिग्री पारा रहेगा। वहीं दुर्ग में आज 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्‍यूनतम 18.3 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया जाएगा. जबकि कल 35.2 डिग्री अधिकतम और न्‍यूनतम 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना: CM साय ने किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपये की सहायता राशि की अंतरित… MP के CM मोहन यादव भी वर्चुअल रूप से जुड़े

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना: CM साय ने किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपये की सहायता राशि की अंतरित… MP के CM मोहन यादव भी वर्चुअल रूप से जुड़े

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुए। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। मोदी जी हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारे पैसे दे रहे हैं, इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। मोदी जी ने महिलाओं का सम्मान किया, किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली। छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने अच्छे-अच्छे गणित फैल कर दिए। 15 साल छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह जी की सरकार रही। चारो तरफ विकास हुआ। छत्तीसगढ़ में महज तीन महीने सरकार बने हुई है, इन तीन महीनों में काम बड़ा आगे बढ़ा। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। 22 जनवरी का दिन कोई नहीं भूल सकता, 500 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आज अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हमारे श्रीरामलला मुस्कुरा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।151 जगह यह कार्यक्रम हुआ। आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है। इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने पर मुख्यमंत्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद किया।

महासमुंद -: जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारियों एवं आबकारी उपनिरीक्षकों के प्रभार में किया गया बदलाव

महासमुंद -: जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारियों एवं आबकारी उपनिरीक्षकों के प्रभार में किया गया बदलाव

आसन्न लोकसभा निर्वाचन-2024, आबकारी राजस्व की सुरक्षा, प्रभावी उपलम्भन कार्य (effective enforcement ) तथा मदिरा दुकानों के सुचारु संचालन के मद्देनज़र कलेक्टर के निर्देश पर जारी किया गया आदेश सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज को वृत्त सराईपाली से हटाकर वृत्त पिथौरा का दायित्व जिले में नवपदस्थ अधिकारी द्वय (1) सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर को आबकारी नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ वृत्त -महासमुंद ग्रामीण का दायित्व तथा (2) आबकारी उपनिरीक्षक शिव शंकर नेताम को वृत्त सराईपाली का दायित्व

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 12 मार्च 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में हुए सम्मिलित कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल और सांसद श्री मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर : प्रधानमंत्री जी का संकल्प   हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें :

रायपुर : प्रधानमंत्री जी का संकल्प   हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें :  मुख्यमंत्री ने बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट विमानतल, बिलासपुर से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि बिलासा देवी केंवट विमानतल पर तथा मुख्यमंत्री निवास पर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें। इस उद्देश्य से पूरे देश में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज न्यायधानी बिलासपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हो रही है। बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है। इस हवाई सेवा का लाभ बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नई हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जगदलपुर के लिए भी बड़ी खुश खबरी है, आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां व्यापार और पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। बिलासा देवी केंवट विमानतल चकरभाटा बिलासपुर को 3सीव्हीएफआर लायसेंस प्राप्त हुआ है। यहां 72 सीटर प्लेन का संचालन होगा। विमानन विभाग द्वारा इस हवाई अड्डे पर नाईट लैंडिंग की सुविधा के लिए 3सीआईएफआर के लिए आवेदन किया गया है। यह सुविधा भी बिलासपुर विमानतल पर जल्द प्रारंभ होगी। एलायंस एयर द्वारा आज छत्तीसगढ़ में तीन हवाई सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इनमें से बिलासपुर से दो हवाई सेवाएं-दिल्ली-बिलासपुर-दिल्ली और कोलकाता-बिलासपुर-कोलकाता तथा जबलपुर-जगदलपुर-जबलपुर

आज कोलकाता से पहली सीधी उड़ान 8.55 बजे बिलासपुर आकर 9.40 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई। इसी तरह दिल्ली से दूसरी उड़ान 9.30 बजे बिलासपुर आकर 10.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। उप मुख्यमंत्री श्री श्री अरुण साव ने बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाटा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बिलासपुर से एक साथ नई दिल्ली और कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा शुरू होना बिलासपुर के विकास के लिए एक बड़ा पड़ाव है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ होने की मांग पूरी हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विमान सेवा को नियमित रूप से चलने में राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बिलासपुर से हैदराबाद के लिए भी नियमित विमान सेवा शुरू हो जाएगी। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बिलासपुर को एक साथ दो नियमित विमान सेवा की सौगात मिली है। उन्होंने कहा पहले दिन से ही पर्याप्त यात्री टिकट लिए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट को जल्द ही नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने पर विमान रद्द अथवा डायवर्ट होने की नौबत नहीं आएगी। नगर के विधायक श्री अमर अग्रवाल ने नियमित विमान सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के नागरिकों का वर्षों पुराना सपना आज पूर्ण हो गया। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि आज से शुरू हुई विमान सेवा लगातार लोगों की सेवा में कार्यरत रहेगी। बेलतरा विधायक श्री श्री सुशांत शुक्ला ने कहा की बिलासपुर के जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई दी। श्री शुक्ल ने कहा बिलासपुर की हवाई सेवा एटीसी मानचित्र में सदैव के लिए अंकित हो गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया।

यात्रियों ने कहा: फ्लाईट पकड़ने कहीं और दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा लोरमी से दिल्ली यात्रा में जा रही दिव्या वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर संभाग की जनता को बहुत फायदा हुआ है। हमें अब दिल्ली कोलकाता व अन्य जगह जाने के लिए रायपुर जाना नहीं पड़ेगा। इससे हमारे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने नियमित रूप से दिल्ली और कोलकाता विमान सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर बिलासपुर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री अरुण सिंह चौहान, कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में यात्री और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में सचिव विमानन श्री दयानंद पी., संचालक विमानन श्री नीलम नामदेव एक्का सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर : शासन की योजनाओं का निचले स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करने प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए कड़े निर्देश

रायपुर : शासन की योजनाओं का निचले स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करने प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए कड़े निर्देश प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल
देर रात तक चली बैठक में शासन की मंशानुरूप योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन करने निर्देशित किया शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश के शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार 11 मार्च की देर रात कांकेर में जिला स्तर के अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने और शासन की मंशानुरूप निचले स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे किसी भी योजना के क्रियान्वयन से पहले व्यवस्थित रणनीति तैयार कर लें ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ लेने से वंचित ना रह जाए। साथ ही यह भी कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के नई सरकार से जनता को बहुत सी आकांक्षाएं एवं उम्मीदें हैं और जनता के उम्मीदों के अनुरूप पिछले तीन महीने में ही हमारी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति और प्रथम किश्त जारी किए जाने उपरांत भी निर्माण के लिए शेष बचे 9207 प्रकरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस माह के अंत तक सभी कार्य प्रारंभ कराने जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया। इसी तरह वर्ष 2014-15 और 2015-16 में किसानों को जारी की गई प्रोत्साहन की बकाया राशि का किसानों को भुगतान 20 मार्च तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने जलजीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देशित किया कि योजना के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले आवश्यक सर्वे करें। वहीं क्रेडा के तहत लगने वाले सोलर पैनल्स के लिए दोनों विभागों को समन्वय के साथ कार्य निष्पादित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि जब तक शत प्रतिशत घरों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होती, ठेकेदारों को पूर्ण राशि का भुगतान नहीं करें। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण की जानकारी ली और कहा कि कोई भी पात्र बहनें इस योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे। खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1526 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिलाने अभियान चलाने और गैस एजेंसी के संचालकों की लगातार समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने नंदनमारा पुल आगामी बारिश के सीजन से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने बनाएं कार्ययोजना –
प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि फलोत्पादन के क्षेत्र में कांकेर जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने लिची अथवा सीता फल के बंपर उत्पादन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से नर्सरी, किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रोत्साहित करने व जैविक खेती पर जोर देने की बात कही। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्मार्ट क्लासेस की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। इसी तरह जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, आदिवासी विकास विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, जिला पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव सहित जिला कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला एवं सर्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

2010 में लगाया होता एक रुपया तो आज…………….बिटकॉइन पहली बार 71,000 डॉलर के पार,

बिटकॉइन पहली बार 71,000 डॉलर के पार, 2010 में लगाया होता एक रुपया तो आज…

बिटकॉइन की कीमत आज पहली बार 71,000 डॉलर के पार पहुंच गई। इस साल इसकी कीमत में 70 फीसदी से अधिक तेजी आई है। बिटकॉइन ईटीएफ खुलने और अमेरिका में ब्याज दरों में गिरावट से बिटकॉइन की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है।

देश की सबसे पुरानी, सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन आज नए रेकॉर्ड छू लिया। सोमवार को इसकी कीमत पहली बार 71,000 डॉलर के पार पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत में काफी तेजी आई। कारोबार के दौरान यह 71,030 डॉलर पर पहुंच गई। इस साल बिटकॉइन की कीमत में करीब 70 फीसदी तेजी आई है। हाल में बिटकॉइन ईटीएफ खुलने और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बिटकॉइन की कीमत तेजी से बढ़ी है। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने जनवरी में 11 स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी दी थी।

एक मार्च को खत्म हफ्ते में अमेरिका के दस सबसे बड़े स्पॉट बिटकॉइन फंड्स में इनफ्लो 2.2 अरब डॉलर पहुंच गया। इनमें से दो अरब डॉलर से ज्यादा ब्लैकरॉक के आईशेयर्स बिटकॉइन ट्रस्ट के खाते में आए हैं। जानकारों का कहना है कि बिटकॉइन की कीमत 76,000 डॉलर तक जा सकती है। इस बीच ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 2.68 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है। अकेले बिटकॉइन का मार्केट कैप 1.399 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है। CoinMarketCap के मुताबिक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 52.17 फीसदी है।

कितनी उछली कीमत
CoinMarketCap के मुताबिक बिटकॉइन की कीमत में पिछले एक साल में 200% से अधिक तेजी आई है। बिटकॉइन दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी है। इसे 2009 में लॉन्च किया गया था। साल 2010 में इसकी कीमत 0.008 डॉलर यानी करीब 66 पैसे थी। तब एक डॉलर में आप 125 बिटकॉइन खरीद सकते थे। तब आपने 1.30 रुपये में दो बिटकॉइन खरीद ली होती तो आज आपके निवेश की वैल्यू 1,17,50,720 रुपये होती। बिटकॉइन के वर्चुअल क्रिएटर सतोशी नाकामोतो ने 28 अक्टूबर, 2008 को इसका व्हाइटपेपर जारी किया था लेकिन इसकी मिंट डेट तीन जनवरी, 2009 थी।