छत्तीसगढ़ : साय सरकार की घोषणाएं 100 दिन में होंगी पूरी, नियद नेल्लानार योजना को मिलेगा आकार

छत्तीसगढ़ : साय सरकार की घोषणाएं 100 दिन में होंगी पूरी, नियद नेल्लानार योजना को मिलेगा आकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और घोषणा पत्र पर प्रथम 100 दिन का अभियान चल रहा है। इसी के साथ अब नियद नेल्लानार योजना को आकार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और घोषणा पत्र पर प्रथम 100 दिन का अभियान चल रहा है। इसी के साथ अब नियद नेल्लानार योजना को आकार दिया जाएगा। नियद नेल्लानार का मतलब है “आपका अच्छा गांव” या “योर गुड विलेज”। नियद नेल्लानार स्थानीय दंडामी बोली दक्षिण बस्तर में बोली जाने वाली है। इस योजना के तहत बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा शिविरों के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों में सुविधाएं और लाभ प्रदान किये जाएंगे। बस्तर में 14 नये सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। अब इसके आकार को सरकार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शासन के घोषणा पत्र के अनुसार प्रथम 100 दिनों में पूर्ण होने वाले कार्यो के बारे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन के बारे में कहा कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में शासन की कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्रों के लोगों को योजनाबद्ध तरीके से पहुंचाया जाना है। आगामी समय में क्रियान्वयन के लिए फ्लेगशिप पूंजीगत परियोजनाओं का चयन कर आवश्यक प्रक्रिया करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्य सचिव ने शासन के घोषणा पत्र के तहत प्रथम 100 दिनों में पूर्ण होने वाले कार्याे के संबंध विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली। मुख्य सविच ने शासन की महत्वकांक्षी योजना नियद नेल्लानार योजना के तहत बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के लोगों को राज्य शासन की समस्त योजनाओं से लाभांवित करने के लिए अधिकारियों से योजनाबद्ध कार्यक्रम तैयार कर कार्य करने निर्देश दिए।

नक्सल क्षेत्रों में इन सुविधाओं का होगा विस्तार नक्सल क्षेत्रों में स्कूल भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, सड़क, उचित मूल्य की दुकान, परिवहन सुविधा, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत के आने वाली योजना, किसान सम्मान निधि, 500 युनिट तक बिजली फ्री, सोलर पंप सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं वहां के निवासियाें को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, गृह जेल एवं वन के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण, विकास सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, लोक निर्माण एवं सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव डा. कमलप्रीत सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

आज का राशि फल 1 -03- 2024 महाजनपद न्यूज़

मेष: शुभ अंक… 2 शुभ रंग…हरा भाग्योदय की संभावना है।

मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल
सकती है मुश्किल कार्यों को निपटाने की रणनीति बनेगी। धैर्य रखें।
.
वृष: शुभ अंक… 6 शुभ रंग… गुलाबी व्यापार में नुकसान की
आशंका है, रिस्क लेने से बचें। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सेहत में गिरावट के कारण मन उदास रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
:
:
11 मिथुन शुभ अंक…5 शुभ रंग…भूरा : सामाजिक पद प्रतिष्ठा
मिलने से मन उत्साहित रहेगा। समय पर काम पूरा करने का दबाव
रहेगा। अनिर्णय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे।
कर्क: शुभ अंक… 8 शुभ रंग सफेद लेन-देन के मामले
सुलझने की उम्मीद है। दौड़धूप के बावजूद सफलता मिलना
मुश्किल है। कार्यस्थल पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
.
सिंह: शुभ अंक…१ शुभ रंग… स्लेटी विरोधियों से अपनी बात
मनवाने में सफल होंगे। पारिवारिक कारणों से यात्रा संभव है।
मेहमानों के आगमन से निर्धारित कार्यों में बदलाव करना पड़ेगा।
.
कन्या: शुभ अंक… 7 शुभ रंग…लाल कारोबारी योजना में धीमी
गति से नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़
सकते हैं। पारिवारिक खींचातानी से मन आहत हो सकता है।
:
¡
तुला: शुभ अंक…1 शुभ रंग…बादामी अटके काम आसानी
से बन जाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अध्ययन
में एकाग्रता बढ़ेगी। प्रियजन का सान्निध्य मिलेगा। विवाद से बचें।
.
वृश्चिक : शुभ अंक…3 शुभ रंग… नीला कार्य की अधिकता से
थकान महसूस होगी। प्रॉपर्टी में निवेश की संभावना है। राजकीय
मामलों में पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा।
.
धनु: शुभ अंक…4 शुभ रंग… काला विवादास्पद मसले सुलझ
सकते हैं। कारोबार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। बेहतर सफलता
के लिए अनुभवी लोगों की मदद लेना लाभदायक रहेगा.
.
मकर: शुभ अंक… 9 शुभ रंग…नारंगी: आयात-निर्यात में बेहतर
लाभ की संभावना है। नई योजना में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
जोखिम के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में खर्च बढ़ेगा।
.
कुंभ: शुभ अंक… 1 शुभ रंग… आसमानी आत्मविश्वास की
कमी से नया काम शुरू करना मुश्किल होगा। चापलूसों से दूरी
बनाएं। किसी गलत सलाह के शिकार हो सकते हैं। यात्रा टालें।
.
मीन: शुभ अंक… 5 शुभ रंग… लाल जिद में आकर गलती कर उ
बैठेंगे। गलत संगति से बचें। महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र फैसला लेना
उचित रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल से बचें। आस्था बढ़ेगी।
.
;

दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक, PM मोदी, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के CM पहुंचे

दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक, PM मोदी, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के CM पहुंचे दिल्ली में भाजपा के पार्टी मुख्यालय पर आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी सीईसी की बैठक के लिए पहुंचे। रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा सीईसी की बैठक के लिए पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी हुए शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत सहित कई राज्यों के सीएम इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं।

सरायपाली -: जन्मदिन के शुभ अवसर पर रिमजी में पुनः न्योता भोज का आयोजन

सरायपाली -: जन्मदिन के शुभ अवसर पर रिमजी में पुनः न्योता भोज का आयोजन रिमजी से रत्ना रूपधर पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम रिमजी द्वारा अपने सुपुत्र निहाल पटेल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दिनांक 29/02/2024को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत न्योता भोज के रूप में शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में सभी बच्चों को भरपेट खीर, भजिया-चटनी का भोज कराया गया इस शुभ अवसर पर संस्था प्रमुख ओम प्रकाश साव, डोलामणि चौहान (शिक्षक) एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष इंद्र कुमार चौहान अन्य सदस्य व सभी बच्चों द्वारा निहाल पटेल को बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। न्योता भोज से सभी बच्चे खूब उत्साहित हुए, इस भोज से गांव वाले भी बच्चों के साथ सामाजिक रूप से जुड़ रहे है।

छत्तीसगढ़ -: स्कूल में शिक्षक ने पी शराब, कहा-जाओ कलेक्टर को दिखा दो  देखिए वीडियो 

छत्तीसगढ़ -: स्कूल में शिक्षक ने पी शराब, कहा-जाओ कलेक्टर को दिखा दो  देखिए वीडियो मस्तूरी विकासखंड के ग्राम मचहा स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षक प्रधान पाठक के सामने ही स्टाफ रूम में शराब पीने लगा। शराब के नशे में उसने

 

विद्यार्थियों के सामने भी हंगामा किया। इसकी सूचना पर पहुंचे गांववालों और वीडियो बना रहे युवक को धमकियां भी दी। स्कूल में शिक्षक के शराब पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें शराबी शिक्षक कहा रहा है कि जाओ वीडियो कलेक्टर को दिखा दो। मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता है। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम मचहा में सहायक शिक्षक संतोष कुमार केवट केंवट की पोस्टिंग है। बुधवार को वे शराब पीकर स्कूल पहुंचे थे। इसके साथ ही वे अपने साथ भी शराब लेकर स्कूल आए थे।

बताया जाता है कि शिक्षक संतोष कुमार शराब के नशे में विद्यार्थियों के सामने ही उटपटांग हरकतें कर रहे थे। इसकी सूचना पर गांव के लोग भी स्कूल पहुंच गए। एक युवक ने उनकी हरकतों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसे देखकर शिक्षक ने शराब की बोतल को सामने कर दिया। साथ ही टेबल पर नमकीन और शराब की शीशी रखकर पीना शुरू कर दिया। इस दौरान स्कूल की प्रधान पाठक तुलसी गणेश चौहान वहीं पर मौजूद रहीं। उनकी हरकतों से परेशान प्रधान पाठक ने अधिकारियों तक इसकी शिकायत की बात कही है। इधर शिक्षक के इस हरकत का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने लगा।

डीईओ ने दिया जांच के आदेश
डीईओ ने दिया जांच के आदेश स्कूल में शिक्षक द्वारा शराब पीने की जानकारी डीईओ टीआर साहू को दी गई है। इसके बाद डीईओ ने मामले की जांच के आदेश दिया है। डीईओ के आदेश पर बीईओ अपनी टीम के साथ बुधवार को ही स्कूल पहुंच गए। उन्होंने प्रधान पाठक समेत अन्य शिक्षकों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। फिलहाल शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
गांव के लोगों ने कहा-शिक्षक करते हैं मनमानी

गांव के लोगों ने बताया कि शासकीय जनपद प्राथमिक शाला में स्कूल लगने का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक है। स्कूल में 258 बच्चे पढ़ते हैं। गांव वालों ने बताया कि शिक्षक मनमानी करते हैं। स्कूल के टीचर करीब 10:30 बजे स्कूल पहुंचते हैं। इसके अलावा शिक्षक संतोष कुमार आए दिन शराब के नशे में रहते हैं। वे कभी भी स्कूल में ही शराब पीने लगते हैं।

सरायपाली -: सागरपाली मे खेत से ज़ब किसान वापस आया तो हो चूका था बड़ी घटना मामले को लेकर थाना ने अज्ञात के खिलाप मामला दर्ज कर लिया है

सरायपाली -: सागरपाली मे खेत से ज़ब किसान वापस आया तो हो चूका था बड़ी घटना मामले को लेकर थाना ने अज्ञात के खिलाप मामला दर्ज कर लिया है ग्राम सागरपाली के हीराधर ने थाना मे दिए जानकारी के अनुसार बताया क़ी खेती किसानी का काम करता हूं। दिनांक 21.12.2023 को शाम करीब 5 बजे अपने बजाज प्लेटिना मो.सा. क्र. CG06K1467 से

सरायपाली सरसींवा रोड़ किनारे स्थित अपने खेत गया था। मोटर सायकल को रोड किनारे खड़ी कर अपने खेत देखने थोड़ी दूर गया था। थोड़ी देर बाद करीब 5.30 बजे मैं अपने मोटर सायकल के पास पुन: वापस आया तो देखा कि वहां मेरा बजाज प्लेटिना मो.सा. क्र. CG06K1467 नहीं था ।

आसपास पता तलाश किया मोटर सायकल का कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यकित् मेरे बजाज प्लेटिना मो.सा. क्र. CG06K1467 किमती करीबन 5000रू. को चोरी कर ले गया है। मामले मे सरायपाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाप एफ आई दर्ज कर लिया है

सरायपाली -: मेढापाली से किसान के खेत से चोरी का मामला दर्ज

सरायपाली -: मेढापाली से किसान के खेत से चोरी का मामला दर्ज ग्राम मेढापाली में मेघनाथ ने बताया क़ी खेती किसानी का काम करता है दिनांक 28.02.2024 को शाम करीब 06 बजे मेरे खेत जाम डोली में लगा 3 HP संर्बसिबल पंप एवं केबल वायर जो चालू हालत में था देखकर आया था अगले दिन

29.02.2024 के सुबह करीबन 06.30 बजे जाकर देखा तो मेरा खेत में लगा 3 HP संर्बसिबल पंप एवं केबल वायर नहीं था पाईप को निकालकर खेत में रख दिये है जिसको आसपास

पता तलाश किया कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यकित् मेरे खेत जाम डोली में लगा 3 HP संर्बसिबल पंप एवं केबल वायर किमती करीबन 10,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये मामले मे सरायपाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाप मामला दर्ज कर लिया है

अग्निवीर भर्ती संबंधी बैठक का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी एवं सहायक विकासखंड अधिकारी डी एन दीवान के मार्गदर्शन में रखा गया।

सरायपाली -: अग्निवीर भर्ती संबंधी विकासखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया
अग्निवीर भर्ती संबंधी बैठक का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी एवं सहायक विकासखंड अधिकारी डी एन दीवान के मार्गदर्शन में रखा गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।बीईओ मांझी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में भर्ती रैली होगी अग्निवीर रैली भर्ती प्रक्रिया वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। इसके लिए उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।शैक्षिक योग्यता दसवीं या समकक्ष होनी चाहिए।उम्मीदवारों का मूल्यांकन कर उनकी शारीरिक फिटनेस,

 

मानसिक योग्यता और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाता है।रेडी में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा सहित कई परीक्षा किए जाते हैं। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चुनौती पूर्ण है लेकिन अपने देश की सेवा करने और गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का एक अवसर भी है इस प्रकार इच्छुक उम्मीदवार को भर्ती के लिए अपना नाम इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीयन कराना अनिवार्य है शासन द्वारा शिविर लगाकर अग्नि वीरों का नामांकन किया जा रहा है। भारतीय सेना में अग्निवीरों के रूप में सेवा करने के लिए युवा, पुरुषों और महिलाओं को चुनने की एक प्रक्रिया है अग्निवीर वे सैनिक होते हैं जिनकी भर्ती 4

 

साल की अवधि के लिए की जाती है।लेकिन 4 साल का सेवाकाल खत्म होने के बाद में फिर से नौकरी में लाने को लेकर मंत्रालय विचार कर रहे हैं। अग्निवीरों की सेवाकाल खत्म होने के बाद करीब 25% अग्नि वीरों को स्थाई रूप से सेवा में रखने का प्रावधान है। वही 75% अग्नि वीरों को नौकरी से निकाल दिया जाता है। परंतु इसके बाद इन्हें पुलिस, अर्धसैनिक, बल सहित अन्य कई नौकरियों में मौका मिल सकता है। भारतीय निर्देशक में बताया कि अग्निवीर आर्मी रैली प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है अभ्यार्थियों को किसी संस्था या कोचिंग सेंटर की नहीं है इसके अलावा सेना भर्ती से पहले किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी करवाती है।

एबीईओ दीवान ने अग्निवीर बनने के लाभ पर प्रकाश डालते हुए कहा इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों में सोल्जर क्लर्क, सोल्जर ट्रेड्समेन, सोल्जर टेक्निकल और अन्य पदों पर विद्यार्थी रैली के माध्यम से की जाती है।अग्निवीर सेवा में शामिल होने पर वेतन और भत्ते मिलेंगे। निशुल्क प्रशिक्षण एवं शिक्षा का लाभ दिया जाएगा। इसमें शामिल होकर अपना कैरियर बना सकेंगे। इसके लिए पात्रता वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस प्रशिक्षण में विकासखंड के समस्त प्राचार्य, प्रभारी व्यायाम शिक्षक एवं शिक्षक उपस्थित थे।

बसना -: नरसिंगपुर बारात से घर जाते समय दुर्घटना मे मोहका निवासी खेमड़ा के पास एक क़ी मृत्यु बसना थाना अंतर्गत ग्राम मोहका निवासी क़ी मृत्यु

बसना -: नरसिंगपुर बारात से घर जाते समय दुर्घटना मे मोहका निवासी एक क़ी मृत्यु बसना थाना अंतर्गत ग्राम मोहका निवासी क़ी मृत्यु राजेश भोई ने थाना मे एफ आई आर कराया है क़ी दिनांक 28.02.2024 को मेरा पुत्र बलदेव भोई गांव के सुशील भोई के मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG06 GK

0270 में अपने साढू के घर ग्राम सरायपाली शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये गया था सरयपाली से ग्राम नर्सिंगपुर बारात गया था बारात से मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG06 GK 0270 में वापस घर आते समय ग्राम खेमडा

तालाब के पास पहुंचा था कि बसना की ओर से आ रही टाटा एक्सएल (छोटा हाथी) क्रमांक CG11 AL 2902 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से मेरे पुत्र बलदेव भोई के सिर, कंधा, हाथ में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गया। कि रिपोर्ट पर अपराध सदर का पाये जाने से थाना बसना में 304 ए भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।

महासमुंद : 03 मार्च को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

महासमुंद : 03 मार्च को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा, 29 फरवरी 2024 पल्स पोलियो अभियान रविवार 03 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.कुदेशिया ने बताया कि 04 एवं 05 मार्च 2024 को प्रथम दिवस में छूटे हुए बच्चों को घर-घर भ्रमण कर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1270 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के एक लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की दवा

पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। उक्त संबंध में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक में तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री मलिक द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग को समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम हेतु राज्य से एक लाख 50 हजार  डोज ओरल पोलियो वैक्सीन प्राप्त हो चुका है जिसे जिले के विभिन्न कोल्ड चेन पाईन्ट में वितरित कर दिया गया है। पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस वर्ष पल्स पोलियो अभियान केवल एक चरण में किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि अपने 0 से 05 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।