छत्तीसगढ़ :- टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त

छत्तीसगढ़ :- टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्तक लेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में बीते 15 फरवरी को जिला खनिज टास्क फोर्स ने कई इलाकों में दबिश देकर रेत के अवैध खनन में लगे चैन माउण्टेड मशीन और वाहन जब्त किए। जिला खनिज टॉस्क फोर्स में राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टॉस्क फोर्स ने रेत, मुरुम, चूनापत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न 51 वाहनों और 6 चैन माउण्टेड मशीनों को जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार बलौदाबाजार ने खनिज रेत के अवैध परिवहन कर रहे 22 वाहनों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम दतान (ख) में रात्रि में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 2 चैन माउन्टेड मशीन एवं 3 हाईवा को नदी में रेत भराई के दौरान जब्त किया।

इसी प्रकार कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम भदरा में रात्रि में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 3 चैन माउन्टेड मशीन को तथा ग्राम भदरा एवं सिनोधा में रेत से भरी 8 हाईवा को जब्त कर कसडोल थाने के सुपर्द किया गया है। छापामार कार्रवाई के दौरान तहसीलदार लवन ने रेत से भरी 8 हाईवा, खनिज विभाग की टीम ने 4 हाईवा जब्त कर थाना लवन में सुरक्षार्थ रखा गया है। तहसीलदार टुण्ड्रा एवं भाटापारा के द्वारा 3-3 वाहनों पर अवैध परिवहन का प्रकरण तथा मुरुम के अवैध खनन में प्रयुक्त हो रहे चैन माउण्टेड मशीन जब्त किया गया है। जब्त मशीनों और वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई की गई है।

सिरबोड़ा सिरशोभा भीखापाली मुंधा के स्कूलो मे बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ दिवस मनाया गया

सिरबोड़ा में मनाया गया बसंतोत्सव और मातृ पितृ दिवससि रबोड़ा के विद्यालयों में बड़े हर्ष उल्लास के साथ बसंत पंचमी और मातृ पितृ पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया । जिसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं हाई स्कूल के बच्चे ,शिक्षक एवं समस्त स्टाफ शामिल हुए ।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यालय परिवार के द्वारा बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। जिसके अंतर्गत माता सरस्वती का पूजा अर्चन धार्मिक मान्यताओं के आधार पर पूरे विधि विधान से किया गया। मान्यता है कि इस तिथि को विद्या, बुद्धि, कला एवं ज्ञान की देवी  सरस्वती जी का प्राकट्य दिवस है। उसके बाद ग्राम के सरस्वती मंदिर में जाकर भी विद्यालय परिवार के द्वारा पूजन अर्चन किया गया और मां से प्रार्थना किया गया कि हमारे जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर उजाले रूपी ज्ञान के प्रकाश से भर दें ।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मातृ पितृ दिवस मनाया गया जिसमें समस्त विद्यार्थियों के माता पिता उपस्थित रहे । बच्चों के द्वारा उनके लिए स्वागत गीत के गान किया गया । कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।प्रत्येक विद्यार्थी के द्वारा माता पिता के सम्मुख आरती थाली लेकर उनका पूजन अर्चन किया गया । इस दौरान हीरालाल साहू द्वारा वेदमंत्रों का उच्चारण किया गया । इस कार्यक्रम में आये बच्‍चो के माता पिता भी अपने बच्‍चों के द्वारा पूजा करते और इतना सम्‍मान देते देखकर भा‍व विभोर हो गये और उनकी आंखों में आंसू आ गये।अपने बच्‍चों को गले लगाकर इन्‍होने भी सदा उनका मार्गदर्शन देने का आशीष दिया और इस कार्यक्रम के आयोजन को अच्‍छा प्रयास बताया। बच्‍चों के माता पिता का कहना है कि आज जिस तरह से बच्‍चों में संस्‍कार खत्‍म होते जा रहे हैं और माता पिता के प्रति उनमें सम्‍मान का भाव कम होता जा रहा है, उसे देखकर छोटी कक्षाओं से ही उनमें इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा संस्‍कार का बीजारोपण करना काफी अच्‍छा प्रयास है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नलसाय सिदार,विशिष्ट अतिथि संतलाल बारिक, अभिमन्यु नैरोजी एवं मदन भोई रहे । विद्यालय परिवार से संकुल प्रभारी दामोदर महापात्र,प्रधानपाठक उच्च प्राथमिक हीरालाल साहू,प्रधानपाठक प्राथमिक धर्मेन्द्रनाथ राणा, शिक्षक क्षीरोद्र कुमार चौधरी, अनिता साहू, महेश कुमार साहू,कमलेश बारीक सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्रनाथ राणा एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन दामोदर महापात्र के द्वारा किया गया । समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी महेश कुमार साहू रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने के विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

 

सिरशोभा में बसंत पंचमी और मातृ-पितृ दिवस मनाया गयाशा सकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ पूजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में महाराज नकुल दास के द्वारा वैदिक मंत्रोपचार से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। माँ सरस्वती की पूजा अर्चना धार्मिक मान्यताओं के आधार पर पूरे विधि विधान से हवन पूजन कर किया गया। महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।मान्यता है कि इस तिथि को विद्या,  बुद्धि, कला एवं ज्ञान की देवी सरस्वती जी का प्राकट्य दिवस है। विद्यालय में प्रवेश करने वाले पांच बच्चों का पट्टी पूजन विद्यारंभ संस्कार कराया गया। हमारे जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर उजाले रूपी ज्ञान के प्रकाश से भर दें ।

तत्पश्चात मातृ-पितृ दिवस मनाया गया।जिसमें समस्त विद्यार्थियों के माता पिता उपस्थित रहे । प्रत्येक विद्यार्थी के द्वारा माता – पिता के सम्मुख आरती थाल लेकर उनका पूजन अर्चन किया गया। इस कार्यक्रम में आये बच्‍चों के माता पिता भी अपने बच्‍चों के द्वारा पूजा करते और इतना सम्‍मान देते देखकर भा‍व विभोर हो गये और उनकी आंखों में आंसू आ गये।अपने बच्‍चों को गले लगाकर इन्‍होने भी सदा उनका मार्गदर्शन देने का आशीष दिया। बच्‍चों के माता पिता का कहना है कि आज जिस तरह से बच्‍चों में संस्‍कार खत्‍म होते जा रहे हैं और माता पिता के प्रति उनमें सम्‍मान का भाव कम होता जा रहा है, उसे देखकर छोटी कक्षाओं से ही उनमें इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा संस्‍कार का बीजारोपण करना काफी अच्‍छा प्रयास है।कहा इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरस्वती चौहान,शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य,माताएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

शासकीय प्राथमिक शाला भीखापाली में बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ दिवस मनाया गया
शासकीय प्राथमिक शाला भीखापाली में बसंत पंचमी एवं मातृ – पितृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी वीणावादिनी मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना धूप दीप प्रज्वलित शिक्षिका ज्योति साहू, प्रियंका प्रधान,माताओं एवं बच्चों द्वारा किया गया। वैदिक पद्धति से विधि विधान से हवन पूजन एवं महा आरती के साथ सभी ग्रामीण जनों की मंगल कामना करते हुए पूर्णाहुति दी गई। बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता को पुष्प भेंट कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पालक भी इस प्रकार के संस्कारों से हमें अपने बच्चों को संस्कारित करना चाहिए कहा। शिक्षा और संस्कार से ही समाज में अनुकूल वातावरण निर्मित हो सकता है। खीर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक,पालक एवं बच्चे उपस्थित थे।

शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ दिवस मनाया गया
शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में बसंत पंचमी एवं मातृ – पितृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी वीणावादिनी मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना धूप दीप प्रज्वलित प्रधान पाठक शीला विश्वास,सहायक शिक्षक हीरा राम पटेल, माताओं एवं बच्चों के द्वारा किया गया। वैदिक पद्धति से विधि-विधान से हवन पूजन एवं महा आरती के साथ सभी ग्रामीण जनों की मंगलकामना करते हुए पूर्णाहुति दी गई। बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता को पुष्प भेंट कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पालक भी इस प्रकार के संस्कारों से हमें अपने बच्चों को संस्कारित करना चाहिए कहा। शिक्षा और संस्कार से ही समाज में अनुकूल वातावरण निर्मित हो सकता है। महा प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक,पालक एवं बच्चे उपस्थित थे।

 

बसना अग्रवाल नर्सिंग हॉस्पिटलICUक्रिटिकल केयर विभाग में,आवश्यकता है

अग्रवाल नर्सिंग हॉस्पिटलICUक्रिटिकल केयर विभाग में,आवश्यकता है RMO BAMS/BHMSSenior Nursing Staff ANM/GNM/B.Sc. Nursingअ नुभव : 2 वर्ष से अधिक सैलरी : योग्यतानुसारनो ट : केवल ICU के कार्य में दक्ष एवं प्रशिक्षित व्यक्ति ही संपर्क करेंA GRAWALNURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAअंचल का एकमात्र 100 बिस्तर युक्त सबसे विश्वसनीय अस्पतालअ ग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटलबा योडाटा व्हाट्सएप्प करें: 7773086100 कॉल करें : 8461811000 बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

रायपुर : मुख्यमंत्री ने राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का किया विमोचन

रायपुर : मुख्यमंत्री ने राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का किया विमोचन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ विधानसभा कार्यालय कक्ष में संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री धरम लाल कौशिक, विधायक श्री अनुज शर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र शुक्ला भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि राजिम में आगामी 24 फरवरी से 5 मार्च तक राजिम कुम्भ कल्प आयोजित है। मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को कुम्भ कल्प के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने सांस्कृतिक पंचांग की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि पंचांग में प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी 84 मेले एवं महोत्सवों की जानकारी दी गई है।

सरायपाली : शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन आबंटन हेतु 01 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

सरायपाली : शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन आबंटन हेतु 01 मार्च तक आवेदन आमंत्रित सरायपाली अनुविभाग के अंतर्गत लगभग 12 सहकारी समितियों के द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का समर्पण किया गया है, उक्त समर्पित ग्राम पंचायतो में शासन के निर्देशानुसार एवं कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) महासमुंद द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। उक्तानुसार नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान का नवीन आबंटन किया जाना हैl

इनमें नगरीय निकाय शहरी 04 एवं ग्राम पंचायतों मोखापुटका, सिंघोड़ा, खरखरी, भगतसरायपाली, डूडूमचूंवा, मोहनमुड़ा, बदलीमाल, गेर्रा, सानपंधी, बरिहापाली, जंगलबेड़ा, छिबर्रा(गेर्रा), डूमरपाली, नवागढ़ व भीखापाली में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली ( नियंत्रण ) आदेश 2016 के तहत विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतां, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक संस्था विहित प्रारूप एक में अपना आवेदन पत्र 01 मार्च 2024 तक अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय सरायपाली में कार्यालयीन अवधि में प्रस्तुत कर सकते है।

कस्टम मिलिंग अंतर्गत उठाए गए धान एवं जमा किए गए चावल के भौतिक सत्यापन में बागबाहरा के दो फर्मोंं में धान की मात्रा कम पायी गई दोनों फर्मोंं के विरुद्ध प्रकरण तैयार किया गया

कस्टम मिलिंग अंतर्गत उठाए गए धान एवं जमा किए गए चावल के भौतिक सत्यापन में बागबाहरा के दो फर्मोंं में धान की मात्रा कम पायी गई दोनों फर्मोंं के विरुद्ध प्रकरण तैयार किया गया महासमुंद 16 फरवरी 2024/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का निराकरण कस्टम मिलिंग के माध्यम से कराया जा रहा है। कस्टम मिलिंग के अंतर्गत जिले के पंजीकृत राईस मिलो के द्वारा छ.ग. राज्य विपणन संघ से अनुबंध निष्पादित कर धान खरीदी केन्द्रां से धान का उठाव करके भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का कार्य किया जा रहा है।

प्रभारी खाद्य अधिकारी ने बताया कि तहसील बागबाहरा के अंतर्गत राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों के द्वारा 14 फरवरी 2024 को मेसर्स राजवंश एसोसिएट, बागबाहरा एवं मेसर्स लक्ष्मी राईस इण्डस्ट्रीज, बागबाहरा की जांच कर कस्टम मिलिंग के लिये उठाए गए धान एवं जमा किए गए चावल का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के समय मेसर्स राजबंश एसोसिएट, बागबाहरा के भागीदार श्री सौरभ बग्गा तथा मेसर्स लक्ष्मी राईस इण्डस्ट्रीज के संचालक श्री दिनेश गुप्ता उपस्थित थे। जांच में मेसर्स राजवंश एसोसिएट, बागबाहरा में 13146 कटृ धान तथा मेसर्स लक्ष्मी राईस इण्डस्ट्रीज, बागबाहरा में 3442 कटृ धान कम मात्रा में उपलब्ध पाया गया। जांच अधिकारियों के द्वारा उक्त दोनों फर्मों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के प्रावधानां का उल्लंघन संबंधी प्रकरण निर्मित किया गया तथा जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया।

महासमुन्द : कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

महासमुन्द : कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक महासमुन्द, कलेक्टर प्रभात मलिक ने गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शेष पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, निर्धारित टीकाकरण व एनीमिया की जांच कर एनीमिक महिलाओं को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। इसी तरह शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पूर्ण टीकाकरण, चिरायु की प्रगति व साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम की जानकारी ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, मेडिकल कॉलेज के सहायक अधीक्षक डॉ. घनश्याम साहू, डीपीएम नीतू धृतलहरे, एवं सभी बीएमओ, समस्त नोडल अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मलिक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीजों का बेहतर इलाज हमारी पहली प्राथमिकता है। चिकित्सक मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं। मोतियाबिंद, क्षय व कुष्ठ रोगियों का अनिवार्य रूप से पंजीयन करें एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में विभाग द्वारा चलाए जा रहे समस्त कार्यक्रमों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहकर कार्य संपादित करने के आदेश दिए है।

महासमुंद : जिले के सुदूर क्षेत्रों में आयुर्वेद की पहुंच बढ़ाने आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा का शुभारम्भ

महासमुंद : जिले के सुदूर क्षेत्रों में आयुर्वेद की पहुंच बढ़ाने आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा का शुभारम्भ विधायक श्री सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना जिले के सुदूर क्षेत्रों में आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने हेतु आयुष मोबाईल मेडिकल यूनिट (एएमएमयू) सेवा की शुरूआत हो गई है। आज सुबह विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर आयुष विंग में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और विस्तार के लिए मोबाईल मेडिकल यूनिट काफी मददगार होगा। अंचल में आज भी आयुर्वेदिक दवाइयों पर लोग भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोशिश करें कि सभी ग्राम पंचायतों में रोस्टर बनाकर मोबाईल यूनिट पहुंचे। न केवल शिविर लगाए बल्कि आयुर्वेद के बारे में भी लोगों को जागरूक करें। आयुष विभाग महासमुंद संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत, कलेक्टर श्री प्रभात मलिक एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर के मार्गदर्शन में यह पहल की गई है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. चंद्राकर ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर आयुष विभाग द्वारा सुदूर अंचलों में स्थित ऐसे गांवों का शिविर के लिए चयन किया गया है

जहां जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। एक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता है, ऐसे जगहों में विभाग द्वारा जीवन शैली जन्य रोग मधुमेह, उच्चरक्त, पक्षाघात, चर्मरोग, स्त्रीरोग, मौसमी बीमारियां एवं कुपोषण एनीमिया, गर्भावस्था, जरारोग आदि से संबंधित परामर्श उपचार, औषधि वितरण किया जाएगा विभाग द्वारा शिविर में तत्काल निदान हेतु ब्लड प्रेशर, रेपिड मलेरिया टेस्ट, ब्लड शुगर, प्रेगनेंसी टेस्ट आदि जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सक एवं मोबाईल मेडिक यूनिट के स्टाफ मौजूद थे।

रायपुर : महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह : अब तक 62 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

रायपुर : महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह : अब तक 62 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी प्रदेश में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। महिलाओं द्वारा आवेदन भरने का सिलसिला बीते 05 फरवरी से अनवरत रूप से जारी है। इस योजना के तहत अब तक 62 लाख 15 हजार 183 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं द्वारा 15 फरवरी को एक दिन में ही 02 लाख 41 हजार से अधिक आवेदन किया गया है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक ऑफलाइन आवेदन और पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन को मिलाकर कुल 62 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे।

जिलावार ऑफलाइन प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक बलरामपुर जिले में 01 लाख 86 हजार 147, रायगढ़ में 02 लाख 59 हजार 328, जशपुर में 01 लाख 74 हजार 200, सूरजपुर में 01 लाख 78 हजार 529, कोरबा में 02 लाख 20 हजार 144, गरियाबंद में 01 लाख 53 हजार 388, कोण्डागांव में 01 लाख 24 हजार 264, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 74 हजार 268, कवर्धा में 01 लाख 99 हजार 341, बस्तर में 01 लाख 60 हजार 423, बलौदाबाजार में 02 लाख 41 हजार 935, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 63 हजार 73, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 01 लाख 51 हजार 818, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 92 हजार 60, राजनांदगांव में 02 लाख 33 हजार 50, धमतरी में 01 लाख 90 हजार 323, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 78 हजार 493, सक्ती में 01 लाख 49 हजार 60, दुर्ग में 02 लाख 92 हजार 12, रायपुर में 05 लाख 97 हजार 987, बेमेतरा में 02 लाख 34 हजार 526, बालोद में 02 लाख 32 हजार 353, सरगुजा में 02 लाख 06 हजार 613, मुंगेली में 02 लाख 27 हजार 724, बिलासपुर में 02 लाख 91 हजार 579, दंतेवाड़ा में 65 हजार 984, कोरिया में 55 हजार 660, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 75 हजार 252, कांकेर में 01 लाख 37 हजार 875, महासमुंद में 03 लाख 13 हजार 127, सुकमा में 47 हजार 599, नारायणपुर में 22 हजार 278, बीजापुर में 26 हजार 946 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

रायपुर: 60 लाख 19 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

रायपुर: 60 लाख 19 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
खाद्य विभाग एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 16 फरवरी की स्थिति में 60 लाख 19 हजार 196 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट
http://khadya.cg.nic.in/
से डाउनलोड किया जा सकता है।

राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।