रायपुर : संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की कु.स्नेहा बंजारे और देवाशीष यादव लेंगे हिस्सा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा

रायपुर : संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की कु.स्नेहा बंजारे और देवाशीष यादव लेंगे हिस्सा
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों को दी अग्रिम बधाई और शुभकामना
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा से आज छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन के महासचिव श्री खेत्रो महानंद ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री महानंद ने मंत्री श्री वर्मा को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन एवं बिलासपुर के 2 कराते खिलाडियों का चयन अंतराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 25 फरवरी तक इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से मान्यता प्राप्त संयुक्त अरब अमीरात की संस्था जायेद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स फ़ुजैराह में होगा। कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को सफलता के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान एवं सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के दो खिलाड़ी सीनियर बालिका 68 किलोग्राम वजन वर्ग में कु.स्नेहा बंजारे और सब जूनियर बालक 35 किलोग्राम वजन वर्ग में देवाशीष यादव भाग लेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पूर्व में अनेक पदक प्राप्त किये हैं।इन दोनों खिलाड़ियों के साथ यूएई जाने वाले कोच श्री खेत्रो महानंद ने भी विभिन्न खेलों विशेषकर थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

रायपुर : लोगों को सहज सुलभ न्याय जितनी जल्दी मिलता है लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है- मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : लोगों को सहज सुलभ न्याय जितनी जल्दी मिलता है लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है- मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बीएएलएलबी के विद्यार्थियों से विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की चर्चा,
कहा लोगों को न्याय दिलाने के लिए करें काम पहले भारतीय दंड संहिता थी, अब न्याय संहिता है, न्याय शब्द के निहितार्थ गहरे, मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान देश में न्यायपालिका के क्षेत्र में हो रही प्रगति के संबंध में भी की चर्चा
रायपुर, 13 फरवरी 2024

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भविष्य में लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ की जिम्मेदारी संभालने वाले युवाओं ने आज विधानसभा में मुलाकात की। युवा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी के विद्यार्थी थे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से चर्चा मे कहा कि लोगों को सहजसुलभ न्याय जितनी जल्दी मिलता है लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी बरसों तक पुराने कानून बदले नहीं गये, इनमें से कुछ गैरजरूरी थे और साम्राज्यवादी उद्देश्यों को लेकर रखे गये थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता को प्रतिस्थापित किया। दंड की तुलना में न्याय ज्यादा व्यापक शब्द है और गहरा अर्थ रखता है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा आप लोग न्यायपालिका में जा रहे हैं। न्यायपालिका उन कानूनों का पालन सुनिश्चित कराती है, जो विधानसभा में तैयार होते हैं। आज आप लोगों ने करीब से विधानसभा की कार्यवाही को देखा। आपने महसूस किया होगा कि कितनी बारीकी से यहां पर हर मुद्दे पर बातचीत होती है। लोकतंत्र जिन स्तंभों पर टिका है उनकी मजबूती से ही यह मजबूत रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में युवा पीढ़ी को मजबूत भागीदारी निभानी है। युवा अपनी राह चुन सकते हैं। जहां भी जाएं, खूब ईमानदारी से काम करें, उस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता मजबूत करें।

इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी जिज्ञासा भी रखी। सत्यम कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से उनके लंबे संसदीय अनुभव के संबंध में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक विधानसभा और लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है। इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती को करीब से देखा। सदस्य यहां हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। देश अथवा राज्य के किसी भी कोने में कोई समस्या हो, इसकी गूंज संसद अथवा विधानसभा में सुनाई देती है। जनहित के मुद्दों पर यहां लगातार काम होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आपने यह देखा भी होगा कि किस तरह से सदस्य अपने मुद्दे रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संसदीय अनुभव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के अपने अनुभव भी साझा किये। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल के दौरान मैंने देखा कि किस तरह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की पहचान पूरे विश्व में बनी। उन्होंने अपनी सार्थक विदेश नीति के माध्यम से और सुधारों के माध्यम घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हुए कार्य किया। इसका परिणाम यह रहा कि पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है।
अदिति वर्मा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि बढ़ती जनसंख्या के बावजूद युवाओं के लिए रोजगार कैसे सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के पश्चात बड़ी संख्या में रोजगार के लिए संभावनाएं बनती है। इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। मोदी जीे रोजगार मेलों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में देशभर में काम कर रहे हैं और इससे छत्तीसगढ़ में भी युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है।

मुख्यमंत्री ने कानून की पढ़ाई कर रहे युवाओं से कहा कि आप लोग न्यायपालिका के लिए कार्य करेंगे। लोगों को न्याय दिलाने का काम बहुत सार्थक कार्य है। जितनी कुशलता से आप लोग काम करेंगे, लोगों को न्याय उतनी ही सुलभता से उपलब्ध होगा। विद्यार्थियों ने इस दौरान विधानसभा सत्र की कार्यवाही भी देखी और पक्ष-विपक्ष की भूमिका तथा अन्य प्रक्रियाओं से भी अवगत हुए।
बीए एलएलबी के छात्र सत्यम कुशवाहा, अदिति वर्मा, कनक साहू, पांचाल अवस्थी, रोहन साहू, केतन वर्मा, सेजल महोबिया, जगेश बंजारे, ताज हसन, माधुर्य यदु इस दौरान मौजूद रहे।

रायपुर : आपके लिए विकसित छत्तीसगढ़ को संवारने हम यहां बनाते हैं कानून बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की

रायपुर : आपके लिए विकसित छत्तीसगढ़ को संवारने हम यहां बनाते हैं कानून
बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से की विधानसभा अवलोकन के दौरान की चर्चा

रायपुर, 12 फरवरी 2024

वर्ष 2047 में विकसित छत्तीसगढ़ का जिम्मा संभालने की जिम्मेदारी जिस पीढ़ी पर होगी, उन्हें तैयार करने और गढ़ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के बच्चों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने आये बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चे विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आप लोग जो भी पूछना चाहते हैं पूछें। उन्होंने बच्चों से पूछा भी कि अब तक यहां क्या देखा। बच्चों ने बताया कि वे सेंट्रल हाल गये, विधानसभा की कार्रवाई देखी और यहां की लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि ये सबसे महत्वपूर्ण जगह है जहां पर विधायक प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण कानून तैयार करने मंशा करते हैं प्रदेश को आगे ले जाने की दिशा में काम करते हैं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि आप लोग जब बड़े होंगे तो आपकी पीढ़ी के लोग यहां पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश के बच्चों की अच्छी परवरिश हो, उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए हमने यहां बजट पारित किया और आने वाले सालों के लिए संकल्प भी तय किये।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस तरह से आपने यहां लाइब्रेरी देखी और इसकी प्रशंसा की। उस तरह की लाइब्रेरी रायपुर में नालंदा परिसर के नाम से है जिसमें युवा छात्र तैयारी करते हैं और किताबें पढ़ते हैं। हमने इस बार बजट में इसी तरह से अन्य जिलों में भी 20 लाइब्रेरी तैयार करने का निर्णय लिया है। हर जिले में एक अच्छी लाइब्रेरी होगी, जहां आपके लिए खूब सारी किताबें होंगी और आप इन्हें पढ़कर अपना उज्जवल भविष्य तैयार कर पाएंगे।

छात्र पीयूष राजपूत ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आप मुख्यमंत्री हैं तो छत्तीसगढ़ को किस तरह से आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आपमें से कुछ बच्चे किसान परिवारों से होंगे। हमने किसानों का विशेष ध्यान रखा है। हम उन्हें धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत दे रहे हैं। हमने 2 साल की बोनस राशि भी किसानों को दी है। हम लोग 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लाते हैं जिससे सभी को लाभ होता है। हमने बजट प्रस्ताव भी ऐसा ही रखा है। सभी क्षेत्रों में समुचित विकास की पहल की है जिससे पूरा प्रदेश तरक्की की राह में तेजी से आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तो हमेशा बच्चों से चर्चा करते रहते हैं। वे बच्चों से पढ़ाई लिखाई के बारे में तथा बच्चों से संबंधित अन्य विषयों पर बच्चों से हमेशा बातचीत करते हैं। छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए उन्होंने जो गारंटी प्रदेश के लोगों को दी है। उसे ही पूरा करने की दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं।

बसना -: ग्राम अखरभाठा के जंगल में 50 लीटर महुआ शराब तथा भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामदआ बकारी टीम बसना की कार्रवाई

बसना -: ग्राम अखरभाठा के जंगल में 50 लीटर महुआ शराब तथा भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामदआ बकारी टीम बसना की कार्रवाईअ वैध आसवित  शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग महासमुंद की सतत कार्रवाई जारीम हासमुंद 10 फरवरी 2024/ अवैध रूप से आसवित महुआ शराब के उपभोग से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनज़र आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

9 फरवरी को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम बसना द्वारा ग्राम अखरभाठा थाना-बसना से लगे जंगल से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 50 लीटर एवं 1400 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मौके पर लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट कर धारा 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) आब. एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी की पतासाजी की जा रही है.
उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त बसना प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक नितेश सिंह बैस के नेतृत्व में की गई, जिसमें आबकारी आरक्षक संजय मरकाम एवं आबकारी स्टाफ हमराह रहे।

बसना में विशेषज्ञ द्वारा नाक, कान, गला रोग परामर्श एवं ऑपरेशन 11फरवरी को अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे

बसना में विशेषज्ञ द्वारा
नाक, कान, गला रोग परामर्श एवं ऑपरेशन 11फरवरी को अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे
उपलब्ध उपचार
• कान के संक्रमण, पर्दे मे छेद की समस्या
• कान की बाहरी व भीतरी जन्मजात बीमारियों का इलाज दूरबीन द्वारा जांच एवं ऑपरेशन
मुँह व गले के कैंसर का निदान व इलाज़
सुविधा
• नाक की एलर्जी, श्वास मे समस्या
• आवाज, श्वासनली संबंधित बीमारियों
का इलाज
थाइरोइड की समस्या का इलाज़
• नाक, कान व गले के पुराने बिगड़े हुए
ऑपरेशन का इलाज़
सुनने की जांच व मशीन ( Hearing-aid)
की सुविधा
• चक्कर आना
• टॉन्सिल व एडेनॉइड का इलाज़
• खर्राटों का इलाज़
• नाक की हड्डी के टेढ़ेपन का इलाज़
• नाक से खून आना, नाक मे मस्से (polyp)
का इलाज़
11 फरवरी 2024 सुबह 10 बजे से
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
●
डॉ. सतीश राठी
नाक कान गला विशेषज्ञ
MS (ENT)
x आरोग्य
ऑडियोमेट्री एवं बेरा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध
धानमंत्री जनर
ययोजना
PMJAY
आयुष्मान कार्ड / राशन कार्ड
से निःशुल्क ऑपरेशन उपलब्ध।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
u: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे 

प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा
ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे
उपलब्ध उपचार
• हेड इंजरी और ट्रॉमा • पीठ दर्द
• ब्रेन हैमरेज
गर्दन दर्द
• ब्रेन ट्यूमर
• ब्रेन टी बी
पीडियाट्रिक न्यूरो
• स्पाइनल फ्रैक्चर
• माइग्रेन (सिर दर्द )
• मानसिक तनाव
• लकवा / स्ट्रोक
• दिमागी बुखार
●
• मिर्गी का दौरा
• कमर दर्द
10 फरवरी 2024 दोप. 02 से
आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
सर्वे सन्तु निरामयाः
डॉ. अमित मुखर्जी
न्यूरोसर्जन
मस्तिष्क एवं स्पाईन सर्जन
राशन कार्ड/ आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

सरायपाली : पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली : पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार त्रकारों पर हमले के बाद कई संगठनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था. धान उपार्जन केन्द्र में पहले भी उक्त आरोपियों द्वारा पत्रकार के साथ साथ किसानों व आम जन पर भी कर चुके हैं हमला धान उपार्जन केन्द्रों में हो रही धांधली, अधिक तौल और कई अनियमितताएं, शिकायतों के आधार पर पत्रकारों द्वारा लगातार कवरेज किया जा रहा है और भ्रष्टाचार उजागर कर , रिपोर्टिंग की जा रही है और शासन को लाखों करोड़ों की आर्थिक हानि पहुंचाने वाले कई फड़ प्रभारीयों को निलंबन की कारवाही कि जा चुकी है, साथ ही इन पर एफआईआर भी दर्ज कराया जा चुका है।

मामला एक फरवरी का है जहां पत्रकारों द्वारा उपार्जन केंद्र रिसेकेला (सरायपाली) में खरीदी के आखिरी दिनों में धान खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां मौके पर मौजूद टिकेंद्र पटेल व उसके तीन अन्य साथियों द्वारा अनुशासन का पालन न करते हुए वाद-विवाद किया गया, की तुम कौन होते हो, क्यों आते हो, बोलकर धान क्यों चेक कर रहे हो , कह कर रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों के साथ वाद विवाद कर मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दि गई और जान से मारने की धमकी देकर हाथ , पैर और डंडे से मारपीट किया गया।

दैनिक भास्कर पत्रकार इरफान शेख व उनके दोनों साथी नारायण सान और अंकित भाई को टिकेंद्र पटेल व उसके साथियों द्वारा मारपीट की गई व जान से मारने की धमकी भी दी गई । उक्त आरोपियों को थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी के निर्देशन पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 1) आरोपी टिकेंद्र पटेल, पिता राजेंद्र पटेल उम्र 34वर्ष निवासी बोदापाली थाना सरायपाली, 2) अनिरुद्ध पटेल, पिता गजेंद्र पटेल उम्र 21वर्ष निवासी बोदापाली, 3) कमलेश पटेल, पिता नरेंद्र पटेल उम्र 27वर्ष निवासी बोदापाली थाना सरायपाली को गिरफ्तार किया गया।सूचना के लिखित रिपोर्ट के आधार पर थाना सरायपाली प्रभारी श्री शिवानंद तिवारी द्वारा धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध कायम किया गया है।

आपको बता दें की समिती प्रबंधक देव कुमार पटेल के संरक्षण में टिकेंद्र पटेल ( टिकेश्वर पटेल) इससे पहले भी पत्रकारों के साथ साथ किसान व अन्य कई लोगों के साथ गुंडा गर्दी , गाली गलौज, धमकाने जैसे कई (अपराध) मामले सामने आ चुके हैं और कई लोगों के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज भी कराया जा चुका है।ज्ञात हो की इस मामले को लेकर जिले भर के पत्रकार यूनियन के सैकड़ों पत्रकारों द्वारा 02फरवरी को थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया था।

आज महासमुंद और बाग़बाहरा के कई गाँव मे कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार राजस्व शिविर लगाया जा रहा है।

आज महासमुंद और बाग़बाहरा के कई गाँव मे कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार राजस्व शिविर लगाया जा रहा है।

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार सभी अनुभागों में राजस्व शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें समस्त हल्का पटवारियों द्वारा अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के मामलों की ऑनलाईन भुईया में दर्ज करना, नवीन ऋण पुस्तिका बना कर प्रदाय करना, भू-अभिलेखो की नकल प्रदाय करना, नक्शा बटांकन एवं सीमांकन हेतु आवेदन प्राप्त कर निराकरण करना, जाति प्रमाण हेतु वंशावली तैयार कर प्रदाय करना एवं राजस्व से संबंधित अन्य कार्य संपादित किया जा रहा है। जहां ग्रामीण राजस्व प्रकरणों के संबंध में आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं।

महासमुंद अनुविभाग अंतर्गत 8 फरवरी को ग्राम भुरका, तुमाडबरी, लोहारगांव, बोरियाझर, मुड़ियाडीह, बेन्द्रीडीह, मोरधा, मुढ़मार, कोसरंगी, खैरा, जीवतरा, कोना, जामपाली, तेलीबांधा, छपोराडीह, रायमुड़ा, कोलपदर, सिंघरूपाली, फुलवारी, खम्हारमुड़ा, रूमेकेल, मधुबन, जोबा, दर्रीपाली, मानपुर, केरामुडत्रा, अमलोर, सुकुलबाय, गुडरूडीह परसवानी एवं लहंगर में शिविर का आयोजन होगा।

इसी तरह बागबाहरा अनुभाग अंतर्गत ग्राम नर्रा, खट्टी, टेमरी, भलेसर, चिंगरिया, टुहलू, बी.के.बाहरा, मोहन्दी, कन्हारपुरी, बरबसपुर, खुसरूपाली, डोकरपाली, मोंगरापाली (स), दारगांव, खोपली, कौंसरा, तुपकबोरा, सम्हर, भीमखोज, चरौदा, जामली, तमोरा, आमाकोनी, ओंकारबंद एवं दाबपाली में शिविर लगाया जाएगा।

महासमुंद : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन : उद्यम स्थापित करने अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन : उद्यम स्थापित करने अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित महासमुंद  रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए महासमुंद जिले में वर्ष 2023-24 के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के लिए निर्माण क्षेत्र जैसे दोना पत्तल, फर्नीचर, आलमारी निर्माण, अगरबत्ती, साबुन,

वाशिंग पाउडर आदि निर्माण से संबंधित इकाई हेतु अधिकतम लागत 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र जैसे मुर्गी पालन, मछली पालन, च्वाईस सेंटर, ब्यूटी पार्लर, रिपेयरिंग कार्य, टेलरिंग कार्य आदि सेवा क्षेत्र से संबंधित कार्य हेतु अधिकतम लागत 20 लाख रुपए निर्धारित है। आवेदक द्वारा

आवेदन पश्चात् एवं बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति उपरांत शहरी क्षेत्र में स्थापित उद्योग को 25 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को 35 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत किया जाता है।

उन्होंने बताया कि वेबसाईटwww.kviconline.gov.inमें लॉगिन कर एजेंसी-डीआईसी का चयन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, बीटीआई रोड, इंदिरा गांधी महिला जिम के सामने, जे.के. सीमेंट के पास महासमुंद में या मोबाईल नम्बर+91- 88843-22242,+91- 79873-79574, +91-83193-70847 एवं +91-75877-24731 में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।

 गुरु रविदास के आदर्शों में चलेंश्री  विष्णुदेव साय

गुरु रविदास के आदर्शों में चलेंश्री  विष्णुदेव सायर विदास समाज ताकतवर समाज माज के विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा हासम्मेलन में केबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम और केदार कश्यप हुए शामिलम हासमुंद 03 फरवरी 2024/

संत शिरोमणि श्री रविदास महासभा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज झलप में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ।आज यहां झलप के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं केदार कश्यप भी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ महतारी और संत श्री रविदास के जयकारे के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उद्बोधन की शुरुवात की। उन्होंने कहा कि आपका समाज बहुत बड़ा समाज है।आप सबने मुझे आमंत्रित किए इसके लिए आभार।।यहां विलंब के लिए क्षमा प्रार्थी हूं।
इसके पहले नारायणपुर में किसान सम्मेलन में शामिल होकर आ रहा हूं।मै पहला मुख्यमंत्री हूं जो आपके समाज के कार्यक्रम में शामिल हुआ। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।मन चंगा तो कठौती में गंगा
ये संत शिरोमणी गुरु रविदास जी ने ही कहा था।
रविदास जी के अटूट श्रद्धा के कारण गंगा मैया को उनकी कठौती में आना पड़ा था। सभी संतो ने कहा है कि संतों में रैदास सर्वश्रेष्ठ है।।
आपका समाज महान संतो का पूर्वज है।।
मीरा बाई, गुरुनानक देव जी ने भी संत रविदास जी को माना था।

समाज के लोगो से आग्रह है की बेटी हो या बेटा खूब पढ़ाए। ये गौरव की बात होगी।समाज को
पढ़ाई के तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज से अपील किया कि समाज का कोई भी व्यक्ति धर्मांतरण न करे।नशापान को भी रोकने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को नशापान से रोकना होगा।यह विकास में बाधक है
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को अभी दो माह ही हुए हैं।मोदी की गारंटी को पूरा करने में चल पड़े है।
18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति किया जा चुका है।
आज भी हम 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीद रहे हैं। हमने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए किसानों को देने का कार्य किया।
हमने हाल ही में कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लगा दी है। इस योजना से अब विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए सीधे उनके खातों में दिया जाएगा।यह बहुत जल्दी खाते में आएगा।।

पीएम मोदी की गारंटी को हम पूरा करेंगे।हमारी सरकार हर वादा को आने वाले 5 साल में पूरा करेगी।
कृषि सिंचाई के लिए भी योजना हमारे घोषणा पत्र में शामिल है ।इस पर कार्य किया जाएगा। मख्यमंत्री ने संत शिरोमणी गुरु रविदास महासभा के विकास के लिए और युवाओं की प्रतिभा को निखारने 10 लाख रुपए देने की घोषणा । उन्होंने कहा धीरे धीरे समाज का हर काम पूरा किया जाएगा।

आपकी सरकार,आपके सपनों को पूरा करने वाली सरकार, विष्णु देव साय की सरकार, गरीबों को समर्पित सरकार है।आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम ने अपने उदबोधन में उक्त बातें कहीं।उन्होंने कहा की हमारे मुखिया मुख्यमंत्री श्री साय बहुत ही सरल और सहज स्वभाव के है
समाज को एकता के सूत्र में बांधने गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री श्री परमार जी यहां आए है हमारी सरकार गरीबों के विकास के लिए समर्पित है

सासंद श्री चुन्नी लाल साहू ने कहा कि 14वी सदी में समाज केनदेवपाल खल्लारी में विष्णु भगवान का मंदिर बनवाया।।देवपाल ने सामाजिक समरसता के बारे में बताया l
वे संत रवि दास समाज के थे।आज वो मंदिर विद्यमान है।। उनके नाम को अमरत्व करने के लिए वहां स्थित स्कूल का नाम देवपाल के नाम से किए जाने का आग्रह किया । साथ ही कहा कि सिकासेर के पैरी जलाशय का पानी इस क्षेत्र में लाने का पहल किया जाए।
गुजरात से पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री आत्माराम जी परमार ने कहा कि अगर रविदास समाज पीछे हो जाए तो अन्य समाज के आगे बढ़ने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए कोई भी समाज हो साथ लेकर चलने की आवश्यकता है।
बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा की सबका साथ और स का विकास के उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी चल रहे हैं ।यहां श्री विष्णु देव की सरकार भी इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है। पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने कहा कि यह पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री गुरु रविदास महासभा के सम्मेलन में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ।शिक्षा के माध्यम से ही आगे बढ़ा जा सकता है ।
महासम्मेलन में पूर्व विधायक श्रीमती रूप कुमारी चौधरी प्रशांत श्रीवास्तव, ध्रुव कुमार मिर्धा, बुद्धेश्वर सोनवानी,देवेंद्र रौटिया सहित समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गुरु रविदास महासभा के सदस्य मौजूद थे।