ब्रेकिंग न्यूज़ : पश्चिम बंगाल और असम में BJP की सरकार, केरलम में कांग्रेस, तमिलनाडु में एक्टर विजय का जादू, पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन की बंपर जीत…

Election Results 2026: पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी DMK महज 41 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। वहीं, AIADMK 63 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है। बंगाल के रुझानों में भाजपा सरकारबंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 192 और टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।केरलम में UDF को बढ़त कुल 140 सीटों में UDF को 93 सीटों पर बढ़त मिल गई है। LDF को 44 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। असम में फिर हिमंता सरकार कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं। पुडुचेरी में बीजेपी सरकार कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों के नतीजों के बाद जश्न में शामिल होने के लिए शाम करीब 7 बजे BJP हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

 

केरल विधानसभा चुनाव परिणाम: यूडीएफ को ऐतिहासिक बहुमत के संकेत, मुख्यमंत्री के चेहरे पर शशि थरूर का बड़ा बयान

केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

रुझानों में यूडीएफ के शानदार प्रदर्शन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इसे ऐतिहासिक बहुमत बताया है। थरूर ने कहा कि यह केवल सरकार बनाने की बात नहीं है, बल्कि जनता ने यूडीएफ को उम्मीद से कहीं ज्यादा समर्थन दिया है।

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर शशि थरूर ने साफ किया कि अभी नेतृत्व पर फैसला नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की परंपरा के अनुसार, चुनावी नतीजे आने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों की राय ली जाएगी और अंत में पार्टी हाई कमान ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा। फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान बहुमत के आंकड़ों को जीत में बदलने पर है।

GOLD SILVER PRICE : चुनावी नतीजों के दिन गोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट…

रायपुर। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनावी नतीजों के बीच सर्राफा बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। आज सोना और चांदी दोनों फिसल गए हैं, जिससे खरीदारी का प्लान बना रहे लोगों की नजर सीधे बाजार पर टिक गई है।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत 171 रुपये टूटकर 1,51,181 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि चांदी में और बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी 1164 रुपये लुढ़ककर 2,45,138 रुपये के स्तर पर कारोबार करती दिखी।

सिर्फ भारत ही नहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड और सिल्वर दबाव में हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से लेकर चेन्नई और हैदराबाद तक नए रेट जारी हो चुके हैं। ऐसे में शादी, निवेश या खरीदारी का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है।

अब बड़ा सवाल क्या यह सिर्फ एक दिन की गिरावट है या सोना-चांदी में और बड़ी टूट आने वाली है? बाजार की नजर अब अमेरिका, ईरान और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर टिकी है।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानः वित्त मंत्री चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार का प्रोत्साहन

00 यह सफलता नई यात्रा की शुरुआत-विद्यार्थियों को आगे बढने का संदेश
00 प्रतिस्पर्धी दौर में निरंतर प्रयास आवश्यक-वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

00 प्रदेश टॉप-10 में रायगढ़ के 8 विद्यार्थियों ने बनाई जगह
रायपुर। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश के टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले रायगढ़ जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। रायगढ़ स्थित उनके कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें लैपटॉप, मार्गदर्शिका पुस्तक एवं 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि उनकी उच्च शिक्षा में सहयोग मिल सके।

रायपुर : मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानः वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में टॉप करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन यह केवल एक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों को आईसीएसई एवं सीबीएसई जैसे अन्य बोर्डों के छात्रों के साथ भी प्रतिस्पर्धा करनी होती है, इसलिए निरंतर अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे इस उपलब्धि को प्रेरणा बनाकर आगे भी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़े तथा अपने ज्ञान और कौशल का निरंतर विकास करते रहें।

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी

गौरतलब है कि रायगढ़ जिले के कुल 8 विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। कक्षा 12वीं में कृष महंत (97.80 प्रतिशत, तृतीय स्थान), लोकनाथ मेहर (97.20 प्रतिशत, छठवां स्थान), शीतल साहू (96.80 प्रतिशत, आठवां स्थान), बबीता पटेल एवं लिसिका वर्मा (96.60 प्रतिशत, संयुक्त नौवां स्थान) तथा अंजली झा (96.40 प्रतिशत, दसवां स्थान) शामिल हैं। वहीं कक्षा 10वीं में गिरिजा प्रधान (98.33 प्रतिशत, पांचवां स्थान) एवं अहसान अली (97.83 प्रतिशत, आठवां स्थान) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास को दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम कर यह उपलब्धि हासिल करने वाले ये विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी

अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्नेहा पांडा और निकिता दास को भी सम्मानित किया। स्नेहा पांडा ने सीबीएसई परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि निकिता दास नेएमएससी गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 79.94 प्रतिशत के साथ मेरिट सूची में छठवां स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.व्ही.राव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, संबंधित शाला के प्राचार्य एवं व्याख्याता और विद्यार्थियों के पालकगण उपस्थित थे।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

रायपुर: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रायगढ़ जिले के स्व.  लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओ.पी. चौधरी ने विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से तेजी से हो रहे काम : वित्त मंत्री श्री चौधरी

इन परियोजनाओं में नवीन फिजियोथेरेपी महाविद्यालय भवन, 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) अस्पताल हेतु स्टाफ क्वार्टर तथा 10 बिस्तरीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का निर्माण शामिल है। फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन के लिए 1393.71 लाख रुपये, एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर के लिए 393.79 लाख रुपये तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए 280.57 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिजियोथेरेपी कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे पैरामेडिकल शिक्षा को प्रोत्साहन मिल रहा है।

प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से तेजी से हो रहे काम : वित्त मंत्री श्री चौधरी

स्वास्थ्य मंत्री ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल उपचार पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन शैली का समग्र विज्ञान है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसे व्यापक स्तर पर विकसित किया जाएगा, ताकि लोग प्राकृतिक तरीकों से स्वस्थ रह सकें और दवाओं पर निर्भरता कम हो।

प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से तेजी से हो रहे काम : वित्त मंत्री श्री चौधरी

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का भूमिपूजन हुआ है, वे जिले के भविष्य को नई दिशा देने वाली हैं। उन्होंने जानकारी दी कि रायगढ़ में नर्सिंग कॉलेज, आधुनिक लाइब्रेरी, नदी तट विकास सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जो समग्र विकास को गति प्रदान करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं सिकल सेल कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक महस्के, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ‘ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान’ (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पशु सखियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री  साय ने प्रशिक्षण कक्ष का अवलोकन करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और प्रशिक्षणार्थियों से ‘जय बिहान’ कहकर आत्मीय अभिवादन किया। उन्होंने विशेष रूप से पशुपालन का प्रशिक्षण ले रही पशु सखियों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को जाना और उनके प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के बगरा क्लस्टर अंतर्गत ग्राम केवली की अनुराधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे बिहान योजना से जुड़कर पशु सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे गांव में पशुओं का सर्वे कर पशु चिकित्सकों को सहयोग प्रदान करती हैं तथा ग्रामीणों को पशुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण से उन्हें अपने कार्य को और अधिक दक्षता के साथ करने में सहायता मिल रही है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि RSETI जैसे संस्थान न केवल प्रशिक्षण के केंद्र हैं, बल्कि ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

उल्लेखनीय है कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से अब तक 16 बैचों में कुल 510 प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न उद्यमी क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार एवं सूक्ष्म उद्यमिता के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

CG – जनगणना 2026 महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर घर घर पहुंच रहे हैं प्रगणक

महासमुंद//जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जिले में 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सतत निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री सचिन भुतड़ा द्वारा जिले के विभिन्न चार्जों का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जनगणना निदेशालय से सहायक संचालक श्री मनोज कुमार महिलांगे एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री संजय कुमार साहू द्वारा भी जिले के सभी चार्जों का भ्रमण कर प्रगणकों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। वे प्रगणकों के साथ घर-घर जाकर भवन गणना कार्य का भी निरीक्षण कर रहे हैं।
जिले में कुल 1992 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक (HLBs) निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 1561 ब्लॉकों में कार्य प्रारंभ हो चुका है।

वहीं 03 हाउसलिस्टिंग ब्लॉकों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पूर्ण कार्यों में महासमुंद तहसील के ग्रामीण चार्ज अंतर्गत HLB-48 (जलकी), पिथौरा ग्रामीण चार्ज अंतर्गत HLB-249 (ग्राम कारीडोंगर) तथा नगर चार्ज पिथौरा के एक वार्ड का कार्य शामिल है। प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सुचारू, सटीक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

CG WEATHER : मई की तपिश पर ब्रेक, छत्तीसगढ़ में बदला मौसम—बारिश, ओले और तेज आंधी का अलर्ट

रायपुर। रायपुर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जहां सोमवार सुबह से ही राजधानी में आसमान बादलों से घिरा हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों में सुकमा और जगरगुंडा में 2-2 सेमी तथा जगदलपुर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई, वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका जैसी कई सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट भी शुरू हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

Bengal Result 2026 Live: बंगाल में BJP-TMC में कांटे की टक्कर, बीजेपी 124 तो टीएमसी 110 सीटों पर आगे, जानें ममता और सुवेंदु का क्या है हाल?

West Bengal Assembly Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दखने को ममिल रही है। शुरुआती 1 घंटे के रूझानों में बंगाल में बीजेपी 124 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी पीछे चल रहीं हैं। भवानीपुर सीट से सुवेंदु बनर्जी को बढ़त है। साथ ही नंदीग्राम सीट से भी सुवेंदु आगे चल रहे हैं। आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है। जबकि बहरामपुर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पीछे चल रहे हैं।

  • भवानीपुर से ममता बनर्जी पीछे
  • भवानीपुर सीट सुवेंदु अधिकारी आगे
  • नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे
  • खड़गपुर से बीजेपी के दिलीप घोष आगे
  • बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
  • नोआपड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह आगे
  • भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी पीछे
  • हुंमायू कबीर दोनों सीटों पर आगे

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिनमें से 293 पर ही वोटों की गिनती होगी। यहां दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में  23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ था। बंगाल में बहुमत का आंकड़ा- 148 है। यहां ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में जुटी हुई हैं। वहीं बीजेपी इस बार सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है। इस बार के चुनाव में करीब 92 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा फोकस भवानीपुर सीट पर है क्योंकि यहां से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही हैं, उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।

Aaj Ka Panchang 04 May 2026: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 04 May 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 04 मई 2026, सोमवार का दिन है. आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है और सर्वार्थद सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही आज भद्रा का भी साया रहेगा और इसलिए कोई भी शुभ कार्य करने से पहले मुहूर्त जरूर देखें. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

तिथि

तृतीया – 05:24 ए एम, मई 05 तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 05: 38 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06: 58 पी एम
चंद्रोदय का समय: 09:42 पी एम
चंद्रास्त का समय : 06:52 ए एम

नक्षत्र :
अनुराधा – 09:58 ए एम तक

आज का योग
परिघ – 11:20 पी एम तक

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

आज का वार: सोमवार

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1947 विश्वावसु

विक्रम सम्वत:
2083 कालयुक्त

गुजराती सम्वत:
2082 पिङ्गल

चन्द्रमास:
ज्येष्ठ – पूर्णिमान्त
वैशाख – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 11:51 ए एम से 12:45 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:31 पी एम से 03:25 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:13 ए एम से 04:55 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 11:56 पी एम से 12:39 ए एम, मई 05 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 06:57 पी एम से 07:18 पी एम तक रहेगा.  अमृत काल 03:02 ए एम, मई 05 से 04:49 ए एम, मई 05 तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग 05:38 ए एम से 09:58 ए एम तक रहेगा.

दुर्मुहूर्त 12:45 पी एम से 01:38 पी एम, 03:25 पी एम से 04:18 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 07:18 ए एम से 08:58 ए एम तक रहेगा. यमगण्ड 10:38 ए एम से 12:18 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 01:58 पी एम से 03:38 पी एम तक रहेगा. भद्रा 04:12 पी एम से 05:24 ए एम, मई 05 तक रहेगा.