Wednesday, March 25, 2026

आज का राशि फल

आज का राशि फल

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

श्री हरिहरो विजयतेतराम

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

आज का पञ्चाङ्ग दिन रविवार, २० जुलाई २०२५

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

सूर्योदय: 🌄 ०५:४९सूर्यास्त: 🌅 ०७:१७

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

चन्द्रोदय: 🌝 २५:२७ चन्द्रास्त: 🌜१५:१०

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय) ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण  पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 दशमी (१२:१२ से एकादशी)

नक्षत्र 👉 कृत्तिका (२२:५३ से रोहिणी)

योग 👉 गण्ड (२१:४८ से वृद्धि)

प्रथम करण 👉 विष्टि (१२:१२ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (२२:५६ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 वृष (०६:११ से)

मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:५१

अमृत काल 👉 २०:३९ से २२:०८

विजय मुहूर्त 👉 १४:४१ से १५:३७

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१६ से १९:३७

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१८ से २०:१९

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४४

राहुकाल 👉 १७:३४ से १९:१८

राहुवास 👉 उत्तर

यमगण्ड 👉 १२:२३ से १४:०७

दुर्मुहूर्त 👉 १७:२७ से १८:२२

होमाहुति 👉 राहु

दिशा शूल 👉 पश्चिम

नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (२२:५३ से)

अग्निवास 👉 पृथ्वी

भद्रावास 👉 स्वर्ग (१२:१२ तक)

चन्द्र वास 👉 पूर्व (दक्षिण ०६:१२ से)

शिववास 👉 क्रीड़ा में (१२:१२ से कैलाश पर

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – उद्वेग २ – चर

३ – लाभ ४ – अमृत

५ – काल ६ – शुभ

७ – रोग ८ – उद्वेग

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – शुभ २ – अमृत

३ – चर ४ – रोग

५ – काल ६ – लाभ

७ – उद्वेग ८ – शुभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

दक्षिण-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

आदित्य पूजन, विवाहादि मुहूर्त (केवल पंजाब, कश्मीर, हरियाणा एवं हिमाचल के लिये) मीन-मिथुन ल० (रात्रि १०:५३ से अंतरात्रि ०५:३५ तक) आदि

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २२:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ई, उ, ए) नामाक्षर से तथा इसके जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (ओ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २९:१६ से ०७:३८

सिंह – ०७:३८ से ०९:५७

कन्या – ०९:५७ से १२:१४

तुला – १२:१४ से १४:३५

वृश्चिक – १४:३५ से १६:५५

धनु – १६:५५ से १८:५८

मकर – १८:५८ से २०:३९

कुम्भ – २०:३९ से २२:०५

मीन – २२:०५ से २३:२९

मेष – २३:२९ से २५:०२+

वृषभ – २५:०२+ से २६:५७+

मिथुन – २६:५७+ से २९:१२+

पञ्चक रहित मुहूर्त

चोर पञ्चक – ०५:२९ से ०७:३८

शुभ मुहूर्त – ०७:३८ से ०९:५७

रोग पञ्चक – ०९:५७ से १२:१२

शुभ मुहूर्त – १२:१२ से १२:१४

मृत्यु पञ्चक – १२:१४ से १४:३५

अग्नि पञ्चक – १४:३५ से १६:५५

शुभ मुहूर्त – १६:५५ से १८:५८

रज पञ्चक – १८:५८ से २०:३९

शुभ मुहूर्त – २०:३९ से २२:०५

चोर पञ्चक – २२:०५ से २२:५३

शुभ मुहूर्त – २२:५३ से २३:२९

शुभ मुहूर्त – २३:२९ से २५:०२+

चोर पञ्चक – २५:०२+ से २६:५७+

शुभ मुहूर्त – २६:५७+ से २९:१२+

रोग पञ्चक – २९:१२+ से २९:२९+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज आर्थिक लाभ की संभवनाएं भी रहेंगी परन्तु आप अपने मन के विचार अथवा व्यवसाय का प्रचार संकोची वृति रहने के कारण खुल कर नही कर सकेंगे फिर भी आज आप दिन भर की गतिविधियों से संतोषी रहेंगे। आर्थिक विषयो को लेकर ज्यादा सरदर्दी नही लेंगे आवश्यकता अनुसार हो भी जाएगा। संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलाये आज अपने मे ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे। आकस्मिक कार्य पड़ने पर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका स्वभाव अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। हास-परिहास करने से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे। लेकिन आज किसी परिजन के विपरीत व्यवहार पर क्रोध आने से कुछ समय के लिए अशांति बनेगी। आप प्रत्येक कार्य को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। कार्य व्यवसाय से धन लाभ लेदेकर हो जाएगा। महिलाये आज अकस्मात किसी शुभसमाचार मिलने से आनंदित रहेंगी। बेरोजगार लोग भी आज हतोत्साहित ना हो प्रयास करने पर आशाजनक रोजगार से जुड़ सकते है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा खर्च भी आज कम रहने से धन संचय कर पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। आलस्य के कारण नींद आने की बीमारी से ग्रस्त रह सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिये हानिकर है प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करें धन सम्बन्धित कार्य आज टालना ही बेहतरश रहेगा। आज किसी से पुरानी उधारी मांगने पर विवाद भी हो सकता है ज्यादा बहस में ना उतरे डूबने की आशंका है। सेहत प्रातः काल से ही नरम रहेगी बाहर का खान-पान एवं शीतल प्रदार्थ ज्यादा गड़बड़ करेगा इनसे दूर रहेगें। नौकरी पेशा जातको को लापरवाही के कारण अधिकारियों की डांट सुन्नी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग भी समय से वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। व्यवसाय मे लगभग सभी कार्य आपकी सोच के विपरीत ही होंगे नए कार्यो में पैसा ना फ़सायें पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें धन लाभ अल्प मात्रा में ही होगा। महिलाये शारीरिक क्षमता कम रहने से मामूली बातो से चिढ़ जाएंगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज भी दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा लेकिन आज आप संबंधों को ज्यादा महत्त्व दें अन्यथा धन की लालसा में लोगो से दूरी बना लेंगे आज आर्थिक स्थिति में स्वाभाविक बढ़ोतरी होगी ज्यादा हाथ पैर ना मारें। आज व्यवसाय अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में निवेश निसंकोच होकर करें विलम्ब से ही सही नतीजे पक्ष में ही रहेंगे। व्यवसाय में दुविधा की स्थिति से बाहर निकलने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लें धन लाभ आज निश्चित होकर रहेगा। महिलाये आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेगी पारिवारिक में वातावरण को भी महकाएंगी। दाम्पत्य जीवन मे भी आत्मीयता रहेगी। बेरोजगार नए कार्य से जुड़ेंगे व्यर्थ बहस वाले प्रसंगों से दूर रहें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपकी दिनचार्य आनंद प्रदान करेगी। नौकरी पेशाओ को आज कार्य क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा पद प्रतिष्ठा में शीघ्र ही वृद्धि होने की सम्भवना बनेगी। सरकारी कार्य भी आज जोड़ तोड़ कर आगे बढ़ने से राहत मिलेगी। व्यवसायी वर्ग के मन मे कुछ ना कुछ उथल पुथल लगी रहेगी धन लाभ के लिए जुगाड़ू प्रवृति अपनाएंगे फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। महिलाये ले देकर अपना काम बना ही लेंगी घरेलू साज सज्जा पर खर्च भी करेंगी। मध्यान पश्चात का समय स्नेही जनों के साथ उत्तम भोजन लघु पर्यटन में आनंद से व्यतीत होगा। आपको घर के बुजुर्ग अथवा किसी वरिष्ठ अधिकारी से खरी खोटी भी सुनने को मिलेगी।

कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन हर तरह से पिछले दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा लेकिन आज आप किसी की बातों तो तुरंत उत्तर ना दे ना ही किसी से प्रतिशोध की भावना रखे अन्यथा अनुकूलता का लाभ मिलना मुश्किल रहेगा। बैठे बिठाए राय देने वाले भी आज अधिक मिलेंगे इनको अनदेखा कर अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें परिश्रम का उचित फल अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले लोगो को भाग-दौड़ अधिक रहेगी अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों से सहमत रहेंगे आज अधिकारियों से अपना काम निकालने के लिये भी दिन उपयुक्त है। धन लाभ जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात होगा। महिलाये परिवार के लिए सहयोगी रहेंगी सेहत थोड़ी शिथिल होने पर भी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिये विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। कार्य भार अधिक रहेगा परन्तु सेहत आज नरम रहेगी। घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था अधिक रहेगी। व्यवहार में भी उदासीनता रहेगी आकर्षण की कमी रहने के कारण लोगो से मेल जोल नही बना सकेंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकाल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु धन को लेकर आज ज्यादा चिंतित रहेंगे आपकी परेशानी का हल शीघ्र ही निकल भी जाएगा महिलाये आर्थिक मामलों में मददगार रहेंगी। मित्र परिचित आवश्यकता पड़ने पर सहायता करेंगे जिससे मन को राहत मिलेगी। परिवारक सदस्यों का महत्त्व जानेंगे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सुख-समृद्धि दायक रहेगा। व्यवसाय में भी उन्नति होगी साथ ही मित्र परिचितों के बीच सम्मान बढेगा। आज धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मानसिक रूप से भी हल्कापन अनुभव करेंगे लेकिन नौकरी वाले लोग कार्य क्षेत्र पर अपने दुराचरण के कारण अपमानित हो सकते है। अचानक किसी की सहायता अथवा स्वभाव परिवर्तन देख कर आश्चर्य चकित रह जायेंगे। काम-धंधा आशाजनक रहेगा परन्तु उधारी वाले व्यवहारों से निजात पाना असंभव होगा इसी वजह से धन संचय करने में भी परेशानी आएगी। खर्च आज आसानी से निकाल लेंगे। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। महिलाये आज किसी कारण से पुरुषों के ऊपर आश्रित होंगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप जितना भी परिश्रम करेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही इसका लाभ धन अथवा अन्य उपहार सम्मान के रूप में मिलेगा। व्यवहारिकता में थोड़ी कमी रहेगी जिससे आपकी छवि अभिमानियों जैसी बनेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है इसका फल संध्या के आसपास आश्चर्य में डालने वाला रहेगा। अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें। परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे घरेलू समस्याओ को महिलाये अपने बल पर सुलझा लेंगी। संध्या के समय शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन यात्रा से आनंद मिलेगा थकान भी होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि तो कराएगा परन्तु आज धैर्य की कमी रहने के कारण इसका लाभ नही उठा पाएंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी गलतफहमी के कारण मन अशांत रहेगा लोगो को संदेह की दृष्टि से देखेंगे।मध्यान बाद महिला एवं पुरुष दोनों ही अपने निखरे हुए व्यक्तित्त्व के बल पर समाज से सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। आर्थिक लाभ के भी कई अवसर मिलेंगे साथ ही मितव्ययी प्रवृति रहने से बचत भी कर सकेंगे लेकिन आज उधारी भूल से भी ना दें नया ही किसी से लें। स्त्री वर्ग भी आज आर्थिक मामलों में परिवार की मदद करेंगी। शारीरिक दर्द एवं सर्दी जुखाम की संभावना है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन कलह क्लेश की भेंट चढेगा आज घर एवं बाहर के लोगो का अमर्यादित आचरण आपको आवेश में रखेगा आपके अंदर भी धैर्य की कमी रहने के कारण बात बात पर किसी से भी उलझ पड़ेंगे। प्रातः काल मे ही आसपडोसी अथवा पारिवारिक सदस्य से कहासुनी होगी। अहम की भावना भी अधिक रहने से गलती करने पर भी मानेंगे नही करेंगे क्रोध में आकर जो मन मे आये बोल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। व्यावसायिक स्थिति भी आपके रूखे व्यवहार के चलते उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। महिलाये परिवार के सदस्यों को एकजुट रखने की असफल कोशिश करेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिये नई खुशिया लाएगा। आज आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ बनेगी फिर भी धन संबंधित मामलों में ज्यादा सावधानी बरतें अन्यथा आपके भाग्य का लाभ किसी और के हिस्से में भी जा सकता है। स्वभाव में अकड रहने से किसी से मन की बात नही कर सकेंगे। दोपहर से घर एवं बाहर का वातावरण अनुकूल होगा मन इच्छित कार्य कर सकेंगे। आलस्य रहेगा लेकिन जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहने से व्यवसाय में तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी फिर भी इनपर विजय पा लेंगे। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ ही धार्मिक खर्च भी रहेंगे। महिलाये किसी कारण से नाराज रहेंगी।

 

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद/एनएच-353 से साराडीह मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 26 लाख 15 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली

महासमुंद/एनएच-353 से साराडीह मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 26 लाख 15 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली महासमुंद/ जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...