सरसींवा-सरायपाली मार्ग जर्जर, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
सरसींवा। सरसींवा-सरायपाली मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। बरसात के चलते सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। वीडियो
स्थिति इतनी गंभीर है सड़क की डामर परत उखड़ चुकी है और रखरखाव के अभाव में गड्ढे लगातार गहरे होते जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई, तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है, जिससे जान-माल की भारी हानि होगी



