
बसना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा में बोरवेल चालू करने को लेकर विवाद हो गया। किसान ने युवक पर बोरवेल की सर्विस तार काटने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
ग्राम गदहाभांठा निवासी किसान प्रवीण साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 08 नवम्बर 2026 की शाम वह अपने साथी बिहारी जगत के साथ अपने खेत रसोड़ा बाहली गया था और अपने खेत में लगे बोरवेल को चालू किया. तभी शाम करीबन 04:12 बजे ग्राम रसोड़ा निवासी नरेन्द्र साहू आया और मेरे नाम से शिकायत करता है कहते हुए बोरवेल की सर्विस तार को काट दिया.
आरोप है कि नरेन्द्र ने अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की. इसी बीच बिहारी जगत के द्वारा बीच बचाव करने पर उसके साथ भी नरेन्द्र ने हाथ मुक्का से मारपीट की. मारपीट से प्रवीण के पीठ में और बिहारी जगत के बांए कंधा में चोंट लगी है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




