बसना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरचुंडी द्वारा 9 मई 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक की अवधि में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15 वें वित्त से कुल 10 लाख 88 हजार 580 रुपये भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आई है। उपलब्ध भुगतान विवरण के अनुसार पंचायत द्वारा सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, सीढ़ी निर्माण, रंगमंच निर्माण, पेयजल व्यवस्था और मोटर पंप मरम्मत सहित अलग-अलग कार्यों के लिए राशि खर्च की गई है।
पंचायत द्वारा किए गए भुगतानों में निर्माण सामग्री खरीदी के साथ-साथ मजदूरी एवं अन्य कार्यों के लिए भी भुगतान शामिल है।
तारीखवार कहां-कहां हुआ भुगतान?
9 मई 2026 को भुगतान
सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए कृष्णा ट्रेडर्स को 64,800 रुपये।
सीसी रोड निर्माण सामग्री खरीदी के लिए कृष्णा ट्रेडर्स को 98,550 रुपये।
13 मई 2026 को भुगतान
चंद्रहासिनी मंदिर के पास सीढ़ी निर्माण कार्य के लिए नरेश कुमार साव को 1,49,800 रुपये।

18 मई 2026 को भुगतान
नाली निर्माण कार्य के लिए कृष्णा ट्रेडर्स को 35,100 रुपये।
नाली निर्माण कार्य के लिए कृष्णा ट्रेडर्स को 45,000 रुपये।
29 मई 2026 को भुगतान
नाली व्यवस्था के लिए रेत एवं गिट्टी खरीदी के लिए गोलू ट्रेडर्स को 44,600 रुपये।
12 जून 2026 को भुगतान
पचरी मरम्मत कार्य के लिए गोलू ट्रेडर्स को 25,600 रुपये।
पचरी मरम्मत कार्य के लिए लक्ष्मण साव को 10,962 रुपये।
नाली निर्माण कार्य के लिए गोलू ट्रेडर्स को 55,110 रुपये।
नाली निर्माण कार्य के लिए लक्ष्मण साव को 12,528 रुपये।
नाली निर्माण कार्य के लिए लक्ष्मण साव को 10,962 रुपये।
पेयजल व्यवस्था के लिए सालिकराम बोरवेल्स को 6,235 रुपये।

आकस्मिक व्यय, ऑनलाइन कार्य सहित अन्य कार्यों के लिए रामकिसन साहू को 7,600 रुपये।
9 जुलाई 2026 को भुगतान
सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए नरेश कुमार साव को 89,898 रुपये।
सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए लक्ष्मण साव को 17,226 रुपये।
सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए लक्ष्मण साव को 17,226 रुपये।
सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए नरेश कुमार साव को 61,710 रुपये।
सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए लक्ष्मण साव को 12,528 रुपये।
सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए लक्ष्मण साव को 10,962 रुपये।
4 अगस्त 2026 को भुगतान
रंगमंच निर्माण (कुरचुंडी) के लिए सरिया खरीदी हेतु कृष्णा ट्रेडर्स को 45,003 रुपये।
रंगमंच निर्माण (कुरचुंडी) के लिए सीमेंट खरीदी हेतु कृष्णा ट्रेडर्स को 30,240 रुपये।
सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए सरिया, रेत, गिट्टी आदि खरीदी हेतु गोलू ट्रेडर्स को 68,000 रुपये।
16 अक्टूबर 2026 को भुगतान
मोटर पंप मरम्मत एवं सामग्री खरीदी के लिए संदीप इलेक्ट्रिकल्स को 19,490 रुपये।
21 अक्टूबर 2026 को भुगतान
चंद्रहासिनी मंदिर (कपसाखुटा) के पास सीढ़ी निर्माण कार्य के लिए अग्रवाल एजेंसी को 50,400 रुपये।
चंद्रहासिनी मंदिर के पास सीढ़ी निर्माण कार्य के लिए नरेश कुमार साव को 48,888 रुपये।
चंद्रहासिनी मंदिर के पास सीढ़ी निर्माण कार्य के लिए लक्ष्मण साव को 50112 रूपये भुगतान किया गया।
पंचायत के खर्च पर ग्रामीण भी रख सकते हैं नजर
ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों और सरकारी राशि के उपयोग की जानकारी ग्रामीणों को होना चाहिए। यदि किसी गांव में भुगतान के बावजूद कार्य नहीं हुआ है, कार्य अधूरा है अथवा खर्च की गई राशि और मौके पर हुए कार्य में अंतर दिखाई देता है, तो ग्रामीण संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) या जिला पंचायत CEO के समक्ष शिकायत कर सकते हैं।
महाजनपद न्यूज़ की पहल
महाजनपद न्यूज़ का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। पंचायतों में सरकारी राशि से किए गए भुगतान, विकास कार्यों और ग्रामीणों की समस्याओं से जुड़ी जानकारियों को दस्तावेजों के आधार पर सामने लाया जाएगा। ग्रामीण अपने गांव से संबंधित भुगतान विवरण, बिल, वाउचर और शिकायतें भी समाचार प्रकाशन के लिए उपलब्ध करा सकते हैं।


