
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पेन्ड्रावन में 8 सितंबर 2026 को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय बृजलाल सिदार की इलाज के दौरान अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में मौत हो गई। पुलिस ने 5 नवम्बर 2026 को केस दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार, मृतक सब्जी खरीदकर अपनी प्लेटिना बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान साहू किराना स्टोर्स के सामने सामने से आ रही दूसरी बाइक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। मर्ग जांच, गवाहों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाइक क्र. CG06 C 7740 के चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।




