
बसना थानान्तर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दुरूगपाली में च्वाइस सेंटर के पास एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दुरूगपाली निवासी दिलीप कुमार प्रधान (49 वर्ष) 8 नवंबर 2026 की शाम करीब 4:30 बजे गांव के गरिमा च्वाइस सेंटर में उद्यम कार्ड बनवाने गए थे। इसी दौरान गांव का जयराम साव (50 वर्ष) भी वहां पहुंचा। आरोप है कि जयराम साव ने दिलीप को देखकर तु मेरे नाम से पुलिस में शिकायत किया है कहकर विवाद शुरू कर दिया और मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दिलीप की टी-शर्ट का कॉलर और गला पकड़ लिया, जिससे उनके गले में दर्द होने लगा। इस दौरान वहां मौजूद ललित पटेल ने बीच-बचाव किया और घटना को देखा-सुना. पीड़ित दिलीप कुमार प्रधान ने 8 नवंबर को भंवरपुर चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जयराम साव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।




