बस चालक पर गाली-गलौच व मारपीट, जान से मारने की धमकी – रिंकू ध्रुव सहित 3 साथियों पर आरोप
महासमुंद। थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोरिंग निवासी येतेन्द्र साहू पिता स्व. गेंदलाल साहू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह श्रीराम रथ बस का संचालन करता है। 2 सितम्बर 2025 को शाम करीब 3 बजे जब वह ढाबा तरफ जा रहा था और एनएच-53 रोड यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुँचा, तभी ग्राम गढ़सिवनी निवासी रिंकू ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव अपने तीन साथियों के साथ वहाँ आया और उससे पैसे की मांग करने लगा।
प्रार्थी के अनुसार, पैसा नहीं देने पर आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और मारपीट की। इसी दौरान रिंकू ध्रुव ने धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की और धमकी दी कि “तुम्हारे बस जब हमारे गाँव गढ़सिवनी की तरफ आएगी तो उसे तोड़फोड़ कर जला देंगे।”
येतेन्द्र साहू ने बताया कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। यदि भविष्य में मुझे या मेरी बस को कोई नुकसान पहुँचता है तो उसका जिम्मेदार रिंकू ध्रुव और उसके साथी होंगे।
उन्होंने थाना प्रभारी तुमगांव को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर न्यायिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।



