महासमुंद : बहु पर बांस के डंडे से हमला, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
महासमुंद। थाना महासमुंद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 05 नांदगांव में 10 सितम्बर की शाम खेत विवाद को लेकर मारपीट और गाली-गलौज की गंभीर घटना सामने आई है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह और उसकी बहु नूतन पटेल घर पर थे। उसी समय उसका देवर का बेटा शिवचरण पटेल घर आया और खेत को रेघा में बोने की बात को लेकर विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने बहु नूतन पटेल को घर के आंगन के पास माँ-बहन की अश्लील गालियाँ दीं। मना करने पर आरोपी ने पीड़िता को भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि शिवचरण ने बांस के डंडे से नूतन पटेल के सिर पर हमला कर चोट पहुँचा दी। घायल नूतन पटेल को जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया है। घटना को प्रत्यक्षदर्शी दिलीप पटेल और पीड़िता ने देखा।
पीड़िता ने 11 सितम्बर को थाना महासमुंद पहुँचकर आरोपी शिवचरण पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



