महासमुंद/
शराब की लत ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। पत्नी और मासूम बेटे के लाख समझाने के बावजूद पति नहीं माना और गाली-गलौज करता रहा। इससे तंग आकर परिवार के ही पांच लोगों ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सरकंडा का है। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना इस तरह घटी 23 सितंबर की रात दिलीप चौहान पिता गंगा चौहान (40), मूलतः बिहार निवासी, शराब पीकर घर आया और पत्नी व परिजनों से गाली-गलौज करने लगा। पत्नी व डेढ़ साल के बच्चे ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान परिवार के लोग उसे गली से उठाकर घर के अंदर ले गए और प्लास्टिक की मटमैली रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद परिवार के लोगों ने घटना को छिपाने की कोशिश की और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। 24 सितंबर को परिजनों ने भंवरपुर पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर हत्या का खुलासा हुआ।
पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी साधना चौहान पिता हरि चौहान (18), सरविंद सागर पिता शत्रुघ्न सागर (20), भगवतीन चौहान पति स्व. गोविंद चौहान (39) सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी सरकंडा और आसपास के रहने वाले हैं।
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार शादीशुदा महिला से की थी दूसरी शादी जानकारी के मुताबिक मृतक दिलीप चौहान ने सरकंडा गांव के एक परिवार की बेटी सुनीति चौहान से दूसरी शादी की थी। सुनीति पहले हरि चौहान की पत्नी थी। दिलीप और सुनीति 15 साल से सरकंडा और बिहार के बीच आना-जाना करते थे। तीन माह सरकंडा में रहते और शेष समय बिहार के ईंट भट्टा में मजदूरी करते थे।
पुलिस की कार्रवाई भंवरपुर चौकी पुलिस ने हत्या के सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



