महासमुंद/सरायपाली आदि सेवा पर्व अभियान: सरायपाली विकासखंड के 16 ग्रामों में हुआ आयोजन
महासमुंद/सरायपाली आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत विकसित भारत अभियान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने और जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरायपाली विकासखंड के 16 ग्रामों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
पझरापाली, जटाकन्हार, सरायपाली, कोईलबहाल भगत सरायपाली, खैरमाल, भुरसापाली, मोहनमुड़ा, काकेनचुवा, मौहाडीपा, कोसमपाली, मुड़पहार, जामपाली, खोखेपुर, टीभूपाली और सिरबोड़ा ग्रामों में कार्यक्रम संपन्न हुए।
इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में लीडरशिप की भावना विकसित करना, शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना, नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली और आजीविका संवर्धन पर जागरूकता लाना है।
जिला महासमुंद के नोडल हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशन और जिला प्रभारी निलेश खांडे एवं सरायपाली ब्लॉक नोडल अमित हालदार के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर से अभियान चलाया जा रहा है। जिले के कुल 308 ग्रामों में यह योजना संचालित है, जिनमें सरायपाली विकासखंड के 16 ग्राम चयनित हैं।
अभियान की शुरुआत विलेज ओरिएंटेशन से हुई, जिसमें ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई और वंचित ग्रामीणों की सूची (लाइनलिस्ट) तैयार की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक मास्टर ट्रेनर सुरेश पटेल, कृष्ण कुमार मांझी, भानु प्रताप सिदार, दुर्वादल दीप, योगेश साहू, सुश्री वर्षा अग्रवाल, सुश्री रेखा कुमारी सहित ग्राम सचिव, विलेज मास्टर ट्रेनर, आदि सहयोगी एवं आदि साथी सक्रिय रूप से शामिल हुए।



