महासमुंद जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान का जनसंपर्क अभियान: विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा

महासमुंद जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्र. 12) मोक्ष कुमार प्रधान आज 28 सितंबर 2025 को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा कर जनता से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। प्रधान, जिनका लक्ष्य जनता से सीधा जुड़ाव बनाए रखना है, आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और आयोजनों में शामिल होकर क्षेत्र की जनता के साथ खड़े नज़र आए । कार्यक्रम की शुरुआत
शाम 5 बजे वे ग्राम बम्हनी में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे।फिर शाम 6 बजे उन्होंने ग्राम बरनाईदादर में माता रानी के दर्शन किए। फिर शाम 7 बजे वे ग्राम बरोली में माता रानी की आरती में शामिल हुए।
रात 9 बजे उनका कार्यक्रम ग्राम गढ़फुलझर में राम चंडी मंदिर में माता रानी के दर्शन के साथ संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम दर्शाता है कि मोक्ष कुमार प्रधान की धार्मिक आस्था पर लगा हैं ।दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।



