Monday, February 16, 2026
छत्तीसगढ़पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य का आज का राशिफल : जानिए किस...

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य का आज का राशिफल : जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत!

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य का आज का राशिफल : जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत!

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓🌻मंगलवार, ०४ नवम्बर २०२५🌻सूर्योदय: 🌄 ०६:४३ सूर्यास्त: 🌅 ०५:३८ ,चन्द्रोदय: 🌝 १६:२४ चन्द्रास्त: 🌜३०:०६ ,अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले) ,ऋतु: 🌳 हेमन्त ,शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु), विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी) मास 👉 कार्तिक , पक्ष 👉 शुक्ल ,तिथि 👉 चतुर्दशी (२२:३६ से पूर्णिमा) ,नक्षत्र 👉 रेवती (१२:३४ से अश्विनी), योग 👉 वज्र (१५:४३ से सिद्धि), प्रथम करण 👉 गर (१२:२३ तक), द्वितीय करण 👉 वणिज (२२:३६ तक)

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

गोचर ग्रहा: ॥ सूर्य 🌟 तुला , चंद्र 🌟 मेष (१२:३४ से), मंगल 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी), बुध 🌟 वृश्चिक (उदय, पूर्व, मार्गी), गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी), शुक्र 🌟 तुला (उदित, पश्चिम, मार्गी), शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री), राहु 🌟 कुम्भ , केतु 🌟 सिंह

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

शुभाशुभ मुहूर्त विचार :अभिजित मुहूर्त 👉 ११:३८ से १२:२२, अमृत काल 👉 १०:२५ से ११:५१, सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 १२:३४ से ३०:३४, अमृत सिद्धि योग 👉 १२:३४ से ३०:३४, रवि योग 👉 ०६:३३ से १२:३४, विजय मुहूर्त 👉 १३:४९ से १४:३३, गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:२७ से १७:५४, सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:२७ से १८:४६, निशिता मुहूर्त 👉 २३:३४ से २४:२७, राहुकाल 👉 १४:४४ से १६:०६, राहुवास 👉 पश्चिम, यमगण्ड 👉 ०९:१७ से १०:३८, दुर्मुहूर्त 👉 ०८:४४ से ०९:२८, होमाहुति 👉 चन्द्र, दिशाशूल 👉 उत्तर, अग्निवास 👉 पाताल (२२:३६ से पृथ्वी), भद्रावास 👉 स्वर्ग (२२:३६ से) , चन्द्रवास 👉 उत्तर (पूर्व १२:३४ से) शिववास 👉 भोजन में (२२:३६ से श्मशान में)

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

चौघड़िया विचार☄॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – रोग २ – उद्वेग ३ – चर ४ – लाभ ५ – अमृत ६ – काल ७ – शुभ ८ – रोग ॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – काल २ – लाभ ३ – उद्वेग ४ – शुभ ५ – अमृत ६ – चर ७ – रोग ८ – काल ,नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

शुभ यात्रा दिशा :उत्तर-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें) तिथि विशेष :बैकुण्ठ चतुर्दशी, पंचक समाप्त १२:३३ पर, जैन अट्ठाई पूर्ण, विवाहादि मुहूर्त तुला-धनु ल० (प्रातः ०६:४३ से ११:४६ तक) आदि। आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :आज १२:३४ तक जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (च, चि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त :तुला – २९:१४ से ०७:३५, वृश्चिक – ०७:३५ से ०९:५४, धनु – ०९:५४ से ११:५८, मकर – ११:५८ से १३:३९, कुम्भ – १३:३९ से १५:०५, मीन – १५:०५ से १६:२८, मेष – १६:२८ से १८:०२, वृषभ – १८:०२ से १९:५७, मिथुन – १९:५७ से २२:१२, कर्क – २२:१२ से २४:३३+, सिंह – २४:३३+ से २६:५२+, कन्या – २६:५२+ से २९:१०+

पञ्चक रहित मुहूर्त :चोर पञ्चक – ०६:३३ से ०७:३५, शुभ मुहूर्त – ०७:३५ से ०९:५४, रोग पञ्चक – ०९:५४ से ११:५८, शुभ मुहूर्त – ११:५८ से १२:३४, मृत्यु पञ्चक – १२:३४ से १३:३९, अग्नि पञ्चक – १३:३९ से १५:०५, शुभ मुहूर्त – १५:०५ से १६:२८, मृत्यु पञ्चक – १६:२८ से १८:०२, अग्नि पञ्चक – १८:०२ से १९:५७, शुभ मुहूर्त – १९:५७ से २२:१२, रज पञ्चक – २२:१२ से २२:३६, शुभ मुहूर्त – २२:३६ से २४:३३+, चोर पञ्चक – २४:३३+ से २६:५२+, शुभ मुहूर्त – २६:५२+ से २९:१०+, रोग पञ्चक – २९:१०+ से ३०:३४+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल : मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :आज के दिन आप अपने हास्य भरे व्यवहार से आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र की चुनोतियाँ कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगी समय पर सहयोग मिलने पर इनसे भी पार पा ही लेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे दोपहर तक लाभ की संभावनाए ही दिखेंगी इसके संध्या के आसपास अकस्मात होने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। महिलाये अधिक चंचल रहेंगी खुद किसी को कुछ भी बोलेंगी लेकिन किसी की मामूली बात को दिल से लगा लेंगी। जुखाम-बुखार होने से परेशानी होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाला है अतिमहत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें अथवा आगे के लिए निरस्त करें। जहाँ से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे वहां हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र के साथ घरेलू कार्य करते समय सावधानी बरतें टूट-फुट अथवा अन्य क्षति हो सकती है। आर्थिक योजनाए आज किसी ना किसी कारण से अधर में लटकी रहेंगी। खर्च निकालने के लिये ले देकर कार्य करना पड़ेगा। मित्र रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार मन की बेचैनी बढ़ायेगा। परिजन को छोड़ अन्य लोगो से मदद की आशा ना रखें। स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव लगा रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) :आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। पूर्व में किये शुभकर्मों का फल आज किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी चाहकर भी आपको क्षति नही पहुचा सकेंगे। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो के साथ मेलजोल बढेगा आपकी क्षवि भी उच्चवर्गीय जैसी बनेगी। लेकिन कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी ईर्ष्या का भाव रखेंगे जानबूझ कर बना बनाया कार्य बिगाड़ सकते है सतर्क रहें। धन की कामना समय से थोड़ा विलम्ब लेकिन पूर्ण होगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। भजन पूजन में समय देंगे। सेहत का भी ख्याल रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :आज का दिन सिद्धिदायक है लेकिन आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बनाकर ही करें सफलता निश्चित मिलेगी इसके विपरीत जल्दबाजी में किया कार्य केवल हानि ही कराएगा। आध्यात्म में भी उन्नति के योग बन रहे है पूजा पाठ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज आलस ना करें थोड़ी सी भागदौड़ से पूर्ण हो सकते है। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य आज करना उत्तम रहेगा। परिवार में शांति रहेगी लेकिन महिलाओ का मन आज असंतुष्ट ही रहेगा। ठंडी चीजो का सेवन करने से बचे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :आज के दिन आप दैनिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे दिनचार्य उटपटांग रहने से निराश भी होंगे मध्यान तक किसी भी कार्य को दिशा ना मिलती देख मेहनत व्यर्थ होती प्रतीत होगी लेकिन हताश ना हो आज देर से ही सही लाभ अवश्य होगा। आर्थिक मामले अन्य कार्यो की अपेक्षा ज्यादा उलझेंगे फिर भी संध्या तक धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी। अधिकारियो से सतर्क रहना पड़ेगा गलती करने पर ज्यादा भार सौपेंगे। महिलाओ का मन आध्यात्म में डूबा रहेगा मनोकामना पूर्ति में विलंब से उदास रहेंगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा अथवा अन्य आवश्यक कार्य निरस्त करने पड़ेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :आज आप दिनभर शारीरिक समस्या से जूझेंगे मौसमी बीमारियों का प्रकोप परिवार के सदस्यों को भी प्रभावित करेगा। अव्यवस्था रहने से प्रत्येक कार्य विलम्ब से चलेंगे पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद नही रहेगी आज पूर्ण होने वाले कार्य भी दौड़-धूप की कमी के कारण आगे के लिये निरस्त होंगे। धन संबंधित समस्या नही रहेगी फिर भी व्यर्थ के खर्च आने से मन दुखी होगा। महिलाये चाह कर भी घर को व्यवस्थित रूप से चलाने मे असफल रहेंगी। संध्या के समय परेशानी बढ़ेगी। घर अथवा बाहर किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्यो को भी बनाने की क्षमता रखेंगे। मित्र परिजन विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिये आपका सहयोग मांगेंगे अपना महत्त्व बढ़ता देख थोड़ी बहुत अहम की भावना भी आएगी जरूरत मंदों को व्यर्थ के चक्कर लगवाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस काम को हाथ मे लेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने की संभावना अधिक है। बेरोजगार लोग आज प्रयास करें अवश्य अनुकूल रोजगार से जुड़ सकते है। व्यवसाय में मंदी के बाद भी धन का प्रबंध आवश्यकता के समय कही ना कही से हो ही जायेगा। खान-पान संयमित रखें सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :आज आपको अपनी बुद्धि चातुर्य पर गर्व रहेगा। अतिआत्मविश्वास से भरे रहेंगे प्रत्येक कार्य को मामूली समझ कर बाद के लिये टालेंगे परन्तु अंत समय मे पूर्ण करने में पसीने छूटेंगे। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। काम-धंधा पहले से कुछ कम रहेगा जोड़ तोड़ कर ही धन की प्राप्ति हो सकेगी। आज कम समय और परिश्रम से अधिक लाभ कमाने की योजना मन मे रहेगी लेकिन अवसर ना मिलने के कारण लाभ नही उठा सकेंगे। महिलाये जितना कार्य करेंगी उससे ज्यादा सुनाएंगी। घर के सभी सदस्य स्वय को दूसरे से बेहतर प्रदर्शित करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी। दिनचार्य संयमित ना रहने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) :आज आपको पूर्व में की किसी गलती अथवा आचरण का अफसोस होगा गलती मान लेने पर आपसी मतभेद शांत होंगे। घरेलू कार्य अथवा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति समय से करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज लाभ की संभावनाए कम ही रहेंगी धन की आमद अल्प रहने से खर्चो पर नियंत्रण करना पड़ेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा धार्मिक पूजापाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। दैनिक जीवन की उलझनों के बाद भी विवेक जाग्रत रहने से मन शांत रहेगा। विरोधी किसी भी प्रकार से आपकी शांति को भंग नही कर पाएंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) :आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। दिन के आरंभ से ही मन मे अकारण क्रोध रहेगा। परिजनों से जिस बात का भय रहेगा मध्यान तक उसके पूर्ण होने पर वातावरण खराब होगा। भाई बंधुओ में भी किसी ना किसी कारण से अनबन रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचार्य रहते हुए भी किसी से धन को लेकर उग्र वार्ता होने की संभावना है। आज आप वरिष्ठ व्यक्तियों के परामर्श को भी नजरअंदाज करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप किसी ना किसी रूप में धन एवं सम्मान हानि देखनी पड़ेगी। लोगो को शक की दृष्टि से देखने आपको महत्त्व नही मिलेगा। औरो को बेचैनी में डालकर स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :आज का दिन भी आपके धन कोष अथवा अन्य सुख के साधनों में वृद्धि करेगा। कार्य व्यवसाय में पहले से चल रही योजना फलीभूत होने से धन की आमद होगी। भविष्य के लिये भी लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलने से निश्चित कार्य समय से पूर्ण कर सकेंगे। महिलाये को शारीरिक कमजोरी के कारण दैनिक कार्यो के अतिरिक्त घर की व्यवस्था सुधारने में परेशानी होगी। कंजूस प्रवृति के कारण घर के किसी सदस्य से मतभेद की संभावना है। आज आप अपनी गलती जानते हुए भी अपनी बात पर अडिग रहेंगे जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा। व्यवसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। छोटी-मोटी व्याधि को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :आज का दिन साधारण रहेगा आज आप अपनी व्यक्तिगत उलझनों के कारण अन्य लोगो को परेशान करेंगे लेकिन ध्यान रहें गुप्त बातो को आज परिजनों से भी ना बाटें। आप जिसे अपना हितैशी समझेंगे वही आपका भेद सार्वजनिक करके परेशानी बढ़ायेगा। कार्य व्यवसाय से भी निराशा ही मिलेगी फिर भी एक दो लाभ कमाने के अवसर अवश्य मिलेंगे इन्हें हाथ से ना जाने दें अन्यथा ज्यादा पाने के चक्कर मे इनसे भी हाथ धोना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी इच्छा पूर्ति होने तक ही स्नेह सम्मान मिलेगा अन्यथा नही। स्वास्थ्य आज फिर से नरम होगा सचेत रहें। एम

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सरायपाली बसना: अरहर 8000, मूंग 8768 और उड़द 7800 रुपये प्रति क्विंटल किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन 01 दिसंबर 2025 से 28...

सरायपाली बसना: अरहर 8000, मूंग 8768 और उड़द 7800 रुपये प्रति क्विंटल किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन 01 दिसंबर 2025 से 28...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...