सरायपाली/ घर सूना, चोर सक्रिय! इलाज कराने गए परिवार के पीछे लाखों की सेंधमारी महलपारा में बड़ी चोरी, सोने-चांदी से लेकर गैस सिलेंडर तक गायब
महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महलपारा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महलपारा निवासी दामोदर महापात्र, जो सिरबोड़ा शासकीय हाई स्कूल में शिक्षक हैं, दिनांक 21 दिसंबर 2025 को अपने परिवार के साथ सास के आंख के इलाज हेतु ओडिशा के झारसुगुड़ा एवं संबलपुर गए हुए थे। इसी दौरान सूने घर को देख चोरों ने मौके का फायदा उठाया।
दिनांक 24 दिसंबर 2025 को पड़ोसी द्वारा फोन पर सूचना मिलने पर जब परिवार वापस लौटा, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर से कीमती सामान गायब है।
चोरों द्वारा घर से—
🔹 HP कंपनी का लैपटॉप
🔹 दो गैस सिलेंडर
🔹 तीन सीलिंग फैन
🔹 इंडक्शन चूल्हा
🔹 कांसे के बर्तन
🔹 सोने के जेवरात (झुमका, हार, कंठी, नथ)
सहित कुल लगभग ₹97,500/- का माल चोरी कर लिया गया।
पीड़ित द्वारा थाना सरायपाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। मामले में धारा 305-BNS एवं 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सवाल यह है कि सूने मकानों की रेकी कर रहा गिरोह आखिर कौन है? क्या इलाके में फिर सक्रिय हो गया है चोरी का नेटवर्क? पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।



