तुमगांव/ ग्राम कांपा तालाब किनारे ठेले पर शराबखोरी की अड्डेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार
तुमगांव। थाना तुमगांव में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा दिनांक 02 जनवरी 2026 को हमराह आरक्षक 889 के साथ जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कांपा तालाब किनारे अवैध रूप से ठेले पर शराब पिलाने की व्यवस्था किए जाने की तस्दीक की गई।
मौके पर पहुंचते ही शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए, जबकि ठेला संचालक परमानंद रात्रे (32) पिता कपुरचंद रात्रे, निवासी ग्राम कांपा, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद को मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाने का कार्य स्वीकार किया गया तथा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब (180 ML) में लगभग 90 ML शेष तथा 01 सफेद डिस्पोजल गिलास (शराब की गंध सहित) जप्त किया। आरोपी के कृत्य को धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर 18:40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। बाद में थाना पहुंचकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस का संदेश: अवैध शराब बिक्री व सार्वजनिक शराबखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



