पिथौरा/ महासमुंद NH-53 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात बोलेरो ने स्कूटी सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, चालक फरार
महासमुंद। वार्ड नंबर 01, ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना पिथौरा निवासी एक मजदूर और उनकी मां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 24 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे NH-53 पर ग्राम घोड़ारी जाने वाले मार्ग के पास हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी मां लक्ष्मी पुष्टी के साथ स्कूटी (क्रमांक CG06 HD 2040) से पिथौरा से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रायपुर की दिशा से रॉन्ग साइड से आ रही एक अज्ञात बोलेरो के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटे स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में युवक के दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई, जबकि उनकी मां लक्ष्मी पुष्टी के दाहिने पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल महासमुंद** में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उपचार के बाद पीड़ित ने पिथौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले में धारा 184 LKS, 125(a) BNS एवं 281 BNS के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच में जुटी है।
अपील: यदि किसी ने घटना के समय NH-53 पर बोलेरो वाहन को देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।



