बलौदा/ रंजिश में खूनी हमला: घर बुलाकर पिता-पुत्र से बेरहमी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
बलौदा | थाना बलौदा क्षेत्र गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन आरोपियों ने एक परिवार पर देर रात हमला कर दिया। घटना 02 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे की है, जब पीड़ित अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही निलमणी रात्रे, लक्ष्मीधर रात्रे और नरेन्द्र रात्रे घर के बाहर पहुंचे और पीड़ित को नाम लेकर बाहर बुलाया।
जैसे ही पीड़ित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाहर निकला, तीनों आरोपियों ने एकराय होकर हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए पीड़ित के बेटे लक्ष्मीधर अंचल और साले चुड़ामणी मिर्धा पर भी हमला किया गया। इस हमले में पीड़ित को होंठ, सीना और गले में चोट, जबकि उसके बेटे को गले और पीठ में चोट आई।
घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को सरकारी अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार किया गया। इस पूरी घटना को पीड़ित का परिवार, बेटा, साला और अन्य ग्रामीणों ने देखा-सुना।
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में आरोपियों के खिलाफ
धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।



