अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशाल दर्द निवारण निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन रविवार 11 जनवरी प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
बसना (महासमुंद)। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में रविवार 11 जनवरी 2026 को विशाल दर्द निवारण निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
इस शिविर में प्रसिद्ध दर्द विशेषज्ञ (पेन फिजिशियन) डॉ. ईशान दुबे (MBBS, MD, PDCC, FIPM) द्वारा मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। शिविर में घुटने का दर्द, कमर दर्द, कंधे का दर्द, कोहनी का दर्द, टखने का दर्द तथा नसों से संबंधित दर्द की समस्याओं का आधुनिक पद्धति से इलाज किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि शिविर में हजारों रुपये में लगने वाले इंजेक्शन योग्य मरीजों को निःशुल्क लगाए जाएंगे, किंतु इसके लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य होगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मरीजों को बेहतर दर्द उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।
अस्पताल प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। पंजीयन एवं जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 84618-11000 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।


