कोमाखान पुलिस की कार्रवाई: ओडिशा से हरियाणा ले जाया जा रहा 30 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
कोमाखान | थाना कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए हरियाणा ले जाया जा रहा 30 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सउनि श्यामाचरण ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग एवं अपराध पतासाजी पर ग्राम चंद्रपुर पेट्रोल पंप के पास मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की टोयोटा ETIOS कार (क्रमांक DL 10 CE 1640) में तीन व्यक्ति अवैध गांजा लेकर महासमुंद की ओर आ रहे हैं।
सूचना की तस्दीक कर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में वाहन को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम — विकास सिंह निवासी रोहतक, हरियाणा, प्रमोद माहोर निवासी भिवानी, हरियाणा, प्रशांत डागा निवासी दिल्ली बताए।
वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में रखी तीन सफेद प्लास्टिक बोरियों से प्रत्येक में 10-10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल 30 किलोग्राम गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई।
पुलिस ने गांजा, वाहन, एवं आरोपियों से कुल 6 मोबाइल फोन जप्त किए। समस्त कार्यवाही NDPS एक्ट की धारा 42, 50, 67 के प्रावधानों का पालन करते हुए की गई।
जब्त सामग्री का विवरण —
30 किलो गांजा – कीमत ₹15,00,000
टोयोटा ETIOS कार – कीमत ₹3,00,000
मोबाइल फोन – कीमत ₹37,000
कुल जप्ती मूल्य – ₹18,37,000
तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B)(II)(C), 29 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर नजरी नक्शा तैयार कर अग्रिम विवेचना जारी है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों मे हड़कंप मच गया है।



