Wednesday, February 11, 2026
महासमुंदमहासमुंद/कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय...

महासमुंद/कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी जिले में कुल 376 प्रकरणों से संयुक्त टीम द्वारा 91753.13 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद/कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी जिले में कुल 376 प्रकरणों से संयुक्त टीम द्वारा 91753.13 क्विंटल धान जप्त

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

महासमुंद/ जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा समस्त संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध परिवहन, भंडारण अथवा विक्रय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 जनवरी तक अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से संबंधित कुल 344 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 26 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त 5 राइस मिलों में भौतिक सत्यापन के दौरान धान की कमी पाए जाने पर पृथक से प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसी तरह समितियों के भौतिक सत्यापन के दौरान एक जप्त प्रकरण एवं एक धान कमी मात्रा से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

कलेक्टर के निर्देशन में की गई इन कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप जिले में कुल 376 जप्त प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसमें संयुक्त टीम द्वारा अब तक कुल 91,753.13 क्विंटल धान जप्त किया गया है। इसमें से जांच उपरांत 72,373.64 क्विंटल धान वैध धान मालिकों को सुपुर्द किया गया है। वहीं 17,402.29 क्विंटल धान पुलिस थाना एवं अन्य सक्षम प्राधिकरणों को सौंपा गया है तथा 1,977.20 क्विंटल धान के संबंध में नियमानुसार अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि जिले के प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकियों, राइस मिलों एवं धान उपार्जन केंद्रों पर निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी बनाए रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

एक ही दिन में 38,125 क्विंटल अवैध धान एवं 8 ट्रैक्टर व 3 पिकअप जप्त

इसी कड़ी में 13 जनवरी को जिले के विभिन्न विकासखण्डों में की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल 38,125 क्विंटल धान जप्त किया गया, वहीं 12,573 क्विंटल धान की कमी पाई गई। सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 7 ट्रैक्टर एवं 2 पिकअप वाहनों के साथ 264 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त राईस मिलों के भौतिक सत्यापन के दौरान 37,759 क्विंटल धान जप्त किया गया। बागबाहरा विकासखण्ड में अवैध धान परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन से 30 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत एक ट्रैक्टर के साथ 40 क्विंटल धान जप्त किया गया तथा राईस मिलों के भौतिक सत्यापन में 12,573 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं बसना विकासखण्ड में भी अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 32 क्विंटल धान जप्त किया गया।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद/ जल जीवन मिशन : सोहागपुर में हर घर नल से पहुंचा जल 40 किलो लीटर के उच्च स्तरीय जलागार और 140 नल कनेक्शनों...

महासमुंद/ जल जीवन मिशन : सोहागपुर में हर घर नल से पहुंचा जल 40 किलो लीटर के उच्च स्तरीय जलागार और 140 नल कनेक्शनों...

हेल्थ प्लस

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मानवीय पहल: जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और 24 घंटे किफायती प्रसव सुविधा

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मानवीय पहल: जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और 24 घंटे किफायती प्रसव सुविधा मानव सेवा की एक और पहल,...