बागबाहरा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 67 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 लीटर से अधिक शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना बागबाहरा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुकलाल भोई को दिनांक 26 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर 12 मंडीपारा बागबाहरा निवासी रामबली प्रसाद अपने मकान में अवैध रूप से शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु सउनि सुकलाल भोई हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 614 एवं 767 के साथ शासकीय वाहन CG 04 QT 8247 से मौके के लिए रवाना हुए।
रास्ते में देवकुमार ध्रुव एवं आनंद गुप्ता को गवाह बनाकर आरोपी के घर दबिश दी गई। मकान की तलाशी के दौरान पीछे के कमरे से दो कपड़े के बैग एवं एक प्लास्टिक बोरी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
बरामद सामग्री में —
281 नग सवा शेर देशी प्लेन शराब (कुल 50,580 मिलीलीटर)
42 नग रोमियो देशी प्लेन शराब (कुल 7,560 मिलीलीटर)
50 नग गोल्डन गोवा व्हीस्की (कुल 9,000 मिलीलीटर)
कुल मिलाकर 67,140 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की गई।
आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मौके पर पंचनामा तैयार कर शराब को सीलबंद कर जप्त किया गया।
आरोपी रामबली प्रसाद पिता सूर्य प्रसाद उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 मंडीपारा बागबाहरा को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दिनांक 26/01/2026 को 14:45 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई।
मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।



