आयुष्मान कार्ड से ईएनटी ऑपरेशन व आंखों की चैलेजियन सर्जरी नि:शुल्क, अग्रवाल नर्सिंग होम/मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में प्रतिदिन सुविधाएं उपलब्ध
आयुष्मान कार्ड से अब नाक, कान व गले के ऑपरेशन नि:शुल्क, अग्रवाल नर्सिंग होम में प्रतिदिन सुविधा उपलब्ध
बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत नाक, कान एवं गले (ईएनटी) से संबंधित सभी प्रमुख ऑपरेशन नि:शुल्क किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन ऑपरेशनों की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध है, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भी समय पर उपचार मिल सकेगा।
अस्पताल में कान के पर्दे में छेद की सर्जरी, नाक की तिरछी हड्डी का ऑपरेशन, नाक में मांस (पॉलीप) का ऑपरेशन, थायरॉइड का ऑपरेशन एवं टॉन्सिल का ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बिना किसी शुल्क के किया जा रहा है।
अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, अनुभवी चिकित्सक एवं प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है, जिससे मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड है, वे इस योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मरीज अस्पताल परिसर, बसना जिला महासमुंद (छ.ग.) में संपर्क कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 7773086100, 8461811000, 7770868473 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में आंखों की चैलेजियन का आधुनिक उपचार सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल प्रतिदिन उपलब्ध
बसना। आंखों की ऊपरी या निचली पलक पर होने वाली छोटी सी गांठ जिसे चिकित्सा भाषा में चैलेजियन कहा जाता है, यदि समय पर इलाज न कराया जाए तो यह धीरे-धीरे बढ़कर दृष्टि को प्रभावित कर सकती है। ऐसे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है कि अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में चैलेजियन का आधुनिक एवं सुरक्षित ऑपरेशन उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह उपचार अनुभवी ऑक्युलोप्लास्टी एवं मोतियाबिंद फेको सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है। यह सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध है, जिससे मरीजों को समय पर परामर्श एवं इलाज मिल सके।
अस्पताल में बीपीएल एवं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए चैलेजियन का नि:शुल्क इलाज भी उपलब्ध है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि आंखों में किसी भी प्रकार की गांठ, दर्द, सूजन या असुविधा होने पर लापरवाही न करें और तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना जिला महासमुंद (छ.ग.) में संपर्क किया जा सकता है या मोबाइल नंबर 7024631494 एवं 7773086100 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


