बसना भक्ति और समरसता का संगम: गोपालपुर में शबरी माता मेला महोत्सव, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना माघ पूर्णिमा पर सवरा समाज के भव्य आयोजन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बसना/गोपालपुर। पावन माघ पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम गोपालपुर में ‘अस्सी घर सवरा समाज’ के तत्वावधान में आयोजित शबरी माता मंदिर मेला महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के आगमन पर सवरा समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और रीति-रिवाजों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने माता शबरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर ‘जय शबरी’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि माता शबरी अनन्य भक्ति, सेवा और समर्पण की प्रतीक हैं। अस्सी घर सवरा समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह मेला हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश देता है।
उन्होंने सवरा समाज के गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए समाज की प्रगति एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने मंदिर परिसर एवं आसपास के बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण हेतु कार्य कराने की घोषणा भी की।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। गोपालपुर सहित पूरे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में अस्सी घर सवरा समाज के पदाधिकारियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिससे आयोजन भव्य और यादगार बन गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चंद्र अग्रवाल, गजेंद्र चौधरी, समाज प्रमुख एवं अध्यक्ष उपेंद्र भोई, सचिव किशोर भोई, संतकुमार भोई, सुरेश भोई, सरपंच चक्रधर दीप, भरत भोई, बृज भोई, सभापति नंदलाल नैरोजी, सभापति कैलाश भोई, सरपंच हरिराम भोई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित



