Monday, March 2, 2026
महासमुंदसरायपालीसरायपाली/पेट दर्द को नजरअंदाज न करें, अपेंडिक्स हो सकता है कारण —...

सरायपाली/पेट दर्द को नजरअंदाज न करें, अपेंडिक्स हो सकता है कारण — ओम हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉ. राकेश साहू का परामर्श उपलब्ध

सरायपाली/पेट दर्द को नजरअंदाज न करें, अपेंडिक्स हो सकता है कारण — ओम हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉ. राकेश साहू का परामर्श उपलब्ध

सरायपाली। पेट में अचानक उठने वाला तेज दर्द कई बार सामान्य गैस या अपच नहीं, बल्कि अपेंडिक्स की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी होता है, अन्यथा स्थिति जानलेवा भी बन सकती है। इसी विषय को लेकर ओम हॉस्पिटल द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राकेश साहू ने बताया कि अपेंडिक्स की सूजन (अपेंडिसाइटिस) होने पर मरीज को भूख में कमी, कब्ज या दस्त, पेट में सूजन, पेट के दाहिनी ओर अचानक दर्द, उल्टी व बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

डॉ. साहू ने कहा कि यदि दर्द बढ़ता जाए या बुखार, उल्टी और चलने-फिरने में कठिनाई होने लगे तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। आधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से अपेंडिक्स का सुरक्षित उपचार संभव है, जिसमें मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है।

ओम हॉस्पिटल में डॉ. राकेश साहू प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहते हैं। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बीजू कार्ड तथा विभिन्न बीमा योजनाओं के माध्यम से उपचार की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श भी प्रदान किया जाता है।

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि पेट दर्द को हल्के में न लें और समय रहते जांच कराकर गंभीर जटिलताओं से बचें।

संपर्क: 07725-299360, 83700-08558

स्थान: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छत्तीसगढ़)

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. वैभव धवली द्वारा एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी से रीढ़ की समस्याओं का आधुनिक इलाज, की सुविधा उपलब्ध 

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. वैभव धवली द्वारा एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी से रीढ़ की समस्याओं का आधुनिक इलाज, की सुविधा उपलब्ध। महासमुंद/बसना। कमर या...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...