सरायपाली/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया कुटेला में जिले के प्रथम गौधाम का वर्चुअल शुभारंभ निराश्रित गौवंशों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय
महासमुंद/ विकासखंड सरायपाली अंतर्गत ग्राम कुटेला में शनिवार को राज्य शासन की गौधाम योजना के अंतर्गत जिले के प्रथम गौधाम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बिलासपुर के लखासार गौधाम से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गौधामो सहित कुटेला गौधाम का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, गौ सेवा आयोग के जिला एवं विकासखंड पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर एवं सेवा आयोग के जिला एवं विकासखंड पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो द्वारा गौमाता की पूजा कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि राज्य शासन की यह योजना गौवंश संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। गौधाम के माध्यम से निराश्रित गौवंशों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा तथा उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि साथ ही जिले में शीघ्र ही गौवंश टैगिंग अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा।
गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष श्री निलेश पटेल ने कहा कि ग्राम कुटेला में जिले के प्रथम गौधाम का प्रारंभ होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से गौसेवा के इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मे गौ सेवा आयोग जिलाध्यक्ष श्री निलेश पटेल, विकासखंड अध्यक्ष श्री मयंक शर्मा, एसडीएम सुश्री अनुपमा आनंद, श्रीमती पुष्पलता चौहान, श्री प्रकाश पटेल तथा कुटेला गौधाम संचालक श्री महेश पटेल, छत्तीसगढ़ गौ सेवा सदस्य राजा अग्रवाल, मयंक पाणिग्रही, साहिल पटनायक, दीपक यादव, पंकज अग्रवाल, नवीन ठाकुर , छ. ग. गौसेवा आयोग जिला सदस्य इवन साहू, गीतेश पण्डा, पिथौरा विकासखण्ड गौसेवा आयोग अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, सदस्य झलेश्वर निषाद, बसना विकासखण्ड गौसेवा आयोग अध्यक्ष नंदकिशन साव, सदस्य अभिषेक दास, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ अंजना नायडू, डॉ आर जी यादव, डॉ खुशबू चंद्राकर, डॉ योगेश्वर पटेल, डॉ. दूर्गा ठाकुर एवं पशु चिकित्सा विभाग सरायपाली के सभी अधिकारी / कर्मचारी, श्रीमती अनिता चौधरी, श्रीमती नमिता साहू, गुड्डू जायसवाल, राकेश पाणिग्रही, विवेक शर्मा, नंदन राजपूत, नोबि सुमित, चन्द्रकुमार (मिलो पटेल) नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, विपिन उपवेजा जी, गंजन अग्रवाल एवं विदित धनानिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप संचालक पशु चिकित्सा श्रीमती अंजना नायडू ने किया।
उल्लेखनीय है कि गौधाम योजना का उद्देश्य सड़कों पर घूम रहे निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना तथा उनके संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है। गौधाम के प्रारंभ होने से क्षेत्र में गौवंशों के लिए आहार, पानी और चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।



