Thursday, March 19, 2026
महासमुंदसरायपालीसरायपाली/ समाधान योजना अंतर्गत 30 जून तक कर सकते हैं पंजीयन विद्युत...

सरायपाली/ समाधान योजना अंतर्गत 30 जून तक कर सकते हैं पंजीयन विद्युत संभाग अंतर्गत 28 हजार से अधिक बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा 42 करोड़ रूपए का छूट

सरायपाली/ समाधान योजना अंतर्गत 30 जून तक कर सकते हैं पंजीयन विद्युत संभाग अंतर्गत 28 हजार से अधिक बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा 42 करोड़ रूपए का छूट

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

महासमुंद/ सरायपाली विद्युत संभाग अंतर्गत कुल 28,655 बीपीएल विद्युत कनेक्शनधारियों पर लगभग 49 करोड़ रुपए का बकाया है। समाधान योजना के तहत निर्धारित समय सीमा में पंजीयन कर शेष राशि का भुगतान करने पर इन्हें 42.33 करोड़ रुपए तक की छूट मिलेगी और मात्र 7.05 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा। मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना का सर्वाधिक लाभ छुईपाली, बलौदा, पाटसेन्द्री, बसना ग्रामीण, सरायपाली ग्रामीण, गढ़फुलझर एवं भंवरपुर वितरण केंद्रों के ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा। विभाग द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

योजना के अंतर्गत निष्क्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 75 प्रतिशत तथा अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं निष्क्रिय घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल बकाया में अधिकतम 50 प्रतिशत एवं अधिभार में 100 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान है। शेष राशि का भुगतान अधिकतम 6 किस्तों में किया जा सकता है, हालांकि किस्तों के साथ छूट का प्रतिशत क्रमशः कम होता जाएगा।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

सरायपाली विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री टी.के. पटेल ने बताया कि योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। उपभोक्ता केवल बीपी नंबर एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से मोर बिजली बिल एप या नजदीकी विद्युत कार्यालय में पंजीयन कर सकते हैं।जगरूकता एवं पंजीयन के लिए बुधवार से प्रत्येक वितरण केंद्र में साप्ताहिक बाजार एवं बड़े गांवों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने हेतु सहयोग की अपील की गई है।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

उन्होंने बताया कि सरायपाली बिजली संभाग के 12 वितरण केन्द्रों में छुईपाली वितरण केंद्र में सर्वाधिक 4,800 बीपीएल उपभोक्ता हैं, जिन पर 8.02 करोड़ रुपए बकाया है। समय पर 1.04 करोड़ रुपए जमा करने पर इन्हें 6.99 करोड़ रुपए की छूट मिलेगी। वहीं बलौदा वितरण केंद्र में 3,842 उपभोक्ताओं पर 6.95 करोड़ रुपए बकाया है, जहां मात्र 95 लाख रुपये जमा करने पर 6 करोड़ रुपए की छूट मिलेगी। इसी प्रकार बसना ग्रामीण वितरण केंद्र में 3,738 उपभोक्ताओं पर 7.10 करोड़ रुपए बकाया है, जिसमें 1.04 करोड़ रुपए जमा करने पर 6.05 करोड़ रुपये की छूट प्राप्त होगी।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

कार्यपालन अंभियंता ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन लेने के बाद से एक बार भी बिल का भुगतान नहीं किया गया है। योजना के अनुसार उन्हें अधिकतम 30 यूनिट प्रतिमाह खपत की छूट दी गई थी। इससे अधिक खपत पर बिल का भुगतान करना था जो नहीं किया गया। बीपीएल कनेक्शन में बेसिक सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जाना था पर इसके अतिरिक्त अन्य उपकरण का भी इस्तेमाल किया गया है।

उन्होंने बताया कि समाधान योजना के बाद भी यदि उपभोक्ता बकाया नहीं चुकाते हैं, तो उनके बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए समय रहते पंजीयन कर योजना का लाभ लेना आवश्यक है। उपभोक्ता मोर बिजली बिल मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं भी अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। विभाग द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस लाभकारी योजना का फायदा उठा सकें।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सरायपाली/ चिरायु दल की तत्परता ने एक और चेहरे की मुस्कान लौटाई

सरायपाली/ चिरायु दल की तत्परता ने एक और चेहरे की मुस्कान लौटाई सरायपाली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव एवं डीपीएम नीलू...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...