सरायपाली ओम हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जन डॉ. चन्द्रमुकेश धावड़े विशेषज्ञ की नि:शुल्क परामर्श शिविर 21 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सरायपाली। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। ओम हॉस्पिटल, सरायपाली द्वारा 21 मार्च 2026, शनिवार को नि:शुल्क न्यूरो (मस्तिष्क एवं स्पाइन) परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रदेश के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. चन्द्रमुकेश धावड़े मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।
जानकारी के अनुसार शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मस्तिष्क एवं रीढ़ से संबंधित विभिन्न गंभीर बीमारियों का परामर्श दिया जाएगा। इसमें सिर दर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, नसों का दबना, स्ट्रोक (लकवा), ब्रेन हेमरेज, सिर की चोट, गर्दन व कमर दर्द जैसी समस्याओं का इलाज एवं मार्गदर्शन मिलेगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा, वहीं आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं बीजू कार्ड धारकों के लिए इलाज की विशेष सुविधा भी उपलब्ध है। शिविर में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
स्थान: ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)
संपर्क: 07725-299360, 83700-08558
👉 हर गुरुवार को भी अस्पताल में नि:शुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध है।



